Author: admin

 
panchayattantra24.-मोहला। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनीष ठाकुर ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का दौरा किया। वे केंद्र सरकार के आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आयोजित आदि सेवा पखवाड़ा के कार्यों का जायजा लेने मोहला पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मानपुर विकासखंड के ग्राम ख्वासफड़की में आयोजित ग्राम सभा में भाग लिया। यहां उन्होंने विलेज विजन प्लान 2030 के कार्यों का अवलोकन किया और आदि सेवा पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों की सहमति से तैयार किए गए विलेज मैप का भी जायजा लिया, जिसका उद्देश्य मूलभूत सुविधाओं और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। 
 अतिरिक्त सचिव ठाकुर ने उपस्थित जनजातीय लोगों से उनके ग्राम की प्रमुख मांगों और आवश्यकताओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विलेज विजन प्लान 2030 के निर्माण पर भी ग्रामीणों से बात की और बताया कि ग्राम सभा का उद्देश्य सभी की सहभागिता से समस्याओं का समाधान और गांव का विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने जनजातीय ग्रामीणों से उनके कल्याण हेतु संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, शिक्षा स्तर, प्रमुख फसल, व्यवसाय, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, विद्युत, रोजगार, वनाधिकार पत्र और पेयजल उपलब्धता जैसी महत्वपूर्ण जानकारी लीं। ग्रामीणों ने बेहतर उपचार हेतु उप स्वास्थ्य केंद्र, सीसी रोड, एनीकट और पशु शेड की मांग की, जिसे ग्राम सभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया।
 

Read More

 panchayattantra24.-दिल्ली। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) अपने 93वें वायुसेना दिवस पर जोरदार उत्सव की तैयारी कर रही है. इस मौके पर एयर चीफ एपी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन एयरफोर्स ने पांच पाकिस्तानी F-16, JF-17 को मार गिराया था. विंग कमांडर जयदीप सिंह, जो वायुसेना के पीआरओ हैं ने प्रेस ब्रीफिंग में इसकी पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर को हिंडन एयर फोर्स बेस पर एक भव्य परेड होगी. 6 अक्टूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी. इस समारोह में वायुसेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख और थलसेना प्रमुख भी शामिल होंगे. यह दिवस वायुसेना की ताकत, आत्मनिर्भरता और देश सेवा को दर्शाएगा. 
 विंग कमांडर सिंह ने कहा कि परेड में कई रोमांचक चीजें होंगी. सबसे खास होगा ध्वज फ्लाइपास्ट. इसमें एमआई-17 हेलीकॉप्टर ऑपरेशन सिंदूर का झंडा लेकर उड़ेगा. यह ऑपरेशन इस साल का सबसे बड़ा अभियान था. स्टेटिक डिस्प्ले में राफेल, Su-30MKI, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और आकाश सरफेस-टू-एयर मिसाइल दिखाए जाएंगे. रडार और हथियार भी प्रदर्शित होंगे. वायुसेना ने कुल 18 नई इनोवेशन भी पेश की हैं. ये इनोवेशन वायुसेना की आत्मनिर्भरता, समस्या समाधान क्षमता और भविष्य की सोच को दिखाते हैं. विंग कमांडर ने कहा कि ये दिखाते हैं कि हम खुद पर भरोसा करते हैं. नई चुनौतियों के लिए तैयार हैं.
 

Read More

 
panchayattantra24.- दुर्ग। जिले के भिलाई में 3 युवक अफीम की तस्करी करते पकड़ाए है। उनके पास से 147 ग्राम अफीम मिला है। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। इनमें 2 आरोपी पंजाब के रहने वाले है। पुलिस और एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई है। आरोपियों से 147 ग्राम अफीम, तीन मोबाइल फोन, नगद रकम और एक हुंडई आई-ऑरा कार जब्त की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 
 1 अक्टूबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इंजीनियरिंग पार्क के पास, बद्रीनाथ धर्मकांटा के पीछे गली में एक सफेद रंग की हुंडई आई-ऑरा कार (नंबर CG 07 CY 6675) में तीन युवक अफीम की बिक्री कर रहे हैं। थाना प्रभारी पुरानी भिलाई अपने स्टाफ और एसीसीयू टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। पुलिस को देखकर कार सवार आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। लवप्रीत सिंह (23 साल), पंजाब का रहने वाला। इसके पास से 45.08 ग्राम अफीम, एक मोबाइल और 21,300 नकद मिला।हरदीप सिंह (27 साल), पुरानी भिलाई का रहने वाला। इसके पास से 53.72 ग्राम अफीम, एक मोबाइल और 500 नकद। बुध सिंह (22 साल) पंजाब निवासी। 48.08 ग्राम अफीम, एक आईफोन और 1000 नकद जब्त। इसके अलावा आरोपियों की हुंडई आई-ऑरा कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(ए) और 27(क) के तहत मामला दर्ज किया। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
 
 
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 8:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे नया रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद शनिवार को दोपहर 12 बजे वे विशेष विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। जगदलपुर में गृहमंत्री शाह का दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम निर्धारित है। पूजा के पश्चात वे बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा मुरिया दरबार में शामिल होंगे जो आदिवासी सांस्कृतिक विरासत का एक प्रमुख आयोजन माना जाता है।
इस दौरान गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे। अमित शाह का यह दौरा राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने शाह के प्रवास और कार्यक्रमों को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। मुरिया दरबार में शामिल होकर वे बस्तर की जनता से सीधा संवाद भी कर सकते हैं।
 

Read More

 panchayattantra24.-रायपुर। सीजीपीएससी भर्ती परीक्षा 2021 के घोटाला में सुनियोजित तरीके से पेपर लीक कराया गया। पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं के बेटे-बेटियों के लिए प्रश्न पत्र लीक कराने में टामन सिंह सोनवानी ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के साथ मिलकर षड्यंत्र किया। सीबीआई के आरोप पत्र के अनुसार सीजीपीएससी 2020 के लिए तैयार किए गए प्रश्न पत्र के एक सेट को आरती वासनिक ने पूरे एक साल तक दबाकर रखा। सरकारी रिकॉर्ड में इसकी एंट्री नहीं हुई और बाद में उसी प्रश्न पत्र का इस्तेमाल सीजीपीएससी 2021 की मुख्य परीक्षा में किया गया। 
 यह पेपर पहले से ही लीक हो चुका था। प्रश्न पत्र लीक होने की जानकारी टामन सिंह सोनवानी के रिश्तेदारों को पहले से थी। इसका पर्दाफाश उनके भतीजे विनीत खेबर और उसकी पत्नी स्वेता के बीच हुई वाट्सएप चैटिंग से हुआ है। इसी चैटिंग के जरिए सीबीआइ ने अपनी जांच आगे बढ़ाई। पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव ने बेटे सुमित ध्रुव को प्रश्नपत्र और माडल उत्तर पहले ही उपलब्ध कराए, जिससे वह डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित हुआ। तलाशी में उनके घर से पेपर और उत्तरों की फोटोकॉपी मिली। सोनवानी ने बहू मीशा कोसले और दीपा आदिल को लाभ पहुंचाया, वहीं नेहा और निखिल खलखो का चयन भी संदिग्ध पाया गया। 
 सीबीआई को जांच में केवल सीजीपीएससी-2021 ही नहीं, बल्कि पांच साल के भीतर हुई कई भर्ती परीक्षाओं में भी प्रश्नपत्र लीक होने का पता चला है। सीबीआई इसका जल्द ही राजफाश करेगी। वर्ष 2020 की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र प्राप्त होने पर अध्यक्ष सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों, करीबियों तक इसे पहुंचाया। वर्ष 2021 की परीक्षा में सचिव जीवन किशोर ध्रुव के पुत्र सुमित ध्रुव डिप्टी कलेक्टर बने, जबकि सोनवानी ने अपने बेटे नितेश, बहू निशा कोसले, भतीजे साहिल सोनवानी, भाभी दीपा आडिल और अन्य को विभिन्न पदों पर चयनित करवाया। सीबीआई ने 15 जुलाई 2024 को ध्रुव के भिलाई स्थित निवास पर छापेमारी व तलाशी के दौरान वर्ष 2021 की मुख्य परीक्षा के पेपर नंबर सात और पेपर दो के अभ्यास उत्तर बरामद करने का उल्लेख भी आरोप पत्र में किया है। फिलहाल सभी आरोपित रायपुर जेल में बंद हैं। सीबीआइ ने अभ्यर्थियों के घरों से हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव बरामद की। साथ ही, उनके और स्वजनों के बैंक खातों की जांच की गई। पीएससी अधिकारियों और अभ्यर्थियों के बीच पांच साल की काल डिटेल और लोकेशन रिकार्ड खंगाले गए, ताकि पता चल सके कि परीक्षा के दौरान कितनी बार संपर्क हुआ और मुलाकातें हुईं। जांच टीम ने प्रश्नपत्र छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस एकेडी प्रिंटर्स पर भी छापा मारकर मालिक और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। यहां के संचालक अरुण कुमार द्विवेदी आरोपित अधिकारियों के संपर्क में रहे।
पूर्व सहायक परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर और पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के साथ पिछले वर्षों में चयनित हुए अभ्यर्थियों के स्वजन से हुई बातचीत, वाट्सएप चैटिंग व अन्य पर जांच जारी है। अभी केवल टामन और जीवन किशोर ध्रुव के करीबियों के बारे में सीबीआई ने पता की है। अब जांच की सुईं ललित गणवीर और आरती वासनिक समेत तत्कालीन समय में राज्यपाल के सचिव रहे अधिकारियों की भी चयनित अभ्यर्थियों से करीबी होने पर जांच जारी है।
 

Read More

 
 panchayattantra24.-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की बधाई दी। X पोस्ट में उन्होंने लिखा, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, कर्मठ, जनसेवी और लोकप्रिय नेता श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। 
साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने आज शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत को पर्यटन का केंद्र बनाने और साथ ही भारतीय संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के लिए व्यापक प्रयास कर रहे गजेन्द्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
 

Read More

 panchayattantra24.-रायपुर। नवमी से शुरू हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन विजयादशमी पर भी श्रद्धा के साथ जारी रहा. महादेव घाट के निकट निगम के निर्मित कुंड में गुरुवार सुबह से लेकर संध्या तक भक्तों ने माता दुर्गा की 176 बड़ी प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया. भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु परिवारों के साथ देवी मां को विदाई देने पहुंचे और पारंपरिक विधि-विधान से प्रतिमाओं को कुंड में विसर्जित किया. शहर में पांच सौ से अधिक पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी. गुरुवार को विसर्जन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा. भक्त समूह बनाकर झांकियों और गीत-संगीत के साथ प्रतिमाओं को लेकर पहुंचे. विसर्जन कुंड पर पहुंचते ही मां की जयकारों से पूरा वातावरण माता के जयकारों से गूंज उठता है. शुक्रवार को भी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा.
 निगम प्रशासन ने इस अवसर पर क्रेन, गोताखोर, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए. विसर्जन स्थल पर जोन की टीमों को गुरुवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक चक्रीय ड्यूटी पर तैनात किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो. गुरुवार को महादेवघाट विसर्जन कुंड स्थल का निरीक्षण अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय ने किया. इस दौरान जोन-चार के जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव सहित जोन एक और आठ के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे. अपर आयुक्त ने अधिकारियों को व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए.
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में दशहरे का पर्व इस बार और भी भव्य रूप से मनाया जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध WRS कॉलोनी मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में इस वर्ष विशेष आकर्षण 101 फीट ऊंचे रावण का पुतला है, जिसे देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके साथ ही कुंभकरण और मेघनाथ के 81-81 फीट लंबे पुतले भी तैयार किए गए हैं। दशहरे की इस महाआरती और रावण दहन कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से शामिल हुए। 
 हर साल की तरह इस बार भी WRS कॉलोनी का दशहरा उत्सव प्रदेशभर में चर्चा का विषय रहा। आयोजकों ने बताया कि इस बार रावण का पुतला प्रदेश का सबसे बड़ा पुतला है, जिसकी ऊंचाई 101 फीट रखी गई है। वहीं, कुंभकरण और मेघनाथ के 81 फीट के विशाल पुतलों को भी मैदान में खड़ा किया गया। शाम ढलते ही आतिशबाजी के बीच जब इनका दहन हुआ तो पूरा मैदान “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा। दशहरा उत्सव की शुरुआत पारंपरिक पूजा और हवन से हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 
 जिसमें स्थानीय कलाकारों और बच्चों ने भगवान राम के जीवन पर आधारित झांकियां और नृत्य प्रस्तुत किया। मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और आमजन को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सदैव धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की सुरक्षा और समृद्धि सरकार की प्राथमिकता है और विजयादशमी जैसे पर्व हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की सीख देते हैं। वहीं, राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि दशहरा केवल धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता और बुराई के खात्मे का प्रतीक है।
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा की। उन्होंने X पोस्ट कर लिखा, विजयादशमी के पावन अवसर पर, भारतीय परंपरा के अनुरूप आज निवास कार्यालय में शस्त्रों की विधिवत पूजा के साथ माँ भगवती की आराधना की। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का अमर संदेश देता है। आइए, माँ दुर्गा के आशीर्वाद से सत्य, शौर्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहें। आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। 
आयुधं परमं शस्त्रं धनुर्वेदं च शाश्वतम्। 
सर्वं तव प्रसादेन मम विजयति सर्वदा॥
 

Read More

  

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजभवन परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस अवसर पर सुबह राजभवन परिसर के अलग-अलग स्थानों पर झाडू लगाकर कचडे़ को एकत्र कर उसका निपटान किया।
 

Read More