Author: admin


बलरामपुर। जिले के राजपर थाना प्रभारी सैफुल्लाह सिद्दीकी का कल अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सैफुल्लाह सिद्दीकी 2008 बैच के एसआई थे और अगस्त 2018 में इनका प्रमोशन थाना प्रभारी के रूप में हुआ था। सैफुल्लाह रायपुर के टिकरापारा थाने में भी पदस्थ रहे है। वे जशपुर जिले के रहने वाले थे।वही उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक 6 साल की बेटी है। परिवार में मातम छाया हुआ है, सैफुल्लाह सिद्दीकी की पत्नी सदमे में हैं, थाना प्रभारी सैफुल्लाह सिद्दीकी की सादगी और ईमानादरी के चर्चे पूरे जिले में थे, उनके अचानक निधन पर हर कोई हैरान है।

Read More

कर्मचारियों ने सीएम व स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार…


दंतेवाड़ा। जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के आदेश को निरस्त कर दिया है। विभाग ने आज स्थगन आदेश निकाला है। जिससे कर्मचारियों में भारी खुशी देखी जा रही है।
बता दें कि पिछले दिनों दंतेवाड़ा स्वास्थ्य महकमे से सीएचएमओ एचएल ठाकुर ने 292 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के लिए एक माह पूर्व सूचना आदेश दिया था। जिसके बाद कर्मचारियों में विभाग व सरकार के प्रति जबरदस्त आक्रोश देखा गया।
इस आदेश पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर बस्तर के प्रभारी कवासी लखमा ने भी डीएमएफ कर्मचारियों के खिलाफ निकाले आदेश पर विभाग को फटकार लगाई थी। आदर्श आचार संहिता की वजह से यह कार्यवाही नहीं हुई। अब स्वास्थ्य विभाग ने हटाये 292 कर्मचारियों के लिए स्थगन आदेश निकाल दिया है। स्थगन आदेश देखकर डीएमएफ कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से लेकर सीएम भूपेश बघेल का आभार जताया है।

Read More


बालोद। अनियंत्रित होकर कार पलटने से सब इंस्पेक्टर भारत गोटी की दर्दनाक मौत हो गई। उप निरीक्षक भरत गोटी अपने गृह ग्राम चारामा से धमतरी जा रहे थे। जगदलपुर नेशनल हाईवे में जगतरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस हादसे में धमतरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ उप निरीक्षक भरत गोटी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गुरूर थाना पुलिस मौके की मुआयना के लिए पहुंची हुई है। गुरूर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत तस्दीक में जुट चुकी है।

Read More


रायपुर। रायपुर के विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्वामी विवेकानंद की 18 फीट की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रतिमा के निर्माण पर लगने वाले खर्च का वहन नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एनएमडीसी) ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को सहमति प्रदान कर दी है।
एयरपोर्ट पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाए जाने की पुष्टि करते हुए एयरपोर्ट के एटीसी राकेश साय ने बताया कि प्रतिमा बनाने के लिए सुप्रसिद्ध मूर्तिकार राम वी सुतार को आर्डर दे दिया गया है। ये वहीं राम सुतार हैं, जिन्होंने गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 522फीट की मुर्ति का निर्माण किया है। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का निर्माण छह महीने का समय तय किया गया है।
स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा निर्माण पर करीबन एक करोड़ रुपए की लागत आएगी। 18 फीट की प्रतिमा 6 से 8 मिमी मोटी मेटल की चादर से निर्माण होगा, जिसका वजह 6। 5 से लेकर 7 टन तक होगा। इस भारी-भरकम मूर्ति के लिए एयरपोर्ट पर प्लेटफार्म का निर्माण किया जा चुका है। सितंबर-अक्टूबर तक प्रतिमा की स्थापना हो जाएगी। इसके बाद नवंबर में भव्य लोकार्पण किया जाएगा।

Read More


बलरामपुर। एक तरफ जब होली के दिन सभी लोग रंगों से खेल रहे थे, ठीक उसी समय बलरामपुर जिला जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी की आत्महत्या के मामले में जेल प्रशासन ने 2 जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही इस घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए गए है।
आपको बता दें कि बलरामपुर में रामानुजगंज स्थित जिला जेल में हत्या के आरोप में सत्येंद्र साहू बंद था। होली के दिन सुबह उसने जेल के शौचालय में रोशनदान से गले में कपड़ा डालकर फांसी लगा ली। सत्येंद्र ने गमछे से फंदा बनाया था। बंदी द्वारा फांसी लगाने की घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत उसे फंदे से उतारा गया। उसे तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी
जेल प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्येंद्र ग्राम सरना का रहने वाला था और साल 2018 में वो हत्या के आरोप में जेल पहुंचा था। फिलहाल उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन इसी बीच उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल प्रहरियों के मुताबिक वह शौच जाने का बोलकर गया था।
फिलहाल बंदी द्वारा आत्महत्या करने के बाद जेल प्रशासन ने उस समय ड्यूटी पर तैनात 2 प्रहरियों राजकुमार कुर्रे और दिलीप सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामला दर्ज करते हुए पूरी घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए हैं।

Read More


महासमुंद।  शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन परिसर से होते हुए व्यक्ति विशेष के लिए रास्ते का निर्माण किए जाने का विरोध शुरू हो गया है।  कांग्रेस नेता जिला योजना समिति के सदस्य और पार्षद विजय साव ने अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाते हुए पालिका सीएमओ से एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।
पार्षद विजय साव ने नगर पालिका परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखकर कर कहा कि शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन से लगकर जो रास्ता बनाया जा रहा है, वह गलत है।  नगर पालिका की जमीन को किसी व्यक्ति को नहीं दिया जाता, इसलिए तत्काल कार्य पर रोक लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया जाए।  पिछले परिषद में भी रास्ता नहीं दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था।  अब संबंधित व्यक्त भवन परिसर के भीतर अवैध कब्जा किया जा रहा है।  इस पर एफआईआर दर्ज किया जाए।
इस संबंध में कुछ पार्षदों ने पालिका की बैठक रजिस्टर पर सवाल उठाया है।  पार्षदों ने बताया कि कई बार कहने के बाद भी परिषद बैठक में लिए गए निर्णय को तुरन्त मिनिट बुक में नहीं लिखा जाता।  यहां पार्षदों से हस्ताक्षर लिया जाता है, और बैठक के बाद अपनी सुविधानुसार मिनिट बुक में एजेंडा और निर्णय लिखा जाता है।  पार्षदों ने संदेह जताया है कि जो एजेंडा परिषद में पास नहीं हुआ और शासन से मार्गदर्शन के लिए लिखा गया।  संभवतः उसे मिनिट बुक में पास लिखा गया है।  बहरहाल।  होली अवकाश के बाद इस पर बैठक बुलाये जाने की मांग हो रही है।
मामले में महासमुंद सीएमओ प्रीति सिंग ने  कहा कि शंकराचार्य भवन से रास्ते का निर्माण परिषद की सहमति से ही किया जा रहा है।  अगर  विरोध करना था तो परिषद में करना था।  शंकराचार्य भवन बनने से रास्ता बंद होने की वजह से प्रभावित व्यक्ति बीते दस साल से घूम रहा है।  अब परिषद की सहमति नहीं होने की बात कही जा रही है तो गलत है।

Read More


मुंबई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक की ट्रेलर लांचिंग पर विवेक पीएम मोदी के किरदार में ही नजर आए। गौरतलब है कि विवेक ने अपने ट्विटर अकाउंट के हवाले से जानकारी दी थी कि बायोपिक का ट्रेलर जल्द रिलीज होगा। बायोपिक का ट्रेलर लांच हो चुका है। एक्टर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्रेलर शेयर किया है।
ट्रेलर में पीएम मोदी के बचपन से लेकर राजनीति तक का सफर दिखाया जा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी अपने बचपन के दिनों में ट्रेन में चाय भी बेचते दिख रहे हैं। विवेक ने अपनी एक्टिंग से एक बार फिर दिल जीत लिया है। निर्देशक ओमंग कुमार ने फिल्म में मेहनत की होगी वह ट्रेलर देखकर लग रहा है।
बता दें कि इससे पहले विपक्ष के फिल्म को बैन करने की डिमांड पर उन्होंने कहा था कि ‘हम फिल्ममेकर्स हैं और वे विपक्षी पार्टियों के राजनेता है,  वे अपना काम कर रहे हैं और हम अपना काम कर रहे हैं, हम बस अपनी फिल्म की कहानी को सही तरीके से लोगों के सामने पेश कोशिश कर रहे हैं, मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा, लेकिन अभी हम सिर्फ अपनी फिल्म पर ही ध्यान दे रहे हैं, विवेक ने आगे कहा कि ‘जब हमने फिल्म पर रिसर्च करना शुरु किया तो मैंने महसूस किया कि मोदी को डर नहीं लगता है. उनका सोचने समझने का तरीका हमेशा साफ रहता है।
फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले मेकर्स ने बताया था कि फिल्म 12 अप्रैल को आएगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को होनी है। फिल्म की नई रिलीज डेट के ऐलान के साथ ही नया पोस्टर भी सामने आया था। जिस पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

Read More


रायपुर । लोकसभा चुनाव के प्रचार में प्रत्याशी एयर फोर्स विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान और सेना से जुड़ी किसी तस्वीर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। ये निर्देश छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और महासचिवों को पत्र जारी किया है। इसमें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट तौर पर निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी राजनीतिक दल अपने राजनीतिक विज्ञापनों में भारतीय सेना या उनके अधिकारी के फोटोग्राफ का उपयोग नहीं कर सकेंगे। इसके तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का हवाला देते हुए उनका कड़ाई से पालन करने को कहा है। आयोग ने फोटोग्राफ के साथ सेना की किसी भी गतिविधि का जिक्र चुनाव प्रचार और मत याचना के दौरान नहीं करने के निर्देश राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों को दिए हैं।
गौरतलब है कि भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक और उसी दौरान एयर फोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तानी आर्मी द्वारा पकड़ने के घटनाक्रम पर काफी राजनीति हुई थी। इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग ने इसे लेकर विशेष निर्देश जारी किए।
राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए कि कोई भी राजनीतिक दल विंग कमांडर अभिनंदन और सेना से जुड़ी किसी भी तस्वीर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। गौरतलब है कि एयर विंग कमांडर अभिनंदन ने पाक के एफ 16 विमान को मार गिराया था और इसी दौरान वे पाकिस्तान आर्मी की गिरफ्त में आ गए थे। हालांकि बाद में पाक ने उन्हें वापस भारत को सौंप दिया था। पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक से संबंधित तस्वीरों का उपयोग किए जाने की संभावना को देखते हुए चुनाव आयोग ने आदेश जारी किया है। इसका उद्देश्य सेना की कार्रवाई को राजनीति से दूर रखना भी है।

Read More


जगदलपुर। लोकसभा चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के नामांकन फार्म लेने का सिलसिला भी शुरू हो गया। वहीं गुरुवार को भाजपा छत्तीसगढ़ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद आज बस्तर लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी बैदूराम कश्यप नामांकन फार्म लेने पहुंचे।
बस्तर लोकसभा सीट के लिए प्रथम चरण में होने वाले चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है। नामांकन लेने की तिथि 18 मार्च से 25 मार्च तक तय की गई है। नामांकन लेने के पहले दिन कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक बैज व बसपा के प्रत्याशी आयतूराम भी फार्म लेने पहुंचे थे।

Read More


रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से ही यह लगने लगा था कि भाजपा लोकसभा में प्रत्याशियों के चेहरे बदल देगी। इसके संकेत पिछले शनिवार को दिल्ली में आयोजित भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से भी मिले।
इस बैठक में कोई फैसला नहीं हो पाया था लेकिन सभी सीटों पर पैनल तैयार किया गया था। अगले दिन रविवार को अमित शाह पहुंचे और उन्होंने सूची देखी। सूची में सिटिंग एमपी के साथ एक नाम और था बस। शाह ने सूची फाड़कर फेंक दी। कहा दूसरी सूची लेकर आओ। इसमें सांसदों के नाम नहीं रहेंगे।
सांसदों का टिकट कटने की घोषणा तो सोमवार को ही हो जाती मगर उसी दिन गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया और निर्णय एक दिन के लिए टल गया। मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी ने टिकट काटने की घोषणा कर दी। अब सांसद और उनके समर्थक यहां रोना धोना चाहे जो मचाएं। लगता नहीं कि पार्टी का फैसला बदलेगा।
भाजपा आलाकमान का मानना है कि चुनाव तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और काम पर लड़ा जाएगा। वर्षों से कुर्सियों पर जमे नेताओं की टिकट काटकर आम कार्यकर्ताओं को सामने लाने से संदेश अच्छा जाएगा।
आलाकमान को यह भी लगता है कि सांसदों को सामने रखकर जनता के बीच जाने से मोदी फैक्टर का प्रभाव है उसका असर कम होने का खतरा है। दरअसल भाजपा मोदी सरकार की योजनाओं के बूते जनता के बीच जाने की तैयारी में है जबकि सांसदों ने इन योजनाओं को जनता तक ले जाने में कोई रुचि ही नहीं दिखाई।
सांसद आदर्श गांव हो या उज्ज्वला, पीएम आवास, स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाएं, सांसदों का इसमें कोई योगदान नहीं दिखता। केंद्रीय नेतृत्व से बार-बार पत्र लिखा गया फिर भी सांसद सक्रिय नहीं हुए।
अब दिक्कत यह है कि इन सांसदों के लिए अगर पार्टी वोट मांगने जाती तो जनता से केंद्रीय योजनाओं के फायदे पर बात करने में मुश्किल होती। अब नए चेहरे होंगे तो यह कहा जा सकता है कि पहले वाले ने काम नहीं किया इसीलिए मोदी जी ने बदल दिया।
भाजपा नेतृत्व के फैसले पर बगावत करने की हिम्मत सांसदों में नहीं दिख रही है। सांसदों ने गुप्त बैठक की लेकिन यह बात मानने को तैयार नहीं है। सुर यही है कि आलाकमान जो भी निर्णय लेगा हमें स्वीकार है। वैसे सांसद भी जानते हैं कि अगर उनकी सीट पर नए नेता आ गए तो उनका पत्ता हमेशा के लिए कट जाएगा। इसी बात की छटपटाहट दिख रही है
किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि सभी सांसदों का टिकट एकमुश्त कट जाएगा। माना जा रहा था कि तीन-चार सांसद टिकट बचाने में कामयाब हो जाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। भाजपा को लगता है कि मोदी फैक्टर इतना बड़ा है कि कोई विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सकता। मोदी ने नाम पर कार्यकर्ता खुद ही बगावती नेताओं से निपट लेंगे।

Read More