Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिता हो – राज्यपाल डेका

September 7, 2026

जमीन सीमांकन अब ऑनलाइन: तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत, आवेदन से रिपोर्ट तक डिजिटल होगी पूरी प्रक्रिया

September 7, 2026

किसानों को बड़ी राहत: सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ मंजूर, 694 हेक्टेयर से अधिक खेतों तक पहुंचेगा पानी

September 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 7
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » नाबालिगों को चाकू-छुरी बेचने वालों पर पुलिस की नजर, खैरागढ़ में धारदार हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान
छत्तीसगढ़

नाबालिगों को चाकू-छुरी बेचने वालों पर पुलिस की नजर, खैरागढ़ में धारदार हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-खैरागढ़। आमजन की सुरक्षा और क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से खैरागढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों, चाकू-छुरी और अन्य धारदार हथियारों के खिलाफ विशेष जागरूकता एवं समझाइश अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पुलिस ने नाबालिगों और युवाओं को धारदार हथियार रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर लेकर घूमने से बचने की समझाइश दी। वहीं हार्डवेयर, बर्तन, वेल्डिंग और फैब्रिकेशन कारोबार से जुड़े दुकानदारों एवं कारीगरों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने, हथियार लेकर सार्वजनिक स्थानों पर घूमने, उनका प्रदर्शन करने अथवा हथियारों का इस्तेमाल कर आम लोगों में भय पैदा करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही नाबालिगों को चाकू-छुरी या अन्य धारदार हथियार उपलब्ध कराने वाले लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नाबालिगों और युवाओं को दी समझाइश अभियान के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के नाबालिग बच्चों और युवाओं से संपर्क कर उन्हें हथियारों के संभावित दुरुपयोग के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने समझाया कि चाकू, छुरी या अन्य धारदार हथियार अपने पास रखना अथवा उन्हें लेकर सार्वजनिक स्थानों पर घूमना विवाद और आपराधिक घटनाओं का कारण बन सकता है। पुलिस ने युवाओं को हथियारों से दूर रहने और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में नहीं लेने की सलाह दी। पुलिस के मुताबिक, छोटी-सी कहासुनी भी धारदार हथियारों के इस्तेमाल के कारण गंभीर मारपीट या बड़ी आपराधिक घटना में बदल सकती है।
दुकानदारों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश अभियान के तहत पुलिस ने हार्डवेयर और बर्तन दुकानदारों से भी संपर्क किया। उन्हें चाकू, छुरी अथवा अन्य धारदार वस्तुओं की बिक्री के दौरान विशेष सावधानी बरतने की समझाइश दी गई। पुलिस ने कहा कि यदि कोई नाबालिग, संदिग्ध व्यक्ति या आपराधिक प्रवृत्ति वाला व्यक्ति ऐसी वस्तु खरीदने के लिए आता है, तो उसकी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाए और जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। पुलिस ने कारोबारियों को उनकी सामाजिक और कानूनी जिम्मेदारी के बारे में भी जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि नाबालिगों के हाथों में धारदार हथियार पहुंचने से भविष्य में विवाद, आपसी मारपीट, भय का माहौल और गंभीर अपराध की घटनाएं बढ़ सकती हैं। इसलिए हथियारनुमा वस्तुओं की बिक्री करते समय आवश्यक सावधानी बरतना जरूरी है।
धार करने और निर्माण करने वालों पर भी नजर खैरागढ़ पुलिस ने चाकू-छुरी में धार करने वाले कारीगरों के साथ-साथ वेल्डिंग, फैब्रिकेशन और संबंधित दुकानदारों को भी हिदायत दी है। पुलिस ने कहा कि यदि कोई नाबालिग या संदिग्ध व्यक्ति चाकू, छुरी अथवा किसी अन्य हथियारनुमा वस्तु में धार कराने, निर्माण या मरम्मत के लिए आता है तो उसकी गतिविधि पर विशेष नजर रखी जाए। ऐसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध व्यक्तियों को हथियार तैयार करने, उनमें धार करने या उपलब्ध कराने में सहयोग करने वालों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
आमजन से पुलिस ने की अपील
खैरागढ़ पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार रखने, हथियार लेकर घूमने, हथियारों का प्रदर्शन करने या उनका दुरुपयोग करने की जानकारी मिलती है तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। खैरागढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाएगी और अपराधों की रोकथाम के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, CRPF ने जंगलों में छिपाए हथियारों का जखीरा पकड़ा

September 7, 2026

‘पुष्पा’ स्टाइल तस्करी का वन विभाग ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

September 7, 2026

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल दही हांडी उत्सव में हुए सम्मिलित

September 6, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिता हो – राज्यपाल डेका
  • जमीन सीमांकन अब ऑनलाइन: तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत, आवेदन से रिपोर्ट तक डिजिटल होगी पूरी प्रक्रिया
  • किसानों को बड़ी राहत: सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ मंजूर, 694 हेक्टेयर से अधिक खेतों तक पहुंचेगा पानी
  • नाबालिगों को चाकू-छुरी बेचने वालों पर पुलिस की नजर, खैरागढ़ में धारदार हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान
  • बिहान से बदली राह: 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उत्पादन से कमाए 6 लाख रुपये

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.