Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
रायपुर । छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी दंगल शुरू हो चुका है.बसपा व जनता कांग्रेस गठबंधन ने प्रदेश के तीन लोकसभा रायपुर, बिलासपुर, कोरबा के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा 3 अप्रेल को हो चुकी है ।
अजीत जोगी की ओर से भाजपा को 11 सीटों पर रोकने गठबंधन के प्रत्याशियों को जीतने का संकल्प लिया है. वहीं बसपा आज रायपुर जिला कलेक्टोरेट में बुधवार को दोपहर 2 बजे नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे. रायपुर प्रत्याशी खिलेश्वर साहू के साथ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम, लोकसभा प्रभारी एडवोकेट संजय गजभिये, केडी टंडन, संतोष मार्कण्डेय, विजय सन्डे सहित कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल करेंगे ।
वहीं बिलासपुर से गुरु उत्तम दास गुरु गोसाई साहेब आज नामांकन फार्म जमा करने प्रदेश प्रभारी लालजी वर्मा और एमएल भारती, सहित बसपा व जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की रैली के साथ जाएंगे. बसपा ने 11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कई सीटों पर मुकाबला को त्रिकोणीय समीकरण बन सकता है ।
डौंडी । शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी, कार्ड पूरे परिवार, आस-पास और गांवों मे बंट चुके थे. लेन-देन पूरा हो चुका था. लडकी पक्ष ने लाखों रुपय का कर्ज लेकर शादी की रस्मों को धूमधाम से करने में जुटा हुआ था. लाडली दुल्हन के आंखों में सात फेरों के साथ शादी के सपने सजने लगे थे, लेकिन शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने दुल्हन के माता-पिता समाज से अलग होने को वजह बताते हुए शादी से इंकार कर उसके सारे सपनों को चकनाचूर कर दिया ।
मामला डौंडी के ग्राम दिघवाड़ी सर्किल आमाडुला में आदिवासी समाज की 24 वर्षीय युवती नागेश्वरी नेताम पिता मनिहार नेताम की शादी ग्राम अडजाल के युवक भीलेश कुमार मंडावी पिता गिरधारी राम मंडावी से एक अप्रैल को तय हुई थी. लेकिन दुल्हन के माता-पिता के समाज से बहिष्कृत की वजह से दुल्हे ने शादी से इनकार कर दुल्हन को अप्रैल फूल बना दिया. दूल्हे के शादी से इंकार करने से आहत दुल्हन ने डौंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई ।
मामला थाने में पहुंचने पर दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर उनकी बातों को सुना गया. लडकी पक्ष ने कहा कि हमने शादी से पहले दूल्हे पक्ष को जानकारी दे दी थी कि हम समाज से अलग हैं, जिसके बाद उन्होंने शादी पर रजामंदी देते हुए फेरों की तारीख तय कर तैयारी शुरू करवाई. शादी के लिए हमने लाखों रुपए का कर्ज तक लिया, लेकिन दूल्हे ने शादी से एक दिन पहले शादी से इनकार कर दिया. वहीं दुल्हन ने बताया कि दूल्हे की पूर्व में शादी हो चुकी थी, यह बात हमसे छुपाई गई थी. हालांकि, जिससे दूल्हे की जिससे शादी हुई थी, उसका निधन हो चुका है. वहीं लड़के पक्ष ने बताया कि लड़की पक्ष ने समाज से अलग होने की बात छिपाए रखी, जिसकी जानकारी होने पर हम बारात लेकर नहीं गए ।
मामले में डौंडी थाना प्रभारी विकास देशमुख ने बताया कि यह सामाजिक मामला है. लड़की की शिकायत के बाद हमने लड़का पक्ष को बुलाकर पूछताछ की तो पता चला कि लड़की पक्ष वालों ने उन्हें गुमराह कर रखा हुआ था ।
क्या लड़की को मिल पाएगा न्याय
अब लिखित कायदे-कानून पर चलने वाली पुलिस के सामने धर्मसंकट आ खड़ा हुआ है. 21 सदी में भी सामाजिक कुरीतियों से जकड़े समाज की वजह से एक मासूम लड़की के सपनों का चूरचूर हो जाने को किस तरह से वह समझ पाएगी और किस तरह से न्याय दिला पाएगी. क्या कोई सामाजिक संस्था, जनप्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग इस पर संज्ञान लेते हुए उचित न्याय दिलाने कोई कदम उठा पाएगी या फिर सामाजिक कुरीतियों के चलते दुल्हन की आखों के सपने जलते चूल्हों के अंगारो में धर दिए जाएंगे या पिता को शादी के कर्ज के तले मरने को मजबूर कर दिया जाएगा ।
रायपुर । नेशनल हाईवे रोड में आज एक बड़ा हादसा होते-होते उस वक्त टल गया जब एक चलती गाड़ी में आग लग गई. आग लगते ही गाड़ी में सवार मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे गाड़ी को एक किनारे खड़ा किया और भागकर अपनी जान बचाई. इसके साथ ही इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई. इस दौरान गाड़ी की आग बढ़ती ही जा रही थी, टायर में ब्लास्ट के बाद मौके पर तैनात पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से वहां रास्ता जाम कर दिया ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न घट सके ।
वहीं कुछ देर बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और कार में लगी आग को बुझा लिया गया. गाड़ी में शार्ट-सर्किट की वजह आग लगने का संदेह जताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मारुति की ओमनी कार में सब्जी लेकर दो लोग शास्त्री बाजार से नया रायपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान होटल कोर्टयार्ड मैरियेट के सामने पहुंचते ही गाड़ी में आग लग गई थी. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया ।
रायपुर । अभनपुर के जनपद सदस्य ने सिविल लाइन थाने में मारपीट और वसूली की शिकायत दर्ज कराई है. मामले में आरोपी बाबर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार जनपद सदस्य टिकेन्द्र ठाकुर ने सिविल लाइन पुलिस को बताया कि उसके बेटे को नशेड़ी बनाकर राजातालाब निवासी बाबर खान ने मारपीट और वसूली की है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।
कवर्धा। कवर्धा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने 8 डॉक्टरों सहित अस्पताल के 52 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक अपने आंख के इलाज के लिए कलेक्टर जिला अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान जिला अस्पताल में डॉक्टर सहित कई स्टाफ मौके से नदारद मिले। जिसके बाद उन्होंने यह कार्रवाई की है। दरअसल मतदाता जागरुकता अभियान के तहत क्रिकेट खेलते समय कलेक्टर अवनीश शरण की आंख में चोट लग गई थी। जिसके बादे वे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम सात बजे सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और ट्विटर पर लाइव रहेंगे। इस दौरान वे आम जनता के सवालों का जवाब भी देंगें। इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा है ” भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, “उन्होंने कहा कि लेकिन मेरा तो यह मानना है कि 70 दिन का सीएम हो या 17 साल का कोई नवयुवक, सभी को सवाल पूछने का अधिकार है। हमारे संविधान ने हमें यह अधिकार दिया है. मैं किसी सवाल से नहीं भागता। इसलिए कल आप सभी के समक्ष फेसबुक और ट्विटर पर शाम 7 बजे से आपके सवालों का जवाब देने के लिए हाज़िर रहूंगा.”
रायपुर । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान तीन अप्रैल को बस्तर के सुकमा और कोण्डागांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि चौहान तीन अप्रैल को सुबह करीब साढ़े दस बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे से सुकमा के लिए रवाना होंगे, जहां वह आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर एक बजे कोण्डागांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर वहां से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होना है। जिसमें बस्तर सीट के लिए पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान सांसद दिनेश कश्यप का टिकट काटकर पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने विधायक दीपक बैज को चुनाव मैदान में उतारा है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आठ विधानसभा सीट हैं जिसमें से सात सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
रायपुर। चावल सहित अन्य सामग्री के आवंटन के बावजूद कोटे की दुकानों तक परिवहन करने में नागरिक आपूर्ति निगम पूरी तरह से फेल हो गया है। रायपुर के शहरी इलाकों को छोड़ दिया जाए तो अभनपुर, धरसींवा, तिल्दा, आरंग के ग्रामीण अंचलों में सरकारी राशन दुकानों तक अनाज का परिवहन नहीं हो पाया है।
वहीं खाद्य शाखा भी मार्च के कोटे का चावल आवंटन करने में चूक गया है। इधर, नागरिक आपूर्ति निगम परिवहन करने के लिए वाहनों की कमी की समस्या बता रहा है। जिले में तीन लाख 56 हजार 723 राशनकार्डधारी हैं। वहीं करीब 582 कोटे की दुकानें हैं।
बता दें कि ग्रामीण अंचल में करीब 75 हजार गरीबों के सामने फांके की स्थिति बन गई है। इसके पीछे कारण है कि मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नहीं हो पाया है। ऊपर से कोटे की दुकान से मिलने वाले चावल का भी इस समय भरोसा नहीं है। इस बात की जानकारी होने के बाद प्रशासनिक अमला निर्वाचन में ही उलझा हुआ है।
अब अनाज भी नहीं मिल रहा
अभनपुर के पचरी गांव के हीरामन ध्रुव ने कहा कि किसी तरह मजदूरी कर गृहस्थी चलाते हैं। लेकिन मनरेगा की दो माह से मजदूरी नहीं मिली है। अब कोटे की दुकान में अनाज का स्टॉक नहीं पहुंचने से उधारी में चावल खरीदने के लिए मजबूर हैं।
कोटेदार खुद अनाज का परिवहन को मजबूर
अधिकांश ग्रामीण अंचल के कोटेदार खुद ही अनाज का परिवहन करने को मजबूर हैं, क्योंकि नागरिक आपूर्ति निगम चावल का परिवहन करने में खास रुचि नहीं ले रहा है। ऐसी स्थिति में कोटेदार ही खुद के खर्चे पर भंडारण केंद्र से चावल लाने के लिए विवश हैं
पिछले माह का ही नहीं मिला राशन
अभी ग्रामीण अंचलों में पिछले माह का ही चावल नहीं मिला है। जबकि कोटे की दुकानों का स्टॉक ही खत्म हो गया है। इसके लिए खाद्य विभाग को सूचित भी कर दिया गया था। कोटे की दुकानों की स्थिति का जायजा लेने के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों को फुर्सत तक नहीं।
क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षकों की टीम नहीं जाती गांवों में
अपने संबंधित क्षेत्रों में खाद्य निरीक्षकों की टीम गांवों में मौजूद कोटे की दुकानों में तक कभी नहीं जाती। इससे कार्डधारियों के सामने आने वाली समस्या की जानकारी विभागों को नहीं मिल पाती है। इसकी शिकायत भी पूर्व में अभनपुर के जनप्रतिनिधियों ने की थी।
अनाज का आवंटन किया जा चुका है। इसके परिवहन की जिम्मेदारी नागरिक आपूर्ति निगम की है। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। – अनुराग भदौरिया, खाद्य नियंत्रक
अनाज के आवंटन के लिए वाहनों की संख्या कम है। वैसे शहरी इलाकों में विभाग का परिवहन ठीक है। कुछ ग्रामीण इलाकों में परिवहन नहीं होने से दिक्कत है, जिसे शीघ्र दूर कर लिया जाएगा। -आरबी शुक्ला, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम
रायपुर । जिला न्यायालय ने मंगलवार को डेढ़ साल की दूधमुंही बच्ची के साथ रेप के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए चालान पेश होने के महज एक माह के भीतर आरोपी को 20 वर्ष सश्रम कारावास और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
कोर्ट ने जुर्माने की राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया। जुर्माना नहीं पटाने पर आरोपी को अतिरिक्त एक वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है। मामले की सुनवाई सप्तम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार की कोर्ट में हुई। मामले की पैरवी लोक अभियोजक गाजेंद्र सोनकर ने की।
तेलीबांधा थाना क्षेत्र के जोरा निवासी मुकेश विश्वकर्मा पिता सुमरन विश्वकर्मा को कोर्ट ने दूधमुंही बच्ची के साथ रेप के आरोप में कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी 25 फरवरी को अपने पड़ोस की बच्ची को अपने साथ खेलने के बहाने घर ले गया और वहां रेप किया ।
घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची के परिजनों ने घटना की रिपोर्ट थाने में की। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को महज पौन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
यह है पूरा मामला
घटना दिनांक की सुबह बच्ची को उसकी मां गोद में लेकर घर की साफ सफाई कर रही थी। सुबह वह कचरा फेंकने जा रही थी, जहां पहले से मौजूद आरोपी बच्ची को अपने साथ खेलने के लिए ले जाने की बात कहकर साथ ले गया।
घर का कामकाज निपटाने के बाद वह अपनी बच्ची को लेने के लिए गई, तो आरोपी का कमरा बाहर से बंद था। आस-पड़ोस में पतासाजी करने पर जब बच्ची नहीं मिली, तब वह फिर आरोपी के घर गई और दरवाजे पर दस्तक दी। इस पर मुकेश ने बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। बच्ची बिलख-बिलख कर रो रही थी।
चोरी ऊपर से सीना जोरी
बच्ची की मां ने मुकेश से अपनी बच्ची के रोने की वजह पूछा, तो वह उसे कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ। प्राइवेट पार्ट से खून निकलता देख बच्ची की मां ने इसकी वजह जानने का प्रयास किया, तो आरोपी ने बच्ची की मां के साथ बदसलूकी करते हुए बच्ची के साथ रेप करने की बात कहते हुए धमकी दी कि उसे जो करना है कर ले, उसका वह कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
पहली बार एक माह के भीतर फैसला
जानकारों की मानें, तो रेप के मामले में चालान पेश होने के एक माह के भीतर कोर्ट ने किसी आरोपी को सजा सुनाई है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मामले की विवेचना कर दो मार्च को कोर्ट में 32 पेज का चालान पेश किया। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी को 13 मार्च को आरोपपत्र पढ़कर सुनाया और अपना पक्ष रखने के लिए कहा था।
रायपुर । कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में देश की सबसे बड़ी समस्या पर ध्यान केंद्रित करने का स्वागत किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता शेख मुशीर ने कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को देश से ग़रीबी मिटाने और बेरोजगारी को समाप्त करने की दिशा में मील का पत्थर बताया है ।
शेख मुशीर ने इस पहल के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने अपने घोषणा पत्र पर युवाओं का पूरा ध्यान रखते हुए देश मे ख़ाली पड़े 22 लाख सरकारी पदों पर मार्च 2020 तक भर्ती की बात कही है, साथ ही देश के युवाओं को नए उद्योग लगाने केलिए किसी की इजाज़त की जरूरत नहीं होगी. इसके अलावा ग्राम पंचायत में 10 लाख युवाओं के रोज़गार की व्यवस्था की जाएगी ।