Author: admin

टीवी के सबसे पॉपुलर रियलटी शो कौन बनेगा करोड़ पति यानि केबीसी जल्द ही टीवी पर आने वाला है। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है। बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए इसकी जानकारी दी है।
छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर रियलटी शो ‘कौन बनेगा करोड़ पति’ जल्द ही टीवी पर धमाकेदार वापसी करने वाला है। शो को पहले से ज्यादा शानदार बनाने के लिए इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है। खुद बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा कि, ‘केबीसी के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। हम लोग इसका इंट्रोडक्शन, सिस्टम, नए इनपुट्स को सीखना, रिहर्सल करने में लगे हैं।’
अमिताभ बच्चन अब तक केबीसी के 9 सीजन को होस्ट कर चुके हैं। उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर लिखा कि, यह 2019 है और यह केबीसी का 11वां सीजन है। इन सालों में सिर्फ दो बार ऐसा हुआ जब मैं इस शो से नहीं जुड़ पाया था। लेकिन, इस लंबे सफर ने मुझे लाइफलाइन दी है। बिग बी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शो के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘आदर आदाब अभिनंदन आभार ! मैं अमिताभ बच्चन प्रस्तुत करने जा रहा हूं। इस वर्ष 2019 का नया अभियान ‘कौन बनेगा करोड़पति’। बहुत जल्द आपके घरों में।
बता दें कि, अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म ‘बदला’ में नजर आए थे। इस फिल्म उनके साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू लीड रोल में थी। यह फिल्म के क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ, अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म में नजर आएंगे। अमिताभ के अलावा इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुरूद की सभा में गंगा सफाई अभियान की आलोचना पर करारा जवाब देते हुए पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने उन्हें गंगा सफाई देखने और गंगा में स्नान करने का न्यौता दिया है। चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री कांग्रेस के दिल्ली दरबार में नंबर बढ़वाने के लिए हर वक्त सारहीन ज्ञान बांटते रहते है।
गांधी परिवार से जो हुआ-हुआ का शोर शुरु होता है, उसे छत्तीसगढ़ में बघेल और जोर-शोर से अलापने लगते है। चंद्राकर ने कहा कि अगर मोदी सरकार में गंगा सफाई नहीं हुई है, तो भूपेश बघेल सहित सारे कांग्रेसियों की दीदी (प्रियंका गांधी) गंगाजल का आचमन करते हुए नौकायन का आनंद क्यों उठा रही हैं ।
कुम्भ जैसे महापर्व की व्यवस्था को सारी दुनिया के श्रद्धालुओं ने सराहा लेकिन तब प्रियंका वाड्रा से लेकर भूपेश बघेल तक कोई कांग्रेसी गंगा स्नान करने नहीं पहुंचा। चुनाव सिर पर आए तो रात में मजार पहुंचने वाले उस्ताद के चेले को गंगा याद रही है। हर स्तर पर झूठ फरेब का पाखंड रचने वाले कांग्रेसी गंगाजल हाथ में लेकर किया वादा भी नहीं निभा रहे और अब गंगा सफाई के नाम पर राजनीति कर रहे है।

Read More

रायपुर । रायपुर में शुक्रवार को पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय का सामूहिक विवाह किया जाएगा। जो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज होगा। इस समारोह के तहत सिविल लाइन स्थित अंबेडकर भवन में शुक्रवार को मेंहदी रस्म की जाएगी। वहीं 30 को बारात प्रस्थान दोपहर 1 बजे सिविल लाइन से होगा। जो अंबेडकर भवन, घड़ी चौक, कालीबाड़ी चौक से पुजारी पार्क टिकरापारा तक जाएगी। जहां मुख्य कार्यक्रम 3 बजे से शुरू होगा। 4 बजे वरमाला, अंगूठी की रस्म, पूजा पाठ, सात फेरे के बाद रात 8 बजे से रिसेप्शन शुरू होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नवविवाहित किन्नरों का कन्यादान किया जाएगा ।
विवाह समारोह की संयोजिका विद्या राजपूत ने बताया कि विवाह में शामिल होने और आशीर्वाद देने लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आमंत्रण पत्र भेजा गया था। राष्ट्रपति ने अपने निजी सचिव के माध्यम से पत्र लिखकर विवाह की शुभकामना दी है। पत्र में लिखा है कि समय के अभाव और व्यस्तता के चलते विवाह में शामिल नहीं हो पा रहा हूं। इसका मुझे खेद है।

Read More

बीजापुर । बीजापुर में CRPF और नक्सलियों के बीच  मुठभेड़ की खबर आई है। आउटपल्ली-कोरसगुड़ा के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग गए हैं। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर खून के धब्बे के निशान मिले है। सीआरपीएफ का दावा है कि कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं। इसके साथ ही भारी मात्रा में घटनास्थल से नक्सली सामग्री और आईईडी बनाने के उपकरण बरामद हुए है। मामला बासागुड़ा थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। CRPF 168 BN के जवानों ने यह कार्रवाई की है।

Read More

जगदलपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को थोड़ी देर के लिए जगदलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी के कुछ नेताओं से मुलाकात की। सांसद दिनेश कश्यप , केदार कश्यप, श्रीनिवास मदि,कमल चंद भंजदेव, किशोर पारख , अशोक अरोरा,मोहम्मद इसराइल, फादर थॉमस, संतोष बाफ़ना आदि लोगों ने पीएम से मुलाकात की।
बता दें कि लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भुवनेश्वर, विजयवाड़ा और हैदराबाद में उनके कार्यक्रम हैं। बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में बस्तर में मतदान होना है। पिछले चुनाव में बीजेपी ने यहां 11 में से 10 सीटों पर जीत हासिल किया था।

Read More

कांकेर । कांकेर में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जवान का नाम इंदर सिंह बताया जा रहा है । ये जवान हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जवान पखांजुर में स्थित 114 बटालियन कैम्प में तैनात था। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने के बाद उसका कैंप में प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद पखांजुर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Read More

मुंगेली  । दर्जनों छात्राओं से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. आरोपी शिक्षक का नाम कीर्ति शर्मा बताया जा रहा है. आरोपी शिक्षक मुंगेली जिला के बरेला गांव के मिडिल स्कूल में पदस्थ है. अश्लील हरकत से नाराज छात्राओं ने ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर से लिखित शिकायत की है । इधर स्कूल प्रबंधन ने इस मामले की जानकारी से ही हाथ खड़े कर दिया है।

Read More

रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी धरना स्थल पहुंचे थे. अजीत जोगी ने एलएलबी की छात्रा अनम अली से एलएलबी परीक्षा में फर्जीवाड़े की जानकारी ली. छात्रा अनम अली ने उन्हें बताया कि एलएलबी में पहले साल बाद टॉपर रही लेकिन दूसरे साल पहले तो उसकी उत्तर पुस्तिका गुमा दी गई. बाद में बगैर कॉपी चेक किए ही उसे अनुत्तीर्ण कर दिया गया. पिछले 4 सालों से वह इसे दुरुस्त कराने के लिए भटक रही है।
राज्यपाल और तत्कालीन शिक्षा मंत्री से भी गुहार लगा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसी वजह से वह आज सांकेतिक विरोध दर्ज कराने धरना स्थल पर धरना दे रही थी. जैसे ही इसकी जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को मिली वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने कुलसचिव गिरीश कांत पाण्डेय से फोन पर बातचीत की. अजीत जोगी ने तत्काल छात्रा की उत्तर पुस्तिका की जांच करा कर परिणाम सुधारने की बात कही।

Read More

कवर्धा  ।   जिले के रबेली गांव के गन्ने की खेतों में भीषण आग लग गई है. शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है. 50 एकड़ में लगे गन्ने जलकर खाक हो चुके हैं ।  
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँच चुकी है. भीषण आग पर काबू पाने मशक्कत जारी है. इस आगजनी के बाद लाखों रुपए का नुकसान होने से किसान और उनके परिजन काफी परेशान हैं ।

Read More

जांजगीर-चाम्पा ।  तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. मृतक युवक का नाम अविनाश खरे बताया जा रहा है. पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चेउडीह में ये दुर्घटना हुई है. पामगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत तस्दीक में जुट चुकी है ।

Read More