Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
मल्टीमीडिया डेस्क । किंग्स इलेवन पंजाब के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल के लिए आईपीएल 2019 की शुरुआत शानदार रही थी जब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्द्धशतकीय पारी खेली थी। इस कैरेबियाई क्रिकेटर ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के धमाकेदार प्रदर्शन को जयपुर में भी जारी रखा और अब वे एक खास उपलब्धि के करीब पहुंच गए हैं। गेल आईपीएल इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले दुनिया का पहला बल्लेबाज बनने से मात्र 4 कदम दूर है।
गेल आईपीएल में 113 मैचों की 112 पारियों में 296 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने इस दौरान तीन फ्रेंचाइजियों कोलकाता नाइटराइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व किया है। वे इस दौरान 41.56 की औसत से 4073 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 175 रहा है जो उन्होंने 2013 में बेंगलुरु में आरसीबी की तरफ से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया था।
गेल ने इस सत्र की शुरुआत में राजस्थान के खिलाफ पारी में 8 चौके और 4 छक्के जड़े। वे अब 4 छक्के और लगाने के साथ ही आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में वे दुनिया के अन्य दिग्गज बल्लेबाजों से कितना आगे हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अन्य कोई बल्लेबाज 200 छक्के भी नहीं लगा पाया है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के महेंद्रसिंह धोनी 187 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर है। उन्होंने 177 मैचों की 159 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
आरसीबी के एबी डीविलियर्स और सीएसके के सुरेश रैना 186-186 छक्के लगाकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा184 छक्कों के साथ चौथे और आरसीबी के विराट कोहली 177 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर है। किंग्स इलेवन को बुधवार को कोलकाता में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) से खेलना है और गेल के पास इस मैच में इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने का मौका है।
नई दिल्ली । हिंदुस्तानवासियों के लिए आज की सुबह भी आम दिनों की तरह ही थी। ऑफिस जाने की तैयारियों के बीच अचानक करीब 11.25 पर एक मैसेज से लोग चौंक गए। यह मैसेज था प्रधानमंत्री मोदी का। उन्होंने ट्वीट किया था कि वह 11.45 से 12 के बीच एक अहम संदेश लेकर आ रहे हैं। लोगों के दिमाग में नोटबंदी से लेकर एयर स्ट्राइक तक की अचानक मिली खबरें कौंध उठी। लोग तुरंत गूगल पर सर्च मोड में आ गए और तमाम तरह की पीएम से जुड़ी घोषणाओं को खोजने लगे।
लोकसभा के मतदान में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, ऐसे में पीएम मोदी के ट्विट ने भारतवासियों में एक सनसनी पैदा करदी। हर किसी के जेहन में यही सवाल उठ रहा था कि आखिर पीएम के मन में क्या चल रहा है? क्योंकि पिछले पांच साल में पीएम मोदी ने जब भी देश के नाम संबोधन दिया है। मामला देश की सुरक्षा से ही जुड़ा रहा है। लोग सोंचने लगे की नोटबंदी और एयर स्ट्राइक के बाद अब आगे क्या। लोग कयास लगा रहे थे कि चुनाव के नजदीक होने की वजह से यह घोषणा राजनीति से जुड़ी नहीं हो सकती है।
इस दौरान लोगों ने गूगल पर नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और यहां तक की दाउद की भी खोज-खबर ली। एक यूजर ने ट्वीट किया कि मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा यदि पीएम मोदी दाउद को भारत ले आएं।
ठीक 12 बजकर 25 मिनट पर पीएम ने अपने वादे के मुताबिक बेलना शुरू किया और कहा कि भारत ने अब अंतरिक्ष में लड़ने में भी महारत हासिल कर ली है। उसके बाद उन्होंने भारत को मिली सफलता का जिक्र किया।
रायपुर । मंत्रालय में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर महिला फरार हो गई है. फरार महिला शालू ऐडे के खिलाफ सीविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार महिला गुढ़ियारी की रहने वाली है ।
महिला ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के दर्जनभर से अधिक शिक्षित बेरोजगारों से लाखों रुपए की ठगी की है. सिविल लाइन पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अपराध दर्ज मामले की विस्तृत तस्दीक में जुट चुकी है ।
कवर्धा । कवर्धा से बड़ी खबर आ रही हैं जहां भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक नक्सली इलाके से एक वाहन से चेकिंग के दौरान 8 मिट्रिक टन विस्फोटक जब्त किया गया है। यह विस्फोटक रायपुर से इलाहाबाद ले जाया जा रहा था। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी है। वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला कुकदूर क्षेत्र का बताया जा रहा है।
सुकमा । नक्सल विरोधी ऑपरेशन पर काम कर रही बस्तर पुलिस के हाथ यहां बड़ी कामयाबी लगी है। लोकसभा चुनाव से पहले यहां पुलिस की सोशल कैंपेनिंग से प्रभावित होकर 10 माओवादियों ने सुकमा जिले के कोंटा थाने में थाना प्रभारी के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इन सभी माओवादियों ने समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आगे की जिंदगी जीने की मंशा पुलिस के समक्ष जाहिर की है।
बुधवार को कोंटा थाना पहुंच कर 10 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। यह सभी माओवादी बालेंगतोंग इलाके के रहने वाले हैं और लंबे समय से माओवादी गतिविधियों में संलग्न थे। इनमें से सभी नक्सली बस में आगजनी, बम इंप्लांट और ब्लास्ट सहित कई संगीन मामलों संलग्न रहे हैं।
सभी नक्सलियों ने कोंटा थाना प्रभारी शरद सिंह और सीआरपीएफ की 217वीं बटालियन के कमांडेंट आनंद जरई के समक्ष आत्मसमर्पण किया और अपने हथियार भी जमा किए। आत्म समर्पण करने वालों में दिरदो हुंगा, दिरदो देवा, मरकम हिडमे, मुचाकी देवा, हिरदो हिड़मा, हिरदो बोसा, माडवी जोगा, मुचाकी देवा, मुचाकी हुंगा और राजेश बताए गए हैं।
कोंटा के थाना प्रभारी शरद सिंह ने बताया कि नक्सल उन्मूलन नीति के तरह जमीनी स्तर पर पुलिस और सुरक्षा बल मिलकर बेहतर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही नक्सलियों की शोषणकारी नीति से लोगों का मोहभंग हो रहा है और नक्सली समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का मन बना रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति का पूरा लाभ दिया जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं ने जोर शोर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा आज अमेठी पहुंच गई हैं। कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। प्रियंका गांधी वाड्रा यहां पर लगभग 2000 बूथ अध्यक्षों से मुलाकात करेंगी।
जैसा की आप जानते हैं अमेठी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र हैं। यहां पर राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच मुकाबला है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूरे देश में जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके बाद से वे उत्तर प्रदेश में मोर्चा संभाल रही हैं। अमेठी के बाज प्रियंका गांधी 28 मार्च यानी गुरुवार को रायबरेली और 29 मार्च यानी शुक्रवार को अयोध्या जाएंगी।
बिलासपुर । बिलासपुर के एक परीक्षा केंद्र से नकल की खबर सामने आई है। मामला जिले के तखतपुर बालक उच्चतर माध्यमिक शाला का है। जहां जमकर नकल चल रहा है। परीक्षा केंद्र के बाहर चिट पहुंचाने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद है। लोग खिड़कियों के माध्यम से नकल पर्ची पहुंचा रहे हैं। बड़ी बात यह है कि अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन के निष्पक्ष परीक्षा कराने के दावे की पोल खुल गई है। बताया जा रहा है कि ओपन स्कूल परीक्षा में कक्षा 10वीं के सामाजिक विज्ञान का आज पेपर है। कुल 488 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हैं।
कोरबा । जोगी कांग्रेस को एक के बाद एक लगातार झटके लगते जा रहे हैं। जोगी कांग्रेस की नेत्री अर्चना उपाध्याय कांग्रेस में शामिल हो गई है। बताया जा रहा है कि वह प्रदेश महासचिव का पद संभाल रही थी। लोकसभा चुनाव से पहले जोगी कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है। हाल ही में जोगी कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पार्टी छोड़ चुके हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद अर्चन उपाध्याय ने कहा कि मेरी पृष्ठभूमि कांग्रेस की रही है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को रामपुर सीट के प्रभारी रहे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के नेतृत्व में जनपद सदस्य, सरपंच व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश लिया था।
रायपुर । डीकेएस में 50 करोड़ घोटाले मामले में आज पूर्व अध्यक्ष पुनीत गुप्ता को पुलिस के समक्ष पेश होना था। लेकिन वे पेश नहीं हुए। अपनी जगह उन्होंने अपने वकील को भेजा। पुनीत गुप्ता के वकील ने स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देकर पुलिस से 20 दिन का समय मांगा। उन्होंने 20 दिन बाद बयान दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।पुनीत गुप्ता पर 50 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का केस है दर्ज। इस मामले में पुलिस ने पुनीत गुप्ता को नोटिस देकर 27 मार्च तक बयान देने के लिए कहा था। बता दें कि डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मशीनों की खरीदी में 50 करोड़ की धांधली और भर्ती में अनियमितता की जांच के दौरान अब तक 20 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें परचेस कमेटी में शामिल डॉक्टर, वेंडर व पूर्व अधीक्षक के करीबी भी शामिल हैं।
रायपुर । छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव में भाजपा नशाबंदी, बेरोजगारी भत्ता, किसानों की सम्मान निधि और गरीबी दूर करने में प्रदेश सरकार की विफलता को लेकर मैदान में उतरने जा रही है। भाजपा के लोकसभा प्रभारियों की बैठक एकात्म परिसर में हुई, जिसमें हर लोकसभा के मुद्दे तय किये गये। भाजपा के फोकस में गरीब और किसान रहेंगे। प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन ने कहा कि कांग्रेस न्यूनतम गारंटी के नाम पर मायाजाल फैला रही है।
कांग्रेस चुनाव का नरेटिव बदलना चाहती है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए डॉ जैन ने कहा कि गरीबी हटाओ का नारा देने से गरीबी दूर नहीं होती है। न्यूनतम गारंटी के नाम पर पहले राहुल ने कहा कि जिसे दस हजार मिल रहा है, उसे अब 12 हजार देंगे। थोड़ी देर बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि सभी को 72 हजार स्र्पये मिलेंगे। ऐसा करके कांग्रेस भ्रम फैलाना चाहती है।
डॉ जैन ने कहा कि कांग्रेस देश, देश के aस्वाभिमान, सुरक्षा और शौर्य को गिराने का काम कर रही है। देश की जनता सुरक्षा, विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर मोदी सरकार के साथ है। डॉ जैन ने सवाल किया कि दस दिन में सभी वादे पूरा नहीं करने पर मुख्यमंत्री बदलने की बात कहने वाले अब कहां हैं।
क्या सभी वादे पूरे हो गये। प्रदेश में शराबबंदी हो गई। सभी को बेरोजगारी भत्ता मिलने लगा। कांग्रेस झूठे वादे करना, भ्रम फैलाना और मुकर जाने का काम करती है।
किसान सम्मान निधि में कांग्रेस शासित राज्य सूची नहीं देकर किसानों का नुकसान कर रहे हैं। किसानों को दो साल का बोनस का वादा किया था, किसी को अब तक नहीं मिला। आदिवासी क्षेत्रों में तेंदूपत्ता का बोनस बंद कर दिया गया। इन सब मुद्दों को लेकर हर चुनाव मैदान में जाएंगे।