Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
panchayattantra24.-रायपुर। पुलिस ने एक बार फिर अवैध पेट्रोल डीजल यार्ड को पकड़ा है। घर के ब्यारे को यार्ड बनाकर उसमें अवैध रूप से रखे 26540 लीटर पेट्रोल डीजल समेत तीन ट्रैक्टर टैंकर जब्त किए गए। विधानसभा पुलिस ने यार्ड मालिक समेत स्टाक करने वाले 10 लोगों पर मामला दर्ज किया है। विधानसभा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिंग रोड -3 पर ग्राम टेकारी और पिरदा में अवैध रूप से आयल यार्ड संचालित है। जहां अवैध रूप से पेट्रोल,डीजल के ट्रैक्टर टैंकर पार्क किए गए हैं। और प्लास्टिक, टीन के ड्रमों में भी हजारों लीटर स्टाक कर रखा गया है।
इस पर पुलिस ने रात 11 बजे मौके पर पहुंच कर दबिश दी। एक यार्ड , पिरदा चौक के पास सूरज साहू नाम के व्यक्ति के ब्यारे में बनाया गया था। दूसरा टेकारी में। पुलिस ने इसके मालिक के नाम का खुलासा नहीं किया है । दोनों ही यार्ड में तीन ट्रैक्टर टैंकर नंबर सीजी 04 पीआर 7421, सीजी 04 पीटी 8504, सीजी 10डीयू 2417 खड़े थे। इनके अलावा लोहे, प्लास्टिक के अलग अलग 14 ड्रम में 26500 हजार लीटर डीजल,40 लीटर पेट्रोल रखा था। इनके संबंध में सूरज साहू, और टैंकर मालिक, ड्राइवर या अन।यह कर्मियों के पास कोई वैध कागजात लाइसेंस नहीं मिले। पुलिस ने तीनों टैंकर, ड्रम में भरे पेट्रोल डीजल को जब्त कर लिया है। इनकि कुल कीमत 42.90 लाख रुपए आंकी गई है।और सूरज साहू, शैलेन्द्र साव, नीरज कुमार समेत नो अन्य लोगों पर अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3-7, 287 बीएनएस का मामला दर्ज किया है।यहां बता दें कि मंदिर हसौद में भारत पेट्रोलियम कंपनी का स्टाक यार्ड है। जहां से आए दिन ट्रक टैंकरों से पैट्रोल डीजल की चोरी की जाती है। यह चोरी , अनलोडिनग के समय होती है।इसमें कंपनी के स्टाफ की भी भूमिका रहती है। यही चोरी का पेट्रोल डीजल, आसपास के गांवों में अवैध रूप से स्टाक कर बेचा जाता है। जो इलाके में बड़े कारोबार का रूप ले चुका है।
panchayattantra24.-सुकमा. देर रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की निर्मम हत्या कर दी। यह घटना कोंटा ब्लॉक के सलातोंग गांव की है. मृतक की पहचान सलातोंग निवासी 50 वर्षीय रव्वा सोना के रूप में हुई है। नक्सलियों ने मौके पर पर्चा फेंककर मृतक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, घर में खाना खा रहे रव्वा सोना को नक्सली बुलाकर ले गए और कुछ दूर ले जाकर बेरहमी से पिटाई करते हुए उसकी हत्या कर दी। मृतक का बेटा हुंगा भी नक्सलियों के पीछे-पीछे गया, लेकिन डर से भागकर घर पहुंचा और गांव वालों को सूचना दी।
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज टाऊनहॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने देश की स्वतंत्रता संग्राम में गांधीजी के नेतृत्व और उनके मूल्यों को याद करते हुए कहा कि बापू का जीवन पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, निगम आयुक्त विश्वदीप तथा सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के हृदय स्थल आजाद चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और शास्त्री चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों और उनके आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। Also Read – नक्सलियों ने ग्रामीण को घर से उठाया, जंगल ले जाकर किया मर्डर मुख्यमंत्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि शास्त्री जी का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के निर्माण में योगदान अविस्मरणीय है। सत्य, सादगी और अनुशासन से भरे उनके व्यक्तित्व ने पूरे राष्ट्र को दिशा दिखाई। शास्त्री जी ने किसानों और जवानों की शक्ति को राष्ट्र की असली ताकत बताया और “जय जवान – जय किसान” का नारा देकर पूरे देश को आत्मनिर्भरता और परिश्रम के मार्ग पर अग्रसर किया।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से देश की आज़ादी के आंदोलन को नई दिशा दी। गांधी जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि दृढ़ निष्ठा और सत्याग्रह के मार्ग से कठिन परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज भी गांधी जी के विचार समाज को एक बेहतर दिशा देने में उपयोगी हैं और हम सबको उनसे प्रेरणा मिलती है।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शास्त्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में सादगी और सेवा को सर्वोपरि रखा। उन्होंने जय जवान जय किसान का का नारा देकर जनता का मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शास्त्री जी की निष्ठा और ईमानदारी हमेशा नागरिकों को प्रेरित करती रहेगी।
panchayattantra24.-रायपुर। आज यानी 2 अक्टूबर को दशहरा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अपने दिन की शुरुआत में मुख्यमंत्री आजाद चौक पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे शास्त्री चौक जाएंगे और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कई गणमान्य लोग, प्रशासनिक अधिकारी और आमजन भी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसके बाद रायपुर के WRS कॉलोनी स्थित मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे जनता को संबोधित भी कर सकते हैं और रावण दहन की परंपरा का हिस्सा बनेंगे। यह कार्यक्रम हर साल की तरह इस बार भी भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री का एक और बड़ा कार्यक्रम रावण भाठा मैदान में है, जहां वे एक अन्य दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। रावण भाठा मैदान रायपुर का एक प्रमुख स्थल है, जहां हजारों लोग दशहरा मनाने के लिए एकत्र होते हैं। मुख्यमंत्री वहां भी लोगों को संबोधित करेंगे और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। देशभर में 2 अक्टूबर यानी आज विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ऐसा रावण भी है, जिसकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे जवान बंदूक लेकर तैनात हैं। WRS कॉलोनी में 24 सितंबर से 4 CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) जवानों की तैनाती की गई।
ये जवान अलग-अलग शिफ्ट में रावण की सुरक्षा कर रहे हैं। नेशनल क्लब के संस्थापक जी.स्वामी ने बताया कि रावण के निर्माण के समय से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना जरूरी होता है। यही कारण है कि जवानों की ड्यूटी लगती है। WRS मैदान में इस साल 110 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया जाएगा। रावण दहन के बाद 30 मिनट तक आतिशबाजी होगी। बंगाल से टीम बुलाई गई है। मैदान रेलवे ट्रैक के पास होने के कारण सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। रेलवे ट्रैक के किनारे 200 से ज्यादा RPF, GRP और जिला पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे।
गुरुवार दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक बिलासपुर और नागपुर से आने वाली ट्रेनें हॉर्न बजाते हुए 15-20 की स्पीड में गुजरेंगी। लोको पायलट जरूरत पड़ने पर गाड़ी को रोक भी कर सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे।
panchayattantra24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ विधासभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल आज राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ के पर्यटक सूचना केंद्रों का शुभारंभ करेंगे. छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा राजनांदगांव में इन पर्यटन सूचना केन्द्रों के शुभारंभ के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.
शुभारंभ समारोह राजनांदगांव के गौरव पथ स्थित चौपाटी में शाम 5 बजे होगा. कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और लोकसभा सांसद संतोष पांडे शामिल होंगे. कार्यक्रम में राजनांदगांव और डोंगरगढ़ के पर्यटक सूचना केन्द्रों का लोकार्पण किया जाएगा.
पर्यटक सूचना केंद्रों के माध्यम से पर्यटकों को यात्रा मार्ग, ठहरने की सुविधा, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों तथा स्थानीय कला-संस्कृति की जानकारी सहज रूप से मिल सकेगी. इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी.
panchayattantra24.-कोरबा। दशहरे से ठीक एक दिन पहले बुधवार (1 अक्टूबर) दोपहर हुई तेज बारिश और हवा के कारण रावण के पुतले गिर गए। घंटाघर ओपन थिएटर और एमपी नगर में खड़े किए गए विशाल पुतले गिरने से अब कलाकारों को फिर से पुतला सुधारना पड़ रहा है। नगर निगम द्वारा घंटाघर ओपन थिएटर में एक बड़ा रावण पुतला तैयार हो गया था। यह आयोजन पहली बार बड़े स्तर पर हो रहा था, जिसमें आकर्षक मंच और लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी।
इसी तरह, एमपी नगर में खड़ा किया गया रावण का पुतला भी बारिश की तेज बौछारों के कारण गिर गया। इन घटनाओं के बाद अब समिति फिर से पुतले को खड़े करने की तैयारी कर रही है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि आयोजन होगा। जिले में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और रावण दहन के अवसर पर शराब दुकानें बंद रहने के कारण मदिरा प्रेमियों की भारी भीड़ देखी गई। कोरबा में 1 अक्टूबर को दिनभर शराब दुकानों पर लोग शराब खरीदते नजर आए, ताकि अगले दिन ड्राई डे पर उन्हें परेशानी न हो।
panchayattantra24.-रायपुर। दो जिलों में बड़ी चोरी हुई है, मनेन्द्रगढ़ में शातिर चोरों ने रेलवे कालोनी के घरों को अपना निशाना बनाया और यहाँ के तीन घरों में धावा बोलकर करीब तीन घरों से 50 लाख रुपये कीमत के आभूषण-जेवरात पर हाथ साफ़ कर दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। चोरी के तरीके से आशंका जताई जा रही है कि, इसे किसी संगठित चोरों के गिरोह ने अंजाम दिया है।
दूसरा कांकेर जिले के पखांजूर का है। यहाँ भी शातिर चोरो ने एक राजस्वा निरीक्षक और लोक निर्माण विभाग में पदस्थ अधिकारी के घर पवार धावा बोला है। शातिरों ने यहाँ से भी करीब 40 से 50 लाख रुपये कीमत के सोना-चांदी और 20 हजार रुपये नक्सा पर हाथ साफ़ कर दिया है। घटना थाना क्षेत्र के शुभ पल्ली और रामकृष्ण पल्ली पारा की है। बताया जा रहा है कि, चोरी के दौरान पीड़ित परिवार दुर्गापूजा में शामिल होने गया था। इसी दौरान मौका देख चोर घरों में दाखिल हुए और लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में भी प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।