Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मरकाटोला घाट हादसे में 6 की मौत, 5 घायल; CM साय ने जताया गहरा शोक, बेहतर इलाज के निर्देश

September 25, 2026

हाईवे से महज कुछ किलोमीटर दूर, फिर भी सड़क से दूर गुमियाबेड़ा

September 25, 2026

राजनांदगांव में बारिश ने बदली गणेश झांकी की तारीख, रायपुर में भी 27 सितंबर की जगह 28 को निकल सकती है झांकी

September 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, September 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » हाईवे से महज कुछ किलोमीटर दूर, फिर भी सड़क से दूर गुमियाबेड़ा
बस्तर

हाईवे से महज कुछ किलोमीटर दूर, फिर भी सड़क से दूर गुमियाबेड़ा

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 25, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

तीन दशक से ग्रामीणों का संघर्ष जारी, 2013-14 में श्रमदान से काटी पहाड़ी; अब पक्की सड़क की मांग तेज

panchayattantra24.-नारायणपुर। जिला मुख्यालय से महज 23 किलोमीटर दूर पहाड़ों के बीच बसा गुमियाबेड़ा गांव आज भी विकास की उस सड़क का इंतजार कर रहा है, जो शायद उसके लिए किसी सपने से कम नहीं है। शहरों की चकाचौंध से महज कुछ किलोमीटर दूर यह गांव दशकों से बदहाली, दुर्गमता और सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रहा है। हैरानी की बात यह है कि गांव से नेशनल हाईवे-130डी की दूरी करीब चार किलोमीटर है, लेकिन सड़क के अभाव में यह दूरी ग्रामीणों के लिए आज भी कई गुना लंबी हो जाती है।
गुमियाबेड़ा के ग्रामीण पिछले करीब तीन दशकों से पहाड़ों को काटकर अपने आने-जाने के लिए खुद रास्ता तैयार करते आ रहे हैं। कभी नक्सलवाद के आतंक के चलते इस इलाके में सड़क, पुल-पुलिया और अन्य विकास कार्यों का विरोध किया जाता था। ऐसे हालात में ग्रामीणों ने जोखिम उठाकर अपने लिए रास्ते बनाए, लेकिन हर बारिश के साथ पहाड़ों से बहता पानी इन कच्चे रास्तों को बहा ले जाता है और ग्रामीणों को फिर से पहाड़ खोदकर रास्ता बनाने की जद्दोजहद करनी पड़ती है। विडंबना यह है कि समय बदला, इलाके में नक्सल गतिविधियां लगभग खत्म हुईं, लेकिन गुमियाबेड़ा की तस्वीर नहीं बदली। नक्सलवाद के दौर में विकास नहीं होने का हवाला दिया जाता था, मगर अब जब क्षेत्र नक्सल मुक्त होने की ओर बढ़ चुका है, तब भी ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
7 किलोमीटर पैदल सफर, कंधे पर राशन
गांव तक पक्की सड़क नहीं होने का सबसे बड़ा खामियाजा ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों में उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक राशन लेने के लिए उन्हें करीब सात किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है। राशन मिलने के बाद उसे कंधे पर लादकर वापस गांव तक लाना पड़ता है। बारिश के दिनों में यह सफर और भी खतरनाक हो जाता है, जब नदी-नाले उफान पर होते हैं और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर उन्हें पार करना पड़ता है। गांव में सबसे गंभीर स्थिति तब बनती है, जब कोई ग्रामीण बीमार पड़ता है या किसी महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होती है। सड़क और वाहन की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों और गर्भवती महिलाओं को कांवड़ के सहारे पहाड़ों, नदी-नालों और दुर्गम रास्तों से पैदल स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना पड़ता है।ऐसे सफर में सिर्फ मरीज की ही नहीं, बल्कि गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जिंदगी भी खतरे में रहती है। जिस समय एक गर्भवती महिला को सुरक्षित और समय पर अस्पताल पहुंचना चाहिए, उस समय परिजन उसे कांवड़ में लेकर पहाड़ी रास्तों पर जिंदगी की जंग लड़ने को मजबूर हैं।
कई बार सरकारी दफ्तरों के लगा चुके चक्कर
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर वे कई बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा चुके हैं। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी समस्या रखी गई, लेकिन वर्षों गुजरने के बाद भी सड़क की समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी जरूरत एंबुलेंस गांव तक पहुंच सके और वे बारिश में भी सुरक्षित तरीके से मुख्य सड़क तक आ-जा सकें।
आज भी उम्मीद लगाए बैठे हैं ग्रामीण
गांव से महज चार किलोमीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे-130डी मौजूद है, लेकिन गुमियाबेड़ा के ग्रामीणों के लिए यह सड़क आज भी दूर की चीज नजर आती है। सड़क के अभाव में प्रशासनिक पहुंच भी सीमित है और इसका सीधा असर राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर पड़ रहा है। पहाड़ों के बीच बसे इस गांव के ग्रामीण आज भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कभी तो उनके गांव तक भी विकास की सड़क पहुंचेगी। सवाल यही है कि आखिर तीन दशक से पहाड़ काटकर अपना रास्ता बनाने को मजबूर इन ग्रामीणों की आवाज कब प्रशासन तक पहुंचेगी।
मौसम खुलने के बाद रोड का काम शुरू होगा : सीईओ
इस मामले में जनपद पंचायत ओरछा के सीईओ अमित भाटिया ने कहा, वह एरिया अब तक नक्सलवाद से ग्रसित था, जहां पर परिस्थितियां विषम थी। कुछ समय से परिस्थितियां अनुकूल हुई है। जैसे ही मौसम खुलेगा तो हम बहुत सारे सड़के बनवाएंगे। स्वाभाविक है वह रोड भी बनेगा।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सफलता की कहानी- जोखिम से सुरक्षा तक, ​आपदा बनी नहीं राह का रोड़ा

September 19, 2026

सेवा संकल्प अभियान: नारायणपुर में पीएम आवासों पर जले दीप

September 18, 2026

बंदूक की जगह हाथ में ‘आशीर्वाद का दिया’

September 18, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मरकाटोला घाट हादसे में 6 की मौत, 5 घायल; CM साय ने जताया गहरा शोक, बेहतर इलाज के निर्देश
  • हाईवे से महज कुछ किलोमीटर दूर, फिर भी सड़क से दूर गुमियाबेड़ा
  • राजनांदगांव में बारिश ने बदली गणेश झांकी की तारीख, रायपुर में भी 27 सितंबर की जगह 28 को निकल सकती है झांकी
  • गांव की जरूरतों से बनेगी विकास की रूपरेखा, प्रदेशभर में वीजीपीपी तैयार करने मास्टर ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण
  • छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: नदियां उफान पर, गंगरेल के 10 गेट खुले; CM साय ने कलेक्टरों को किया अलर्ट

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.