Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ लोक आयोग में गरिमामय वातावरण में मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, न्यायमूर्ति आई.एस. उबोवेजा ने फहराया तिरंगा

August 17, 2026

औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर

August 17, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की

August 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, August 17
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को BJP की राष्ट्रीय सोशल मीडिया की कमान, रूपकुमारी चौधरी बनीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
दिल्ली

छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को BJP की राष्ट्रीय सोशल मीडिया की कमान, रूपकुमारी चौधरी बनीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

Author AuthorBy Author AuthorAugust 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश के दीपक महस्के को भाजपा का राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं महासमुंद की सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश भाजपा संगठन का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। दीपक महस्के की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब राजनीतिक दलों के चुनावी और संगठनात्मक अभियानों में सोशल मीडिया तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक के रूप में महस्के पर पार्टी की डिजिटल रणनीति, सोशल मीडिया अभियानों और संगठन के ऑनलाइन नेटवर्क को मजबूत करने से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेंगी। नई राष्ट्रीय टीम में संगठन के साथ ही सोशल मीडिया और डिजिटल नेटवर्क पर खास फोकस किया गया है। पार्टी के कार्यक्रमों, केंद्र सरकार की योजनाओं और संगठन के संदेशों को डिजिटल माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम लोगों तक पहुंचाने में सोशल मीडिया टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।


ऐसे में दीपक महस्के की नई जिम्मेदारी को संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ से महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति के साथ राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ की भूमिका और मजबूत हुई है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में रूप कुमारी चौधरी देशभर में महिला कार्यकर्ताओं के संगठन और पार्टी के महिला केंद्रित अभियानों की जिम्मेदारी संभालेंगी। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में कई अनुभवी और चर्चित नेताओं को भी अहम
जिम्मेदारियां दी गई हैं। विनोद तावड़े, सुनील बंसल और स्मृति ईरानी समेत कई नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। नई टीम के जरिए पार्टी ने संगठनात्मक अनुभव के साथ नए चेहरों और अलग-अलग राज्यों के प्रतिनिधित्व को भी महत्व दिया है। छत्तीसगढ़ से दीपक महस्के और रूप कुमारी चौधरी को राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने को प्रदेश भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे राज्य के नेताओं की राष्ट्रीय संगठन में भागीदारी बढ़ने के साथ ही आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक अभियानों में छत्तीसगढ़ की भूमिका भी बढ़ेगी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

रूप कुमारी चौधरी को BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कमान, छत्तीसगढ़ को संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

August 17, 2026

बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत: यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट से बरी, हाईकोर्ट जाने की तैयारी में महिला पहलवान

August 3, 2026

छत्तीसगढ़ के 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगे हर माह 250 रेलवे रैक

August 1, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ लोक आयोग में गरिमामय वातावरण में मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, न्यायमूर्ति आई.एस. उबोवेजा ने फहराया तिरंगा
  • औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
  • छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को BJP की राष्ट्रीय सोशल मीडिया की कमान, रूपकुमारी चौधरी बनीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • रूप कुमारी चौधरी को BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कमान, छत्तीसगढ़ को संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.