Author: admin

कवर्धा। छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर के लिए 18 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। इन तीनों सीटों पर कुल 48 लाख 95 हजार से अधिक मतदाता हैं, जबकि 36 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रचार के अंतिम दौर में राजनांदगांव लोकसभा के पंडरिया क्षेत्र के प्रचार के लिए युवा कांग्रेस ने अनोखा तरीका खोजा निकाला है। जिससे गांव गांव पार्टी का आसानी से प्रचार होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भैंस पर कांग्रेस के वोट की अपील करते हुए लिखा है, हम बेजूबानों की सुनो…अबकी बार कांग्रेस को चुनो। Also Read – DFO ने पत्रकारों को कहा- अनपढ़ व असभ्य और पैसा वसूलबाज, जानिए क्या है पूरा मामला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का उद्देश्य है कि भैंस जहां-जहां जायेगा पार्टी का प्रचार होगा।युवा कांग्रेस का द्वारा इस अनोखे तरीके से किया जा रहा प्रचार सोशल मीडिया में भी काफी वायरल हो रहा है। बता दें दूसरे चरण की तीनों में सीटों में राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में सर्वाधिक 17 लाख से अधिक वोटर हैं। महासमुंद में 16 और कांकेर में करीब साढ़े 15 लाख मतदाता हैं।

Read More

कवर्धा । वन विभाग की उदासीनता की वजह से रेंज में वन्य प्राणियों के शिकार में लगाम नहीं लग पाई है. शिकारी बेखौफ हो कर वन्यजीवों की हत्या कर रहे हैं. वन्य प्राणियों की शिकार के लिए शिकारी अब जंगल में करंट युक्त तार लगाए जा रहे हैं. हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक आदिवासी महिला की झुलसकर मौत हो गई ।
मृतक महिला का नाम श्यामबति बैगा बताया जा रहा है. मृतक महिला मचियाकोना गांव की रहने वाली थी. वह महुआ बिनने जंगल गई थी लेकिन तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. महिला के शव का पीएम कराने के बाद उसे परिजनो को सौंप दिया गया. फिलहाल आरोपी शिकारियों पर किस तरह की कार्रवाई की जा रही है इसका पता नहीं चल पाया है ।

Read More

रायपुर  । दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने अष्टमी पर्व पर शनिवार को अनेक मंदिरों के हवन पूजन कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी. अष्टमी की सुबह विजय सबसे पहले चरोदा स्थित हनुमान मंदिर के हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए. उसके बाद अपने गृह ग्राम उरला के मां शीतला मंदिर के धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए. लिमतरा के आश्रम में आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए. फिर औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के कालीबाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना कर स्थानीय बंगाली समाज एवं अन्य विभिन्न समाज प्रमुखों से मुलाकात कर उनसे देश के स्वाभिमान और विकास के लिए मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा. विजय ने कहा, देश का नेतृत्व सशक्त हाथ में हो ।
सादगी का परिचय देते हुए भरा था नामांकन
इससे पहले विजय बघेल ने सादगी का परिचय देते हुए अपना नामांकन भरा था. भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल ने शोरगुल से अलग शांतिपूर्ण तरीके से अपना नामांकन दाखिल किया था और अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर के पैर छूकर जीत का आशीर्वाद लिया. दोनों ही प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे. दोनों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए अपना नामांकन दाखिल किया था, विजय बघेल का मानना है कि राजनीति अपनी जगह है और रिश्ते अपने स्थान पर है. इसलिए उन्होंने अपनी बहन से जीत का आशीर्वाद लिया है ।

Read More

बीजापुर । दक्षिण बस्तर के नैमेड और कोंडापल्ली के बीच 20 मार्च की रात नक्सलियों ने एक बोलेरो को बारूदी विस्फोट से उड़ाने की कोशिश की थी. जिससे वाहन में सवार 9 ग्रामीण घायल हो गए थे. अब नक्सलियों ने इस घटना को अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी है ।
नक्सलियों की पश्चिमी बस्तर डिविजनल कमेटीएवम भैरमगढ़ एरिया कमेटी के द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि 20 मार्च की घटना में उनके पीएलजीए के लड़ाकों से गलती हुई थी. उन्होंने पुलिस वाहन समझ कर विस्फोट किया था. लेकिन वह दूसरी वाहन निकली. इसी कारण इस घटना में 9 ग्रामीणों को मामूली चोट पहुंची. इससे जनता में इसका गलत संदेश गया है. इसका उन्हें दुख है दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी. इसका आश्वासन देते हुए उन्होंने उन्होंने माफी मांगी है ।

Read More

मगरलोड । धमतरी जिले के मगरलोड पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है. जो अपनी प्रेमिका के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देता था.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम लखन लाल साहू है, जो ग्राम कपालफोड़ी का रहने वाला है. आरोपी एक साल पहले पीड़िता से परिचय कर बातचीत करता था और प्यार नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता था. जबरन शारीरिक संबंध बनाया और मोबाइल में अश्लील वीडियो क्लीप बनाकर वायरल करने की धमकी देकर फिर से शारीरिक संबंध बनाते रहता था ।
आरोपी
आरोपी द्वारा बार-बार धमकी देने से तंग आकर पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. तब जाकर शनिवार को पीड़िता ने परिजनों के साथ थाना मगरलोड पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को लखन साहू को धारा 376, 506 के तहत गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है ।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में 15 साल हमने सरकार चलाकर किसानों की बेहतरी के लिए जो कदम उठाए हैं. जहां तक सवाल है छोटा आदमी का तो इसका उपयोग करना ही नहीं और न किया गया. मैंने अटल जी पंक्तियों को दोहराया था कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता. जब मुख्यमंत्री बने हैं तो मन छोटा नहीं होना चाहिए. व्यक्ति कहां छोटा-बड़ा होता है, मन छोटा नहीं होना चाहिए. यह बात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के छोटा आदमी कैंपेन पर कही ।
डॉ. रमन सिंह ने अंबेडकर चौक में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए समाज सुधार के लिए उनके योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि बोली और भाषा की विविधता के बाद भी भारत का संविधान भारत को मजबूत बनाने का काम करता है. समाज को संघर्ष संगठित शिक्षित करने का मूल उद्देश्य रहा है. दुनिया में हिंदुस्तान का संविधान सर्वश्रेष्ठ है. आज बाबा साहब को याद करते हुए उनके मार्गदर्शन में चलना है. आज से लाखों साल बाद भी बाबा साहब को याद किया जाएगा ।
शिक्षित ही भारत को आगे ले जाएगा
बाबा को मालूम था कि शिक्षित व्यक्ति ही भारत को आगे ले जाएगा. भारत को वैचारिक दृष्टि से जोड़ने का काम बाबा साहब ने किया है. सामाजिक एकता का काम बाबा ने किया, संगठित समाज के रचयिता हैं. बड़े प्रलोभन और बड़े दवाव के बाद भी बाबा ने निर्णय लिया था संघम बुद्धम गच्छामि. वक्त के साथ समाज लोगों समाहित करने का काम महामानव बाबा साहेब अंबेडकर ने किया. उन्होंने जो रास्ता दिखाया आज उसी दिशा में लोग आगे बढ़ रहे है. जनता ने मुझे 15 साल छत्तीसगढ़ की सेवा का अवसर दिया. बाबा साहब के रास्ते पर चलकर लोगो की सेवा की ।
बड़ा मन करिए, बड़ा बजट करिए
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस के छोटा आदमी कैंपेन पर किए गए सवाल पर डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब आप व्यापक रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री हो तो विशाल ह्रदय बड़ा मन करिए, अटल जी के उन पंक्तियों को आगे बढ़ाइए कि पूरे राज्य को समाज के सभी वर्गों को जो वादा किया है. आज बस्तर जाता हूं तो चना और नमक की योजना बंद हो रही है, युवकों को रोजगार भत्ता देना, शराबबंदी करना, इन सभी चीजों को खटाई में डाल दिया गया है. शिक्षाकर्मियों की उपेक्षा हो रही है, जो वादा आपने किया था. अरे भाई बड़ा मन करिए, बड़ा बजट करिए, आपको बहुमत इतना बड़ा मिला है कि किसी से पूछने की जरूरत नहीं, बहाना बनाने की जरूरत नहीं ।
आय पर चर्चा करें लेकिन तनख्वाह मिले
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आय और चर्चा को लेकर रमन सिंह ने कहा कि आय पर चर्चा करें, लेकिन तनख्वाह मिले, पेंशन मिले, लोगों को तो जो वादा किया था वो सब बंद हो गया. 23 दिन से सर्वर डाउन हो गया. कर्ज की बोझ से पूरा छत्तीसगढ़ डूब गया है. चर्चा करो कि वित्तीय प्रबंधन कैसे करेंगे. कितने दिन में घोषणाओं को पूरा करेंगे ये तय करें. आय पर चर्चा और चाय पर चर्चा अलग बात है. छत्तीसगढ़ की जनता विकास चाहती है, स्कूल, पुलिया, सड़क और पंचायत के काम सब ठप हो गए हैं. उस काम को आगे बढ़ाने की जरूरत है. हम सब मिलकर बेहतर करें ।
अधिकांश सीटों पर जीतेगी भाजपा
मोदी और अमित शाह के दौरे बाद क्या कांग्रेस को डर है इसलिए राहुल और प्रियंका का रोड शो कराना चाहती है इस सवाल पर रमन सिंह ने कहा कि राहुल और प्रियंका को रोड शो करना चाहिए. उनके अंदर खलबली है. भाजपा ने जबरदस्त रूप से बढ़त हासिल की है. पूरे 11 लोकसभा क्षेत्र में बेहतर वातावरण का निर्माण हो चुका और हम अधिकांश सीटों पर जीतेंगे. बस्तर में बढ़ा हुआ मतदान भाजपा के पक्ष में जाएगा ।

Read More

रायपुर । राजधानी के सिविल लाइन थाना में आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना औऱ सिंधी समाज के लोगों के बीच झड़प हो गई. मामला क्रांति सेना के पदाधिकारी को पुलिस हिरासत में लेने का. जैसे क्रांति सेना के नेताओं को अपने साथी को हिरासत में लिए जाने की खबर मिली वे थाने पहुँच गए. थाने में उन्होंने बिना जुर्म पदाधिकारी को समाज विशेष के दवाब में हिरासत लेने का आरोप लगाने लगे. इसकी जानकारी लगते ही सिंधी समाज के लोग भी थाने पहुँच गए. इस दौरान क्रांति सेना और सिंधी समाज के लोग आमने-सामने हो गए और दोनों के बीच झड़प की नौबत आ गई ।
दरअसल, विवाद के पीछे वजह कुछ दिन पूर्व रैली-जुलूस के लिए प्रतिबंधित जय स्तंभ चौक में आयोजित रैली से जुड़ा है. सिंधी समाज की ओर झूलेलाल जयंती के मौके पर रैली निकाली जा रही थी. इस दौरान दौरान एंबुलेंस जाम फंस गई थी. जाम फंसे रैली को लेकर क्रांति सेना के सचिव ने फेसबुक लाइव किया था. लाइव के बाद में ढेर सारी आपत्तिजनक कमेंट्स आ गए. इसके बाद सिंधी समाज के लोगों ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की. समाज के कुछ लोगों ने फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट को लेकर फेसबुक लाइव करने वाले क्रांति सेना के सचिव के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने आज क्रांति सेना के सचिव को हिरासत में ले लिया इसके बाद इस मामले में राजनीति गरमा गई है और बवाल मच गया है ।
छतीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल ने कहा कि पुलिस के पास अपराधी को पकड़ने की फुर्सत नहीं है. रोज अपराध हो रहा हैं. बाहर से आये अपराधी लूट, हत्या, बलात्कार कर रहे हैं, लेकिन इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस का हाथ पैर नही चल रहा. क्रांति सेना के संजीव साहू ने मानवतावश घटनाक्रम का फेसबुक लाइव किया. यह व्यस्ततम मार्ग है तो समाज द्वारा शक्ति प्रदर्शन करने की क्या जरूरत है. यह अपराध की श्रेणी में आ गया. इतने में सिंधी समाज का अपमान हो गया. परदेशिया 144 धारा को तोड़ेंगे तो उनके लिए जायज है, और छग का आदमी मानवता के नाते फ़ेसबुक लाइव चला दिया तो उसे गिरफ्तार थाने के आई और उस पर कार्रवाई की जा रही है ।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़… एक ऐसा गढ़ जहां पग-पग में भगवान राम विराजमान हैं. वैसे यह कहना भी गलत नहीं होगा कि यहां हर भांजा भगवान राम हैं. इसके कारण है. लेकिन कारण से पहले आप छत्तीसगढ़ में भगवान राम और राम के रिश्तेदारों के बारे में जानिए ।
दरअसल रामायण काल में जब भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास हुआ था तो पौराणिक कथा के मुताबिक भगवान राम के 12 बरस आज के छत्तीसगढ़ और तब के दण्यकारण्य या कहिए दक्षिण कौशल में बीते थे. भगवान राम छत्तीसगढ़ में उत्तर की सीमा कोरिया जिले माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ प्रवेश किए थे. फिर सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर, बिलासपुर, महासमुंद, राजिम होते हुए वे दक्षिण में बस्तर के रास्ते आंध्र होते हुए श्रीलंका गए थे. भगवाम रामगमन के पुख्ता प्रमाण यहां मिलते हैं. लेकिन भगवान राम की ये कहानी तो बाद की उससे पहले की भी एक सत्य कथा है. कहानी ये कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की नगरी है. माता कौशल्या का एक मात्र मंदिर पूरे विश्व में सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही मिलते है. मतलब ये छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल हुआ।
दूधाधारी मठ के महंत राम सुंदर बताते हैं कि छत्तीसगढ़, जिसे पुरातनकाल में दक्षिण कोसल के नाम से भी जाना जाता था. इसी दक्षिण कोसल (छत्तीसगढ़) में भगवान राम के मामा का घर और ननिहाल है. राम का ननिहाल रायपुर से 40 किलोमीटर दूर चंदखुरी गांव है. चदंखुरी गांव को माता कौशल्या की नगरी कहा जाता है. माना जाता है कि माता कौशल्या ने यहीं जन्म लिए थे. चंदखुरी में ही माता कौशल्या की प्राचीन मंदिर है. पूरे विश्व मां कौशल्या की यही एक मंदिर है. माता कौशल्या का धाम होने के चलते छत्तीसगढ़ को भगवान राम का ननिहाल कहा जाता है. मतलब भगवान का यह नाना घर, मामा घर हुआ. और यही वजह है कि लोग भगवान राम को भांजे की तरह पूजते हैं ।
वैसे भगवान राम को लेकर एक सत्य कथा इस छत्तीसगढ़ में है. एक और रिश्ता जो राम को छत्तीसगढ़ से जोड़ता है. रामायणकाल में वनवास के दौरान जिस शबरी के घर राम पहुँचे थे वो शबरीधाम इसी छत्तीसगढ़ में है. जिसे अब शिवरीनारायण के तौर पर जाना जाता है. शिवरीनारायण में ही भगवान राम ने शबरी के झूठे बेर खाए थे. इसके प्रमाण आज भी शिवरीनारायण में मिल जाएंगे. शिवरीनारायण भगवान राम और शबरी के मंदिर हैं  ।
इसी तरह एक और अहम रिश्ता भगवान राम के छत्तीसगढ़ से हैं. ये रिश्ता ऋषि वाल्मिकी से जुड़ा. दरअसल इसी छत्तीसगढ़ में ऋषि वाल्मिकी का आश्रम है. वही आश्रम जहां राम के पुत्र लव और कुश का जन्म हुआ था. छत्तीसगढ़ के कसडोल तहसील में तुरतुरतिया पहाड़ है. इसी पहाड़ में वाल्मिकी का आश्रम है. माता सीता ने इसी आश्रम में शरण ली थीं ।
अब बात उस परंपरा की जो छत्तीसगढ़ के घर-घर में दिखाई देते हैं या यह भी कह सकते हैं राम के चलते ये रिश्ता निभाई जाती है. दरअसल भगवान राम का मामा घर छत्तीसगढ़ होने के नाते प्रदेशवासी राम को भांजे के रूप में भी पूजते हैं. और भगवान राम के चलते ही मामा अपने भांजों को राम की तरह ही पूजते हैं. छत्तीसगढ़ एक ऐसी जगह है मामा अपने भांजों का पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेते हैं ।
वैसे भगवान राम को लेकर ऐसे कितने ही प्रमाण छत्तीसगढ़ में देखने और सुनने को मिलते हैं. यही वजह है कि राम जी को लेकर छत्तीसगढ़ियों के मन में आगाध आस्था दिखती है. भगवान राम के प्रति आस्था का एक बड़ा प्रमाण जांजगीर और रायगढ़ जिले में रामनामी समुदाय के रूप में भी देखा जा सकता है. इस समूदाय के लोगों के पूरे शरीर में राम नाम गुदा हुआ रहता है. कह सकते हैं कि राम छत्तीसगढ़ के कण-कण में हैं. छत्तीसगढ़ियों के रग-रग में हैं ।

Read More

जशपुर । मुख्यमंत्री भूपेश आज कांसाबेल में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे. इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता सभा में घूस गए और मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन सीएम बघेल ने कहा कि युवकों को सभा में आने दें. हम गांव के रहने वाले लोग है, हम गुंडागर्दी से डरने वाले नहीं है ।
इसके बाद एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. सीएम ने यह देखकर मंच से ही चौकीदार बोलते ही चोर है के नारे गूंजने लगे. सभा में कई बार यह नारा गूंजा और भाजपा कार्यकर्ताओं के नारे चौकीदार चोर है के नारों के बीच गुम गए. पुलिस ने कुछ देर में भाजपा कार्यकर्ताओं को सभा से बाहर भेज दिया ।
बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आ रहा है, वैसे-वैसै मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की भी मुहिम तेज हो गई है. आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया का प्रचार करने कांसाबेल पहुंचे थे ।
जशपुर जिला रायगढ संसदीय क्षेत्र में आता है. कांग्रेस ने धरमजयगढ विधानसभा के वर्तमान विधायक लालजीत सिंह राठिया को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं भाजपा ने जशपुर जिला पंचायत की आध्यक्ष गोमती साय को आपना प्रत्याशी बनाया है. कांसाबेल में आयोजित चुनावी सभा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लोग अफवाह फैलाने मे माहिर हैं. लोगों का चिलचिलाती धूप मे आने पर सीएम ने आभार भी प्रकट किया. सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के कुशासन को जशपुर के लोगों ने तीनों विधानसभा सीट जीताकर उखाड़ फेंका है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अफवाह फैलाने का मशीन हैं ।
चनावी सभा मे सीएम ने बताया कि 20 लाख लोगों का लोन माफ हुआ है. जिसमें 10 हजार करोड़ का लोन शामिल है. पूर्व मुख्रयमंत्री डा. रमन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि रमन पहले चाउर वाले बाबा थे बाद  मे दारू वाले बाबा हो गये. उन्होंने कहा कि वे एक लाख से अधिक वोट से बस्तर लोकसभा सीट जीत रहे हैं ।

Read More

बरमकेला ।सरिया थाना इलाके से 16 पेटी कोरेक्स का जखीरा बरामद हुआ है. लंबे समय से सरिया समेत आस-पास के गांव में नशीली दवाइयों का बिना डॉक्टरी पर्ची के बिक्री की शिकायत मिल रही थी ।
शिकायत के बाद सरिया पुलिस इस मामले पर कार्रवाई करने मुखबिर फैला रखा था. जिसमें आज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दो आरोपियों से 16 पेटी में 100 एमएल की कोरेक्स सीरफ 18,64 नग बरामद हुई है. बाजार में इसकी कीमत लगभग 1 लाख 70 हजार बताई जा रही है ।
पुलिस ने आरोपी रौनक अग्रवाल (29 वर्ष) निवासी सरिया, मुकेश सिदार (23 वर्ष) अमुर्रा निवासी को गिरफ्तार किया. वहीं कोरेक्स ले जाने में इस्तेमाल बोलेरो क्रमांक CG-12, R-1902 को जब्त किया गया है ।

Read More