Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जल संरक्षण और नियमित पेयजल आपूर्ति के लिए हिड़पाल पंचायत की पहल, जनभागीदारी से मजबूत होगी नल-जल व्यवस्था

October 13, 2026

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइक रैली में हुए शामिल

October 13, 2026

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, October 13
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » नवरात्र और त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की नजर, जिलेभर में सघन जांच अभियान जारी
छत्तीसगढ़

नवरात्र और त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की नजर, जिलेभर में सघन जांच अभियान जारी

Author AuthorBy Author AuthorOctober 13, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

*जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से 12 नमूने संकलित, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच पर विशेष जोर*

panchayattantra24.-खैरागढ़। नवरात्र पर्व एवं त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले में आम नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही ‘हर लेबल कुछ कहता है’ अभियान के अंतर्गत उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, निर्माण एवं समाप्ति तिथि सहित अन्य आवश्यक जानकारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के नमूने संकलित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दीपक घृतलहरे द्वारा किराना दुकानों, जनरल स्टोर्स एवं खाद्य सामग्री विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है।
*चार दिनों में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 12 खाद्य नमूने संकलित*
अभियान के अंतर्गत 7 अक्टूबर को खैरागढ़ के जयस्तंभ चौक स्थित मेसर्स भगवती किराना स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मैगी, ओट्स एवं फॉर्च्यून रिफाइंड सूरजमुखी खाद्य तेल के तीन विधिक नमूने संकलित किए गए। इसी क्रम में 8 अक्टूबर को बाजार अतरिया क्षेत्र स्थित मेसर्स जीतू डेली नीड्स एवं जनरल स्टोर्स का निरीक्षण कर पतंजलि काजू बिस्किट का एक विधिक नमूना तथा स्पेशल सूजी टोस्ट का एक सर्विलांस नमूना लिया गया।
इसके पश्चात 9 अक्टूबर को कलेक्टोरेट परिसर स्थित गढ़ कलेवा का निरीक्षण किया गया। यहां से समोसा एवं साबूदाना बड़ा के दो सर्विलांस नमूने संकलित किए गए। वहीं 12 अक्टूबर को खैरागढ़ के गोलबाजार क्षेत्र स्थित मेसर्स न्यू फेमस बाजार का निरीक्षण कर फलाहार में उपयोग होने वाली इंस्टेंट इडली, सिंघाड़ा आटा एवं साबूदाना के तीन विधिक नमूने तथा खम्मन ढोकला आटा का एक सर्विलांस नमूना संकलित किया गया।
इस प्रकार अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से कुल 12 नमूने संकलित किए गए हैं, जिनमें आठ विधिक एवं चार सर्विलांस नमूने शामिल हैं। संकलित नमूनों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप परीक्षण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
*‘हर लेबल कुछ कहता है’ अभियान से उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक*
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण के साथ-साथ उपभोक्ताओं को जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। ‘हर लेबल कुछ कहता है’ अभियान के माध्यम से नागरिकों को पैकेटबंद खाद्य पदार्थ खरीदते समय निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि, खाद्य सामग्री की संरचना, निर्माता का विवरण तथा एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों की जांच करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं शुद्धता के प्रति सजग रहने तथा संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जानकारी संबंधित विभाग को देने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
*मिलावट रोकने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने निरीक्षण अभियान रहेगा जारी*
खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक घृतलहरे ने बताया कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा मिलावटी एवं अमानक खाद्य सामग्री के विक्रय पर रोकथाम के उद्देश्य से निरीक्षण एवं नमूना संकलन की कार्रवाई लगातार की जा रही है। विशेष रूप से त्योहारी अवसरों पर अधिक उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों एवं फलाहार सामग्री की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने खाद्य कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन करते हुए स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का विक्रय करने की अपील की।
जिले में आम नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत निरीक्षण एवं नमूना संकलन की कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

जल संरक्षण और नियमित पेयजल आपूर्ति के लिए हिड़पाल पंचायत की पहल, जनभागीदारी से मजबूत होगी नल-जल व्यवस्था

October 13, 2026

मिट्टी से आत्मनिर्भरता तक का सफर: लक्ष्मी चक्रधारी के हुनर को मिला सुशासन का सहारा

October 13, 2026

महासमुंद: 75.23 लाख रुपये की लागत से बना शासकीय हाई स्कूल भवन, छुईहा के विद्यार्थियों को गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा

October 13, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जल संरक्षण और नियमित पेयजल आपूर्ति के लिए हिड़पाल पंचायत की पहल, जनभागीदारी से मजबूत होगी नल-जल व्यवस्था
  • महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइक रैली में हुए शामिल
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
  • सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने गुलो बाई और शिवचरण मिंज को उपलब्ध कराई व्हीलचेयर, आवागमन में मिलेगी राहत
  • अमृतधारा: कोरापानी के आंगनों तक पहुंचा शुद्ध पेयजल, 25 परिवारों की बदली दिनचर्या

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.