Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता; हेलीकॉप्टर से अपने साथ रायपुर लेकर पहुंचे

November 23, 2026

छत्तीसगढ़ की उच्च शिक्षा में तकनीकी नवाचार का नया अध्याय, उच्च शिक्षा विभाग और गूगल फॉर एजूकेशन के बीच एमओयू

November 23, 2026

‘वंदे मातरम शिविर’ में छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए 6 राज्यों के युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, दिया सफलता का मंत्र

November 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 23
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » 16वीं शताब्दी की स्वर्णाक्षरों में लिखित भगवद्गीता से लेकर 1735 के ताम्रपत्र तक, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिख रही छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासत
रायपुर

16वीं शताब्दी की स्वर्णाक्षरों में लिखित भगवद्गीता से लेकर 1735 के ताम्रपत्र तक, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिख रही छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासत

Author AuthorBy Author AuthorNovember 23, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (नई दिल्ली पर्व 2026) में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिख रही है। भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 के प्रथम तल पर 1,000 वर्ग मीटर में फैले छत्तीसगढ़ पवेलियन में राज्य के पुरातत्व विभाग द्वारा दुर्लभ पांडुलिपियों, ताम्रपत्रों और ऐतिहासिक अभिलेखों का प्रदर्शन किया जा रहा है। आचार्य रमेंद्रनाथ मिश्र के संग्रह से जुड़ी ये धरोहरें प्रदर्शनी में विशेष आकर्षण बनी हुई हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 20 नवंबर को भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हुए शामिल हुए और छत्तीसगढ़ पवेलियन में संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान अब बदल रही है। जिस बस्तर और छत्तीसगढ़ की चर्चा कभी नक्सलवाद और चुनौतियों के संदर्भ में होती थी, आज वही प्रदेश अपनी समृद्ध जनजातीय विरासत, जीवंत लोक संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और विकास की नई संभावनाओं के साथ देश-दुनिया के सामने नई पहचान बना रहा है। भारत मंडपम में आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में नजर आया छत्तीसगढ़ का स्वरूप इसी बदलते दौर की कहानी बयां कर रहा है। यहां परंपरा और आधुनिकता, विरासत और विकास तथा स्थानीय हुनर और आर्थिक संभावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।
प्रदर्शनी की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहरें
कल्चुरि काल की औषधीय पांडुलिपियां व ताम्रपत्र, रतनपुर के कल्चुरि काल में रचित खूब तमाशा और नासकेत नामक औषधीय पांडुलिपियां प्रदर्शित की गई हैं। इसके साथ ही रायपुर के कल्चुरि राजवंश के अंतिम शासक अमर सिंह देव द्वारा जारी 1735 ईस्वी का ताम्रपत्र भी रखा गया है, जो क्षेत्र के राजनीतिक और प्रशासनिक इतिहास का अहम साक्ष्य है। गढ़ामंडल की वीरांगना रानी दुर्गावती के युग से संबंधित स्वर्णाक्षरित दुर्लभ पाण्डुलिपि इस प्रदर्शनी का एक महत्वपूर्ण आकर्षण है। रामायण विषयक दुर्लभ पांडुलिपि गोस्वामी तुलसीदास की शिष्य परंपरा से संबंधित सुषेनदास महाराज की दुर्लभ पांडुलिपि भी प्रदर्शनी में शामिल है।
छत्तीसगढ़ के इतिहास की प्रथम पांडुलिपि
बाबू रेवाराम छत्तीसगढ़ के एक अत्यंत प्रतिष्ठित इतिहासकार, कवि और विद्वान थे, जिन्होंने रतनपुर (बिलासपुर जिला) को अपनी कर्मभूमि बनाया। उनके इस ग्रंथ से छत्तीसगढ़ के हैहैय वंशी (कलचुरी) राजाओं के इतिहास और उनके शासनकाल के बारे में अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रामाणिक जानकारियां मिलती हैं। वर्ष 1858 में बाबू रेवाराम कायस्थ पण्डित द्वारा लिखित तवारीख-ए-हैहैय राजाओं की, को छत्तीसगढ़ के इतिहास की पहली पांडुलिपि माना जाता है, जो क्षेत्रीय व राजवंशीय अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। ग्वालियर के महाराजा दौलतराव सिंधिया के शासनकाल की मोड़ी लिपि में हस्तलिखित कर-संबंधी सनद तत्कालीन राजस्व और प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी देती है।
प्रथम विश्वयुद्ध से पूर्व का व्यय विवरण
पंडित रघुवंशनाथ ठाकुर बिलासपुर के एक प्रतिष्ठित और प्रबुद्ध नागरिक थे, जिन्होंने ई. राघवेंद्र राव (जो आगे चलकर मध्य प्रांत और बरार के मुख्यमंत्री/गवर्नर बने) का मार्गदर्शन किया था। ई. राघवेंद्र राव के गुरु रहे पंडित रघुवंशनाथ ठाकुर द्वारा हस्तलिखित व्यय विवरणिका प्रथम विश्वयुद्ध के पूर्व वर्ष में छत्तीसगढ़ की आर्थिक व वित्तीय स्थिति पर प्रकाश डालती है। यह ऐतिहासिक दस्तावेज छत्तीसगढ़ की तत्कालीन आर्थिक व्यवस्था, दैनिक जीवन की वस्तुओं के मूल्यों और वित्तीय प्रबंधन को समझने का एक अमूल्य स्रोत है। प्रथम विश्व युद्ध (1914) से ठीक पहले के वर्ष यानी सन् 1913 के आसपास की यह हस्तलिखित व्यय विवरणिका बिलासपुर और पूरे छत्तीसगढ़ अंचल के आर्थिक इतिहास का जीवंत दस्तावेज है।

जेल पत्रिका व चित्रित पांडुलिपियां

देश की एकमात्र जेल पत्रिका मानी जाने वाली द्विमासिक व सचित्र श्रीकृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र की मूल प्रति तथा दुर्लभ चित्रित पांडुलिपियां भी प्रदर्शित की गई हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र भारत की पहली हस्तलिखित जेल पत्रिका मानी जाती है, जिसका संपादन और प्रकाशन छत्तीसगढ़ के गांधी कहे जाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित सुंदरलाल शर्मा ने साल 1921-22 (कुछ संदर्भों में 1922-23) में रायपुर जेल में रहते हुए किया था। असहयोग आंदोलन के दौरान जब वे जेल में बंद थे, तब उन्होंने इस अनूठी सचित्र और द्विमासिक पत्रिका के कुल 6 अंक तैयार किए थे। इस पत्रिका में उन्होंने अंग्रेजों और जेल अधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा कैदियों के साथ किए जाने वाले दुर्व्यवहार, अमानवीय व्यवहार और जेल के भीतर की कठोर परिस्थितियों का सजीव वर्णन किया था

ज्ञान भारतम मिशन से विरासत का संरक्षण

प्रदर्शनी के संदर्भ में उल्लेख किया गया है कि केंद्र सरकार के ज्ञान भारतम मिशन के तहत प्राचीन पांडुलिपियों की खोज, सर्वेक्षण, सूचीकरण, संरक्षण, संवर्धन और डिजिटलीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे यह समृद्ध विरासत आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंच सके। ज्ञान भारतम मिशन का उद्देश्य भारत की विशाल हस्तलिखित विरासत को उजागर करना, उसकी रक्षा करना और उसे संरक्षित करना है। विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप, यह पहल सांस्कृतिक संरक्षण को मानव पूंजी विकास के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करके यह सुनिश्चित करती है कि भारत का प्राचीन ज्ञान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहे।

भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित 45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 13 से 27 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ अपनी प्राचीन विरासत और आधुनिक विकास की तस्वीर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर रहा है। भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 के प्रथम तल पर 1000 वर्गमीटर क्षेत्र में स्थापित छत्तीसगढ़ पवेलियन में इन ऐतिहासिक धरोहरों के साथ प्रदेश की पारंपरिक कला, शिल्प, स्थानीय उत्पादों और विकास की संभावनाओं को भी प्रस्तुत किया जा रहा है। पवेलियन का स्टॉल नंबर 4F-03-A है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता; हेलीकॉप्टर से अपने साथ रायपुर लेकर पहुंचे

November 23, 2026

छत्तीसगढ़ की उच्च शिक्षा में तकनीकी नवाचार का नया अध्याय, उच्च शिक्षा विभाग और गूगल फॉर एजूकेशन के बीच एमओयू

November 23, 2026

‘वंदे मातरम शिविर’ में छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए 6 राज्यों के युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, दिया सफलता का मंत्र

November 23, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता; हेलीकॉप्टर से अपने साथ रायपुर लेकर पहुंचे
  • छत्तीसगढ़ की उच्च शिक्षा में तकनीकी नवाचार का नया अध्याय, उच्च शिक्षा विभाग और गूगल फॉर एजूकेशन के बीच एमओयू
  • ‘वंदे मातरम शिविर’ में छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए 6 राज्यों के युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, दिया सफलता का मंत्र
  • 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार
  • युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने की पहल, श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में विशेष मतदाता पंजीयन शिविर आयोजित

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.