Author: admin


कोरबा। कुछ अज्ञात बदमाशों ने जेसीबी चालक पर प्राणघातक हमला कर दिया। घटना कटघोरा थानाक्षेत्र के ग्राम तानाखार की है। बताया जा रहा है कि जेसीबी ड्राईवर का काम करने वाला दरसराम यादव रात करीब साढ़े 8 बजे अपने घर के पीछे बाड़ी में किसी काम के लिए गया हुआ था, वहां पहले से मौजूद किसी अज्ञात हमलावर ने उसके गले पर धारदार चाकू से वार कर दिया।
घटना में दरसराम को गले और हांथ में गंभीर चोट आई हैं। घटना के बाद वह चिल्लाते हुए अपने घर की ओर दौड़ा, खून लथपथ दरसराम को देख तत्काल परिजनों ने आपातकालीन नंबर 112 की मदद से कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इधर घटना की सूचना पाकर कटघोरा पुलिस भी अस्पताल पहुंची हैवहीं चिकित्सक पीड़ित की हालात गंभीर बता रहे है।

Read More


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को छत्तीसगढ़ के पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इसके शामिल होंगे।
बताया जा रहा है राहुल गांधी द्वारा बुलाई गई इस आपात बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश के साथ प्रत्याशियों के नामों को लेकर एक बार मंथन करेंगे। वहीं पार्टी सूत्रों की माने तो भाजपा ने कल जिन पांच प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।
क्या वह सही हैं साथ ही उनके जीतने के कितनी उम्मीद है इस संबंध में सीएम बघेल ने चर्चा की जाएगी। इसके बाद कांग्रेस बची हुई सीटों पर तय नामों पर एक बार फिर पुन: विचार अपनी दूसरी जारी करेगी। साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं संभवत: कांग्रेस आज अपने प्रत्याशियों की दूसरी जारी कर सकती है।

Read More


सुकमा। छत्तीसगढ़ के आबकारी व उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा के टिकट वितरण को लेकर कहा कि विधानसभा की करारी हार से भाजपा भयभीत है, बैदू कश्यप को टिकट देकर भाजपा ने लोकसभा के चुनाव का मजा खत्म कर दिया। अब कांग्रेस भारी मतों से एक तरफा चुनाव में जीत हासिल करेगी।
कवासी लखमा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जो पहले ही हमारे विधायक से हार चुका है, उसे लोकसभा का टिकट देकर भाजपा ने हथियार डाल दिया है। बस्तर में कांग्रेस 2 लाख वोट से जीतने वाली है। इसके साथ ही बलिराम कश्यप के परिवार को अनदेखी पर अफसोस जताते हुए कहा कि जो पिछले दो बार से बस्तर सांसद रहा उसको टिकट ना देना और बस्तर भाजपा के बड़े नाम केदार कश्यप , महेश गागड़ा, लता उसेंडी को टिकट ना देकर बैदू कश्यप को टिकट देकर लोकसभा के चुनाव का मजा खत्म कर दिया अब कांग्रेस भारी मतों से एक तरफा चुनाव में जीत हासिल करेगी। विधानसभा चुनाव से भयभीत भाजपा लोकसभा में भी 11 सीटे हारेगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा की करारी हार से भाजपा भयभीत है इसलिए जीतने वाले सांसद को टिकट नहीं देकर उनको टिकट दिया जा रहा है, जिसे क्षेत्र में कोई पहचानता भी नहीं है। इससे साफ पता चलता है कि भूपेश सरकार के आगे भाजपा डरी हुई है।

Read More

जगदलपुर। पंडरीपानी के पास गुरुवार की रात हुए सड़क हादसे में शहर के 2 युवा व्यापारी की जहां मौत हो गई। वहीं एक की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शहर में इवेंट कंपनी के संचालक प्रदीप खत्री प्रॉपटी डीलर आयुष जायसवाल व तुषार कुमार होली खेलने के बाद किसी काम से केशलूर की ओर गये हुए थे। रात करीब 12 बजे के लगभग वापसी के दौरान परपा थाना से करीब एक किमी दूर टाटा मोटर्स के पास कार पेड़ से टकरा गई।
हादसे में प्रदीप और आयुष की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तुषार की हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें कि टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार का सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गया। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों के साथ ही दोस्त घटनास्थल पहुंचे। घायल तुषार को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। वहीं घटना में मृत दोनों युवा व्यापारियों का शव पीएम के बाद परिजनों को दिया गया। युवा व्यापारियो की मौत की खबर लगते ही शहर में मातम छा गया।

Read More

रायपुर |होली त्योहार के लिए जाम का इंतजाम करना इस बार किसी जंग जीतने से कम नहीं है। शराब दुकानों पर इतनी भीड़ है, एक बोलत शराब पाने के लिए ग्राहकों को घंटे-दो घंटे कतार में खड़ा होकर धक्का खाना पड़ रहा है। शराब लेकर बाहर निकलने के बाद करीब 10 मिनट तक ग्राहक खड़ा होने लायक नहीं रहता।
मंगलवार को शराब दुकानों पर मंदिर जैसी लंबी कतारें दिखीं। यही नहीं, कुछ शराब दुकानों के बाहर बेतरतीब खड़े ग्राहकों से शटर तक दिखाई नहीं दे रहा था। दरअसल, होली त्योहार पर दो दिनों तक शराब दुकानें बंद रहती हैं। वहीं, त्योहार मनाने के लिए अचानक ग्राहकों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी होती है। रोज की तुलना में 50 से 60 फीसदी ग्राहकों की भीड़ अधिक होती है। यही वजह है, शराब दुकानों पर होली के पहले और बाद में शराब की खपत अधिक होती है।
दुकानों पर बाहर लगे गार्ड और अफसर
शहर के स्टेशन रोड, फाफाडीह, शास्त्री मार्केट, भनपुरी, पंडरी समेत दो दर्जन से अधिक शराब दुकानों पर ग्राहकों की बेतहाशा भीड़ थी। सड़कों पर फैले ग्राहकों की भीड़ से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी। इसमें सबसे अधिक भीड़ से दिक्कत फाफाडीह शराब दुकान के बाहर थी। हालांकि पुलिस के साथ एक्साइज डिपार्टमेंट की तरफ से शराब दुकानों के बाहर गार्ड और अफसरों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बाद भी स्थिति को काबू करने मेें पसीना छूट गया।
भीड़ से बाहर निकलना भी मुश्किल
समता कॉलोनी निवासी गणेश कुमार बताते हैं, वे मंगलवार दोपहर करीब एक बजे फाफाडीह स्थित अंग्रेजी शराब दुकान पर आए थे। उस समय ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ थी। वे भी शराब खरीदने कतार में खड़े हो गए। वे करीब 2 बजे दुकान के काउंटर तक पहुंच सके और शराब लेने के बाद बाहर निकलने में करीब 10 मिनट का वक्त लग गया। धक्का-मुक्की करते बाहर निकले। वहीं, भिलाई के शंकरलाल बताते हैं, वे स्टेशन रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान पर दोपहर 2 बजे कतारे में खड़े हुए। करीब डेढ़ घंटे तक कतारे में खड़े रहने के बाद 2 बोतल शराब मिल सकी।
5 करोड़ की गटक गए शराब
अफसरों के मुताबिक जिलेभर की 68 देसी, अंग्रेजी और प्रीमियम वाइन शॉप पर सिर्फ मंगलवार को 5 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिकी। हालांकि रोज के औसत में करीब ढाई करोड़ की अधिक शराब बिकी। संभावना है, बुधवार को भी 6 से 7 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री होगी।
दो दिन बंद रहेगी शराब दुकान
अफसरों के मुताबिक होली पर दो दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। 20 और 21 मार्च को ड्राइ-डे रहेगा। बुधवार रात निर्धारित समय पर सभी दुकानें बंद होंगी और 22 मार्च को अपने निर्धारित समय पर खुलेगी।
22 को खुलेंगी
जिलेभर की शराब दुकानें 20 व 21 मार्च को बंद रहेंगी। 22 मार्च को अपने निर्धारित समय पर खुलेंगी। शराब दुकानों के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने सुरक्षा गार्ड और अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है।
– लखनलाल ध्रुव, डिस्ट्रिक्ट डिप्टी कमिश्नर, एक्साइज डिपार्टमेंट

Read More

लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी का नाम तय करने के अंतिम दौर में कांग्रेसी खेमे में सुबह जद्दोजहद शुरू हुई, लेकिन शाम होने तक खींचतान के बाद मामला किचकिच में बदल गया। इस बीच अब तक महासमुंद सीट से दावेदार के रूप में सबसे आगे चल रहे अग्नि चंद्राकर पिछड़े, उनके आगे अब विधायक धनेंद्र साहू का नाम प्रमुख दावेदार के रूप में सामने आ गया है।
इसी तरह दुर्ग से प्रतिमा चंद्राकर का नाम भी इसी अंदाज में आगे आ गया, इससे पहले यहां से राजेंद्र साहू का नाम चर्चा में था। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार अघोषित छह सीटों में नामों को लेकर अभी भी खींचतान जारी है। छत्तीसगढ़ में 11 सीटों में कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
इन नामों को तय करने से अधिक मशक्कत पार्टी को बची छह सीटों के लिए करनी पड़ रही है। इस बीच अलग-अलग सीटों के लिए नाम तय करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। महासमुंद सीट के लिए अब तक दावेदारी में पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर का नाम चल रहा था, लेकिन मंगलवार सुबह से शाम होने तक दावेदारी की कहानी इस तरह बदली कि अग्नि की दावेदारी मंद पड़ गई। उनके स्थान पर अभनपुर के विधायक धनेंद्र साहू का नाम प्रमुख दावेदार के के रूप में सामने आया है।
धनेंद्र नहीं थे दावेदार, पार्टी ने नाम बढ़ाया
विधायक धनेंद्र साहू के बारे में उनके करीबियों का मानना है कि श्री साहू ने अपनी ओर से लोकसभा की किसी भी सीट के लिए दावेदारी नहीं की थी। दरअसल कांग्रेस सरकार बनने के बाद वे इस उम्मीद में थे कि उन्हें मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन मंत्री न बनाए जाने से उनके सर्मथकों को निराशा हुई। इस बीच लोकसभा के लिए जब नाम तय होने की बारी आई, तो भी श्री साहू खामोश बैठे थे। सूत्रों के अनुसार श्री साहू को महासमुंद का दावेदार अथवा प्रत्याशी बनाने के लिए उनका नाम पार्टी संगठन ने आगे बढ़ाया। इसके बाद श्री साहू ने अपने करीबियों से ये भी कहा कि उन्होंने अपनी ओर से दावेदारी नहीं की है, लेकिन अगर पार्टी का आदेश होगा, तो वे महासमुंद लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। महासमुंद सीट ओबीसी बहुल है। यहां साहू मतदाता निर्णायक एवं प्रभावी हैं। धनेंद्र साहू के बारे में माना जाता है कि वे सीधे सरल तथा ग्रामीण परिवेश के किसान पृष्ठभूमि के नेता हैं। लिहाजा महासमुंद के लिए उन्हें योग्य व जीतने वाला प्रत्याशी माना जा रहा है।
दुर्ग-ताम्रध्वज के गढ़ में प्रतिमा
इधर दुर्ग लोकसभा सीट के लिए पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर का नाम प्रमुखता से सामने आया है। बताया गया है कि यहां से अब तक राजेंद्र साहू की दावेदारी पुख्ता मानी जा रही थी। उन्हें ताम्रध्वज साहू गुट का विरोधी भी माना जाता है। प्रतिमा चंद्राकर को विधानसभा चुनाव में दुर्ग ग्रामीण से टिकट मिला था, लेकिन बाद में यहां से सांसद ताम्रध्वज साहू को प्रत्याशी बना दिया गया था। अब इस सीट से श्री साहू अपने पुत्र जितेंद्र साहू को टिकट दिलाना चाहते हैं, लेकिन वे बेटे के लिए खुलकर बोल नहीं पा रहे हैं। जहां तक प्रतिमा का सवाल है, वे अविभाजित दुर्ग जिले के बड़े कांग्रेस नेता रहे वासुदेव चंद्राकर की बेटी हैं। पहले भी दो बार विधायक रह चुकी हैं। उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है। ऐसे में संभावना है कि उन्हें टिकट दिया जा सकता है।
बाकी चार सीटों पर भी खींचतान
इन सीटों के अलावा राजनांदगांव से भोलाराम साहू का नाम तय माना जा रहा है। रायपुर से प्रमोद दुबे, किरणमयी नायक, गिरीश देवांगन सहित कुछ अन्य नाम हैं, लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी है। बिलासपुर से अटल श्रीवास्तव, कोरबा से डॉ. ज्योत्सना महंत के नाम तय माने जा रहे हैं।

Read More

इंदौर । मंगलवार शाम लसूड़िया इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवती होटल की दूसरी मंजिल की खिड़की से कूद गई। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला पति, पत्नी और वो का बताया जा रहा है।
युवती अपने शादी शुदा प्रेमी के साथ होटल पहुंची थी तभी प्रेमी की पत्नी भी उसका पीछा करते हुए वहां आ गई। इसके पति पत्नी के बीच हो झगड़े को देखकर पिटाई के डर से युवती ने होटल के कमरे की खिड़की से छलांग दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।
घटना इंदौर के लसूड़िया इलाके की जेएमसी स्काई होटल की है। मंगलवार शाम को रेवेन्यू नगर के रहने वाले प्रेमी युवक रूपेश बागोरा ने अपनी पत्नी प्रिया के आईडी कार्ड में हरेफेर करके प्रेमिका सपना पाटिल की फोटो लगाकर पति पत्नी के नाम से होटल में ऑनलाइन रूम बुक कराया था।
होटल में दी गई आईडी में युवती का नाम प्रिया पति रूपेश उम्र 28 वर्ष और युवक का नाम रूपेश बागोरा उम्र 30 वर्ष था। पता रेवेन्यू नगर का था। लसूड़िया टीआई संतोष दूधी ने बताया रूपेश की पत्नी प्रिया को उस पर किसी अन्य महिला के साथ गलत संबंध होने का शक था। वह रूपेश को रंगे हाथ पकड़ना चाहती थी, जिसके चलते उसका पीछा करती हुई वो होटल तक पहुंची थी। महिला भी शादीशुदा है और दो साल पहले उसका तलाक हो गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों में तीन साल से प्रेम प्रसंग था। रूपेश मंगलवार दोपहर करीब 3.25 बजे महिला के साथ होटल आया और दोनों रूम नंबर 208 में चले गए। दो घंटे बाद उसकी पत्नी भी होटल आ धमकी। रूपेश पत्नी को समझाने लगा और बात करते हुए दूसरी मंजिल से तल मंजिल पर शराब दुकान के पास लेकर आया।
वहीं महिला ने जब खिड़की से पति-पत्नी में बहस होती देखी तो डर के मारे कमरे में कुंडी लगाकर उसने खिड़की से छलांग लगा दी। महिला को गिरा हुआ देख लोगों ने रूपेश को जानकारी दी और पुलिस को कॉल किया। पुलिस महिला को गंभीर घायल हालत में लेकर बॉम्बे अस्पताल पहुंचे।
प्रिया ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि मैंने कई बार समझाया तो रूपेश हमेशा यह कर बात टाल देता था कि तुम्हारे पास क्या सबूत हैं। कुछ दिन पहले मुझे उसका पुराना मोबाइल मिला। उसमें उसका जीमेल अकाउंट चालू था। रूपेश प्रेमिका से मिलने के लिए ऑनलाइन रूम बुक करवाता था। सोमवार को भी उसने चार बार रूम बुक करवाए। तीन बार कैंसल किए और देर शाम जेएमसी होटल का रूम कन्फर्म कर लिया। दोपहर में वह घर आया और नए कपड़े पहनकर चला गया। जिसके बाद बच्चों के साथ मैंने उसका पीछा किया।

Read More

रायपुर । लोकसभा 2019 के चुनावों की तारीख़ का ऐलान हो चुका है और राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के नाम भी घोषित करने शुरू कर दिए हैं। एक ओर जहां कुछ पार्टियों ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करना शुरू कर दी है। वहीं कुछ पार्टियां टिकट बंटवारे को लेकर विचार मंथन कर रही हैं।
छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान होगा। इसमें पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में 2 लोकसभा सीट के लिए बसपा बहुजन समाज पार्टी ने अपने दो प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। इसमें बस्तर से आयतु राम मंडावी और कांकेर से सूबे सिंह ध्रुवे है।No photo description available.

 

Read More

कोंडागांव । लोकसभा चुनाव की सुरक्षा को लेकर रायपुर से दक्षिण बस्तर सुकमा जा रही जवानों से भरी दो वाहन दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादस में जवानों को हल्की चोटें आई हैं। बता दें कि पहले चरण के चुनाव को लेकर बीएसएफ की 79 बटालियन के जवान सुकमा की ओर जा रहे थे। तभी जवानों से भरी मेटाडोर के चालक को भूमका नाले के पास झपकी आ गई। जिसे वाहन सड़क किनारे चली गई और जब तक वह संभाल पाता वाहन पलट गई। उसके ठीक पीछे जवानों से भरी आ रही बस मेटाडोर से टकरा गई। फिलहाल किसी भी जवान को इस हादसे में गंभीर चोट नहीं आई है।

Read More

रायपुर । प्रदेश में तीन चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आज से अधिसूचना जारी हो रही है।​ जिसके साथ ही बस्तर लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी।  
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया पहले चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र शासकीय अवकाश को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक 25 मार्च 2019 तक दाखिल कर सकते हैं।
इसके बाद 26 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं प्रत्याशी 28 मार्च तक अपने नाम वासप से ले सकते है। बता दें पहले चरण में प्रदेश के 5 जिलों के 8 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता 11 अप्रैल को मतदान करेंगे।
श्री साहू ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के लिए व्यापक तैयारिया की गई हैं। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के 13 लाख 61 हजार 146 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। कुल मतदाताओं में 7 लाख 12 हज़ार 259 महिलाएं,6 लाख 59 हज़ार 824 पुरुष तथा 49 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए 1878 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।                    
श्री साहू ने जानकारी देते हुए बताया लोकसभा निर्वाचन के दूसरे चरण के लिए 19 मार्च मंगलवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। इस चरण में प्रदेश के कांकेर, महासमुंद तथा राजनांदगाँव लोकसभा क्षेत्रों के लिए 18 अप्रैल को मतदान होंगे।
वहीं तीसरे चरण के लिए 28 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। इस चरण में छत्तीससगढ़ के शेष बचे सभी सात सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा। प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, दुर्ग तथा सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों के लिए तीसरे चरण में मतदान होगा।

Read More