Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। सीएम ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। सीएम ने लिखा है कि ” 2014 में मोदी जी ने पीएम बनते ही छत्तीसगढ़ के किसानों का धान बोनस रोक दिया था और अब दाल भात सेंटर को खाद्यान्न देने से मना कर दिया है। छत्तीसगढ़िया भोला जरूर होता है, पर कमजोर नहीं। छग विरोधी मानसिकता वाले नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी का प्रदेश की जनता ईंट से ईंट बजा देगी।
बलौदाबाजार । बलौदाबाजार में सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि अपने पत्नी की इलाज के लिए युवक बाइक से चांपा जा रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें पत्नी की मौत हो गई। बाइक पर सवार युवक और उसका बच्चा हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। घटना गिधौरी थाना क्षेत्र के महानदी पुल की है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
दंतेवाड़ा । पड़ोसी जिला सुकमा और बस्तर के सीमा से लगे इलाके में नक्सली नेताओं की तलाश में फोर्स घुसी है। बताया जा रहा है कि इलाके में बड़े नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुकमा, दंतेवाड़ा की फोर्स अलग- अलग इलाके से घुसी है। जहां सुबह मुठभेड़ की सूचना भी मिली, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ ।
जानकारी के अनुसार कटेकल्याण थाना क्षेत्र से लगे पहाडी- जंगल में दो बुजुर्ग नक्सलियों के साथ करीब 50-60 हथियारबंद नक्सलियों को देखा गया है। यह इलाका कटेकल्याण के मारजूम- चिकपाल से लगा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने प्लानिंग कर दरभा, पखनार, तोंगपाल, कटेकल्याण थाने की फोर्स को अंदर भेजा है।
अलग- अलग दिशा से फोर्स बीती रात ही जंगल में प्रवेश कर गया था। सूचनाएं मिल रही है कि शुक्रवार की सुबह दो बार फोर्स का नक्सलियों से सामना हुआ लेकिन एक- दो फायर कर नक्सली भाग निकले। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ सुकमा फोर्स के साथ हुआ है। ज्ञात हो कि लंबे समय से इलाके में बाहरी नक्सली देखे जाने की सूचना पुलिस के पास पहुंच रही है।
इसी आधार पर पहले भी फोर्स मारजूम- चिकपाल इलाके में घुसी लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। उल्टे दंतेवाड़ा और बस्तर पुलिस के दो जवान नक्सलियों के प्रेशर बम की चपेट मे आकर घायल हो चुके हैं। इधर देर शाम एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने इलाके में ज्वाइंट आपरेशन की पुष्टि की लेकिन मुठभेड़ से इंकार किया। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा की फोर्स सुरक्षित है और मुख्यालय लौट आई है।
रायपुर । छत्तीसगढ़ में भाजपा के रणनीतिकारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभाओं में बड़ी संभावनाएं नजर आ रही हैं। भाजपा मोदी और शाह की चार सभाओं के माध्यम से प्रदेश की चुनावी फिजा को अपने पक्ष में करने की कवायद में जुटा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छह अप्रैल को बालोद में सभा प्रस्तावित है। भाजपा की राजनीति के जानकारों की मानें तो पीएम मोदी का बालोद से निकला संदेश दुर्ग, कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा तक जाएगा। सभा के लिए इन तीनों लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही मोदी की रायगढ़ में सभा की तैयारी है।
रायगढ़ में मोदी की सभा से चार लोकसभा को कवर किया जाएगा। इसमें रायगढ़, सरगुजा, बिलासपुर और जांजगी-चांपा है। विधानसभा चुनाव की तरह मोदी की सभाओं को क्लस्टर के आधार पर कराया जा रहा है। ऐसे में एक सभा से तीन से चार लोकसभा को कवर किया जा रहा है।
विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखें तो बिलासपुर और जांजगीर-चांपा लोकसभा में पार्टी को बेहतर जीत मिली है। वहीं, कांकेर, दुर्ग और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में आने वाली विधानसभा में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दो सभाएं राजनांदगांव और महासमुंद में कराने की तैयारी है।
प्रदेश संगठन की ओर से भेजे प्रस्ताव में इन दो स्थानों पर सभा कराने का सुझाव है। शाह की राजनांदगांव में सभा से दो लोकसभा दुर्ग और राजनांदगांव को कवर किया जाएगा। पिछले लोकसभा चुनाव में सिर्फ दुर्ग लोकसभा में भाजपा को हार मिली थी। इसको देखते हुए मोदी और शाह का फोकस दुर्ग लोकसभा के वोटरों तक सीधे पहुंचने की है।
भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो अमित शाह की महासमुंद में सभा से कांकेर और महासमुंद लोकसभा को कवर करने का प्लान है। महासमुंद में भाजपा ने साहू उम्मीदवार को मैदान में उतारकर जातिगत समीकरण साधने की कोशिश की है। विधानसभा चुनाव में साहू समाज के वोटरों ने कांग्रेस का समर्थन किया था।
यही कारण है कि महासमुंद से कांग्रेस ने भी साहू उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। वहीं, दुर्ग लोकसभा में भी दोनों पार्टियों ने कुर्मी समाज से उम्मीदवार उतारा है। रायगढ़ में कंवर आदिवासी को कांग्रेस और भाजपा ने टिकट देकर मुकाबले को रोमांचक बनाने की कोशिश की है। प्रदेश की यह तीन सीट है, जहां एक ही समाज के नेता चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं।
रायपुर । पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी के द्वारा प्रदेश स्तर पर पुलिस कर्मियों के अनुशासन एवं कल्याण को नियमित रूप से मॅानिटर करने के उद्देश्य से प्रदेशस्तरीय ‘‘मॉनिटरिंग सेल’’ का गठन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(प्रशासन) अशोक जुनेजा की अध्यक्षता में किया गया। पुलिस महानिरीक्षक रेंज रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा एवं बस्तर इसके सदस्य होंगे। यह मॅानिटरिंग सेल पुलिस कर्मियों के अनुशासन में सुधार एवं कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में कार्य करेगा। मॉनिटरिंग सेल की बैठक पुलिस महानिदेशक द्वारा ली गई एवं बैठक में यह तय किया गया कि इकाई प्रमुख एवं उनके अधिकारी अपने सभी कर्मचारी से प्रत्यक्ष रूप से मिलेंगे एवं कर्मचारी के अनुशासन के स्तर, उसकी समस्याएं एवं उसकी मानसिक स्थिति की जानकारी लेकर प्रत्येक कर्मचारी का प्रोफाइल तैयार करेंगे।
इस दौरान कर्मचारी की जायज समस्याओं का निराकरण किया जावेगा तथा अनुशासनहीन कर्मचारी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। उक्त बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पुलिस कर्मियों की समस्याओं एवं उनके मानसिक तनाव के निराकरण हेतु पुलिस मुख्यालय में महिला एवं पुरूष पुलिस कर्मियों के लिए पृथक-पृथक 02 ग्रिवान्स सेल ‘‘अनुग्रह’’ के नाम से प्रारंभ किये जा रहे हैं। उप पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती नेहा चम्पावत की अध्यक्षता में महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए एवं उप पुलिस महानिरीक्षक सुशीलचंद द्विवेदी की अध्यक्षता में पुरूष कर्मचारियों के लिए यह अनुग्रह सेल कार्य करेंगे।
यह भी निर्णय लिया गया कि इसी तरह के अनुग्रह सेल जिला सहित सभी पुलिस इकाईयों एवं रेंज पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालयों में गठित होंगे जिनके माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं एवं उनके मानसिक उलझनों का निराकरण किया जा सके। उक्त अनुग्रह सेल में कर्मचारियों के स्थानान्तरण, पदोन्नति एवं नियुक्ति की समस्याओं को छोड़कर उनकी अन्य सभी प्रकार की पारिवारिक, विभागीय, व्यक्तिगत समस्याओं को सुना जावेगा एवं उन पर कार्यवाही की जावेगी ताकि कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर मानसिक तनाव एवं आत्मघाती निर्णयों से स्वयं को दूर रख सकें।
रायपुर । भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज प्रेस वार्ता लेकर कांग्रेस सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने देश की सुरक्षा का मख़ौल उड़ाया है वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी सरकार ने यही किया है. नक्सली नक्का के विरुद्ध चालान पेश नहीं करना उसकी जमानत हो जाना अपने आप मे ही एक बड़ा विषय है
पिछले तीन महीनों से जो सीएम कहते थे कि नक्सल पीड़ित लोगों से बात करेंगे अब वो कहते हैं कि नक्सलियों से बात करेंगे. ऐसा लग रहा है नक्सली शासन में भी घुस गए हैं जो उनकी पॉलिसी को खराब कर रही है. हम चुनाव अयोग से कहेंगे नक्सलियों के विषय में कांग्रेस पार्टी की विशेष जांच हो ताकि यह पता चल सके कि क्या उनकी मिली भगत तो नहीं है।
बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि एयरस्ट्राइक, शक्ति जैसे बड़े प्रोजेक्ट से कांग्रेस घबरा गई है. आज पूरे देश मे एक वातावरण है कि देश की सुरक्षा के लिए मोदी का दुबारा पीएम बनना बहुत जरूरी है. लगातार चल रहे सम्मेलन से यह साफ दिख रहा है कि मोदी जी की जीत तय है।
कांग्रेस पार्टी के पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है. पिछले सौ दिन में छ ग सरकार दिवालिया हो गई है. लेनदार लागतार चक्कर काट रहे हैं, लेनदारों को पैसा नहीं मिल रहा इस लिए वे काम नही कर रहे हैं. सभी काम बंद पड़े हुए हैं, मेंटेशन के पैसे नहीं है, नई राजधानी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप्प है. नगर निगम की हालत भी खराब है. यह पहली बार हुआ कि नगर निगम के कमिश्नर को टैक्स के भुगतान के लिए धमकी देनी पड़ी हो।
दुर्ग । यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम का पॉयलट प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन ब्लॉक में शुरू होगा। यहां के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 40 उपस्वास्थ्य केंद्रों को उस हिसाब से विकसित किया जाएगा। प्रदेश में यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम शुरू करने की तैयारी है।
प्रदेश के पांच जिले के एक-एक ब्लॉक के अस्पतालों में यह स्कीम पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करना तय किया गया है। इसमें दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक को चयनित किया गया है। इसके हिसाब से इस ब्लॉक के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की जाएगी।
हर व्यक्ति को मिलेगा इस योजना का लाभ
यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम का फायदा पाटन ब्लॉक के हर व्यक्ति को मिलेगा। यानी यह योजना का लाभ किसी वर्ग विशेष के लिए नहीं होगा। इस ब्लॉक में करीब पौने तीन लाख की आबादी है। इन सबको यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम में जोड़ा जाएगा। वर्तमान में यहां के गरीब वर्ग को स्मार्ट कार्ड से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना और आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ मिल रहा है। इस प्रोजेक्ट से स्वास्थ्य सुविधा और बेहतर होगी।
पाटन ब्लॉक के अस्पताल स्कीम के दायरे में
विभागीय सूत्रों के मुताबिक यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम में पाटन ब्लॉक के सरकारी अस्पताल दायरे में आएंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई तीन, पुरैना, बटरेल, गाड़ाडीह व रानीतराई व 49 उपस्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं बढ़ाई जाएगी।
यहां पर्याप्त डॉक्टर व स्टाफ रखेंगे। यहां प्राइमरी तौर पर शुगर,बीपी, मलेरिया, टीबी सहित 10 बीमारियों का पूर्ण रूप से इलाज होगा। सभी प्रकार के टेस्ट होंगे। दवाई के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। यहां के मरीजों को जरूरत पड़ने पर जिला अस्पताल में रेफर करने की सुविधा मिलेगी।
टीम ने बीएसपी सेक्टर-9 और जिला अस्पताल में देखी स्वास्थ्य सुविधाएं
यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम के लिए केंद्र सरकार की टीम दो दिन से अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाओं का आकंलन कर रही है। टीम में सुजाता राव, रवि दुग्गल और सुनील कुमार हैं। इस टीम ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन, निकुम ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीतराई, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जरवाय, उपस्वास्थ्य केंद्र महोदा, महमरा में भी स्वास्थ्य सुविधाएं देखी थी।
गुरूवार को बीएसपी सेक्टर 9 अस्पताल, जिला अस्पताल, शहरी स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठधाम, स्पर्श हॉस्पिटल और करूणा हॉस्पिटल जामुल में स्वास्थ्य सुविधाओं का सर्वे किया। रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौपेगी।
यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम का पायलट प्रोजेक्ट के लिएि दुर्ग जिले का पाटन ब्लॉक का चयन किया गया है। प्रदेश के पांच जिलों में ऐसा ही चयन हुआ है। तैयारी के निर्देश जिले के सीएमएचओ को दिए गए हैं। – बी निहारिका, स्वास्थ्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन

मल्टीमीडिया डेस्क । रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने बेंगलुरु में गुरुवार को आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खास मुकाम हासिल किया। विराट इस टी20 लीग के इतिहास में 5000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए।
विराट ने 165वें मैच की 157वीं पारी में 5000 रन पूरे किए। उन्होंने इससे पहले 164 मैचों की 156 पारियों में 38.10 की औसत से 4954 रन बनाए थे। उन्हें इस मंजिल तक पहुंचने के लिए 46 रनों की आवश्यकता थी। विराट ने गुरुवार को मुंबई के जसप्रीत बुमराह द्वारा डाले गए पारी के 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर अपने स्कोर को 46 पर पहुंचाते हुए इस खास मुकाम को हासिल किया।
चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना आईपीएल इतिहास में 5000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने 23 मार्च को चेन्नई में आरसीबी के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने 177वें मैच की 172वीं पारी में इस मुकाम को हासिल किया था। विराट ने 165वें मैच की 157वीं पारी में इस मंजिल पर पहुंचकर रैना को पीछे छोड़ दिया। विराट 46 के स्कोर पर बुमराह की गेंद पर हार्दिक पांड्या को कैच दे बैठे। रैना 178 मैचों की 174 पारियों में 34.24 की औसत से 5034 रन बना चुके हैं।
कोहली ने आईपीएल में 4 शतक और 34 अर्द्धशतक लगाए हैं। उन्होंने ये चारों शतक 2016 के सत्र में लगाए थे। कोहली को आईपीएल के इस सत्र से पहले 5000 रन पूरे करने के लिए 52 रनों की दरकार थी लेकिन वे शनिवार को सीएसके के खिलाफ पहले मैच में मात्र 6 रन ही बना पाए थे।
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन
5034 सुरेश रैना (सीएसके)
5000 विराट कोहली (आरसीबी)
4555 रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)
4231 रॉबिन उथप्पा (केकेआर)
4217 गौतम गंभीर (दिल्ली)
विराट के खास पड़ाव
1000 रन 45वीं पारी (2011)
2000 रन 79वीं पारी (2013)
3000 रन 110वीं पारी (2015)
4000 रन 128वीं पारी (2016)
5000 रन 157वीं पारी (2019)
ग्वालियर । हाईकोर्ट की एकल पीठ ने छेड़खानी के आरोपी की तीन साल की सजा को निलंबित करने के लिए उसके सामने अनोखी शर्त रखी है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी की उम्र 20 साल है। अगर वह जनसेवा करता है तो उसमें सुधार जल्द आएगा। इसलिए वह बमोरी जिला गुना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में हफ्ते में दो दिन मरीजों की सेवा करेगा। यह काम उसे अगले 6 महीने तक करना होगा। हर दो महीने में आरोपी के अधिवक्ता को उसके काम की रिपोर्ट कोर्ट में पेश करनी होगी। अपील की सुनवाई न्यायमूर्ति आनंद पाठक ने की।
गुना जिले के बमोरी थाने में एक नाबालिग ने 6 नवंबर 2015 को फिरोज खान निवासी हरिजन मोहल्ला बमोरी के खिलाफ शिकायत की। शिकायत के अनुसार नाबालिग स्कूल जा रही थी और रास्ते में फिरोज खान ने उसका हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व छेड़खानी का केस दर्ज किया। जांच के बाद अपर सत्र न्यायालय में चालान पेश कर दिया। अपर सत्र न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए 2 मार्च 2019 को 3 साल की सजा सुनाई और उसे जेल भेज दिया।
आरोपी ने हाईकोर्ट में सजा के फैसले को चुनौती दी। आरोपी की ओर से तर्क दिया गया कि वह नवयुवक है। उसकी गलती सिर्फ इतनी है कि उसने हाथ पकड़ने की कहा था, लेकिन उसके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करा दी। अगर उसे जेल में रखा जाता है तो उसका भविष्य खराब हो जाएगा। हाईकोर्ट ने केस का अध्ययन के बाद आरोपी की सजा को निलंबित करने के लिए अनोखी शर्त रखी। कोर्ट ने कहा कि आरोपी नवयुवक है। उसे एक सुधरने का मौका दिया जाना चाहिए।
कोर्ट ने कहा कि उसे बमोरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों की चार घंटे सेवा करनी होगी। हफ्ते में दो दिन यह काम करना होगा। उसके अधिवक्ता काम की रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेंगे और आरोपी अपने अनुभव भी बताएगा। जेल से उसे 50 हजार के निजी मुचलके पर रिहा किया जाएगा। कोर्ट ने उसकी अपील को फाइनल सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया।
यह आदेश भी दे चुका है कोर्ट
विमल ज्वैलर्स के संचालक पर झांसी रोड थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। आरोपी ने फरियादी को पैसे लौटा दिए थे। इसके बाद एफआईआर निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने आरोपी व फरियादी के समक्ष शर्त रखी कि उन्हें शहर का एक गार्डन विकसित करनाा होगा और शहीद सैनिकों की मदद के लिए सरकार के कोष में पैसे भी जमा करने होंगे।
अधिवक्ता शैलेन्द्र सिंह कुशवाह की याचिका अदम पैरवी में खारिज हो गई थी। कोर्ट ने कहा था कि याचिकाकर्ता की कोई गलती नहीं है। इसलिए अधिवक्ता को पौधे लगाने होंगे और उसके फोटो कोर्ट में पेश करने होंगे। उसके बाद याचिका सुनी जाएगी।
कोर्ट ने समाज में संदेश देने के लिए करीब एक सैकड़ा आदेश ऐसे किए हैं, जिनमें पौधे लगाने, अनाथालय में बच्चों की सेवा और उन्हें कुछ गिफ्ट देना सहित राशि दान कराई है।
मध्य प्रदेश । मध्य प्रदेश में पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दिलीप सिंह परिहार को गिरफ्तार किया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मध्य प्रदेश में नीमच से भाजपा विधायक को पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार था। फिलहाल अधिक जानकारी का इंतजार है
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें 5 अप्रैल तक भाजपा विधायक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक 24 मार्च को भाजपा ने मंदसौर सांसदीय क्षेत्र से सुधीर गुप्ता को लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया था।
इसके बाद रैली निकालकर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष व विधायक पर मामला दर्ज किया था ।