Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाश इतने हावी हो गए हैं कि दिनों दिन अपराध बढ़ते जा रहा है. ताजा मामला गोकुल नगर से निकलकर सामने आया है. जहां मामूली विवाद पर 25 से अधिक बदमाशों ने कुछ युवकों पर तलवार से हमला कर दिया और कार, बाइक में तोड़फोड़ भी की. हमले में एक निजी वेब पोर्टल का पत्रकार और उसका भाई गंभीर रुप से घायल हो गया है. वहीं वारदात के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार बाकियों की तलाश कर रही है ।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. लोकश यदु दुध के व्यापारी के पास दूध लेने लगा हुआ था, तभी आरोपी प्रेम गवाला द्वारा मामूली विवाद को लेकर उस पर दूध के डब्बे से मारा गया. जिसकी जानकारी युवक ने अपने भाइयों को फोन के जरिए दी. जिस पर मौके पर पहुंचे भाई संदीप यदु और पत्रकार श्रीकांत यदु पर भी आरोपी प्रेम गवाला, सतीश गवाला, सुभम गवाला समेत अन्य साथियों ने तलवार से हमला किया और मारपीट की. दो भाई गंभीर रुप से घायल हो गए, जबकि तीसरे को हल्की चोट आई है. फिलहाल दो भाइयों का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है ।
पीड़ित श्रीकांत यदु का कहना है कि गोकुल नगर में दूध का व्यापारी और आदतन अपराधी प्रेम गवाला ने पार्टी संदीप यदु के छोटा भाई लोकेश यदु के साथ दूध की बात को लेकर विवाद हो गया. फिर प्रेम गवाला ने लोकेश यदु के साथ मारपीट कर दी. मारपीट की सूचना पर हम अन्य तीनों भाई गोकुल नगर पहुंचे जहां पर प्रेम गवाला और उसके अन्य साथियों ने हमें मारना शुरू कर दिया. इसके साथ कार, बाइक पर भी तोड़फोड़ की है. घटना में बडे भाई लोकेश यदु और एक छोटे भाई को ज्यादा चोटें आई है ।
श्रीकांत यदु
वारदात की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी प्रेम गवाला, सतीश गवाला, सुभम गवाला और अन्य साथियों के खिलाफ धारा 407, 427, 34 के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं घटना के तत्काल बाद एसएसपी आरिफ शेख के निर्देश पर एक टीम गठित कर सतीश और सुभम गवाला सहित दो और आरोपियों को टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है. पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने की बात कह रही है ।
कांकेर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कांकेर सांसद विक्रम उसेंडी को अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में आज जमकर किरकिरी हो गई. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी सभा को संबोधित करने जा रहे थे, लेकिन तहसीलदार ने उसेंडी को सभा करने से रोक दिया और उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ गया ।
दरअसल हुआ यूं कि आचार संहिता के बाद सभा के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी से अनुमति ली जाती है, लेकिन भाजपा नेता निर्वाचन पदाधिकारी से सभा की अनुमति लेना ही भूल गये. लिहाजा जैसे ही सभास्थल की तरफ हैलीपेड से निकलकर विक्रम उसेंडी जाने लगे, तहसीलदार ने उनका रास्ता रोक दिया ।
उन्होंने उल्टा अधिकारियों पर ही नाराजगी जताने लगे लेकिन नाराजगी जताने का भी कोई फायदा नहीं हुआ और उन्हें बेरंग लौटना पड़ा. हालांकि हेलीपैड पर ही मौजूद कार्यकर्ताओं से उन्होंने बातचीत की और हेलीकॉप्टर देखने पहुंचे कुछ लोगो को वे संबोधन किये और वापस लौट गये. विक्रम उसेंडी को आज ग्राम संगम में चुनावी सभा को संबोधित करना था, लेकिन भाजपा नेताओं की लापरवाही से सारा कार्यक्रम फ्लॉप हो गया ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी को सुनने के लिए पहुंचे लोगों को भी बिना सुने ही वापस लौटना पड़ा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ विक्रम उसेंडी अभी कांकेर के सांसद भी हैं ।
इस पूरे मामले पर विक्रम उसेंडी ने कहा कि कार्यकर्ताओ से चूक हुई है. वे समझ नहीं पाए पर हमने कार्यकर्ताओं से हेलीपेड पर ही बात कर ली है और आम जनता के सामने भी अपनी बात रखी है ।
रायपुर । राजधानी के सदर बाजार, हलवाई लाइन स्थित ज्वेलरी शॉप में आयकर विभाग की दबिश के साथ सराफा व्यापारी को उठाकर ले जाने और उससे मारपीट की घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने शुक्रवार को आयकर विभाग पहुंचे और अधिकारी से शिकायत की ।
मुख्य आयकर आयुक्त एसएसएसबी रॉय ने चर्चा में बताया कि पगरिया ज्वेलर्स में सर्वे हुआ था, जहां केआर ज्वेलर्स के संचालक मोहित जैन अपने पास रखे 33 लाख का हिसाब नहीं दे पाया तो देर रात पूछताछ की गई थी. उन्होंने बताया कि चुनाव के मददेनजर कार्रवाई की गई, जो भी कार्रवाई हुई है, वह नियमों के तहत हुई. मारपीट की बात बेबुनियाद है. व्यापारियों से बात हुई, उनको समझाया गया. व्यापारियों ने कल जो पुलिस में शिकायत किए थे, उसके कॉपी मुझे दी है ।
गौरतलब है कि रायपुर के सदर बाजार हलवाई लाइन स्थित पगारिया ज्वेलर्स में बुधवार को आयकर विभाग ने दबिश दी. दो दिन तक चले कार्रवाई में नगद रकम सहित फाइल को जब्त किया गया. छापे के पहले दिन सर्वे के दौरान अधिकारी ने संचालक मोहित जैन को उठाकर ले गए. उसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट करने की बात सामने आई थी, जिसके बाद सभी सराफा कारोबारी लामबंद हुए, और गुरुवार को आईटी दफ्तर में पहुंचकर हंगामा कर जमकर विरोध जताया था. हंगामे की सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. तब जाकर मामला शांत हुआ ।
राजनांदगांव । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज चुनाव प्रचार करने डोंगरगढ़ पहुंचे. सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दंतेवाड़ा नक्सली हमले में भीमा मंडावी की हत्या हो गई. यह कोई मामूली वारदात नहीं है. इसमें षड्यंत्र की बू आती है. विधायक की पत्नी ने भी इस वारदात की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. शाह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही उन्होंने यहां सीबीआई को आने से मना कर दिया है. इस दौरान अमित शाह ने राहुल गांधी पर भी तीखे प्रहार किए ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा पाकिस्तान को दिए गए करारे जवाब को लेकर मतदाताओं से इसी तरह राष्ट्र की एकता को बनाए रखने नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने की अपील की. वहीं प्रदेश की भूपेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए रमन सिंह के 15 साल के कामकाज से छत्तीसगढ़ में विकास की बात कही
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि लगभग 4 माह के कार्यकाल में ही भूपेश की सरकार ने करोड़ों रुपए का कर्ज़ लेकर छत्तीसगढ़ को पीछे धकेल दिया. प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न पंचायतों और नगरी निकाय में दिए गए रुपए भी कांग्रेस की सरकार के द्वारा वापस ले लिए गए. यह सरकार महज नरवा, गरवा, घुरवा और बारी में सिमट गई है
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे भी अपने चिर-परिचित अंदाज में मतदाताओं से रूबरू हुए. भाजपा की चुनावी सभा के दौरान राजनांदगांव से सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद एवं महापौर मधुसूदन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शनिवार को व्यस्त कार्यक्रम रहेगा. जशपुर जिला में एक और रायगढ़ जिला में तीन सभा करने के साथ रायगढ़ शहर में रोड शो करेंगे ।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीएम बघेल शनिवार को सुबह 11 बजे भिलाई – 3 से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे जशपुर जिला के पत्थलगांव विकासखंड के कांसाबेल में पहली सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दूसरी सभा रायगढ़ जिला के धर्मजयगढ़ में दोपहर 1.45 बजे होगी. दिन की तीसरी सभा 3.25 बजे रायगढ़ जिला के सारंगढ़ विकासकंड के बरमकेला में होगी. इसके बाद शाम 5 बजे से चौथी और अंतिम सभा रायगढ़ में होगी, जिसके पहले शहर में रोड शो का आयोजन किया गया है. मुख्यमंत्री बघेल रात में रोटरी क्लब के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद रायगढ़ में ही रात्रि विश्राम करेंगे ।
रायपुर । दंतेवाड़ा के भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत मामले में नक्सलियों की ओर से जिम्मेदारी लेने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नक्सलियों ने खुद ही अपना पोल खोल दिया. उन्होंने ये बता दिया कि उनका चेहरा कितना काला है. बता दिया कि भीमा को क्यों मारा गया ।
डॉ रमन ने कहा कि भीमा मंडावी सड़क का निर्माण कराता था, स्कूल-कालेज खुलवाता था, अस्पताल बनाता था. नक्सली चाहते हैं बस्तर में अँधेरा हो. 18 वीं सदी में बस्तर रहने पर मजबूर हो जाए.उन्होंने कहा कि मैं बस्तर के लोगों को सैल्यूट करूंगा. भीमा की पत्नि, माता-पिता, बहन को सैल्यूट करूंगा, जिसके चिता की आग बुझी नहीं है. लेकिन मतदान केंद्रों तक पहुंचकर वोट डालने जाना ये बताना है कि नक्सलवाद के सामने झुके नहीं है ।
डॉ रमन सिंह ने कहा कि गला काटने की धमकी, आरडीएक्स औऱ बारूदी सुरंगे लगाने के बावजूद भी चुनाव में गए अधिकारी ने चुनौती को स्वीकार किया था. बस्तर को झुकाया नहीं जा सकता, रोका नहीं जा सकता ।
रायपुर । कांग्रेस के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जारी किए गए वीडियो ‘देखो आइऩा मोदी जी’ पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इतना छोटा आदमी छोटे मन से छोटी-छोटी हरकतें करता है. मजाक का पात्र बनेगा ।
गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस और कांग्रेस आईटी सेल की ओर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच साल की नाकामियों को लेकर ‘देखो आइऩा मोदी जी’ वीडियो जारी किया गया. विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से जारी किया गया वीडियो ‘रमन का उल्टा चश्मा’ काफी लोकप्रिय हुआ था, और कांग्रेस के संदेश को लोगों को तक पहुंचाने में कामयाब रहा था. इस बात को ध्यान पर रखते हुए उसी शैली में अबकी बार देखो आइना मोदी जी के नाम से वीडियो जारी किया गया है ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को लोगों के साथ शेयर किया गया है. जिसके बाद प्रतिक्रिया आने का दौर जारी है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस के वीडियो पर टिप्पणी करते हुए इसे छोटे आदमी की छोटी हरकत करार दिया है ।
बीजापुर । नक्सलियों की एक बार फिर कायराना हरकत देखने को मिली है. चुनाव बहिष्कार करने में सफल नहीं सके, तो जगह-जगह पर आईईडी लगा रखा है. बस्तर लोकसभा में चुनाव कराकर वापस लौट रहे मतदान दलों को निशाना बनाने नक्सलियों ने आवापल्ली मार्ग पर नूकनपाल और चेरामन्गी के बीच आईईडी लगाया हुआ था. जिसे सीआरपीएफ की बीडीएस टीम ने डिटेक्ट कर दिया है ।
जानकारी के मुताबिक जवानों ने आवापल्ली मार्ग पर आवाजाही पर रोक लगा दी है. साथ ही आईईडी मिलने वाली जगह पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बरामद आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए बीडीएस की टीम पहुंची हुई थी जिसने निष्क्रिय कर दिया है. नक्सली सीरियल ब्लास्ट करने की तैयारी में थे जिसे जवानों ने विफल कर दिया ।
इसके साथ ही आवापल्ली से सड़क मार्ग के माध्यम से बीजापुर आने वाले मतदान दलों को रास्ते में ही रोककर सुरक्षा बढ़ाई गई है. जवानों के साथ फिर रवाना किया गया है. वहीं नक्सलियों ने जवानों को चकमा देने के लिए मार्ग पर पहले दो डमी बम लगाया था इसके बाद आईईडी बम लगा रखा था. जिसे जवानों ने समय रहते देख लिया और निष्क्रिय कर दिया ।
रायपुर । कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान लोकप्रिय हुए ‘रमन का उल्टा’ की तर्ज पर लोकसभा चुनाव के लिए ‘आइना देखो मोदी जी’ टैग लाइन के साथ वीडियो जारी किया है. वीडियो में मोदी सरकार के पांच साल की नाकामियों का उल्लेख किया गया है ।
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में शैलेश नितिन त्रिवेदी, डॉ राकेश गुप्ता, जयवर्धन बिस्सा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस आईटी सेल की ओर से वीडियो जारी किया. पीसीसी के संचार प्रभारी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने पीएम को आइना भेजा था, पीएम मोदी ने कई बार बदला है अपना चेहरा, रमन का उल्टा चश्मा की तर्ज पर आइना देखो मोदी जी गीत जारी किया है, नोटबंदी से 125 लोगों की मौत हुई, मुख्यमंत्री ने इसलिए प्रधानमंत्री कार्यालय में आइना भेजा था. प्रदेश के अन्य नेताओं ने भी आइना भेजा था, मैंने भी विक्रम उसेंडी को आइना भेजा था ।
वीडियो में जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए इससे महंगाई बढ़ने से जनता परेशान है. वीडियो में गोरेलाल बर्मन की आवाज के चार प्रचार गीत भी जारी किया गया है. त्रिवेदी ने बताया कि वीडियो को प्रचार गाड़ियों और एलइडी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा. बूथों में सोशल मीडिया के कार्यकर्ता हैं, वो लोगों तक पहुंचाएंगे. स्क्रीन के माध्यम से वीडियो दिखाया जाएगा ।
रायपुर । कभी लोकतंत्र के खिलाफ रहकर मतदान का बहिष्कार करने वाले कोण्टा के पूर्व नक्सली एरिया कमेटी कमांडर अर्जुन इस निर्वाचन में मतदान दलों की सुरक्षा में लगे हैं. बस्तर में गुरूवार को हुए मतदान के दौरान लोकतंत्र के त्यौहार की सुरक्षा का जिम्मा उन्होंने अपने कन्धों पर उठा रखा है ।
अर्जुन कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहकर अनेक वारदातों को अंजाम दे चुके थे. वह वर्ष 2001 से 15 वर्ष की उम्र से ही नक्सलियों के साथ था और उन पर आठ लाख रूपए का इनाम भी था. कुछ समय पहले उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था ।
अर्जुन ने साथी नक्सलियों से परेशान होकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया था. अर्जुन नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार के फैसले को सही नहीं मानते. वे कहते हैं कि नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटना चाहिए और लोकतंत्र में हिस्सा लेना चाहिए ।