Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रहा बस्तर ओलंपिक- सांसद भोजराज नाग

November 25, 2026

अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 1,156 कट्टा से अधिक धान जब्त

November 25, 2026

माओवाद से मुक्ति के बाद दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की बयार बोटीकनेरा, हड़ेली और कुधूर में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

November 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रहा बस्तर ओलंपिक- सांसद भोजराज नाग
छत्तीसगढ़

खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रहा बस्तर ओलंपिक- सांसद भोजराज नाग

Author AuthorBy Author AuthorNovember 25, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-उत्तर बस्तर कांकेर। जिला मुख्यालय कांकेर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का आज विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद भोजराज नाग ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद भोजराज नाग ने कहा कि आज बस्तर में शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सलवाद के उन्मूलन के प्रयासों तथा अर्धसैनिक बलों, पुलिस जवानों और बस्तर फाइटर्स के युवाओं के योगदान से बस्तर में सकारात्मक बदलाव आया है। पूर्व में नक्सलवाद के कारण विकास कार्य प्रभावित होते थे और लोग गांवों में जाने से डरते थे, लेकिन अब बस्तर विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। युवाओं के हुनर को निखारने और उनकी प्रतिभा को सामने लाने के लिए बस्तर ओलंपिक महत्वपूर्ण मंच बन रहा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने हुनर के माध्यम से आगे बढ़ने का प्रयास करें, शासन-प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। खेल से अनुशासन की सीख मिलती है, इसलिए जीवन में अनुशासन बनाए रखकर सफलता हासिल करें।
पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए महेश जैन ने कहा कि खेल से व्यक्तित्व का विकास एवं निखार होता है। खेल में जीत और हार दोनों महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि हार भी हमें जीतने की सीख देती है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अन्य प्रतिभागियों को निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि नक्सलवाद समाप्त होने के बाद बस्तर ओलंपिक युवाओं को खेल के क्षेत्र में अवसर प्रदान कर आगे बढ़ने की दिशा दे रहा है। युवा अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ें और आने वाले एआई के युग को देखते हुए अपने कौशल को निरंतर विकसित करें। उन्होंने कहा कि जिले में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। समापन समारोह में खिलाड़ियों के उत्साह, खेल भावना एवं प्रतिभा का उत्सव मनाया गया। बस्तर ओलंपिक युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा खेल के माध्यम से सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कांकेर मती पूर्णिमा कावड़े, पूर्व विधायक मती सुमित्रा मारकोले, भारतीय खाद्य निगम के सदस्य हलधर साहू, ईश्वर कावड़े, विकेश हिचामी, डॉ. ईश्वर सिन्हा, पीयूष वालेचा, अरविन्द जैन, अपर कलेक्टर भागवत प्रसाद जायसवाल एवं जितेन्द्र कुर्रे सहित सभी विकासखण्डों से पहुंचे व्यायाम शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी तथा प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न खेलों में विकासखण्डों ने हासिल किया प्रथम स्थान
जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 के सीनियर वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जिले के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, फुटबॉल, खो-खो, हॉकी, लंबी कूद, ऊंची कूद, रिले रेस, दौड़, गोला फेंक, तवा फेंक एवं भाला फेंक सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कबड्डी के पुरुष वर्ग में भानुप्रतापपुर विकासखण्ड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में कांकेर विकासखण्ड प्रथम रहा। फुटबॉल के बालक वर्ग में नरहरपुर विकासखण्ड तथा बालिका वर्ग में चारामा विकासखण्ड ने प्रथम स्थान हासिल किया। खो-खो के पुरुष वर्ग में दुर्गूकोंदल और महिला वर्ग में कांकेर विकासखण्ड विजेता रहे। हॉकी के सीनियर पुरुष वर्ग में कांकेर तथा महिला वर्ग में चारामा विकासखण्ड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में लंबी कूद के बालक वर्ग में डिगेश्वर (चारामा) एवं बालिका वर्ग में तारिणीका (भानुप्रतापपुर) प्रथम रहे। ऊंची कूद के बालक वर्ग में दिनेश कोर्राम (कांकेर) तथा बालिका वर्ग में वासिनी सिन्हा (चारामा) ने प्रथम स्थान हासिल किया। रिले रेस के बालक वर्ग में चारामा विकासखण्ड तथा महिला वर्ग में कांकेर विकासखण्ड विजेता रहे। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में तुषार ठाकुर (भानुप्रतापपुर) तथा बालिका वर्ग में तारणीका तेता (भानुप्रतापपुर) प्रथम रहे। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अभिषेक जाड़े (दुर्गूकोंदल) एवं बालिका वर्ग में तामेश्वर (भानुप्रतापपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अभिषेक (दुर्गूकोंदल) तथा बालिका वर्ग में लता कोरेटी (कांकेर) विजेता रहे।
इसी प्रकार गोला फेंक के बालक वर्ग में यशवंत (कांकेर) एवं बालिका वर्ग में लता कोरेटी (कांकेर) प्रथम रहे। तवा फेंक के बालक वर्ग में प्रकांत दर्राे (चारामा) तथा बालिका वर्ग में पूर्वी नेताम (कांकेर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक के बालक वर्ग में डिगेश्वर (चारामा) एवं बालिका वर्ग में दीपिका दुग्गा (दुर्गूकोंदल) प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण एवं सुदूर अंचलों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिला।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कलेक्टर हो या एसपी, आम जनता की नहीं सुनते बात, आवाज उठाने वालों पर होती है कार्रवाई : विनोद सोरी

November 24, 2026

कुम्हड़ाईन दाई मंदिर में बनेगा शेड, परिसर में होगा पेवर निर्माण, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

November 24, 2026

विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ

November 23, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रहा बस्तर ओलंपिक- सांसद भोजराज नाग
  • अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 1,156 कट्टा से अधिक धान जब्त
  • माओवाद से मुक्ति के बाद दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की बयार बोटीकनेरा, हड़ेली और कुधूर में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन
  • प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
  • कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रूपए की घोषणा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.