Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बापू के आदर्शों को युवाओं तक पहुंचाना जरूरी: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

November 23, 2026

विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ

November 23, 2026

मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर CM साय ने जताई चिंता, बोले- इसे रोकने के लिए जनआंदोलन जरूरी

November 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 23
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » राज्य सरकार ने युवाओं को दी रोजगार पंजीयन एवं नवीनीकरण की ऑनलाइन सुविधा 
रायपुर

राज्य सरकार ने युवाओं को दी रोजगार पंजीयन एवं नवीनीकरण की ऑनलाइन सुविधा 

adminBy adminMarch 4, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। विष्णु देव साय सरकार ने युवाओं को बड़ी राहत देते रोजगार पंजीयन एवं नवीनीकरण की ऑनलाइन सुविधा दी है। राज्य शासन की नई व्यवस्था के तहत वेबसाईट https://erojgar.cg.gov.in/ईरोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन पर जाकर अपना नवीनीकरण पंजीयन करा सकते हैं। संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर ने नवीन ई-रोजगार पोर्टल प्रचलन में लाया है। वे आवेदक जो पूर्व में रोजगार कार्यालय के पुराने पोर्टल में पंजीकृत हैं उन्हें नया पंजीयन, नवीनीकरण, अतिरिक्त योग्यता दर्ज यदि करना है तो उक्त पोर्टल का प्रयोग कर सकते हैं। नए आवेदक इस पोर्टल का सीधे ही प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं,जिसके अंतर्गत यदि आवेदक पूर्व से ही प्रदेश के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में पंजीकृत है तो दोबारा नया पंजीयन न करें। यदि वह अपने पंजीयन में किसी प्रकार का अपडेट अथवा नवीनीकरण करना चाहता है तो अपना पुराना पंजीयन क्रमांक डालकर आगे बढ़े। इसी प्रकार यदि आवेदक प्रदेश के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में पूर्व में पंजीकृत नहीं है, तो नया पंजीयन बटन पर क्लिक करें। 
आवेदक पोर्टल में पंजीयन हेतु अपना मोबाईल नंबर दर्ज कर मोबाईल ओटीपी भेजें बटन पर क्लिक करें। तदुपरान्त मोबाईल पर प्राप्त ओ.टी.पी. की एंट्री कर मोबाईल ओ.टी.पी. सत्यापित कर बटन पर क्लिक करें। मोबाईल ओ.टी.पी. सत्यापित होने के पश्चात् आधार नंबर एवं आधार के अनुसार अंग्रेजी में अपना नाम दर्ज करें। आधार प्रमाणीकरण हेतु सहमति देवें, जिसके पश्चात् आधार ओ.टी.पी. भेजें बटन पर क्लिक करें। आधार में दर्ज मोबाईल नंबर पर प्राप्त आधार ओ.टी.पी. की एंट्री कर आधार ओ.टी.पी. सत्यापित कर बटन पर क्लिक करें। अन्य वांछित जानकारी भरकर सुरक्षित करें’ बटन पर क्लिक करें। इसके पश्चात् आवेदक को नया पंजीयन क्रमांक प्राप्त होगा एवं आवेदक के मोबाईल पर ई रोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन पोर्टल पर लॉग इन करने हेतु यूजर आई.डी. (आवेदक का रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर) एवं पासवर्ड प्राप्त होगा। ई रोजगार पोर्टल पर लॉग-इन करने हेतु जॉब सीकर लाॅग इन पर क्लिक कर मोबाईल नंबर पर प्राप्त यूजर आई.डी. (आवेदक का रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर), पासवर्ड एवं कैप्चा कोड की एंट्री कर लाॅगन इन पर क्लिक करना है। लॉग-इनके पश्चात् आवेदक को अपना डैशबोर्ड दिखाई देगा जिसमें आवेदक अपना पंजीयन पहचान-पत्र (एक्स-10) कभी भी कहीं से भी प्रिंट कर प्राप्त कर सकता है। इस पहचान पत्र पर जिला रोजगार अधिकारी के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदक पोर्टल पर अपना लॉग इन करके अपनी जानकारी केवल एक ही बार सुधार सकता है। जिसमें से आधार नंबर, मोबाइल नंबर, नाम एवं जन्मतिथि में परिवर्तन नहीं किया जा सकता।
यदि आवेदक को अपना नाम या जन्मतिथि सुधरवाना है, तो सम्बंधित जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क करना होगा। रोजगार कार्यालय भी एक बार ही किसी आवेदक के पंजीयन में सुधार कर सकते हैं। यदि त्रुटिवश रोजगार कार्यालय के द्वारा एक बार में ही सभी आवश्यक सुधार नहीं किये जा सके, तो रोजगार कार्यालय को संचालनालय स्तर पर अनुरोध करना होगा। रोजगार कार्यालय पुराने पोर्टल में पंजीकृत आवेदकों की जानकारी अपडेट करने के पहले ये सुनिश्चित कर लें कि उस आवेदक का नवीनीकरण इस माह में नहीं किया जाना है। यदि आवेदक का नवीनीकरण इस माह में अथवा पिछले दो माहों में लंबित है तो उस आवेदक के लिए नवीनीकरण के विकल्प का चयन करें। यदि पंजीकृत आवेदक अपना पासवर्ड भूल गया हो तो उसे वेब पोर्टल ई रोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन पर जाकर जॉब सीकर लॉग इन पर क्लिक कर फाॅरगेट पासवर्ड पर जाना होगा। तत्पश्चात् उसे अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर यूजर आईडी पर ओटीपी प्राप्त कर नया पासवर्ड बना सकते हैं।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

बापू के आदर्शों को युवाओं तक पहुंचाना जरूरी: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

November 23, 2026

मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर CM साय ने जताई चिंता, बोले- इसे रोकने के लिए जनआंदोलन जरूरी

November 23, 2026

बलौदा के ग्राम बगडबरी निवासी तेजप्रताप को मिली त्वरित सेवा, प्रमाण पत्र मिलने से परिवार को बड़ी राहत

November 23, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बापू के आदर्शों को युवाओं तक पहुंचाना जरूरी: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
  • विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ
  • मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर CM साय ने जताई चिंता, बोले- इसे रोकने के लिए जनआंदोलन जरूरी
  • रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान
  • डिजिटल टोकन और बेहतर इंतजामों से धान बेचना हुआ आसान, किसान श्रवण कुमार के चेहरे पर खुशी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.