Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया हरसंभव सहायता का भरोसा

August 1, 2026

कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम: राज्यपाल रमेन डेका ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा- हर नागरिक निभाए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी

August 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, August 1
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » तेंदुआ सुरक्षित रेस्क्यू: वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा, केरावाहारा में केज ट्रैप में फंसा वन्यजीव
छत्तीसगढ़

तेंदुआ सुरक्षित रेस्क्यू: वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा, केरावाहारा में केज ट्रैप में फंसा वन्यजीव

Author AuthorBy Author AuthorAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

ग्राम केरावाहारा में पकड़ा गया तेंदुआ, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद होगी आगे की कार्रवाई
वन विभाग की बड़ी सफलता, केरावाहारा में केज ट्रैप में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों से अफवाहों से बचने की अपील

panchayattantra24.-गरियाबंद। गरियाबंद वनमंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र गरियाबंद के ग्राम केरावाहारा (ग्राम पंचायत जोवा) में पिछले कुछ समय से तेंदुए की लगातार गतिविधियों के बीच वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग द्वारा लगाए गए केज ट्रैप (पिंजरे) में शुक्रवार को तेंदुआ सुरक्षित रूप से पकड़ा गया। वन विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से संभावित मानव-वन्यजीव संघर्ष को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया गया।
वनमण्डलाधिकारी ससिगानंदन के ने बताया कि तेंदुए ने पूर्व में क्षेत्र में पालतू मवेशियों पर हमला किया था तथा विद्यालय परिसर और आबादी के आसपास उसकी मौजूदगी की सूचना लगातार मिल रही थी। इसे देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में विशेष निगरानी शुरू की थी।
वनमंडलाधिकारी श्री ससिगानंदन के., उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरुण जैन तथा वन्यप्राणी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा के निर्देशन में ग्राम जोवा और केरावाहारा में केज ट्रैप लगाए गए थे। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित लेपर्ड रेस्क्यू टीम को आवश्यक उपकरणों सहित तैनात किया गया था। इस कार्रवाई के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सह मुख्य वन्यजीव वार्डन, छत्तीसगढ़ से आवश्यक अनुमति एवं निर्देश भी प्राप्त थे।
वन विभाग की सतत निगरानी और सुनियोजित रणनीति के तहत तेंदुआ शुक्रवार को सुरक्षित रूप से पिंजरे में आ गया। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और पिंजरे को सुरक्षित करते हुए तेंदुए की गतिविधियों तथा स्वास्थ्य पर निगरानी शुरू कर दी। विभाग ने तेंदुए को बिना किसी प्रकार की क्षति पहुंचाए सुरक्षित रखा है तथा मौके पर भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।
पकड़े गए तेंदुए का तीन सदस्यीय पशु चिकित्सक दल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण के दौरान उसकी शारीरिक स्थिति, संभावित चोट या बीमारी, शारीरिक क्षमता तथा प्राकृतिक आवास में छोड़ने की उपयुक्तता का आकलन किया जाएगा। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें। तेंदुए से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल निकटतम वन अमले को सूचित करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मानव जीवन और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी आवश्यक कदम नियमानुसार उठाए जा रहे हैं।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सेवा सेतु केंद्र बना बेटी की उच्च शिक्षा का आधार, समय पर मिला आय प्रमाण-पत्र तो खुला कॉलेज में प्रवेश का रास्ता

August 1, 2026

गेंदा फूल की खेती से बदली किसान हेमचंद साहू की तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी

August 1, 2026

नल-जल योजना में बड़ी लापरवाही का दर्दनाक अंत: पाइपलाइन कार्य के दौरान जिंदा दफन हुआ मजदूर, चार दिन बाद खुदाई में मिला शव

August 1, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया हरसंभव सहायता का भरोसा
  • कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • एक पेड़ मां के नाम: राज्यपाल रमेन डेका ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा- हर नागरिक निभाए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी
  • वैज्ञानिक खेती से बदली किसान की तकदीर, एक एकड़ में करेला उत्पादन से लाखों की आय; बजरंग बने क्षेत्र के किसानों के लिए मिसाल
  • राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक विजेता नीरज चोपड़ा एवं यशवीर सिंह को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.