Author: admin

रायपुर । लोकसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान के लिए जिले में मोर रायपुर -वोट रायपुर के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज नेताजी सुभाष स्टेडियम में शाम 6 बजे से आयोजित होगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को निर्वाचन में मतदान का संकल्प दिलाया जाएगा। जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों की फोटो प्रदर्शनी भी स्टेडियम में लगायी जा रही है जिसका साहू शुभारंभ करेंगे। वहीं एक अप्रैल को शाम 4 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग की करीब एक हजार महिलाओं द्वारा रायपुर के इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक मतदाता जगरूकता बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा।
यह बाईक रैली बूढ़ापारा से कालीबांधी पुलिस लाईन कुलेश्वर महादेव मंदिर, पुरानी बस्ती थाना, शारदा चौक, कचहरी चौक से निर्वाचन आयोग कार्यालय होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंचेगी। बाईक रैली के समापन पर मतदान से जुड़ी कुरीतियों का दहन, लोगों को मत रक्षासूत्र बांधने के साथ ही मतदाता जागरूकता के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गौरतलब है कि लोगों को मतदान के लिए प्रेरित जिला प्रशासन मोर रायपुर-वोट रायपुर के तहत आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 विभागों सहित प्रेस क्लब की टीम ने हिस्सा लिया था। इस दौरान टीमों के बीच करने रोमाचंक मैच हुए। बड़ी संख्या में दर्शकों ने मैच का आनंद उठाया और स्वयं मतदान करने तथा दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Read More

रायपुर । अंतागढ़ टेपकांड में आज बड़ा खुलासा हो सकता है। इस मामले में मुख्य गवाह फ़िरोज़ सिद्दीकी एसआईटी को टेपकांड से संबंधित वीडियो सौपेंगे। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम वह एसआईटी को टेपकांड से संबंधित वीडियो सौंपेंगे। वीडियो में टेपकांड के प्रमुख किरदार के होने की बात कही जा रही है। बता दें कि अंतागढ़ टेपकांड मामले में कांग्रेस नेत्री किरणमयी नायक ने पंडरी थाना में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, उनके पुत्र अमीत जोगी, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता, मंतूराम पवार, पूर्व मंत्री राजेश मूणत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद सरकार ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया था ।

Read More

धमतरी । धमतरी में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिला पुलिस ने दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन नक्सलियों पर 6 लाख का इनाम रखा गया है। चमेदा गांव के जंगल से इनकी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए नक्सली का नाम सीतानदी एरिया कमांडर अजीत मोडियम और रामसू कुंजाम बताया जा रहा है। दोनों नक्सली करीब दर्जन भर से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
डीआरजी की टीम और खल्लारी थाना पुलिस की कार्रवाई में यह कामयाबी हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक सर्चिंग के दौरान पुलिस को यह कामयाबी मिली है। इसके साथ ही मौके से नक्सली सामान भी बरामद हुए है। पुलिस ने नक्सली बैनर पोस्टर, तीन टिफिन बम, एक भरमार बंदूक और दैनिक उपयोग के सामान को बरामद किया है।

Read More

रायपुर । कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं। प्रमोद दुबे सोमवार को एक सेट नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर विधायक सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे मौजूद है। प्रमोद दुबे दूसरे सेट का नामांकन चार अप्रैल को करेंगे। उस दिन सीएम भूपेश बघेल भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने उन्हें रायपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं बीजेपी की तरफ से सुनील सोनी रायपुर से मैदान में है। बता दें कि बीजेपी ने इस बार मौजूदा सांसद रमेश बैस का टिकट काट दिया है। रायपुर सीट के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है।

Read More

रायपुर । सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक आईना भेजा है। सीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सीएम ने लिखा है कि ” मैं आपको यह आईना तोहफा स्वरूप भेज रहा हूं। इस आईने को आप लोक कल्याण मार्ग के अपने आवास में किसी ऐसी जगह लगाएं, जहां से आप सबसे अधिक बार गुजरते हों। ताकि इस आईने में अपनी शक्ल बार बार देख आप अपनी असली चेहरे को पहचानने की कोशिश कर सकें।
सीएम का पत्र –
माननीय मोदी जी
आपको मोदी जी तो बोल ही सकता हूं ना? दरअसल क्या है कि आपने ख़ुद को इतने नाम दे रखे हैं कि लोग भ्रमित हो जाते हैं कि आपको किस नाम से पुकारें। चायवाला, फकीर, प्रधान सेवक, चौकीदार, साहेब, और न जाने क्या-क्या!
आप स्वतंत्र भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनके कई चेहरे हैं। जो कि अपनी सुविधानुसार उन चेहरों का मतदाताओं को लुभाने के लिए इस्तेमाल करता है। लेकिन इनमें से आपका असली चेहरा है कौन सा?
आप 2014 में चायवाला बन गए। आपकी पीआर टीम ने आपकी इस छवि को खूब बेचा और वोट बटोरा। लेकिन अब तक इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि आपने चाय की केतली को हाथ तक लगाया हो। अब जब आपने चाय बेची ही नहीं तो आप चायवाला कैसे हो गए मोदी जी?
फिर भारत को दस लाख का सूट पहनने वाला पहला फकीर भी मिला। एक ऐसा फकीर जिसके बारे में कहा जाता है कि मेकअप में ही हजारों रुपए खर्च कर दिए जाते हैं। आपकी कलम, दिन में कई बार बदले जाने वाले आपके कपड़े, आपका नाश्ता और आपका खाना सबकी बड़ी चर्चा होती रही है। 2000 करोड़ तो आपने विदेश यात्राओं में ही फूंक दिए और 4600 करोड़ रुपए विज्ञापनों में। आपकी इस फकीरी को देखकर तो अच्छे अच्छे फकीरों के होश फ़ाख़्ता हो जाएं।
बात सिर्फ इन ‘विशेषणों’ तक सीमित नहीं है मोदी जी। 2014 के पहले आप काला धन विरोधी थे, भ्रष्टाचार विरोधी थे, जीएसटी विरोधी थे, पाकिस्तान को ‘लव लेटर’ लिखे जाने के खिलाफ थे, चीन को आप लाल आंखें दिखाना चाहते थे, गंगा मां के बेटे थे, स्मार्ट सिटीज और आदर्श गांवों का सपना बेचने वाले राजनेता थे, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के सच्चे समर्थक थे। लेकिन 2014 के बाद से ही इन सबके विपरीत होते चले गए। काले धन वालों को आपने विदेश भगा दिया, राफेल में अनिल अंबानी के साथ भ्रष्टाचार के भागीदार बन गए, आधी रात में संसद खुलवाकर जीएसटी बिल पास करवाया लेकिन इससे देश के कारोबार की कमर टूट गई, गंगा नदी की स्थिति अब भी दयनीय है, बेरोजगारी ने सारे रिकार्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं, आप बिन बुलाए पाकिस्तान जाकर बिरयानी खा आए, चीन के राष्ट्रप्रमुख के साथ आप झूला झूलते दिखे, बनारस को क्योटो बनाना तो ‘हर खाते में 15-15 लाख’ जैसा जुमला ही साबित हुआ।
लोग पहचान ही नहीं पा रहे हैं कि आपका असली चेहरा कौन सा है। क्या आपको याद है कि आपका असली चेहरा कौन सा है?
इससे पहले कि आप झूठ का एक और नकाब पहन कर जनता के बीच आएं, मैं आपको यह आईना तोहफा स्वरूप भेज रहा हूं। मोदी जी! इस आईने को आप लोक कल्याण मार्ग के अपने आवास में किसी ऐसी जगह लगाएं, जहां से आप सबसे अधिक बार गुजरते हों। ताकि इस आईने में अपनी शक्ल बार बार देख आप अपनी असली चेहरे को पहचानने की कोशिश कर सकें।
हो सकता है कि आप इस आईने का इस्तेमाल ही ना करें. प्रधानमंत्री निवास के किसी कूड़ेदान में फेंक दें। लेकिन आईना देखने से आप फिर भी नहीं बच पाएंगे। इस देश की 125 करोड़ की आबादी इस चुनाव में आपको आईना दिखाने वाली है।
तैयार हैं ना मोदी जी

Read More

रायपुर । रायपुर से इस वक्त खबर आ रही हैं जहां एक मार्केट में भीषण आग लगी है। जानकारी के मुताबिक आग शंकर नगर के शिमला मार्केट में लगी है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। मौके पर दमकल और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि यह आग सुबह लगी है। आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एक महिला इस घटना में फंस गई, जिसके बाद लोगों ने उसे निकाला। फिलहाल अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सड़कों पर शनिवार को गाजे-बाजे के साथ अनूठी बारात निकली और देश में पहली बार किन्नरों का सामूहिक विवाह हुआ। इसके साथ ही इस विवाह ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में अपना नाम दर्ज करा लिया है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस के अधिकृत संवाददाता सोनल राजेश शर्मा ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि कल रायपुर में धूम धाम से किन्नरों का विवाह संपन्न हुआ। समारोह में 15 जोड़ों ने शादी रचाई जिसमें छत्तीसगढ़ के छह बाकी बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल से हैं। हिंदू रीति-रिवाज से सभी रस्में पूरी की गईं। दुल्हन के रूप में सजी किन्नरों के साथ युवकों ने शादी की रश्में निभाईं और अग्नि के सात फेरे लेकर उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया।
आपको बता दें कि शनिवार को शादी के लिए  पचपेड़ी नाका स्थित पुजारी पार्क में मंडप सजाया गया। चित्राग्राही फिल्म्स की पहल पर आयोजित किन्नरों का विवाह पूरे विधि विधान से संपन्न हुआ। दूल्हे घोड़ी पर चढ़कर बारात ले कर निकले और अपनी दुल्हन को डोली में बिठाकर लाया। फिल्मी गानों के धुन पर किन्नरों ने साथियों की शादी के मौके पर जमकर ठुमके लगाए।

Read More

रायपुर । गर्मी के इस सीजन में 30 मार्च का दिन सबसे गर्म रहा। समूचे प्रदेश का पारा चढ़ता हुआ 40 डिग्री पार हो गया। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ है। साल 2018 में 31 मार्च को इतना ही तापमान दर्ज हुआ था, यानी एक दिन पहले तापमान ने बीते वर्ष के रिकॉर्ड के तापमान की बराबरी कर ली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब अगले 24 घंटे में रायपुर समेत समूचे प्रदेश का पारा स्थिर रहेगा या फिर हल्का बढ़ेगा।
शनिवार की सुबह से ही सूरज अपने पूरे रंग में था। सुबह से ही किरणें चुभने लगी थीं और दोपहर 12 बजे के बाद तो इनकी तीक्षणता और भी ज्यादा हो गई। खासी गर्मी महसूस की गई। मौसम वैज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि हवा कि दिशा उत्तर-पूर्वी है। राजस्थान से गर्म हवा आनी शुरू हो गई है और यही तापमान बढ़ा रही है। अब जब तक हवा की दिशा नहीं बदलेगी, तब तक तापमान के बढ़ने का सिलसिला जारी ही रहेगा। पूर्वानुमान यह भी है कि स्थानीय स्तर पर कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
मध्य एमपी में बन रहा है ऊपरी हवा का चक्रवात
मध्य प्रदेश के मध्य में भाग में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। चक्रवात मध्य प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी आने वाले दो दिनों में करवा सकता है। दूसरी तरफ दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी इसका कुछ असर दिखाई देगा।

Read More

रायपुर/बालोद । छालीवुड अभिनेत्री और मॉडल आंचल यादव हत्याकांड का आखिरकार पर्दाफाश हो गया। पुलिस के अनुसार आंचल की हत्या उसके सगे भाई सिद्धार्थ यादव ने ही की थी। वह बहन के चाल-चलन से परेशान था। पुलिस को शुरू से ही उस पर शक था। शनिवार को सिद्धार्थ यादव से घंटों पुलिस ने पूछताछ की। उसके अलग-अलग बयान ने पुलिस के शक को यकीन में बदल दिया।
अंतत: कड़ाई बरतने पर वह टूट गया और आंचल की हत्या कर उसकी लाश को रस्सी से बांधकर गंगरेल सिंचाई नहर में फेंकना कबूल कर लिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक अधिकृत तौर पर हत्याकांड का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अफसरों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि सिद्धार्थ से हत्याकांड की सिलसिलेवार जानकारी ली जा रही है। इस हत्याकांड में उसकी मां की भी भूमिका सामने आ रही है। बालोद पुलिस रविवार को इस मामले का खुलासा कर सकती है।

Read More

रायपुर । वित्त वर्ष 2018-19 समाप्त होने में चौबीस घंटे से भी कम समय है। इसके बीतते ही यानी सोमवार से कई सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं, कई सौगातें भी मिलेंगी। बहुत सी चीजों में आपको फायदा होने वाला है। सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको पैनकार्ड मिनटों में मिल सकता है। बताया जा रहा है कि ई-पैनकार्ड एक अप्रैल से चल सकता है। वहीं जो आशियाना खरीदने का सपना संजोए हुए हैं, उन्हें घर सस्ते मिलेंगे ।
20 लाख तक के मकान पर केवल 20 हजार का टैक्स
जीएसटी में किए गए नए प्रावधानों के तहत अब 20 लाख तक के अफोर्डेबल मकानों पर केवल एक फीसद जीएसटी यानी 20000 रुपये लगेंगे। 50 लाख तक के मकान पर पांच फीसद जीएसटी यानी ढाई लाख रुपये लगेंगे। इस प्रकार आपको 50 लाख के मकान पर सीधे-सीधे 3.5 लाख का फायदा होने जा रहा है और 20 लाख के मकान पर 1.4 लाख का। नए वित्तीय वर्ष यानी 2019-20 से पांच लाख तक आय वाले करदाताओं को कोई टैक्स पटाने की आवश्यकता नहीं होगी। लेकिन इससे अधिक की राशि पर टैक्स देना ही होगा।
अब लेना ही होगा मनपसंद टीवी पैकेज
ट्राई के नए नियमों के अनुसार डीटीएच कंपनियों व केबल उपभोक्ताओं को एक अप्रैल से अपने मनपसंद चैनल का चुनाव करना ही होगा। ट्राई ने उपभोक्ताओं को चैनल का चुनाव करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है। शिकायतें यह हैं कि नया निर्णय उपभोक्ताओं को कम से कम 100 रुपये तक महंगा पड़ रहा है। 50 फीसद से अधिक उपभोक्ता केबल से डीटीएच में स्वीच कर चुके हैं।

Read More