Author: admin

रायपुर ।  राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार की दोपहर कांग्रेस का घोषणापत्र (Congress Manifesto) जारी करेंगे, जिसमें न्यूनतम आय योजना (न्याय) और स्वास्थ्य के अधिकार के साथ किसान की कर्ज माफी, नीति आयोग को खत्म करने से लेकर दलितों एवं ओबोसी समुदायों के लिए कई प्रमुख वादे हो सकते हैं। इसको लेकर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है ” वक्त है नई सुबह के आगाज़ का वक्त है सबको ‘न्याय’ देने का वक्त है नई उम्मीदों वाले नए हिंदुस्तान का और वक्त है बदलाव का। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी आज कांग्रेस पार्टी का गरीबों, किसानों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं एवं आमजनों का घोषणापत्र जारी करेंगे।

Read More

रायपुर । कांग्रेस के नाम पर चंदा वसूली करने की खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक कांग्रेस के नाम पर चंदा वसूलने के मामले में पंडरी थाने में शिकायत दर्ज की गई है। एक कारोबारी ने यह शिकायत दर्द कराई है। कारोबारी का आरोप है कि महेश कंकरवाल नाम का व्यक्ति कांग्रेस के नाम पर उससे चंदा वसूलता है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में लोकसभा का चुनाव होना है। जबकि परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

Read More

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंड़ी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि जनेऊधारी ढोंगी राहुल गांधी को जब अमेठी के हिन्दुओं ने नकार दिया तो केरल की ऐसी सीट से चुनाव लड़ने पहुंच गए, जहां 51 फीसदी आबादी अल्पसंख्यक हैं।
छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस की जीत पर इतराते हुए देश की सत्ता पर काबिज होने का ख्वाब देखने वाले राहुल गाधी में अगर अपनी सरकारों के प्रति तनिक भी भरोसा होता तो वे इनमें से किसी भी राज्य में चुनाव लड़ सकते थे।
उसेंड़ी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को देश के हिन्दुओं पर भरोसा नहीं है, इसलिए उन्होंने अपने लिए ईसाई-मुस्लिम बहुल क्षेत्र में सुरक्षित ठिकाना तलाशा। प्रधानमंत्री बनने के लिए दिन रात सपने देख रहे राहुल गांधी के लिए इससे शर्मनाक बात क्या होगी कि वे चुनाव जीतने के लिए मंदिर-मंदिर माथा टेकने का ढोंग करते हैं।
जनेऊ पहनकर खुद को हिन्दू बताते हैं और पता नही कहां से गोत्र भी तलाश कर हिन्दुओं के बीच स्वीकार्यता की जुगत भिड़ाते नजर आते हैं। लेकिन खुद संसद पहुंचने के लिए ऐसी सीट चुनते हैं, जहां हिन्दुओं की आबादी निर्णायक भूमिका में नहीं है।

Read More

जगदलपुर ।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जगदलपुर पहुंचे हुए हैं. जगदलपुर एयरपोर्ट में में वे सिर्फ 5 मिनट के लिए रुकेंगे. एयरपोर्ट पर ही सांसद दिनेश कश्यप सहित 10 पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे ।
बता दें कि अमित शाह ओडिशा से दो चुनावी सभा को संबोधित कर दिल्ली लौट रहे हैं. दिल्ली लौटते समय में ही वे अभी जगदलपुर एयरपोर्ट पर 5 मिनट के लिए रुकेंगे. उसके बाद वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे ।

Read More

रायपुर  भारतीय प्रशासनिक सेवा-2005 के आईएस रजत कुमार को निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए प्रबंध संचालक बनाया गया है. इस संबंध में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से आदेशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह के हस्ताक्षरित आदेश जारी किया गया है।
आईएस रजत कुमार अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे. वर्तमान में उनके पास समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी है. वे समाज कल्याण विभाग में अभी संचालक के पद पर प्रशासनिक सेवा दे रहे हैं ।

Read More

अंबिकापुर । गांधी नगर थाना क्षेत्र से रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. कलियुगी बेटे ने शराब पीने के लिए माँ की कान काटकर सोने की बाली छीन ली. शराबी बेटे ने सोने की बाली बेचकर शराब पी. माँ जब रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो एकबारगी पुलिस भी चौंक पड़े ।
माँ की रिपोर्ट पर बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार आरोपी बेटे ने शराब पीने अपनी माँ से पैसे की मांग की. पैसे देने से मना करने पर बेटे की नजर माँ की कान में लटके सोने की बाली पर पड़ी. माँ ने जब सोने की बाली देने से भी इनकार कर दी तो कलियुगी बेटे ने उग्र होकर माँ की कान ही काट दिए ।

Read More

मुंगेली ।  वेल्डिंग कराते समय स्कूल बस में भीषण आग लग गई. बस अध्ययन इंटरनेशनल स्कूल की बताई जा रही है. बस जलने की घटना रिहायशी इलाके में हुई है. गनीमत है कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई ।
आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाने मशक्कत जारी है. कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ाव चौक में ये घटना होने की जानकारी मिल रही है।

Read More

रायपुर ।  नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनएमडीसी) ने लगातार तीसरे साल तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लौह अयस्क के उत्पादन और बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ने में सफलता पाई है। 2018-19 के वित्तीय वर्ष में 30 मीट्रिक टन से अधिक उत्पादन ही नहीं उत्पादन के अनुपात में बिक्री करने में भी सफलता पाई है।
मजे की बात ये है कि प्रोडक्शन और सेल्स में ये रिकॉर्ड तब कायम हुआ जब डोनिमालाई खान का उत्खनन 5 महीने के लिए स्थगित रखा गया था। गत अगस्त महीने तक कोई निर्यात भी नहीं हो सका था। बैलाडीला खान क्षेत्र में अत्यधिक बारिश से उत्खनन प्रभावित रहा। कर्णाटक के तमाम  खनन क्षेत्र में लौह अयस्क की बिक्री दर अपेक्षाकृत प्रभावित रही। एनएमडीसी का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और कंपनी के सीएमडी एन. बैजेन्द्र कुमार ने इसका श्रेय अपने कर्मचारियों के शानदार टीम वर्क और कड़ी लगन को दिया ।
उन्होंने दो टूक कहा, एनएमडीसी ने अगर 32.44 मीट्रिक टन का उत्पादन किया और 32.38 मीट्रिक टन बिक्री के शानदार लक्ष्य को प्राप्त किया तो इसका शत प्रतिशत श्रेय टीम-एनएमसीसी को जाता है। इस अवसर को कंपनी के लिए बेहद खास मानते हुए बैजेन्द्र कुमार ने भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले इस्पात मन्त्रालय और छत्तीसगढ़ सरकार को सतत मदद और समय परक दिशा निर्देश के लिए समूचे टीम-एनएमडीसी की ओर से आभार जताते हुए शुक्रिया अदा किया।

Read More

कोरबा । चुनाव के दौरान बड़े बोल की अंधी दौड़ में नेता मर्यादा लांघने लगे हैं। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन दाखिले के दौरान कोरबा पहुंचे पूर्व मंत्री व भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने एक जनसभा के दौरान कांग्रेसियों को नामर्द कह दिया। उन्होंने कहा कि मुम्बई में आतंकी हमला हुआ तो बदला नहीं लिया।
गुजरात मे अक्षर धाम मंदिर पर हुए हमले के बाद भी कांग्रेसी नामर्दों की तरह चुप बैठे रहे। अब जब पुलवामा हमले का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की ठुकाई कर दी तो कांग्रेसी पाकिस्तानी आतंकियों की ही वकालत करने लगे।
स्वच्छता के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में जो जागरूकता अभियान पूरे देश में चलाया गया, उसका सकारात्मक परिणाम हम सभी के सामने है। स्वयं का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा मैं पान बहुत खाता था और कार का शीशा खोलकर सड़क में थूक देता था।
अब इस बात पर शर्म आती है, क्योकि साफ-सफाई के मामले में जो जागरूकता आई है वह मुझे ऐसा करने से रोकती है। महिलाओं को उज्वला जैसी योजना के माध्यम से भाजपा सरकार ने राहत दिलाई। आयुष्मान भारत और कृषक सम्मान निधी जैसी बड़ी योजनाएं सरकार ले कर आई। सभी के अपने खुद के घर के सपने को पूरा करने में भी भाजपा सरकार ने सहयोग दिया, इसलिए जजनता के पास भाजपा ही बेहतर विकल्प है।

Read More

दुर्ग ।  दुर्ग लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल ने  सोमवार को नामांकन दाखिल किया। शुभ मुहूर्त देखकर उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी, माहपौर दुर्ग चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, पूर्व विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, जिला भाजपा महामंत्री देवेंद्र चंदेल सहित दर्जन भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बता दें कि  विजय बघेल ने पहला नामांकन दाखिल कर दिया है। अंतिम नामांकन 3 अप्रैल को दाखिल करेंगे। इस दिन शक्ति प्रदर्शन के बहाने जनता को साधने की कोशिश भी करेंगे। इस दौरान पूर्व सीएम रमन सिंह सहित प्रदेश बीजेपी के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। बता दें कि इस बार बीजेपी ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से विजय बघेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। पिछली बार यहां से सरोज पांडेय ने चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई थी।

Read More