Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया सेवा संकल्प अभियान के मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ

September 30, 2026

’सारागांव में जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने किया श्रमदान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए किया जागरूक’

September 30, 2026

48 घंटे में पुणे से बस्तर पहुंची 4 रेस्क्यू स्पीड बोट, बाढ़ आपदा से निपटने प्रशासन की बढ़ी क्षमता

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, October 1
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » डबल इंजन सरकार की योजनाओं से बदली बसंती की जिंदगी, मुर्गी पालन ने बनाया लखपति दीदी
छत्तीसगढ़

डबल इंजन सरकार की योजनाओं से बदली बसंती की जिंदगी, मुर्गी पालन ने बनाया लखपति दीदी

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

कभी घर तक सीमित रहने वाली बसंती कश्यप अब बनीं लखपति दीदी
panchayattantra24.-जगदलपुर। बस्तर जिले के विकासखण्ड बस्तर अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुंड़ापाल की बसंती कश्यप ने साबित कर दिखाया है कि अगर सही नीति और दृढ़ संकल्प का साथ मिले, तो सफलता की नई इबारत लिखी जा सकती है। कभी घर की चारदीवारी और सामान्य कामकाज तक सीमित रहने वाली बसंती आज क्षेत्र में एक सफल लखपति दीदी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि का मुख्य श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लखपति दीदी विजन और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महिला सशक्तिकरण नीतियों को जाता है, जिन्होंने ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने का काम किया है।
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का जमीनी स्तर पर विस्तार होने से जब बसंती गांव के महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं, तो उन्हें आजीविका संवारने के नए अवसर और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी मिली। समूह के माध्यम से मिले वित्तीय सहयोग और ऋण की मदद से उन्होंने मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। सबसे पहले उन्होंने इसके लिए एक व्यवस्थित शेड तैयार करवाया और उन्नत चूजे मंगाकर करीब दो से तीन महीनों तक उनका बेहतर प्रबंधन व पालन-पोषण किया। जब पहली बार मुर्गियों की बिक्री हुई, तो उन्हें उम्मीद से बढ़कर मुनाफा प्राप्त हुआ, जिसने उनके आत्मविश्वास को एक नई मजबूती दी।
इस मुनाफे को सहेजते हुए बसंती ने अपनी आमदनी को दोबारा उसी कारोबार में निवेश किया और पोल्ट्री फार्म का दायरा बढ़ाकर अपनी पारिवारिक आय को कई गुना कर लिया। अपने सपनों को साकार करने के बाद वे अब अपने पारा-मोहल्ले और समाज की अन्य महिलाओं को भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। बसंती कश्यप की यह सफलता दर्शाती है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साझा प्रयासों से बस्तर के सुदूर अंचलों में मातृशक्ति स्वावलंबन और आर्थिक समृद्धि की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

औषधीय खस की खेती से आत्मनिर्भरता की राह पर धमतरी की ग्रामीण महिलाएं

September 29, 2026

पीएम का किया आभार भूस्वामित्व योजना से भगवानलाल कुशवाहा को मिला जमीन का पट्टा’

September 28, 2026

‘सेवा की कहानी’: प्रधानमंत्री आवास ने बदली बबीता और घासीप्रसाद की जिंदगी, पक्के आशियाने का सपना हुआ साकार

September 28, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया सेवा संकल्प अभियान के मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ
  • ’सारागांव में जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने किया श्रमदान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए किया जागरूक’
  • 48 घंटे में पुणे से बस्तर पहुंची 4 रेस्क्यू स्पीड बोट, बाढ़ आपदा से निपटने प्रशासन की बढ़ी क्षमता
  • सेवा संकल्प अभियान में आमगांव के 300 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार
  • राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 16 प्रकरणों पर हुआ मंथन, 9 मामलों में वापसी की अनुशंसा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.