Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
रायगढ़ । कोतरारोड इलाके में एक परिवार के तीन लोगों द्वारा नीद की दवाई अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से महिला सहित दो बच्चे की हालत बिगड़ गई, जिन्हें डायल 112 के जबांज जवानों ने संकरी गली से मशक्कत करते हुए कंधे पर लादकर पुलिस वाहन में बैठाया, वही सभी को इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 5 नवापारा सुबह लगभग 11: 30 बजे महिला अनिता वस्त्रकार समेत उसके दो बच्चों ने नींद की हाइडोज़ दवाई खा ली, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। उक्त घटना के बाद घर आए महिला के पति ने दरवाजे को काफी देर तक खटखटाया गया परंतु अंदर से कोई प्रतिक्रिया नही आने पर महिला का पति डायल 112 को सूचित कर मामले से अवगत कराया।
जब डायल-112 के जवानों ने घर का कुंडी तोड़कर अंदर गए तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कमरे से पुलिस को एक दवाई का पत्ता मिला है, जो पूरी तरह से खाली है और तीनों अलग अलग स्थान में अचेत अवस्था मे पड़े मिले।
डायल- 112 की टीम ने कमरे से बाहर निकालते हुए कंधे पर लाद कर राइनो वाहन बिठाया और बिना समय गवांए मेकाहारा अस्पताल इलाज के लिए भर्ती किया, जहां तीनों का सघन इलाज जारी है।
रायपुर । प्रदेश के नए-नवेले कोरबा लोकसभा क्षेत्र को बने महज 10 साल ही हुए हैं. यह सीट छत्तीसगढ़ अलग राज्य बनने के 9 साल बाद अस्तित्व में आया है. सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित सीट का उदय एससी वर्ग के लिए आरक्षित सीट सारंगढ़ के विलोपन के साथ हुआ. बतौर कोरबा का इतिहास महज दो चुनावों का है. इसमें एक बार कांग्रेस तो एक बार बीजेपी को जीत मिली है. यह इलाका अजीत जोगी का प्रभाव वाला भी, क्योंकि मरवाही विधानसभा की सीट भी कोरबा लोकसभा के हिस्से है. तो ऐसे राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले सीट पर क्या है सियासी समीकरण…सत्ता का संग्राम में कौन मारेगा बाजी?
न केवल छत्तीसगढ़ का बल्कि कहें देश की ऊर्जाधानी से देश के कई हिस्सों को बिजली सप्लाई होती है. ताप नगरी कोरबा कोयले का खान है. यहां दुनिया की सबसे उच्चतम स्तर का कोयला मिलता है. वैसे इस इलाके में छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा बांध मिनीमाता बांगो डैम भी है. हसदेव नदी से सिंचित यह इलाका भारत के विभिन्न सांस्कृतिक रंगों को अपने समेटे हुआ है. भले ही कोरबा लोकसभा का संसदीय इतिहास एक दशक ही पुराना है लेकिन यह राजनीतिक तौर पर समृद्ध इलाका. छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी से नेता इसी सीट से निकले हैं. इतना सबकुछ होने के बाद भी कोरबा विकास के अनेक पैमानों पर बेहद उपेक्षित है ।
सारंगढ़ के विलोपन के साथ कोरबा का उदय
कोरबा लोकसभा सीट का उदय सारंगगढ़ लोकसभा सीट के विलोपन के साथ हुआ. साल 2009 में जब नए लोकसभा सीटों के लिए परिसीमन हुआ तो छत्तीसगढ़ का एससी आरक्षित सीट सारंगढ़ विलोपित कर दिया. सारंगढ़ की जगह फिर कोरबा अनारक्षित वर्ग की लोकसभा सीट बनी है. सारंगढ़ लोकसभा से कुछ विधानसभा सीटें जांजगीर के हिस्से आ गई, जबकि कुछ रायगढ़ में चली. इसी तरह जांजगीर एससी वर्ग के लिए आरक्षित सीट हो गई, जबकि कोरबा में बिलासपुर लोकसभा की मारवाही और सरगुजा लोकसभा की कोरिया जिले की विधानसभा सीटें मिला दी गई ।
परसराम भारद्वाज ने खेली लंबी पारी
कोरबा लोकसभा क्षेत्र के निर्माण से पहले सारंगढ़ संसदीय क्षेत्र आपातकाल के बाद देश के राजनीतिक मानचित्र पर आया था. सारंगढ़ लोकसभा में 1977 में हुए पहले चुनाव में भारतीय लोकदल के गोविंदराम मिरी ने कांग्रेस के गोंदिल प्रसाद अनुरागी को 12 हजार मतों के अंतर से पराजित कर पहले सांसद बने. लेकिन इसके बाद 1980 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता विद्याचरण शुक्ल और पंडित शिवप्रसाद तिवारी की प्रेरणा से राजनीति में आए परसराम भारद्वाज ने कांग्रेस को पहली जीत दिलाई. इसके बाद लगातार चार चुनावों में जीत दर्ज कर परसराम भारद्वाज ने सांसद के रूप में एक लंबी पारी खेली ।
खुंटे ने खोला भाजपा का खाता
परसराम भारद्वाज ने 1998 को हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के पीआर खुंटे से करीबन 6 हजार वोटों के अंतर से जीत पाए थे. लेकिन एक साल बाद ही 1999 को हुए लोकसभा चुनाव में पीआर खुंटे ने सूद सहित वसूली करते हुए भारद्वाज को 51 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से पराजित किया. लेकिन इसके बाद प्रदेश के बदले राजनीतिक माहौल में विवादों में घिरे खुंटे भाजपा छोड़कर कांग्रेस चले गए, लेकिन सारंगढ़ की सीट भाजपा के पाले में ही रही, जब 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में गुहाराम अजगले ने कांग्रेस के परसराम भारद्वाज को 59 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया. इस तरह गुहाराम अजगले सारंगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतिम सांसद रहे ।
कोरबा में पहली जीत कांग्रेस की
2009 में जब कोरबा लोकसभा सीट पर पहला चुनाव हुआ तो कांग्रेस को यहां से जीत मिली. कांग्रेस दिग्गज नेता वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत यहां से सांसद चुने गए. तब केन्द्र में कांग्रेस की लगातार दूसरी बार सरकार बनी थी. लेकिन 2014 में मोदी लहर में देश भर में कांग्रेस की हार का असर कोरबा में भी दिखा है और भाजपा के बंशीलाल महतों के हाथ चरण दास महंत चुनाव हार गए ।
अब महंत की पत्नी चुनाव मैदान में
2019 के चुनाव में कांग्रेस ने डॉ. चरण दास महंत की जगह उनकी पत्नी ज्योत्सना महंत को प्रत्याशी बनाया है. वहीं भाजपा ने मौजूदा सांसद महतो की टिकट काटकर नए चेहरे ज्योतिनंद दुबे को मैदान में उतारा है. दोनों ही पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं. भले ही इस सीट से महंत की पत्नी चुनाव लड़ रही हैं लेकिन प्रतिष्ठ दांव डॉ. चरण महंत का ही है. कांग्रेस ने इस सीट को जीतने पूरी ताकत झोंक दी है. वैसे सीट से अजीत जोगी भी पहले चुनाव लड़ने वाले थे, लेकिन उन्होंने अब अपने कदम वापस खींच लिए हैं. लिहाजा इससे कांग्रेस को फायदा इस सीट पर मिल सकता है. वहीं प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के आसरे कांग्रेस को कोरबा लोकसभा जीतने का पूरा भरोसा है ।
तीन जिलों में फैली कोरबा लोकसभा में विधानसभा सीटें
कोरबा लोकसभा सीट के अंतर्गत कोरबा जिले की चार कोरबा, कटघोरा, रामपुर व पाली-तानाखार, कोरिया जिले की तीन मनेंद्रगढ़, भरतपुर सोनहत व बैकुंठपुर और बिलासपुर जिले की मरवाही विधानसभा सीट आती है. 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के पक्ष में 4-4 सीटें आई थी, लेकिन 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में मामला एकतरफा हो गया, और आठ में से 6 कांग्रेस के पास और एक-एक सीट भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को गई है ।
रायपुर । फिल्म अभिनेता आमिर खान के खिलाफ रायपुर कोर्ट में केस रजिस्टर्ड हो गया है, और उन्हें नोटिस जारी कर 19 जून को उपस्थित होने कहा है ।
मामला 2015 का है, जिसमें आमिर खान ने एक सम्मान समारोह के दौरान देश में असहिष्णुता का माहौल बताते हुए देश छोड़ने की बात कही थी. इस मामले में रायपुर कोर्ट के अधिवक्ता दीपक दीवान और संजय पोपटानी ने परिवाद दाखिला किया था, लेकिन लोवर कोर्ट से उनकी याचिका खारिज हो गई थी, बाद में उन्होंने पुनर्निरीक्षण याचिका प्रस्तुत की, जिसमें 4 साल बाद मंगलवार को विशेष न्यायालय लीना अग्रवाल की कोर्ट ने केस रजिस्टर्ड करते हुए नोटिस जारी किया है. साथ ही इसमें छत्तीसगढ़ शासन को भी एक पक्षकार बनाया गया है. इस मामले में अगली सुनवाई 19 जून 2019 को होगी ।
कोंडागांव । लोकसभा चुनाव 2019 के रण में नेताओं की जुवानी जंग शुरू हो चुकी है. कोण्डागांव में भी इसका असर दिखने लगा है.न्याय यात्रा के दौरान आज तीसरे दिन कांग्रेस भवन कोण्डागांव में प्रेस कान्फ्रेस का आयोजन किया गया.जिसमें जिले के सभी दिग्गज नेता मौजूद रहे. इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. केन्द्र सरकारी की नाकामियों पर नेताओं ने जमकर हमला बोला ।
विधायक मोहन मरकाम ने कहा कि देश मे कांग्रेस सरकार बनती है तो हम देश के पांच करोड़ गरीब बी. पी. एल. परिवारों को 72000 हजार सालाना देने का वादा पूरा करेंगे. इससे पहले सीएम भूपेश बघेल कि सरकार ने किसानों के कर्ज माफी का ऐलान किया सो हमने सरकार गठन के तीन घंटे में ही अपना वादा निभाया.हमने जनता से जो वादे किए उसे पूरा किया ।
आज बेगुनाह आदिवासी भाई माओवादियों का दंस झेल रही है उनके साथ हमारी सरकार न्याय करेगी.प्रदेश अध्यक्ष एन. एस वाय. आकाश शर्मा ने कहा हम प्रदेश मे पूरी ग्यारह सीटों मे जीतेंगे. इसके लिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयार है ।
रायपुर । कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र पर ही जिंदा है, 55 सालों से गरीबी हटाओ का नारा दे रहे हैं, अगर काम किया होता तो गरीबी हट गई होती ।
ओडिसा की रैली पर रवाना होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ में संक्षिप्त प्रवास था, इस दौरान एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ भाजपा के अन्य नेताओं ने मुलाकात की. प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा पीएम ने प्रदेश की 11 लोकसभा सीट की स्थिति के बारे में जानकारी ली, साथ ही चौकीदार अभियान को लेकर लोगों के रिस्पांस के बारे में पूछा ।
इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कांग्रेस की आइना पॉलिटिक्स पर कहा कि कांग्रेस आइना इसलिए भेज रही है, क्योंकि उनका चेहरा काला हो गया है, उनकी सरकार में जमीन से लेकर आसमान तक घोटाला हुआ. उन्हें आइना देखने की जरूरत नहीं है, इसलिए अपने घर से आइना फेंक रहे हैं और पड़ोसी को दे रहे हैं. वहीं भूपेश टैक्स पर कहा कि चुनाव की दृष्टि से छत्तीसगढ़ में वसूली अभियान चल रहा है. वसूली की लिखित शिकायत हो रही है, लोग आंदोलित हो रहे हैं, जिस तरह से वसूली हो रही है, उससे हाहाकार मचा हुआ है ।
रायपुर । केंद्र सरकार के सरकारी चावल का आबंटन बंद किए जाने का असर राज्य के दाल-भात केंद्रों के साथ अब निजी और अनुदान प्राप्त संस्थाओं पर भी पड़ा है. अप्रैल से दाल-भात केंद्रों के साथ प्रदेश के 249 निजी और अनुदान प्राप्त संस्थाओं को भी सरकारी चावल का आबंटन बंद कर दिया गया है ।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालक अनंबलगन पी ने एक अप्रैल को प्रदेश की सभी खाद्य नियंत्रक और खाद्य अधिकारियों को आदेश जारी किया है. इसमें केंद्र सरकार की ओर से 19 मार्च 2019 को जारी पत्र का हवाला देते हुए अप्रैल 2019 से केवल शासकीय एवं शासकीय स्वामित्व वाली संस्थाओं को ही खाद्यान्न का आबंटन किए जाने की बात कहते हुए अनुदान प्राप्त एवं निजी आश्रम व छात्रावास व कल्याणकारी संस्थाओं को शासकीय उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न आबंटन नहीं करने कहा है ।
राज्य सरकार के इस आदेश की वजह से प्रदेश के 24 जिलों में पंजीकृत 249 संस्थाओं पर असर पड़ेगा. इसका सबसे ज्यादा असर बलरामपुर जिले में दिखेगा, जहां के 36 संस्थाओं को अब खाद्यान्न का आबंटन नहीं होगा, इसके बाद जशपुर और सरगुजा शामिल है, जहां की 23 संस्थाएं प्रभावित होंगी. प्रभावित होने वाली संस्थाओं में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बाल गृह से लेकर वृद्धाश्रम, आदिवासी गुरुकुल, आदिवासी छात्रावास, पुनर्वास केंद्र, यतीमखाना, सामाजिक संस्थाएं शामिल हैं ।
कुम्हारी । कुम्हारी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर (चोरहा) में एक नवजात शिशु की अधजली लाश मिली है.लाश लगभग 70 प्रतिशत जली हुई है. शिशु की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. खेत मे नवजात बच्चे का शव दिखने पर लोगों ने इसकी तुरंत जानकारी पार्षद रेशम बंजारे को दी. जिसके बाद पार्षद ने इसकी सूचना स्थानीय थाना प्रभारी को दी. मौके पर पुलिस की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जा रहा है. नवजात के शव के पास से मिट्टीतेल की एक बोतल, पैरा और अधजले टायर के टुकड़े मिले हैं ।
घटना के मुताबिक रामपुर (चोरहा) गांव के कुछ बच्चे खेलने के लिए गांव के खेत की ओर जा रहे थे तभी उन्हें खेत मे नवजात बच्चे का शव दिखाई दिया. उन्होंने इसकी जानकारी पार्षद रेशम बंजारे को दी. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.फिलहाल इस नवजात शव को लेकर पुलिस पूरी तरह जांच में जुट चुकी है ।
कवर्धा । जिले में चिलचिलाती गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की किल्लत साफ दिखने लगी है.जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सबसे ज्यादा पानी की समस्या दिखाई दे रही है ।
जिले के पंडरिया ब्लाक के बासाटोला, बिरहूलडीह, छीरपानी, छीन्दीडीह, घोघरा और बोडला ब्लाक के सरोदा दादर सहित दर्जनों गांवों में आज भी झिरिया का पानी ही एक मात्र सराहा बना हुआ है. लोग झिरिया का पानी पीने के लिए मजबूर हैं ।
शहर में जहां नगर पालिका से पानी सप्लाई के कारण समस्या बडी नजर नहीं आ रही है कवर्धा ब्लाक के ही इंदौरी, दुधिया, अगरी सहित दर्जनों गांव पानी की गंभीर समस्या शुरू हो चुकी हैं। पानी की समस्या को देखते हुए पीएचई विभाग में कंट्रोल रूम स्थापित किये गए है, लेकिन एक साथ दर्जनों गांवों में पानी की पूर्ति कर पाना संभव नहीं है. पानी जिलेवासियों के लिए सबसे बडी समस्या बना हुआ है. गर्मी के अभी तो पूरे दो महीने बाकी है ऐसे में आने वाले दिनों में यह समस्या और भी ज्यादा विकराल रूप ले सकती है ।
पानी के मामले में अब सत्ता दल जहां पंचायत स्तर पर टैंकर की व्यवस्था कर पानी आपूर्ति की बात कह रहा है तो वहीं जिला प्रशासन भी इस समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने का दावा कर रहा है ।
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर एयर पोर्ट पहुंच गए हैं। वे यहां कुछ समय के लिए रुकेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ट्रांजिट विजिट पर यह हैं। वे ओडिशा में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं। इस दौरान रमन सिंह,गौरीशंकर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक,राजेश मूणत ,बृजमोहन अग्रवाल,रमेश बैस,भूपेंद्र सवन्नी,राजीव अग्रवाल,दिलीप सिंह होरा,प्रितेश गांधी आदि ने उनसे मुलाकात की और पीएम का स्वागत किया। बता दें कि पीएम मोदी इस समय लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इससे पहले भी वे ट्रांजिट विजिट पर छत्तीसगढ़ में रुके थे।
