Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
छत्तीसगढ़ में 15 साल सरकार चलाने के बाद अब भाजपा से जुड़े नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को सत्ता से बाहर होने का अहसास हो रहा है। सरकार से हटने के तीन महीने बाद जब पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए मैदान पर उतरी, तो उसके सामने सबसे बड़ा संकट संसाधनों का हो गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जो पिछले डेढ़ दशक में आम दिनों से लेकर चुनाव में भी हवाई उड़ान भरकर प्रदेशभर का दौरा किया करते थे, अब उनके लिए लंबी दूरी तय करना कठिन हो गया है।
यही नहीं, भाजपा के अन्य बड़े नेता जो सरकार के रहते पूरी तरह संसाधनों से लैस होते थे, अब उनके लिए प्रचार अभियान में निकलना मुश्किल हो गया है। राजनीतिक प्रेक्षक मानते हैं कि संसाधनों की कमी के कारण भाजपा के मुकाबले कांग्रेस का प्रचार अधिक दिख रहा है।
छत्तीसगढ़ में 2003 के विधानसभा चुनाव के बाद से लेकर 2004 लोकसभा, 2008 विधानसभा, 2009 लोकसभा, 2013 विधानसभा 2014 लोकसभा तथा 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद से पहली बार ऐसे संकट का दौर आया है। पिछले 15 साल राज्य की सत्ता में रहने के दौरान भाजपा के सामने कभी संसाधनों की कोई कमी नहीं रही, लेकिन अब सियासत की हवा का रुख बदल गया है।
सत्ता से बाहर भाजपा के पास प्रचार अभियान में जाने के लिए आवागमन के साधनों की कमी आ रही है। बताया गया है कि भाजपा के पास हवाई यात्राओं के लिए दो हेलीकाप्टर हैं। इनमें से एक डबल इंजन का है और एक सिंगल का। बताया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा हासिल है, इसलिए उन्हें डबल इंजन के हेलीकाप्टर में यात्रा अनिवार्य है, लेकिन भाजपा के पास उपलब्ध डबल इंजन का एक हेलीकाप्टर खराब हो गया है, उसे वापस भेज दिया गया है।
अब केवल सिंगल इंजन का हेलीकाप्टर उपलब्ध है। डॉ. रमन सिंह चाहते हुए भी इससे यात्रा नहीं कर सकते हैं। सुरक्षा कारणों की वजह से ऐसा हुआ है। लिहाजा अब डॉ. रमन के लिए कोई हेलीकाप्टर नहीं है। पार्टी के पास केवल एक सिंगल इंजन हेलीकाप्टर है। इसके भरोसे भाजपा के बड़े-बड़े नेता कहां तक और कितनी उड़ान भर सकते हैं। यही वजह है कि प्रचार के लिए हवाई यात्रा करना बेहद मुश्किल हो गया है।
संसाधनों की है कमी : उपासने
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने का कहना है कि यह सही है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के पास संसाधनों की कमी है। प्रचार अभियान के लिए दो हेलीकाप्टर मांगे गए थे, इनमें एक खराब हो गया है। इस कमी के बाद भी भाजपा ने प्रदेश में विधानसभा स्तर पर 90 कार्यकर्ता सम्मेलन किए हैं, जिसमें हर कार्यक्रम में कोई न कोई बड़े नेता शामिल हुआ है। विधानसभा चुनाव के समय तो संसाधन मिल जाते हैं, लेकिन लोकसभा में कमी हो रही है। भाजपा में कम संसाधनों के बीच भी पूरी मेहनत व क्षमता के साथ काम करने की परंपरा रही है।
पिछले करीब ढाई दशकों के दौरान हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम से स्पष्ट होता है कि 2014 के चुनाव को छोड़ दें तब 2009 में एटा, मुजफ्फरनगर, उन्नाव, बुलंदशहर, वाराणसी, कानपुर, पटना, भागलपुर, इलाहाबाद, बलिया, हरिद्वार, फर्रूखाबाद, हरदोई, बक्सर, मुर्शीदाबाद, बेरहमपुर,नबद्वीप, हावड़ा जैसी सीटों पर भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा था। पिछले लगभग 25 वर्षों में हुए चुनाव में बलिया, मेरठ, इलाहाबाद, फर्रूखाबाद, हरदोई जैसी सीटों पर भाजपा का सपा, कांग्रेस और बसपा से मुकाबला रहा है।
कन्नौज, बदायूं सीट समाजवादी पार्टी खासतौर पर मुलायम सिंह यादव के परिवार का गढ़ रही है। गंगा के किनारे स्थित वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर 1991 से 2014 के बीच सिर्फ एक बार 2004 को छोड़कर भाजपा जीतती रही है। 2004 में यहां से कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। रायबरेली सीट राजनैतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। इसका प्रतिनिधित्व कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कर रही हैं।
हरिद्वार सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला रहा है जबकि कानपुर सीट 2014 में भाजपा के और 1999 से 2009 के चुनाव में कांग्रेस के खाते में गई थी। इलाहाबाद सीट पर पिछली बार भाजपा और 2004 एवं 2009 में सपा ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले तीन चुनाव में यहां से भाजपा जीती थी। भागलपुर सीट पर पिछले चुनाव में राजद ने जीत दर्ज की थी जबकि 2004 तथा 2009 में भाजपा और1999 में माकपा जीती थी।
पटना साहिब सीट के अस्तित्व में आने के बाद भाजपा ने पिछले दो चुनाव में जीत दर्ज की। वहीं हाजीपुर सीट पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का प्रभाव रहा। मुर्शीदाबाद सीट पर माकपा का प्रभाव रहा है।
हालांकि इस सीट पर 2004 एवं 2009 में कांग्रेस जीती थी। हावड़ा सीट पर 2014, 2009 के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस जीती थी। 1999 और 2004 के चुनाव में यह सीट माकपा के खाते में आई थी।
2019 के लोकसभा चुनाव में गंगा नदी के किनारे वाली इन सीटों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुलायम परिवार, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, मनोज सिन्हा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी, रीता बहुगुणा जोशी चुनावी समर में हैं।
रायपुर । एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान आज गढ़कलेवा पहुंचे हुए थे. शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद चखने के बाद जमकर सराहना की. उन्होंने गढ़कलेवा में मिट्टी के कुल्हड़ में चाय की चुस्की भी ली. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगली बार जब फिर से छत्तीसगढ़ आना होगा तो गढ़कलेवा जरुर आऊंगा ।
शिवराज सिंह चौहान को जब ये बात पता चला कि गढ़कलेवा का संचालन महिला समूहों द्वारा किया जा रहा है तो वे ये सुनकर बेहद खुश नजर आये. शिवराज सिंह चौहान ने गढ़कलेवा की जमकर तारीफ की. बता दें कि शिवराज सिंह चौहान आज बस्तर दौरे पर पहुंचे थे।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने बस्तर क्षेत्र में कई सभाएं ली. बस्तर दौरे के बाद वे सीधे रायपुर भाजपा कार्यालय पहुंचे. फिर भाजपा कार्यकर्ताओं के आग्रह पर शिवराज सिंह चौहान गढ़कलेवा पहुंचे हुए थे ।
रायपुर । बीजेपी के रायपुर से प्रत्याशी सुनील सोनी ने आज नामांकन दाखिल किया। उन्होंने दूसरे सेट का नामांकन दाखिल किया। वे गाजे – बाजे के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। एकात्म परिसर से कलेक्टर कार्यालय तक बीजेपी ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व सीएम रमन सिंह,नेताप्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, सांसद रमेश बैस सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। बता दें कि बीजेपी ने इस बार रायपुर से सुनील सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। अभी रमेश बैस यहां से सांसद है। वहीं कांग्रेस की तरफ से प्रमोद दुबे रायपुर से प्रत्याशी है। रायपुर सीट के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है।
k.w.n.s.। दबंग-3 फिल्म की शूटिंग के दूसरे दिन मंगलवार को भी सलमान घाटों पर हुड़ दबंग-दबंग करते दिखाई दिए। उन्हें डांस करते देखने के लिए भीषण गर्मी के बावजूद दर्शक दिन भर घाटों पर डटे रहे। महेश्वर के किला परिसर और नर्मदा घाट पर दबंग-3 फिल्म की शूटिंग चल रही है। सुबह 11.30 बजे अहिल्येश्वर मंदिर में शूटिंग शुरू हुई। सलमान उसी अंदाज में अदाएं दिखाते रहे। एक्शन साउंड के साथ ही गीत- ‘चारों दिशा में शोर है, मेरी अपनी मौज है, मेरी अपनी धारा है, मैं आजाद परिंदा हूं, मैं अपने रब का बंदा हूं, मैं हूं दबंग-दबंग, मैं हूं हुड़ दबंग-दबंग। दोपहर तक इस गीत का मुखड़ा फिल्माया गया।
काली बनियान में दिखे सलमान : भोजन अवकाश के बाद नर्मदा तट के विभिन्न स्थानों पर सीन फिल्माए गए। इस दौरान मुख्य अहिल्या घाट पर अष्ट पेरू सीढ़ियों के पास सलमान एक बार काली बनियान में भी आए। घाटों की सुंदरता देख सलमान ने कई बार सूर्यास्त को निहारा। इस दौरान सलमान के भाई अरबाज व प्रभु देवा भी मौजूद थे। सीढ़ियों पर युवाओं ने हुबहु सलमान के एक्शन की कॉपी की। जबकि पानी के अंदर साधु-संन्यासी बने कलाकार मुद्राएं देते रहे।
प्रशंसकों ने की मशक्कत विरोध के भी ज्ञापन : फिल्म शूटिंग के दूसरे ही दिन जहां प्रशंसक व पर्यटक परेशान होते रहे वहीं शूटिंग रोकने के लिए भी ज्ञापन सौंपे गए। दोपहर में राजवाड़ा के दरवाजा बंद हो जाने के कारण पर्यटक भटकते रहे। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने काफी दूर तक लोगों को खदेड़ा। उधर दोपहर बाद घाट पर भी प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। राजवाड़ा के दो दिनों से बंद होने गेट को लेकर भारी विरोध भी देखने को मिला। शिकायत पर थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने फिल्म यूनिट से जुड़े मनोज चतुर्वेदी से चर्चा की। उधर खासगी ट्रस्ट के मैनेजर टीसी बांडे ने राजवाड़े के गेट बंद किए जाने पर पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि उनकी बिना जानकारी के गेट बंद किए गए जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई।
मांस-मदिरा को लेकर आक्रोश : शूटिंग के दौरान किला परिसर में मांस-मदिरा का उपयोग किए जाने की शिकायत कलेक्टर गोपालचंद डाड को की गई। उन्होंने कहा कि पवित्र नगरी में किला परिसर क्षेत्र में मांस-मदिरा प्रतिबंधित है। बावजूद इसका उपयोग किया गया। साथ ही किला परिसर में कीलें लगाई गई जिससे धरोहर को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने ग्रीन ट्रिब्यूनल भोपाल को भी पत्र लिखकर शूटिंग रोकने व हस्तक्षेप की मांग की है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
रायपुर । राज्य सरकार ने बलौदाबाजार जिले में स्थापित सीमेंट फैक्ट्रियों पर बड़ी कार्रवाई की है. सीमेंट से लोड 22 गाड़ियों पर जब्ती की कार्रवाई की गई है. वहीं जिला परिवहन कार्यालय के एक निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है. जिले में कई सीमेंट संयंत्र संचालित है, लेकिन किन संयंत्रों के गाड़ियों पर यह कार्रवाई की गई है अभी ये जानकारी नहीं मिल पाई है।
बता दें कि सीमेंट फैक्ट्रियों द्वारा लगातार क्षमता से अधिक माल परिवहन करने की शिकायत मिल रही थी. इस शिकायत पर 3 अप्रैल को संयुक्त परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने 22 ओव्हरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जब्त किया गया ।
जिला परिवहन कार्यालय बलौदाबाजार में पदस्थ परिवहन निरीक्षक विजय कुमार निकुंज को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया है. जिला परिवहन अधिकारी एसएल लकड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया.
संयुक्त परिवहन आयुक्त डी रविशंकर ने बताया कि ओवरलोड माल देने के आरोप में संबंधित सीमेंट फैक्ट्रियों के मालिकों के विरुद्ध भी मोटरयान अधिनियम की धारा 199 के तहत कार्यवाही की जाएगी ।
रायपुर । बार नवापारा अभ्यारण्य में ड्यूटी पर तैनात एक फारेस्ट गार्ड पर शिकारियों ने तीर से हमला कर दिया। शिकारियों ने फारेस्ट गार्ड पर तीर-धनुष से वार किया और तीर उसकी पीठ में धंस गया। घायल फारेस्ट गार्ड की पीठ में धंसे तीर को रायपुर के एक सुपरस्पेसिलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने बड़ी ही सावधानी के साथ बाहर निकाला और फारेस्ट गार्ड की जान बचा ली।
जानकारी के मुताबिक बार नवापारा अभ्यारण्य के चरौदा बीट में तैनात फारेस्ट गार्ड योगेश्वर सोनवानी और चौकीदार रामजी बीट में गश्त के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्हें जंगल में तीर-धनुष लिए शिकारी नजर आए। दोनों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो शिकारियों ने तीर से हमला कर दिया ।
एक तीर योगश्वर के कमर के ऊपरी हिस्से में जा धंसा। घटना की जानकारी तत्काल उच्च अधिकारियों को दी गई और घायल फारेस्ट गार्ड को साथ में मौजूद चौकीदार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया ।
यहां से उसे रायपुर स्थित एमएमआई अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सफलता पूर्वक तीर को बाहर निकाला और गार्ड की जान बचा ली। शिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी पतासाजी की जा रही है।
दुर्ग । डीकेएस घोटाले और अंतागढ़ टेपकांड में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता गिरफ्तारी से बचने इन दिनों फरार चल रहे हैं. उनकी तलाश में पुलिस लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है ।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने दामाद डॉ पुनीत गुप्ता को निर्दोष बताया है. उन्होंने कहा कि पूरा मामला षड्यंत्र का हिस्सा है. कोर्ट में जाने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. पुनीत गुप्ता की फरारी को लेकर रमन सिंह ने कहा कि समय आने पर दामाद सामने आएंगे. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि पुनीत गुप्ता कब सामने आएंगे ।
आपको बता दें कि पिछले दिनों डीकेएस अस्पताल के अधीक्षक ने पूर्व अधीक्षक पुनीत गुप्ता के खिलाफ गोलबाजार थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर में उन्होंने पुनीत गुप्ता के ऊपर अधीक्षक रहते अस्पताल में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाला का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने पुनीत गुप्ता को नोटिस भेजकर अपना बयान दर्ज कराने कहा था. लेकिन बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद गुप्ता पुलिस के सामने बयान दर्ज कराने पेश नहीं हुए. उनकी तलाश में पुलिस कई जगह छापा भी मार चुकी है लेकिन वे फरार हैं ।
रायपुर । छत्तीसगढ केे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने आज छत्तीसगढ़ के सुदूरवर्ती सुकमा जिले के कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2019 की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सुकमा में लोकसभा निर्वाचन के लिए स्थानीय पॉलिटेकनिक कॉलेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर के वरिष्ठ अधिकारी सहित डीजी नक्सल ऑपरेशन गिरधारी लाल नायक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन कुमार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को मतदान केन्द्रों में की जा रही व्यवस्थाओं, ईवीएम, वीवीपेट की व्यवस्थाओं, मतदान दलों को मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने और वापसी की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि विविध बिन्दुओं की जानकारी दी। साहू ने दुर्गम क्षेत्रों में बनाए गए मतदान केन्द्रों तक मतदान दलों को पहुंचाने और वापसी के लिए विशेष व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सुकमा जिले में मतदाता जागरूकता (स्वीप) के तहत् किये जा रहे कार्यक्रमों की भी जानकारी ली।
डीजी नक्सल ऑपरेशन गिरधारी लाल नायक ने जिले में लोकसभा निर्वाचन 2019 शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित सभी अधिकारियों को बेहतर समन्वय से कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले के संवेदनशील इलाकों में पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। आई जी बस्तर विवेकानंद सिन्हा ने विधानसभा चुनाव 2018 की तरह लोकसभा निर्वाचन शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी कोे बेहतर समन्वय और सहयोग बनाते हुए कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के बडे पैमाने पर इंतजाम किये जा रहें है। डीआईजी सुंदरराज पी ने भी निर्वाचन के लिए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों की जानकारी दी।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. भारती दासन, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यूएस अग्रवाल सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से आए अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा पुलिस अधीक्षक डी एस मरावी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी, एडिशनल एसपी शलभ सिन्हा तथा जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
रायपुर । डीकेएस सुपर स्पेश्यलिटी अस्पताल में हुए घोटाले के प्रमुख आरोपी डॉक्टर पुनीत गुप्ता की गिरफ्तारी में देरी करने का आरोप छत्तीसगढ़ व्हिसल ब्लोवर संगठन ने लगाया है. आज व्हिसल ब्लोवर संगठन ने गोलबाजार थाने के सामने जोरदार प्रदर्शन किया. और पुलिस पर पुनीत गुप्ता को भगाने का आरोप लगाया ।
छत्तीसगढ़ व्हिसल ब्लोवर संगठन के राकेश चौबे, कुणाल शुक्ला, ममता शर्मा समेत कई सदस्य जय स्तंभ चौक से रैली निकाल कर गोल बाजार थाने पहुंचे. यहां सभी ने पुनीत गुप्ता को किसने भगाया, गोल बाजार पुलिस ने भगाया, दामाद ससुर चोर का नारे लगाए. साथ ही कार्यकर्ता शरीर में आकर्षक बैनर फ्लैक्स लगाकर विरोध जताया. नगाड़ा बजाकर सोए पुलिस को जगाने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही. प्रदर्शनकारियों ने डॉ पुनीत गुप्ता पर डीकेएस अस्पताल में 50 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाया ।
रायपुर । कारोबारी संजय अग्रवाल गोलीकांड मामले को लेकर मृतक की पत्नी पूजा अग्रवाल ने आज राजेन्द्र नगर थाने जाकर शिकायत आवेदन पुलिस को सौंपा है ।
आवेदन में पूजा अग्रवाल ने लिखा है कि मेरे पति के हत्यारे मनोज सेन के प्रत्यक्षदर्शी साथियों और अन्य साथियों का अभी तक लेखबद्ध बयान पुलिस ने नहीं दर्ज नहीं किया है.पूजा अग्रवाल की शिकायत है कि उसके पति का हत्यारा मनोज सेन है और उसका साढ़ू जिसकी रायफल से हत्या को अंजाम दिया गया.उस पर पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है ।
संयज अग्रवाल की कॉल डिटेल को भी नहीं खंगाला गया है. साथ ही पूजा ने आवेदन में जिक्र किया है कि गोली हत्या कांड में मेरा और मेरे रिश्तेदारों का बयान भी दर्ज किया जाए एवं हत्या से जुड़े सभी साक्षों को शीघ्र जुटाया जाना चाहिए ।
तो वहीं पुरानी बस्ती सीएसपी कृष्ण कुमार पटेल ने कहा…
अभी तक थाने में संजय अग्रवाल की पत्नी पूजा अग्रवाल के द्वारा कोई आवेदन नही दिया गया है.फिलहाल घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और मृतक के आसपास मौजूद 3 से 4 लोगों का बयान लिया गया है, वर्तमान में रायफल को भी एफएसएल के लिए भेजा गया है, वहीं अगर उनकी पत्नी के द्वारा कोई आवेदन पुलिस को दिया जाता है तो वो जिस बिंदु के आधार पर कार्रवाई चाहते हैं उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी ।