Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई जाति प्रमाण पत्र की राह, दिनेश्वरी नेताम को मिला गोंड जनजाति का प्रमाण पत्र

October 30, 2026

मुस्लिम प्रतिनिधित्व पर सियासी घमासान! भाजपा संगठन से छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक तंत्र तक इन चेहरों की चर्चा

October 30, 2026

नवा रायपुर में औद्योगिक विकास की नई इबारत: 152.74 करोड़ से बनेगी छत्तीसगढ़ की पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री

October 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 30
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की मार से देवभोग में धान की फसल तबाह होने का खतरा, हजारों एकड़ खेतों में जलभराव
छत्तीसगढ़

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की मार से देवभोग में धान की फसल तबाह होने का खतरा, हजारों एकड़ खेतों में जलभराव

Author AuthorBy Author AuthorOctober 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-गरियाबंद. बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान ने धान खरीदी से पहले किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. जिन खेतों में किसानों ने मेहनत कर फसल तैयार की थी, वे अब मौसम की मार झेल रहे हैं. साइक्लोन अर्नब के असर से देवभोग क्षेत्र में हजारों एकड़ फसल खराब होने के कगार पर पहुंच गई है. (Crop Loss Due To Arnab Effect) बताया जा रहा है कि सिनापाली, बाड़ीगांव, गिरशुल के अलावा झाखरपारा क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों में पकी हुई धान की फसल पानी से भरे खेतों में बिछ गई है.
फसल बचाने किसान कर रहे संघर्ष
घुटने भर पानी में खड़े किसान की तस्वीर उनकी परेशानी बयां करने के लिए काफी है. पानी से भरे खेतों में किसान एक-एक पौधे को सहेजने में जुटे हैं. वे कई पौधों को एक साथ बांधकर फसल बचाने की कोशिश कर रहे हैं. यह तस्वीर देवभोग तहसील के सिनापाली गांव की है, जहां किसान कपड़े की रस्सी से धान के पौधों को खड़ा कर रहे हैं, ताकि खेतों में भरे पानी से बालियां सड़ने न पाएं.
किसान दुर्बल राम, खिरसिंधु और हरिराम ने बताया कि दूध भरे धान की फसल को सबसे ज्यादा खतरा है. अगर फसल तीन दिन से ज्यादा पानी में डूबी रही तो धान खराब हो सकता है. वहीं, पकी हुई धान की फसल के पौधे भी सड़ने लगेंगे. नुकसान से बचाने के लिए बालियों को उठाकर खड़ा रखना किसानों के सामने बड़ी चुनौती है. इसके बावजूद वे अपनी फसल बचाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं.
सब्जी और दलहन को भी नुकसान हुआ
साइक्लोन अर्नब ने केवल धान की फसल को ही नहीं, बल्कि मक्का, सब्जी और दलहन की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है. तूफान के चलते कच्चे मकानों को भी क्षति पहुंची है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बाजार बंद होने से सब्जी उत्पादकों के सामने भी असमंजस की स्थिति बन गई है. खेतों और बाड़ियों में पानी भरने से फसल को नुकसान का खतरा है, वहीं घर लाने के बाद भी सब्जियों की बिक्री नहीं हो पा रही है.
पिछले दो दिनों में सब्जियों का रंग भी फीका पड़ने लगा है. ऐसे में मजबूरी में किसान अपने घरों के सामने ही दुकान लगाकर सब्जियां बेच रहे हैं, ताकि कम से कम उनकी लागत निकल सके. खाद और बीज पर लगाया पैसा डूबने की चिंता के बीच अब किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी बची हुई फसल को बचाने की है.
नुकसान के आंकलन के लिए सर्वे
देवभोग तहसीलदार के सुशील कुमार भोई ने कहा कि तूफान से काफी नुकसान हुआ है. किसानों के नुकसान का आंकलन के लिए सर्वे किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 33 फीसदी तक नुकसान हुआ तो आरबीसी 6, 4 के तहत क्षतिपूर्ति का प्रावधान है. पीड़ित किसानों से विधिवत आवेदन लेकर प्रक्रिया के तहत यह दिया जाता है.

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई जाति प्रमाण पत्र की राह, दिनेश्वरी नेताम को मिला गोंड जनजाति का प्रमाण पत्र

October 30, 2026

गंगरेल जलाशय में पलटी मछुआरे की नाव, ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम ने बबलू निषाद को सुरक्षित बचाया

October 29, 2026

मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने की पहल, ग्रामीण आजीविका और महिला उद्यमिता के नए अवसर विकसित करने पर जोर

October 29, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई जाति प्रमाण पत्र की राह, दिनेश्वरी नेताम को मिला गोंड जनजाति का प्रमाण पत्र
  • मुस्लिम प्रतिनिधित्व पर सियासी घमासान! भाजपा संगठन से छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक तंत्र तक इन चेहरों की चर्चा
  • नवा रायपुर में औद्योगिक विकास की नई इबारत: 152.74 करोड़ से बनेगी छत्तीसगढ़ की पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री
  • शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- मां का जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल लाई रंग, विकास योजनाओं को गति देने छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे छह केन्द्रीय मंत्री

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.