Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज; अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर

October 27, 2026

पक्के घर से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला सुरक्षित आश्रय, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य का भरोसा

October 27, 2026

महिला स्व-सहायता समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर शुरू किया बांस उत्पादों का व्यवसाय, परिवार की आय में हुआ इजाफा

October 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, October 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » कांकेर के दूरस्थ गांव में मलेरिया का कहर: इलाज के लिए उफनती नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़

कांकेर के दूरस्थ गांव में मलेरिया का कहर: इलाज के लिए उफनती नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Author AuthorBy Author AuthorAugust 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कंदाड़ी के आश्रित गांव खैरीपदर में मलेरिया तेजी से पांव पसार रहा है। क्षेत्र में अधिकतर लोग मलेरिया पॉजिटिव हैं और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में उन्हें इलाज के लिए नदी पार करनी पड़ रही है।
बीमार बेटे को लेकर नदी किनारे बैठी मां
इस बीच एक दर्द भरी तस्वीर भी सामने आई है, जहां एक मां अपने बीमार बेटे को लेकर उफनती नदी के किनारे रेत पर बैठी है और घर लौटने के लिए नांव का इंतजार कर रही है। यह दूरस्थ आदिवासी अंचल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की खौफनाक हकीकत बयां कर रहा है, जहां मरीजों को इलाज के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है।
घंटों तक करना पड़ा नाव का इंतजार
खैरीपदर निवासी रामलाल के परिजनों ने बताया कि मरीज को चार दिन से तेज बुखार था। छोटेबेठिया में जांच कराने पर मलेरिया की पुष्टि हुई। इलाज के बाद जब वे घर लौट रहे थे, तो नदी पार करने के लिए उन्हें घंटों तक नाव का इंतजार करना पड़ा।
सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में ग्रामीण
कंदाड़ी पंचायत के खैरीपदर, आमाटोला, आलदंड, बेहिबेड़ा, कल्पर और हिदहूर समेत दर्जनों गांवों के मरीज रोज इसी तरह नदी पार कर इलाज कराने को मजबूर हैं। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में ग्रामीण मजबूरी में छोटेबेठिया के निजी चिकित्सकों और मेडिकल स्टोरों से महंगा इलाज करा रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी परिवारों के लिए यह खर्च उठाना बेहद भारी पड़ रहा है।
स्वास्थ्य शिविर लगाना जरूरी
ग्राम पंचायत कंदाड़ी की सरपंच मैनी कचलम ने बताया कि कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वे कर शिविर लगाया था, लेकिन समय पर सूचना न मिलने के कारण अधिकांश ग्रामीण जांच कराने से छूट गए। उन्होंने कहा कि पंचायत में दोबारा विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया जाना बेहद जरूरी है।
वहीं, आदिवासी छात्र युवा संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मण मंडावी ने स्वास्थ्य विभाग से प्रभावित गांवों में विशेष जांच शिविर लगाने, घर-घर सर्वे कराने, दवाइयां उपलब्ध कराने और मच्छरदानी बांटने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि उप स्वास्थ्य केंद्र सितरम के आरएचओ को मुख्यालय में रहकर नियमित दौरा करना चाहिए।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

पक्के घर से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला सुरक्षित आश्रय, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य का भरोसा

October 27, 2026

महिला स्व-सहायता समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर शुरू किया बांस उत्पादों का व्यवसाय, परिवार की आय में हुआ इजाफा

October 27, 2026

700 ग्राम के नवजात को 62 दिनों के उपचार के बाद मिला नया जीवन, वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम

October 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज; अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
  • पक्के घर से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला सुरक्षित आश्रय, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य का भरोसा
  • महिला स्व-सहायता समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर शुरू किया बांस उत्पादों का व्यवसाय, परिवार की आय में हुआ इजाफा
  • 700 ग्राम के नवजात को 62 दिनों के उपचार के बाद मिला नया जीवन, वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
  • सुशासन की पहल से सतीश मरकाम को मिली सुविधा, पत्नी के पहचान दस्तावेज बनवाने में सहायक हुआ विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.