Author: admin

दंतेवाड़ा । नक्सलियों की दंडकारण्य स्पेशल जोन और दरभा डिवीजन कमेटी ने विधायक भीमा मंडावी सहित 4 जवानों की हत्या की जिम्मेदारी ली है. कमेटी के सचिव साईंनाथ ने इसे लेकर एक प्रेस रिलीज भी जारी किया है. इसके साथ ही उन्होंने मृतक जवानों के लूटे गए हथियारों की भी तस्वीरें जारी की है. नक्सलियों ने श्यामगिरी गांव में आईईडी लगाकर ब्लास्ट किया था जिसमें विधायक मंडावी सहित 5 जवान शहीद हो गए थे. नक्सलियों ने मंडावी और पुलिस जवानों की हत्या के पीछे की वजह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन समाधान के साथ ही सरकार द्वारा अडाणी को बैलाडिला की खदान देने से नाराजगी की वजह बताई है।
प्रेस रिलीज में नक्सलियों ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर कई बडे़ गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आते ही देश में अंधराष्ट्रवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आरएसएस का एजेंडा हिन्दू राष्ट्र स्थापना के लक्ष्य की ओर आक्रामक रुप से काम कर रही है. आए दिन दलितों, मुसलमानों, आदिवासियों पर हत्याएं और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से असहमति जताने पर जन पक्षधर बुध्दिजीवियों, लोकतंत्रवादियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं पर अर्बन माओवादी लेबल लगाकर उन पर हमला कर रही हैं।
नक्सली सचिव साईंनाथ ने कहा कि सरकार देश, विदेशी कार्पोरेट घरानों के साथ MOU करते हुए, खरबों रूपये की सम्पत्ति को औने-पौने दाम पर बेच रही हैं. पेसा कानून, वन अधिकार कानूनों का धज्जिया उड़ा रही हैं. बस्तर में प्राकृतिक संसाधनों को लूट रहे हैं, कार्पोरेट घरानों को सुरक्षा देने के लिए कार्पेट सुरक्षा को मजबूत व विस्तार कर रही है ।
मोबाईल टावर निर्माण, रोड चौड़ीकरण का काम लोगों के जबर्दस्त विरोध के बावजूद भी पुलिस सुरक्षा के साथ करवा रही है।
उन्होंने कहा कि शोषण के विरोध, अपनी जल-जंगल-जमीन आस्मिता, अस्तित्व इज्जत, अधिकार के लिए संगठित हो रहे जनता में दहशत फैलाने के लिए मुठभेड़ों के नाम पर नुलकातोंग, ताड़बल्ला, जैसी सामूहिक नरसंहारों को अंजाम दे रही हैं. दन्तेवाड़ा में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों का जिक्र भी उन्होंने किया है. विज्ञप्ति में लिखा है कि कामरेड पाली, विज्जे, सुक्की, ज्योति, मीटू को पुलिस ने एनकाउंटर में खोया है. इसके साथ ही इसमें पुलिस अत्याचारों का भी जिक्र किया गया है. गांव वालो के साथ मार पीट, अवैध गिरफ्तारियां जारी हैं. उनकी सम्पत्ति पुलिस द्वारा ध्वस्त की गई, उनके पालतू जानवरों को भी पुलिस द्वारा लूटा जा रहा है. नक्सली मुठभेड़ के नाम पर आमजनता की हत्या करने का आरोप पुलिस पर नक्सलियों ने लगाया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने बैलाडिला खदान का विस्तार करते हुये 13 नम्बर खदान अडानी को बेच दिय, फर्जी ग्राम सभा करवाई गई. इसके विरोध में 20 हजार से ऊपर आदिवासी गैर आदिवासियों ने किरन्दुल में 2 मार्च को प्रदर्शन किया. इसके बावजूद वहां खुदाई का काम तेजी से शुरु कर दिया गया है. अडानी को बचाने वहां की आम जनता को खदेड़ने के लिए ई 4 नया पुलिस कैम्प तैनात किया जा रहा हैं. इन पहाड़ों की खुदाई करने से आदिवासियों का आरथ देव नंदराज के आस्तित्व को भी खतरा मंडरा रहा है. अपनी देव को, रिति-रीवाजों को, अपने आस्तित्व को बचाने के लिए आदिवासी एक जुट हो रहे हैं।
सचिव साईंनाथ ने कहा कि मैदान इलाके में कार्पेट सुरक्षा के बीच में हमारे PLGA ने जनता की मदद से सुनियोजित तारीके से इन साहसिक हमले की घटना को अंजाम दिया. इस हमले में विश्व हिन्दू परिषद के नेता, जनविरोधी पार्टी विरोधी भीमा मंडावी का अंत हुआ. साथ में PLGA ने जवानों की बन्दूकें और सैकड़ों की संख्या में कारतूस को लूटा ।

Read More

रायपुर. महासमुंद । के पूर्व निर्दलीय विधायक विमल चोपड़ा की बीजेपी में घर वापसी हो गई है. चोपड़ा ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सीएम रमन सिंह समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं के सामने बीजेपी में शामिल हो गए है. इसके अलावा रायपुर के निर्दलीय पार्षद मृत्युजय दुबे ने भी पार्टी की सदस्यता ले ली है।
विमल चोपड़ा ने कहा कि मुझे देश के​ लिए काम करना है इसलिए घर वापसी कर रहा हूं. भाजपा के नेतृत्व में ही भारत आज विश्व में एक अलग पहचान बना पाई है. बता दें कि विमल चोपड़ा 2013 विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट कटने से पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी ।
बीजेपी की और बढ़ेगी ताकत
पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि नवरात्र का पावन पर्व चल रहा है. अपने संघर्ष के बलबूते, अपने मुद्दों को लेकर, बगैर राजनीतिक दल का सहारा लिए कोई व्यक्ति यदि आगे बढ़ता है, तो निश्चित तौर पर यह धारा के विपरीत चलने जैसा है. आज ये लोग अपनी पूरी शक्ति के साथ बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. इनके आने से बीजेपी की ताकत बढ़ेगी. विमल चोपड़ा की यह घर वापसी है. मैं उनका स्वागत करता हूँ. मृत्युंजय दुबे ने रायपुर में ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में अपनी पहचान बनाई है. स्टूडेंट्स पॉलिटिक्स के जरिए उन्होंने यह पहचान बनाई है. वैचारिक सोच में वह हमेशा हमारे साथ रहे हैं. उनके बीजेपी में आने से नई पीढ़ी को भी अवसर मिलेगा. नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का बड़ा लक्ष्य है. यकीनन हम सब आगे बढ़ेंगे
फिर से बनाना है मोदी को प्रधानमंत्री
पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी की ताकत बढ़ाने और नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने आप सबने बीजेपी में प्रवेश किया है. मैं सबका अभिनंदन करता हूँ. सबका स्वागत करता हूँ. जिन लोगों ने पार्टी प्रवेश किया है. उनसे आग्रह है कि परिश्रम की पराकाष्ठा कर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए कमल फूल को जीतना है ।
इन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ली है सदस्यता
पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, महेंद्र जैन- पार्षद, देवीपढ़ो राठी, अरविंद,  राजेंद्र चंद्राकर, शोभा शर्मा, लक्ष्मी परदेसी साहू, चंद्रशेखर जलछत्री, शेख लाल साहू- जनपद अध्यक्ष बागबाहरा, वाणी तिवारी -जनपद सदस्य, रूपलाल पटेल- जिला अध्यक्ष सरपंच संघ, मनजीत अरोरा, जितेंद्र साहू, सुनील निषाद, सम्मी सलूजा, लोकनाथ पटेल, इमरान हुसैन, प्रेमलाल यादव, अमृत लोधी, जोगी निषाद, बच्चन सिंह, राकेश सचदेव, महेंद्र शिवा, विक्की गुरुदत्ता, सुरेंद्र दास, भरत खत्री, अंकित लोहिया, मोहन साहू, पवन साहू, यशवंत साहू, लक्ष्मीकांत तिवारी, प्रयास चोपड़ा, वीरेंद्र सोनी, मनीष बग्गा, सुभाष रात्रि, अशोक साहू, हन्नी साहू, छन्नू साहू, अशोक, भागवत, कीर्ति बघेल, उमाशंकर साहू, अनुचंद्राकर, रवि निर्मलकर, महेश चौहान, जगन्नाथ छोरा, चंद्रकांत, सोना डूमर, हिम्मत, संजय यादव, अमर दास बघेल, कमला बरिहा, तेजराम साहू समेत कुछ और कार्यकर्ताओं ने ली है पार्टी की सदस्यता ।
आपको ये भी बता दें कि 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि महासमुंद से निर्दलीय विधायक रहने के दौरान विमल चोपड़ा की भाजपा में घर वापसी हो सकती है. लेकिन उन्होंने भाजपा की सदस्या नहीं ली थी और फिर से निर्दलीय चुनाव लड़ी और हार का सामना करना पड़ा. अब जाकर लोकसभा चुनाव 2091 के समय अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली है ।

Read More

रायपुर । चुनाव सभा के लिए गुस्र्वार को आए कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू का कभी मौसम ने साथ नहीं दिया, तो कभी हेलीकॉप्टर ने कार्यक्रम बिगाड़ दिया। सिद्धू जब मुंगेली जिला के बालापुर जा रहे थे, तब हवा में ही उनके हेलीकॉप्टर का गेट खुल गया। हेलीकॉप्टर पर सवार रिटायर्ड ब्रिगेडियर प्रदीप यादव ने गेट को बंद किया। वहां से सिद्धू सभा करके रायपुर लौटे और उसके बाद डोंगरगांव के लिए हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरा तो खराब मौसम होने के कारण हेलीकॉप्टर डगमगाने लगा। पायलट हेलीकॉप्टर को वापस रायपुर ले आया। सिद्धू ने हेलीपेड से मोबाइल पर डोंगरगांव की सभा को सम्बोधित किया।
सिद्धू और हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह सुबह 11 बजे रायपुर पहुंचे। उन्हें पुलिस लाइन हेलीपेड से हेलीकॉप्टर पर सवार होकर 11.30 बजे बालापुर में चुनावी सभा करने जाना था। हेलीकॉप्टर ओडिसा में था। वहां से आने के बाद उसकी सर्विसिंग की गई। सिद्धू दोपहर 1.30 बजे यहां से बालापुर के लिए निकल पाए। उड़ान भरने के दस मिनट बाद ही सिद्धू की तरफ को गेट खुल गया। सिद्धू और परगट सिंह घबरा गए। ब्रिगेडियर यदु सिद्धू की तरफ गए और उन्होंने गेट को बंद किया। बालापुर से ही हेलीकॉप्टर को डोंगरगांव, बिलाईगढ़ और सरायपाली जाना था, लेकिन हेलीकॉप्टर में फ्यूल नहीं था, इसलिए उसे वापस रायपुर लाना पड़ा।
इस कारण सिद्धू का कार्यक्रम देर होता चला गया। सिद्धू ने कार्यक्रम प्रभारियों के सामने नाराजगी जाहिर की। शाम चार बजे डोंगरगांव के लिए उड़ाने भरने के आठ-दस मिनट बाद तेज हवा चलने के कारण हेलीकॉप्टर डगमगाने लगा। पायलट ने आगे जाना सही नहीं समझा और हेलीकॉप्टर को वापस पुलिस लाइन हेलीपेड ले आया।
हेलीपेड से कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेश तिवारी ने डोंगरगांव सभास्थल पर मौजूद पूर्व सांसद कस्र्णा शुक्ला के मोबाइल पर कॉल किया। शुक्ला ने अपने मोबाइल को माइक के सामने रख दिया और सिद्धू ने तिवारी के मोबाइल से भाषण दिया। इनके साथ मंत्री टीएस सिंहदेव को भी बिलाईगढ़ और सराईपाली जाना था। सिद्धू तो नहीं गए पर सिंहदेव कार से बिलाईगढ़ रवाना हुए।

Read More

नारायणपुर । बस्‍तर लोकसभा सीट के लिए गुरुवार को पहले चरण के मतदान के दौरान नक्‍सलियों ने मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया। नक्‍सलियों ने मतदान दल की सुरक्षा के लिए तैनात जवानों पर ओरछा हेलीपेड के पास फायरिंग की।सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में नक्‍सली भाग खड़े हुए। इस घटना में एक नक्‍सली के मारे जाने की भी खबर मिल रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मतदान के बाद जब पोलिंग पार्टी वापस लौट रही थी तब अबूझमाड़ के आेरछा में नक्‍सलियों ने फायरिंग आरंभ कर दी। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद नक्‍सली मौके से भाग गए। पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है।
नारायणपुर एसपी मोहित गर्ग के अनुसार यह घटना शाम सवा चार बजे की है। नक्‍स‍लियों ने उस समय सुरक्षाबलों पर फायरिंग की जब वह मतदान दल को सुरक्षा देकर लौट रहे थे। सुरक्षाबलों ने इस हमले का तुरंत जवाब दिया। इस दौरान एसटीएफ कांस्‍टेबल हृदय राम साहू घायल हो गया।
उन्‍हें आेरछा के अस्‍पताल में भेजा गया है। जहां उनकी स्थिति सामान्‍य है। इसके बाद जब आसपास सर्चिंग की गई तो सादे कपड़ों में एक शव मिला। इसके पास से देशी पिस्‍टल, एक चाकू और एक पिट्ठू बैग बरामद हुआ है। मतदान दल सुरक्षित आेरछा लौट आया है।
जानकारी मिली कि जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों के स्मॉल एक्शन टीम का एक सदस्य मारा गया है. पुलिस और मतदान दल के सभी लोग सुरक्षित हैं। तीन बजे बस्तर संसदीय क्षेत्र के ओरछा में तीन बजे मतदान का समय सीमा समाप्त हो गई थी। घोर नक्स्ल प्रभावित ओरछा से मतदान दल वापस लौट रहा था इसी दौरान हैलीपैड पर पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने हमला किया।
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक ओरछा से 8 मतदान दल की पहली खेप दो हेलीकाप्टर से वापस नारायणपुर पहुंच चुका है। नारायणपुर जिले के 125 मतदान केन्द्रों में से अतिसंवेदनशील 31 मतदान केन्द्रों पर हेलीकाप्टर के जरिये भेजे गये मतदान दलों की वापसी का दौर शुरू हो गया है। सेना के 2 हेलीकाप्टर के जरिये नक्सल प्रभावित क्षेत्र ओरछा से 8 मतदान दलों की पहली खेप सकुशल मतदान कराने के बाद सुरक्षित नारायणपुर पहुंची। शेष 23 मतदान दलों की वापसी के लिए हेलीकाप्टरों ने पुनः उड़ान भरी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम का मिजाज सही रहा तो सभी मतदान दलों की आज वापसी हो सकती है। अन्यथा कल शुक्रवार को वापस लाया जायेगा। सड़क मार्ग से रवाना हुए 94 मतदान दलों को सड़क मार्ग के माध्यम से कड़ी सुरक्षा के बीच वापस लाने की कार्यवाही भी शुरू हो गयी है। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र बस्तर अजजा के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 84 नारायणपुर में मतदान संपन्न हुआ। मतदान निर्धारित समय सवेरे 7 बजे से सांय 3 बजे तक चला।

Read More

रायपुर। निर्वाचन आयोग ने आज सुबह ​प्रचार के लिए निकले विधायक विकास उपाध्याय को रोककर उनकी गाड़ी की तलाशी ली। बता दें विधायक विकास आज सुबह 6 बजे पश्चिम विधानसभा से खड़े महापौर प्रमोद दुबे के लिए प्रचार के लिए निकले थे। तभी अचानक निर्वाचन आयोग ने उनकी गाड़ी को रोककर तलाशी ली।

Read More

रायपुर । भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विधानसभा और उनके बेटे सांसद अभिषेक सिंह की लोकसभा वाली सीट पर जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस सीट से भाजपा ने डॉ. रमन के करीब संतोष पांडेय को प्रत्याशी बनाया है।
राजनांदगांव लोकसभा में पूर्व मुख्यमंत्री लागातार सभाएं कर रहे हैं, अब शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा डोंगरगांव में कराई जा रही हैं। यह राष्ट्रीय अध्यक्ष की लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में पहली सभा है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी आज 4 सभाएं होगी। वे विशेष विमान से 11 बजे दरिमा एयरपोर्ट अंबिकापुर पहुंचेंगे।
राजनांदगांव सीट प्रतिष्ठा का सवाल
भाजपा के साथ डॉ. रमन सिंह के लिए राजनांदगांव की सीट प्रतिष्ठा वाली हो गई है। यहां की चुनाव संचालन समिति में भी डॉ. रमन सिंह को रखा गया है। वे राजनांदगांव जिले की छह विधानसभा सीटों में भाजपा के लिए राजनांदगांव की लोकसभा सीट पर जीत आसान नहीं है। इस सीट को डॉ. रमन सिंह हर हाल में जीतना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वे जहां प्रदेश की दूसरी सीटों के लिए सभाएं कर रहे हैं, वहीं राजनांदगांव के लिए ज्यादा सभाएं कर रहे हैं।
शाह की सभा 4 बजे
भाजपा के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे नंबर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ही है। उनकी छत्तीसगढ़ में पहली सभा तय की गई है। श्री  शाह शुक्रवार को दोपहर 3.05 बजे राउरकेनला ऐयरपोर्ट ओडिशा से विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे और प्राइवेट हेलीकॉप्टर से डोंगरगांव जाएंगे। यहां जेंट्स क्लब मैदान पर वे चार बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी सभा में शामिल होंगे। आमसभा को संबोधित करने के बाद श्री शाह रायपुर पहुंचकर वाराणसी के लिए रवाना होंगे।
योगी की अभनपुर में भी सभा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुक्रवा को चार सभाएं होंगी वे विशेष विमान से 11 बजे ​दरिया एयरपोर्ट अंबिकापुर पहुंचेंगे। वे 11.20 बजे अंबिकापुर में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जांजगीर चांपा की सभा को 12.40 बजे संबोधित करेंगे। उनकी तीसरी सभा दोपहर 2.10 बजे बिलासपुर में होगी। इसके बाद अंतिम सभा रायपुर लोकसभा के अभनपुर में 3.35 बजे होगी। इस सभा के बाद वे शाम 5.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से विशेष विमान से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनउ किे लिए रवाना होंगे।

Read More

कोंटा । बिलासपुर से पेंड्रा की ओर जा रही दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायक युवक का नाम मनहरण पटेल और शिवरीनाराण के परसा पाली का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक के ट्रेन से गिरने के बाद मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा भेजा गया। मामला करगी रोड रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। हालांकि युवक कैसे गिरा फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं लगी है।

Read More

भानुप्रतापपुर  ।  पुल निर्माण में रूकावट आ गई है. नरबलि दिए जाना जरूरी है. बलि देने के लिए आदमी की तलाश है. ऐसी अफवाह आस-पास के गांवों में फैल रही है. लोगों ने डर से उस रास्ते में जाना ही बंद कर दिया. मजदूरों ने भी काम करने से मना कर दिया. जिससे पुल का काम बंद हो गया है, जिससे लोगों को राहत मिलने के बजाय मुसीबत बढ़ गई. ग्रामीण दूसरे रास्ते से जा रहे हैं ।
मामला दुर्गूकोंदल विकासखंड के कोड़ेकुर्सी के पास कोटरी नदी में पुल का निर्माण कार्य चल रहा है. बहुत कम समय में एक अच्छी स्थिति में पहुंच गया है, क्षेत्र की जनता को लगने लगा है कि अब बहुत जल्दी उनकी परेशानी समाप्त होने वाली है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी इस खुशी पर अफवाहों ने मुसीबत खड़ी कर दी है ।
पिछले कुछ दिनों से कोड़ेकुर्सी और आसपास के क्षेत्र में इस तरह की अफवाह फैलाई जा रही है कि इस पुल के निर्माण के लिए नरबलि दी जानी है और यहां काम कर रहे लोग छोटे बच्चों व आदमी की तलाश में हैं ।
इस अफवाह के कारण इस नदी और उनके आसपास से लोग गुजरने में परहेज करने लगे हैं और शाम के बाद तो गुजरने की हिम्मत भी लोग नहीं करते ।
ठेकेदार धर्मेंद्र चोपड़ा ने बताया कि तीन-चार दिनों पूर्व ही यह बात मेरी जानकारी में आई है. मैं भी इस बात को लेकर काफी परेशान हूं. मुझे पता चला है कि इस अफवाह के कारण पुल निर्माण के लिए मजदूर भी नहीं आ रहे. इस संबंध में पुलिस एवं जिला प्रशासन को पत्र लिखा है और इन अफवाहों के कारण बाहर से आए कर्मचारियों पर भी संकट खड़ा हो गया है ।
क्षेत्र की जनता किसी शक पर कर्मचारियों के साथ कोई अनहोनी ना कर दें, ये डर सता रहा है. मैं खुद भी कोड़ेकुर्सी क्षेत्र का पुराना निवासी हूं. मैं यहां के छोटे बड़े सभी से परिचित हूं इस तरह की कोई भी बात नहीं है ।
इधर, थाना प्रभारी राम नारायण ध्रुव ने बताया कि यह बात हमारे संज्ञान में आई है. जो लोग मोबाइल के माध्यम से अफवाह फैला रहे हैं उन पर कार्रवाई कर रहे हैं. आम जनता से उन्होंने भी अपील की है कि ऐसी कोई बात नहीं है. निर्भीक होकर रास्ते से आना जाना करे और कोई शक या शंका हो तो तत्काल हमें सूचित करें ।

Read More

मुंगेली ।  एक चौकीदार (डॉ रमन सिंह) तो गयो. अब दूसरे यानी की मोदी की बारी है. छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के 15 साल और कांग्रेस के 2 माह की सरकार की तुलना करके देख लीजिए, फिर सोच-समझकर वोट देना है. यह कहना है पंजाब के मंत्री व कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू का. चुनाव प्रचार करने आज वे मुंगेली पहुंचे. मंच से सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर जमकर निशाना साधा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए सिद्धू ने कहा कि प्रधानमंत्री जब वोट बदल सकता है तो आप लोगों को सरकार बदलना है ।
वहीं चौकीदार को लेकर बीजेपी पर बरसते हुए बोले कि बीजेपी के लोग अपने आप को चौकीदार बता रहे हैं, जबकि यह जनता तय करेगी कि देश में चौकीदार किसे रखना है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी फ़ौज के नाम का इस्तेमाल राजनीति में फायदे के लिए कर रहे हैं, जबकि सेना किसी पार्टी की नहीं बल्कि इस देश की है ।
सेना के नाम पर मोदी की सियासत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सिद्धू यही नहीं रुके और आगे बोले कि प्रधानमंत्री सभी मुद्दों से लोगों को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, मगर जनता सब कुछ जान चुकी है जिसका जवाब चुनाव में जरूर देगी ।
कार्यक्रम के बाद मीडिया के सवाल पर नवजोत सिद्धू झल्लाते नजर आए. दरअसल मीडिया ने इमरान खान के उस बयान को लेकर सवाल पूछा कि अगर भारत में मोदी की सरकार बनेगी तो बातचीत का रास्ता खुला रहेगा. इस सवाल को सुनते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने जवाब देने की बजाय पहले तो सवाल को ही काटने की कोशिश की. और फिर शायराना अंदाज में कहा कि “अरे भाई तू इधर-उधर की बात ना कर जिस स्कूल में तू पढ़ा है उस स्कूल का मैं डायरेक्टर रह चुका हूं ।

Read More

कोरबा  ।  जिले में स्नेक कैचर अविनाश यादव ने 9 साल बाद किंग कोबरा को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है. ग्रामीणों में दहशत का कारण बने नागराज के पकड़े जाने से ग्रामीण उत्साहित है, तो दूसरी ओर अविनाश भी खुश है किंग कोबरा को पकड़ने में उसने सफलता हासिल की है ।
खेतों में खाक छानते यह लोग किंग कोबरा की खोज कर रहे हैं. जिसका नाम सुनते ही रूह कांप जाती है. आप भी देखिए किंग कोबरा को पकड़ने के लिए किस तरह यह मशक्कत कर रहे हैं ।
स्नेक कैचर अविनाश ने बताया कि कई सालों से उसे नागराज की तलाश थी कई बार तो वह रात भर टीम के साथ खोज करता रहा अंतत उसे सफलता मिली. ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है ।
कोरबा जिला जंगल पहाड़ों से घिरा हुआ है वन्य प्राणियों की चहलकदमी अधिक है. नागराज के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है ।

Read More