Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
कोरबा । सेल्समैन से बर्बरतापूर्वक मारपीट करते हुए आरोपियों ने वीडियो बनाकर टिक टॉक पर वायरल कर दिया. पिटाई की घटना से युवक की मौत हो गई. इस मामले में मृतक की मां ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि उसके बेटे को 8 से 9 लोगों ने मिलकर मारा था, जबकि पुलिस ने महज 2 लोगों को आरोपी बनाया है ।
यह मामला 10 अप्रैल का है, जब करतला थाना अंतर्गत नोनदरहा के पास सेल्समैन भास्कर पांडे को कुछ लोगों ने बुरी तरह मारते उससे नकदी रकम लूट ली थी. खरसिया क्षेत्र का रहने वाला भास्कर पांडे एक ट्रेक्टर शोरूम में सेल्समैन के पद पर पदस्थ था. मारपीट की इस घटना के बाद भास्कर ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग है ।
इस संबंध में मृतक की मां प्रभा पांडे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एक वीडियो दिखाया, जिसमें भास्कर की पिटाई हो रही थी. प्रभा पांडे के अनुसार उसके बेटे को 2 लोगों ने नहीं, बल्कि 9 लोगों ने मिलकर मारा है. उसका बेटा लगातार उसे लोकेशन की जानकारी भी दे रहा था. वहीं जानकारी यह बात भी सामने आई है कि नोनदरहा गांव के आसपास के युवकों ने एक टोली बनाई है, जिसे पटेल ग्रुप के नाम दिया गया है. ग्रुप के सदस्य नशे की हालत में आए दिन मारपीट करते हैं ।
मामले में मृतक की मां ने जिस तरह से पुलिस कार्रवाई पर उंगली उठाई है. उससे पूरी पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़ा हो गया है. अब पुलिस के लिए जरूरी हो गया है, कि वह सही तरीके से जांच कर मामले की तह तक पहुंचते हुए आरोपियों पर कार्रवाई कर मां को न्याय दिलाए ।
रायपुर । ग्राहक के क्रेडिट कार्ड से गलत तरीके से रुपए निकालने के आरोप में बजाज फायनेंस कंपनी का एक कर्मचारी गिरफ्तार हुआ है. आरोपी के खिलाफ पहले भी शिकायत हो चुकी है. इस बार पुलिस को ग्राहक के खाते से पौने दो लाख रुपए निकालने की शिकायत मिली थी. खमतराई पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक चार दिन पहले मौदहापारा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था ।
खमतराई टीआई यदुमणि सिदार ने बताया कि प्रार्थी रमेश जाटवर शिवानंद नगर निवासी जो एक इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर है, जो सिलतरा गोदावरी प्राइवेट कंपनी में काम करता है. उसने शिकायत दर्ज कराई कि बजाज फाइनेंस में फ्लिप कार्ड के लिए अप्लॉई किया था और अप्लॉई करने के बाद इसके पास फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी फोन किया और कहा कि फ्लिप कार्ड के लिए जो अपने एप्लाई कोड है, उसमें कुछ बायोडाटा देना है. फिर इसने जानकारी दे दिया. उसके बाद बजाज फाइनेंस का कर्मचारी शेख नसीम शिवानंद के घर में पहुंचा. और उसे फ्लिप कार्ड में वाउचर से संबंधित होने वाले फायदे के बारे में बताया और उसका मोबाइल लेकर धोखे से पैसा ट्रांजेक्शन करा लिया ।
पहली किश्त में 86 हजार रुपए और दूसरी में 23 हजार और फिर तीसरी किश्त में 53 घर ट्रांजेक्शन करा लिया. इसकी वेरिफाई के लिए जब रमेश जाटवर ने कस्टमर केयर में फोन कर जानकारी लिया तो वहां पर ट्रांजेक्शन गलत तरीके से होना पाया है. उसने फिर बजाज फाइनेंस जाकर तो वहां पर काम करने वाले कर्मचारी नसीम ने गलत तरीके से ट्रांजेक्शन किया जाना पाया. फिर उसने थाने में शिकायत की गई. जिस पर आईपीसी 420 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी नसीम को हिरासत में लिया जा रहा है और उससे पूछताछ की जा रही है ।
प्रार्थी के रिकार्ड के मुताबिक कुल एक लाख 73 हजार के करीब गलत तरीके से ट्रांजेक्शन हुआ है. लेकिन 86 हजार सक्सेस है बाकी रकम कैंसिलेशन दिखा रहा है, लेकिन प्रार्थी के खाते में वापस नहीं आया है. जानकारी मिली है कि आरोपी पहले भी कुछ लोगों से इसी तरह की ठगी की है. बजाज फाइनेंस को चिट्ठी लिखकर उसका रिकार्ड मांगा जा रहा है ।
रायपुर । आयुष्मान योजना के एडिशनल सीईओ विजेन्द्र कटरे के खिलाफ जांच चल रही है और वो पद पर बने हुए हैं. जिस पर हॉस्पिटल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने सवाल उठाए हैं. गुप्ता ने इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कटरे को उनके पद से हटाने की मांग की है ।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि पिछले कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना एवं तत्पश्चात आयुष्मान योजना के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र कटरे के खिलाफ विभिन्न चरणों में अलग-अलग किस्म की शिकायतें लंबित हैं ।
वर्तमान में संस्थित जांच समिति के औचित्य और वैधानिकता पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं, क्योंकि अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र कटरे अभी भी पद पर गैरकानूनी रूप से बने हुए हैं, जबकि छत्तीसगढ़ संविदा अधिनियम 2012 के अंतर्गत उनका कार्यकाल आगामी अवधि के लिए विभाग प्रमुख द्वारा नहीं बढ़ाया गया है. इसलिए उन्हें तत्काल कार्यमुक्त किया जाना चाहिए ।
दूसरा महत्वपूर्ण प्रश्न यह है, कि यदि पीड़ित सदस्य और पक्ष उनके खिलाफ बयान देते हैं और वह पद पर बने रहे तो गोपनीयता कैसे सुनिश्चित होगी वर्तमान गठित कमेटी के समक्ष बताये गये तथ्यों के कारण प्रताड़ना के शिकार होंगे. अतः आपसे अनुरोध है कि निष्पक्ष जांच हेतु एक हाई पावर कमेटी का गठन और इन्हें पद से तुरंत हटाया जाना जरूरी है. समिति के समक्ष उपस्थित होते समय हमने अनुरोध किया है कि गोपनीयता की शर्त पर भ्रष्टाचार के सबूत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और हॉस्पिटल बोर्ड सहित संबंधित पक्ष उपलब्ध कराने को तैयार हैं ।
रायपुर । भारतीय वायु सेना के एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने पीएम मोदी को सबसे बड़ा देशद्रोही करार दिया है. ब्रिगेडियर प्रदीप यदु ने कहा कि मोदी सेना को आगे रखकर उसके कंधे पर बंदूक रखकर चलाते हैं. 6 अप्रैल को मोदी ने जनसभा को संबोधित किया था. मैंने घर के अंदर घुस के मारा आपको अच्छा लगा ये प्रश्न मोदी ने पूछा
ब्रिगेडियर यदु ने पीएम मोदी से सवाल किया है कि क्या वो अपनी तुलना मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर से करना चाह रहे हैं. उन्होंने कहा कि यही प्रश्न पाकिस्तान में मसूद अजहर पूछ रहा होगा, मैं ने पुलवामा में भारत के 40 सैनिकों को मारा आपको अच्छा लगा. क्या पीएम मोदी अपनी तुलना मसूद अजहर से करना चाह रहे हैं ।
केन्द्र सरकार ने आईईडी हमले की जानकारी को नजर अंदाज किया
14 फरवरी को पुलवामा में जो आतंकवादी हमला हुआ उसकी जानकारी देश को क्यों नहीं दी, 8 फरवरी को सीआरपीएफ ने वार्निंग जारी की थी कि सुरक्षा बल के ऊपर आईईडी का हमला हो सकता है. इसे केन्द्र सरकार ने नजर अंदाज कर दिया ।
शहीदों के खून पर मांग रहे वोट
हमें पुलवामा से बालाकोट में स्ट्राइक पर गर्व है, भारतीय सेना ने विषम परिस्थितियों में काम किया उस पर गर्व है. मोदी पुलवामा के शहीदों के खून पर वोट मांग रहे हैं. किसानों की समस्या, रोजगार, महिलाओं को लेकर रेप जैसी घटनाओं पर रोक लगाएं ।
ब्रिगेडियर ने कहा कि पुलवामा, बालाकोट को लेकर प्रश्न तो आपसे ही पूछे जाएंगे मोदी जी. सवाल पूछने पर देशद्रोही हैं तो प्रधानमंत्री सबसे बड़े देशद्रोही हैं. पाकिस्तान के बिना बुलाए मेहमान नवाजी. अब पाकिस्तान भी चाहता है कि प्रधानमंत्री मोदी ही सत्ता में आएं ।
आपको बता दें ब्रिगेडियर यदु कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए थे. आज राजीव भवन में उन्होंने प्रेसवार्ता ली थी ।
रायपुर । लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तो देश के लिए अपना घोषणा पत्र जारी दिया है, लोकिन अब छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे की तरफ से भी अपने लोकसभा के लिए 16 बिन्दुओं पर आधारित मेरी सोच, मेरा संकल्प नाम से घोषणा पत्र जारी करवाया गया है ।
ये हैं वो बिंदु…
रायपुर लोकसभा के लिए जारी घोषणा पत्र में रायपुर को मेट्रो रेल सेवा से जोड़ने का वादा किया गया है. साथ ही रायपुर से हरिद्वार, भोपाल, उत्तर-दक्षिण और पश्चिम क्षेत्र को सुपरफास्ट ट्रेनों से जोड़ने का वादा किया गया है. रायपुर के आत्मसम्मान को वापस लाने का भी घोषणापत्र में जिक्र है. पर्यावरण, यातायात, पानी की समस्या, रोजगार, शिक्षा एंव खेलकूद, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने का भी वादा किया गया है ।
इस घोषणा पत्र को रायपुर लोकसभा के केंद्रीय कार्यालय में नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और वरीष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने जारी किया है. सत्यनारायण शर्मा ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि ये घोषणा पत्र स्थानीय मुद्दों को लेकर जारी किया जा रहा है. जिसमें रायपुर लोकसभा से संबंधित वो मुद्दे हैं जो सांसद स्तर पर कभी ध्यान नहीं दिया गया ।
रायपुर । पुलिस ने एक बार फिर सट्टोरियों पर धर पकड़ की कार्रवाई की है. आईपीएल मैच में करोड़ों की सट्टा पट्टी के साथ पुलिस ने अलग-अलग इलाके से पांच आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है ।
पुलिस ने बताया कि आईपीएल आरसीबी बैंगलोर वर्सेस किंग्स इलेवन पंजाब के मैच में सट्टा खिलाया जा रहा था. मुखबिर से जानकारी मिलने पर गिरधारी लाल वर्मा (38 वर्ष) निवासी अमन नगर मोवा, सुमीत खेनका (30 वर्ष) निवासी सड्डू व्हीआईपी सिटी को सत्ता खेलते पकड़ा गया. दोनों आरोपी से 2 मोबाईल फोन, 50,200 रुपए नगदी एवं 77 हजार रुपए की सट्टा-पट्टी जब्त की गई ।
उधर, पुलिस ने कटोरा तालाब के पास ऑनलाईन एप्लीकेशन क्रिकेट नेक्ट्स एवं क्रिकेट लाईव लाईन के माध्यम से सट्टे खिलाते 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया. न्यू बालाजी सॉफ्टवेयर में पैसों का हिसाब-किताब किया जा रहा था. आरोपियों से नगदी 44 हजार रुपए, 14 मोबाईल फोन, 2 लैपटॉप, 1 एलईडी, 1 सेटअप बाक्स एवं करोड़ों रुपए की सट्टा -पट्टी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी भारत तोलवानी (40 वर्ष) निवासी जनता क्वाटर, मुरलीधर किंगनानी (51 वर्ष) लाखे नगर एवं पारसदास मानिकपुरी (36 वर्ष) गोकुल नगर के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई ।
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का सिलसिला रुक नहीं रहा है. पुलिस ने एक बार फिर AIIMS अस्पताल में वार्ड बॉय और नर्स की नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगारों को ठगने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है ।
जानकारी के अनुसार मामला आमानाका थाना इलाके का है. गिरफ्तार युवक का नाम शेख अशरफ है. जो सैंकड़ों बेरोजगार युवक-युवतियों से लाखों रुपए लेकर ठगी का शिकार बना चुका था. बीएसयूपी कॉलोनी आमानाका की रहने वाली एम रूपा ने इस संबंध में आमानाका थाने में एफआईआर दर्ज करवाया था. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने एम रूपा को भी एम्स में वार्ड गर्ल के पद पर नौकरी लगने का झांसा दिया था ।
आमानाका टीआई रमाकांत साहू के मुताबिक आरोपी शेख अशरफ एक दो साल पहले भी इसी तरह के ठगी के मामले में जेल जा चुका है. कुछ साल पहले इसके पिता एम्स में सफाई का काम कर चुका है. इसने एम्स जान पहचान बताकर 16 से ज्यादा लोगों से 4- 4 हजार रुपए लेकर लाखों रुपए की ठगी कर चुका है. जबकि आरोपी खुद बेरोजगार है .आरोपी प्रार्थीयों से पैसा लेने के बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया और उसके बाद मोबाइल बंद कर फरार हो गया था. जिसके बाद आरोपी को ढूंढ निकाला गया ।
रायपुर । प्रदेश में इन दनों भीषण गर्मी और तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच लोगों को राहत पहुंचने वाली है. लेकिन कुछ जोखिम भी उठाना पड़ेगा. रायपुर मौसम विभाग ने अर्लट जारी किया है. छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत कई जिलों में अगले चार घंटों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की अति संभावना है ।
मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आगामी चार घण्टों में प्रदेश के दुर्ग, राजनान्दगांव, रायपुर, कांकेर, गरियाबंद जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ 50-60 किमी प्रति घंटा या अधिक गति से तेज हवाएँ चलने की अति संभावना है ।
विभाग का कहना है कि स्थानीय मौसम में बदलाव के चलते ऐसा हो रहा है. दो-तीन दिनों से हीटिंग ज्यादा हो रही है जिससे जलवाष्प बादल में इकट्ठा हो गया है. इसी वजह से तेज हवाओं के साथ हल्कि बूंदाबादी भी हो सकती है ।
रायपुर । अज्ञात बदमाशों ने स्कूल से एक छात्र को अपहरण कर लेने का सनसनी खेज मामला सामने आया है. स्कूल से बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की. कही नहीं मिला तो अपहरण की शिकायत डीडी नगर थाने में दर्ज कराई गई ।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी विजय लक्ष्मी तिवारी ने एफआईआर कराया है कि उसके 17 साल के छात्र को कोपलवाली विद्यालय सुंदर नगर से किसी अज्ञात बदमाशों ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।
बीजापुर । छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाके बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। माओवादियों ने देर रात रामनवमी मेले में सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवान पर चाकू से हमला कर दिया और जवान का हथियार भी लूटकर भाग गए। फिलहाल जवान का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुइ है। मामला मद्देड थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मद्देड़ मेला में न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र व तेलंगाना से भी लोग आते हैं। मेले में हजारों की संख्या में भीड़ जुटती है। एसपी गोवेर्धन ठाकुर ने बताया कि पुलिस की टीम मेले की सुरक्षा में तैनात थी। वापसी के दौरान रात करीब 1.30 बजे जवान आरक्षक वेंकट राव मज्जी निवासी गोंगला अपने मोबाइल से बात कर रहा था। अनपढ़ व असभ्य और पैसा वसूलबाज, जानिए क्या है पूरा मामला अचानक पीछे से नक्सली आ धमके। नक्सलियों ने जवान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में जवान को बाएं कान के पास गंभीर चोट आई है। जवान के पास से सर्विस राइफल को नक्सली लूट कर ले गए। मद्देड हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद रात में ही जवान को एम्बुलेंस से बीजापुर हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया गया।