Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा,पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य

August 6, 2026

अटल डिजिटल सुविधा केंद्र: गांव-गांव पहुंचीं बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं, ग्रामीणों का समय, पैसा और मेहनत तीनों बच रहे

August 6, 2026

नए आशियानों से बदल रही ग्रामीण नारायणपुर की तस्वीर, प्रधानमंत्री आवास योजना से हजारों परिवारों का पक्का घर का सपना हुआ साकार

August 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, August 6
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » राखी के धागों से आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहीं गरियाबंद की महिलाएं, ‘बिहान’ बना आजीविका का मजबूत आधार
छत्तीसगढ़

राखी के धागों से आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहीं गरियाबंद की महिलाएं, ‘बिहान’ बना आजीविका का मजबूत आधार

Author AuthorBy Author AuthorAugust 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-गरियाबंद। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत गरियाबंद जिले की महिलाओं का स्वावलंबन की ओर बढ़ता कदम प्रेरणादायी बन रहा है। जिला मुख्यायल गरियाबंद के समीपस्थ ग्राम सढ़ौली के गायत्री स्व सहायता समूह अपनी मेहनत और हुनर के दम पर राखी निर्माण के माध्यम से बेहतर आय अर्जित कर रहा है। इस समूह में 11 सदस्य है। समूह की महिलाएं इस वर्ष अब तक 50 दर्जन से अधिक राखियां तैयार कर चुकी हैं, जबकि राखी निर्माण का कार्य लगातार कर रहे है। समूह की महिलाएं खेती और घरेलू कार्यों की जिम्मेदारियां निभाने के बाद प्रतिदिन लगभग एक घंटे का समय निकालकर आकर्षक एवं कलात्मक राखियां तैयार करती हैं।
समूह की अध्यक्ष श्रीमती भोजेश्वरी ध्रुव ने बताया कि पिछले वर्ष उनके समूह द्वारा 35 दर्जन राखियों का निर्माण किया था। इसके लिए धागा, मोती, फैंसी सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामान की खरीदी पर लगभग 3 हजार 500 रुपये की लागत आई थी। जबकि तैयार राखियों की बिक्री से करीब 7 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई। इस तरह समूह ने लागत का लगभग दोगुना लाभ अर्जित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। पिछले वर्ष मिली सफलता से उत्साहित समूह ने इस बार लगभग 10 हजार रुपये की लागत से कच्चा माल खरीदा है। समूह की महिलाओं ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि इस वर्ष भी पिछले वर्ष की अपेक्षा दोगुना लाभ मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।
समूह की महिलाओं ने बताया कि यह आजीविका गतिविधि उनके लिए केवल अतिरिक्त आय का साधन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, कौशल विकास और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम भी बन गई है। राखी निर्माण से उन्हें घर की जिम्मेदारियों के साथ स्वरोजगार का अवसर मिला है। समूह की इस सफलता में पीआरपी श्रीमती मीणा साहू के नेतृत्व, आरसेटी से प्राप्त प्रशिक्षण तथा जनपद पंचायत के बीपीएम श्री हेमंत तिर्की, क्षेत्रीय समन्वयक श्री प्रफुल्ल देवांगन एवं श्रीमती रचना देवांगन के मार्गदर्शन दिया जा रहा है। गरियाबंद जिले में स्व सहायता समूहों की ऐसी पहलें ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध करा रही हैं।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

पीएम जनमन आवास योजना से बदली कमार परिवार की तकदीर, कुमारी बाई का पक्का घर बनने से मिला सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन

August 6, 2026

खेती में तकनीक की नई उड़ान: ड्रोन से 40 हेक्टेयर में खरपतवार नियंत्रण, किसानों का 80% समय और हजारों रुपये की लागत बची

August 6, 2026

सेवा सेतु बना आमजन का सहारा: घर के नजदीक मिली सुविधा, राजपत्र में नाम संशोधन की प्रक्रिया हुई आसान, दंतेवाड़ा की धिन्नो कड़ियामी को मिला योजनाओं का लाभ

August 6, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा,पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य
  • अटल डिजिटल सुविधा केंद्र: गांव-गांव पहुंचीं बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं, ग्रामीणों का समय, पैसा और मेहनत तीनों बच रहे
  • नए आशियानों से बदल रही ग्रामीण नारायणपुर की तस्वीर, प्रधानमंत्री आवास योजना से हजारों परिवारों का पक्का घर का सपना हुआ साकार
  • संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान की शुरुआत: 15 अगस्त से हर गांव में मुक्तिधाम और हर स्कूल में बालिका शौचालय निर्माण होगा सुनिश्चित

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.