Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्यमंत्री की पाती से कुम्हार मुन्नालाल के पारंपरिक हुनर को मिला सम्मान, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने बदली आजीविका की राह

November 5, 2026

दीपावली से पहले बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को साय सरकार की बड़ी सौगात, 9.41 करोड़ रुपये का भुगतान जारी

November 5, 2026

सोलर दीदियों’ की पहल से 150 से अधिक घरों में स्थापित हुए सोलर रूफटॉप सिस्टम, महिला नेतृत्व और जनभागीदारी से रचा नया इतिहास

November 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, November 5
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » ’एक लाख रुपये का ऋण लेकर शुरू किया ईंट निर्माण का व्यवसाय, डेढ़ से दो लाख रुपये की हुई कमाई’
सरगुजा

’एक लाख रुपये का ऋण लेकर शुरू किया ईंट निर्माण का व्यवसाय, डेढ़ से दो लाख रुपये की हुई कमाई’

Author AuthorBy Author AuthorNovember 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

’स्वरोजगार से मिली आर्थिक मजबूती, बेटियों की उच्च शिक्षा का सपना कर रहीं साकार’

panchayattantra24.-अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित आजीविकामूलक गतिविधियां ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन श्बिहानश् से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त कर रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कटकोना की संगीता पैकरा ने ईंट निर्माण का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।
’एक लाख रुपये के ऋण से शुरू किया व्यवसाय, बनाई एक लाख ईंटें’
संगीता पैकरा प्रतिज्ञा महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष होने के साथ ही शंकरपाट आजीविका ग्राम संगठन की भी अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। ग्राम संगठन से एक लाख रुपये का ऋण लेकर उन्होंने ईंट निर्माण का कार्य शुरू किया। इसके तहत उन्होंने लगभग एक लाख ईंटों का निर्माण कराया, जिससे उन्हें डेढ़ से दो लाख रुपये की कमाई हुई। इस आय का उपयोग वे ऋण चुकाने, घरेलू जरूरतों को पूरा करने और बच्चों की पढ़ाई में कर रही हैं।
’बेटियों की उच्च शिक्षा को दे रहीं प्राथमिकता’
संगीता बताती हैं कि उनके पति खदान में निजी मजदूरी करते हैं। पहले परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी और सीमित आय में घर चलाना चुनौतीपूर्ण था। लेकिन स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनकी परिस्थितियां बदलने लगीं। स्वरोजगार से प्राप्त आय के जरिए वे बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला पा रही हैं। उनकी बड़ी बेटी बैकुंठपुर में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है, जबकि छोटी बेटी अम्बिकापुर में आईटीआई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। वहीं बेटा दसवीं कक्षा में अध्ययनरत है। संगीता का कहना है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
’स्वरोजगार से बदली जिंदगी, परिवार को मिला आर्थिक संबल’
संगीता पैकरा ने बताया कि पहले उनके पास आय का कोई स्वतंत्र साधन नहीं था। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद न केवल उन्हें रोजगार का अवसर मिला, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है। अब उनका अपना घर बन गया है और आवागमन के लिए वाहन भी खरीद लिया है। वे घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ बच्चों की शिक्षा और परिवार के बेहतर भविष्य के लिए आर्थिक योगदान दे रही हैं।
संगीता कहती हैं कि समूह से जुड़ने के बाद उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है। अब वे अपने व्यवसाय और परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से संभाल पा रही हैं। उन्होंने महिलाओं को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने और आत्मनिर्भर बनाने की पहल के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
’ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बन रहा बिहान’
बिहान योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर स्वरोजगार एवं आयमूलक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। संगीता पैकरा की सफलता इस बात का उदाहरण है कि आर्थिक संसाधनों तक पहुंच और स्वरोजगार के अवसर मिलने से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अपने बच्चों की शिक्षा और परिवार के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी रख रही हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

महतारी सदन से महिला स्व-सहायता समूहों को मिली सुरक्षित एवं सुविधाजनक बैठक की व्यवस्था

October 28, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना से जयानंदन दास का पक्के घर का सपना हुआ साकार, कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति

October 26, 2026

महतारी वंदन योजना से दीपिका दास को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, सिलाई कार्य से बढ़ाई परिवार की आमदनी

October 26, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री की पाती से कुम्हार मुन्नालाल के पारंपरिक हुनर को मिला सम्मान, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने बदली आजीविका की राह
  • दीपावली से पहले बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को साय सरकार की बड़ी सौगात, 9.41 करोड़ रुपये का भुगतान जारी
  • सोलर दीदियों’ की पहल से 150 से अधिक घरों में स्थापित हुए सोलर रूफटॉप सिस्टम, महिला नेतृत्व और जनभागीदारी से रचा नया इतिहास
  • डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता – राज्यपाल डेका
  • जोगी निवास पर पुलिस का नोटिस चस्पा होने के बाद अमित जोगी का पलटवार, बोले- मैं भगोड़ा नहीं, गुजरात पुलिस की सुरक्षा में हूं

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.