panchayattantra24.-दन्तेवाड़ा। अंजनेय यूनिवर्सिटी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दंतेवाड़ा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 69 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में जिले के 70 खिलाडि़यों ने भाग लिया, जिनमें प्री-मैट्रिक छात्रावास, पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास, खेल परिसर जावंगा तथा इंडोर स्टेडियम के खिलाड़ी शामिल थे।
जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में 33 स्वर्ण, 21 रजत एवं 15 कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में राज्य के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, बालोद, भाटापारा, सारंगढ़, दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, अंबिकापुर, कांकेर, कोंडागांव तथा कोरबा सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के पीछे प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और छात्रावासों में उपलब्ध खेल सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाडि़यों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला प्रशासन, खेल विभाग, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस शानदार प्रदर्शन से दंतेवाड़ा ने राज्य स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया तथा जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए नई प्रेरणा प्रस्तुत की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
