Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
रायपुर । राजधानी में आदर्श आचार संहिता के दौरान होली त्योहार मनाने को लेकर पुलिस बेहद सतर्क है। इस बार होली के दिन मुखौटा लगाकर बाइक से फर्राटा भरते और हुड़दंग करते पाए जाने पर शराती तत्वों की रात हवालात में गुजरेगी।
इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा पुख्ता इंतजाम किया है। सड़कों पर कैमरे की नजर रहेगी। होलिका दहन से रंग खेलने तक शहर को छावनी बना दिया जाएगा। शहरभर के चप्पे चप्पे पर 1100 पुलिस जवान और 150 सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर मुस्तैद रहेंगे।
बुधवार शाम से पुलिस बल ड्यूटी पाइंटों पर तैनात कर दिया जाएगा। शहरभर में सीसीटीवी कैमरों की मदद से पल-पल निगरानी की जाएगी। यही नहीं तेज रफ्तार, ड्रंक ड्राइव करते पकडत्रे जाने पर गाड़ियां सीज कर दी जाएंगी। सुरक्षा के लिए पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों से पुलिस बल की ड्यूअी लगाई गई है। साथ ही रिजर्व पुलिस लाइंस से सैकड़ों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस पेट्रोनिंग, पीसीआर और डॉयल 112 की गाड़ियां गश्त पर तैनात रहेंगी।
ऐसी होगी सुरक्षा व्यवस्था
अफसरों के मुताबिक होलिका दहन से रंग खेलने तक शहर की सुरक्षा में 28 राजपत्रित, 24 इंस्पेक्टर, 80 सब इंस्पेक्टर अफसरों और 1100 पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाएगी। शहर मे 124 जगहों पर फिक्स पाइंट बनाया जाएगा। 10 अतिरिक्त पुलिस टीमें, 10 बाज टीमों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
54 पेट्रोनिंग, 10 पीसीआर वैन और 18 बाइक पेट्रोलिंग की ड्यूटी लगाई जाएगी। बुधवार शाम से गुरुवार देर शाम तक पुलिस फोर्स ड्यूटी पर तैनात रहेगी। दिनभर पेट्रोनिंग और पीसीआर गश्त करेगी। वहीं जिले के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने इलाके में त्योहार खत्म होने तक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
पुलिस अफसरों के मुताबिक उपद्रवी, असामाजिक तत्व, बगैर नंबर की गाड़ी, बाइक पर तीन सवारी, मुखौट लगाकर और शराब पीकर गाड़ी चलाना और हुल्लड़ करने वालों की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।
इसके लिए शहरभर के सभी चौराहों के कैमरों की निगरानी की जाएगी। साथ ही शहर के आउटर कमल विहार और नया रायपुर में लगे सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जाएगी। साथ ही पुलिस चौकसी का विशेष इंतजाम किया गया है।
एक्सपर्ट आय
रिटायर्ड एडीजी आरसी पटेल का मानना है कि इस बार आचार संहिता के दौरान होली त्योहार है। ऐसे में सबसे अहम है कि पुलिस ग्रुप डायलिंग 112 नंबर का रिस्पांस टाइम बेहतर हो, ताकि पब्लिक को शिकायत करने पर पुलिस तत्काल स्पॉट पर पहुंचे। साथ ही पुलिस बल को पूरे समय चौकन्ना रहना होगा।
अलर्ट रहेगी टीमें
होली त्योहारी कीसरुक्षा कोलेकर जिलेभर में 1100 पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा। साथ ही पेट्रोलिंग, पीसीआर और डॉयल 112 की गाड़ियां अलर्ट रहेंगी।
-शेख आरिफ हुसैन, एसएसपी, रायपुर
150 ट्रैफिक जवान तैनात
अफसरों के मुताबिक शहरभर के चौराहों पर 150 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा की जाएगी। पुलिसकर्मियों द्वारा ब्रीथ एनालाइजर से गाड़ी चालकों की जांच की जाएगी।
रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले जेसीसीजे को बड़ा झटका लगा है। जेसीसीजे के प्रवक्ता नितिन भंसाली ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भंसाली ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक अजीत जोगी को सौंपा है। भंसाली ने प्रमुख प्रवक्ता, पदेन कोर कमेटी सदस्य, स्टार प्रचारक, और रायपुर शहर और ग्रामीण के जिला अध्यक्ष पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव के पहले नितिन भंसाली का इस्तीफा जोगी पार्टी के लिए बड़ा झटका है। इसके पहले हाल ही में पार्टी के पांच बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
कोरबा । पाली तानाखार के पूर्व विधायक रामदयाल उइके ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उइके ने कहा कि वह सांसद बनना चाहते हैं। अगर बीजेपी उन्हें मौका देती हैं तो वे चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। बता दें कि उइके ने विधानसभा चुनाव से पूर्व बीजेपी का दामन थामा था। इससे पहले वे कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष थे। बता दें कि उइके पाली तानाखार सीट से तीन बार विधायक रहे हैं। इसके पहले 1998 में उइके मरवाही के विधायक रह चुके हैं।
हालांकि तब अजीत जोगी के लिए उइके ने यह सीट छोड़ दिया था। बता दें कि प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश में तीन चरणों में चुनाव होना है। फिलाहाल बीजेपी टिकटों और प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन कर रही है। इसको लेकर दिल्ली में बैठक भी चल रही है। जिसमें प्रदेश बीजेपी के शीर्ष नेता शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं।
रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता विकास तिवारी ने जोगी जनता पार्टी के नेता अमित जोगी के बयान पलटवार करते हुए कहा कि पिछले पंद्रह सालों से जब पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उनके मंत्रिमंडल के लोग अधिकारियों सहित विदेश यात्रा करते थे तो अमित जोगी मौन रहते थे। वे डॉ रमन सिंह और अपने मित्र डॉ पुनीत गुप्ता के विदेश यात्राओं पर चुप्पी साध रखे रहते थे।अब जब भाजपा का राज चला गया है तो उनकी B टीम के रूप में विख्यात जोगी जनता पार्टी के नेता अमित जोगी तिलमिला रहे है।
विकास तिवारी ने कहा कि अमित जोगी पर अंतागढ़ में भाजपा के साथ मिलकर लोकतंत्र की जघन्य हत्या करने के आरोप है। भाजपा नेता समीरा पैकरा ने भी अमित जोगी पर धारा 420 के तहत शिकायत की है कि अमित जोगी ने एक साथ तीन स्थानों पर अपना जन्म होना बताया था। खुद विदेशी नागरिकता धारी अमित जोगी अपना कद बढ़ाने के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साध रहे है। तिवारी ने जोगी जनता पार्टी के नेता अमित जोगी से पूछा कि वो किस बात से भयभीत है और चुनाव लड़ने से भाग रहे है। अपनी पार्टी को तो संभाल नहीं पा रहे हैं। रोजाना नेता और कार्यकर्ता इनकी पार्टी को छोड़कर भाग रहे है। प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनहित के कार्यो से प्रसन्न है जिसे देख भाजपा और उनकी बी टीम के पेट में मरोड़ उठ रहा है।
रायपुर । लोकसभा चुनाव को लेकर आज बीजेपी संसदीय चुनाव बोर्ड बैठक दिल्ली में होनी है। बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संगठन महामंत्री पवन साय आज दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली जाने के पूर्व रमन सिंह ने कहा कि हम सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने प्रत्याशियों के नामों को लेकर कहा कि इसको लेकर पैनल दिल्ली भेज दिया गया है।
सभी पैनल में मौजूदा सांसद के साथ – साथ तीन से सात दावेदारों के नाम शामिल हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने बताया कि सोमवार को बीजेपी संसदीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। जिसमें प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए जा सकते हैं। बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में चुनाव होना है।
जबलपुर । जवान बेटे की मौत के वियोग में आज दोपहर एक मां ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इसी जगह पर पहले बेटे ने लगाया था मौत को गले। घटना मध्यप्रदेश जबलपुर जिले थाना घमापुर स्थित शोभापुर की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 56 वर्षीय मृत महिला का नाम सती बताया जा रहा है जो गौरीघाट की रहने वाली है। पिछले साल अप्रैल 2018 में मृतका के 30 वर्षीय बेटे ने इसी जगह पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से मृत महिला डिपरेशन में चली गई थी और अक्सर उसी जगह पर जाकर आत्महत्या करने का बोलती थी। अंतत: आज उसने उसी जगह पर जहां उसके बेटे ने आत्महत्या की उसने भी ट्रेन से कटकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
रायपुर । लोकसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के प्रचार के लिए जोर आजमाईश तेज हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही बड़ी पार्टियों ने अधिक से अधिक क्षेत्रों तक पहुंच के लिए हवाई दौरा शुरू हो गया है। जबकि आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी एक हेलीकाप्टर किराये पर लेकर चुनावी प्रचार शुरू कर सकते है।
बीते विधानसभा चुनाव में हवाई प्रचार के मामले में बीजेपी बाकि पार्टियों से अव्वल रही थी। लेकिन छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अब लोकसभा चुनाव में हवाई प्रचार में कांग्रेस पार्टी बीजेपी से आगे निकल गई है।
आचार सहिंता लागू होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से अलग-अलग क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर दौरों के लिए सबसे ज्यादा 11 आवेदन जिला प्रशासन को मिले हैं। जबकि बीजेपी या अन्य राजनीतिक दलों से अभी तक एक भी आवेदन नहीं किया गया है।
हालांकि बीजेपी प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने पिछले दिनों पांच लोकसभा क्षेत्रों का दौरा किया था। मगर जैन समेत संगठन के अन्य नेताओं ने एक साथ विशेष विमान से बस्तर, सरगुजा, रायगढ़ और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्रों का दौरा किया है।
कांग्रेस में स्टार प्रचारकों की फेहरिस्त
छत्तीसगढ़ में हवाई प्रचार को लेकर कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नीतिन त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लम्बी फेहरिस्त है। कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेशस्तर के नेताओं को सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हवाई प्रचार और अधिक प्रभावी होगा।
भाजपा जल्द बैठक कर तय करेग दौरा कार्यक्रम
इधर भाजपा प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीट को जीतकर विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार को भुलाना चाहती है। ऐसे में भाजपा स्टार प्रचारकों के दौरे के हिसाब से हेलीकॉप्टर किराय पर लेकर लोकसभा चुनाव के प्रचार में और अधिक तेजी लाएगी। इस संबंध में भाजपा प्रवक्ता सुनील सोनी ने कहा, जल्द ही बैठक कर दौरा कार्यक्रम तय किया जायेगा। उसी आधार पर कितने हेलीकॉप्टर किराय पर लिए जायेंगे, इस पर फैसला लेंगे।
लोकसभा चुनाव का पहला चरण बस्तर में 11 अप्रैल को होना है। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी के साथ छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस भी अपने प्रचार अभियान में और तेजी लाएगी। हालांकि सत्ता दल कांग्रेस के नेताओं ने आचार सहिंता लगने के बाद 11 बार सबसे अधिक हवाई दौरा किया है। जबकि विपक्षी दल भाजपा और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी का हेलीकॉप्टर से प्रचार का खाता अब तक नहीं खुला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में कौन सी पार्टी हेलीकॉप्टर से प्रचार के मामले में बाजी मारती है।
रायपुर | शनिवार को राहुल गांधी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक तय है। बैठक में पहले चरण के 20 राज्यों के 91 सीटों के प्रत्याशियों पर गहन विमर्श होना है। संबंधित राज्यों के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता सहित प्रभारी सचिवों को भी बैठक में शिरकत करने कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय से सूचना दी गई है।
प्रभारी सचिवों को सीईसी में बिठाने का सिलसिला राहुल गांधी ने छग, मप्र और राजस्थान विस चुनाव के टिकट बंटवारे पर फैसला करते हुए शुरू किया था। वे दूसरी पंक्ति के नेताओं को तैयार करने के लिए इस सिलसिले को आगे बढाएंगे। आम चुनाव में प्रत्याशी तय करने में प्रभारी महासचिवों के साथ सचिवों की भी सहभागिता रहेगी।
उम्मीद है कि बैठक के बाद देर रात अधिकांश राज्यों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाए। किसी सीट पर विवाद हुआ या अन्य किसी कारण से किसी प्रत्याशी का नाम फंसता है तो ऐसी सूरत में भी मामले को जल्द निपटाकर नामों का ऐलान करना आलाकमान की प्राथिमकताओं में इस बार शुमार है।
मप्र की 29 लोकसभा सीटों पर चौथे, पांचवे, छठे और सातवें चरण में चुनाव होने हैं इसीलिए माना जा रहा है कि जिन सीटों पर सिंगल नाम प्रदेश छानबीन समिति और स्क्रीनिंग कमेटी से आए हैं वैसी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाए।
छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय
छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से केवल नक्सल प्रभावित बस्तर में ही पहले चरण में चुनाव होने हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों का नाम शनिवार को ही तय कर लिया जाएगा। हो सकता है कि केवल बस्तर के लिए प्रत्याशी की घोषणा की जाए या ये भी हो सकता है कि छग की सभी सीटों की घोषणा कर दी जाए। बैठक के लिए मप्र, छग, राजस्थान और पंजाब के मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंच गए हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए 18 मार्च से नामांकन किया जाना है।
रायपुर । शंकरनगर इलाके के खम्हारडी में शनिवार अलसुबह एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा लाखों का कपड़ा मिनटों में जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि जिस तरह से आग लगी है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ने दुकान में आग लगाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि जिस जगह पर दुकान है वहां दो सीसीटीवी लगे हैं और किसी ने दोनों के सीसीटीवी कैमरों मुंह दूसरी तरफ घुमा दिए थे। वहीं दुकान का ताला भी कटा हुआ मिला। फिलफाल पुलिस आसपास लगे दूसरे सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है।
घटना खम्हारडीह चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक कपड़ा शोरूम की है। इस आगजनी से दुकान में रखा सारा कपड़ा जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि दुकान में लाखों का माल रखा हुआ था जो इस घटना में जलकर खाक हो गया है।
महक महिला समूह द्वारा शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं ने फूल के साथ हर्बल रंगों संग होली सेलिब्रेट की। होली का आनंद लेने सभी महिलाएं सफेद सूट पहनकर पहुंची हुई थी। होली थीम पर आधारित गानों में महिलाओं ने खूब इंजॉय किया। अंत में दिन को यादगार बनाने सभी ने फोटो सेशन किया।
मनोरंजक गेम्स से किया एंजॉय
कार्यक्रम में महिलाओं ने मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया था। जिसमें भाग लेते हुए सभी ने जमकर एंजॉय किया। महिलाओं ने एक-दूसरे के चहरे पर हर्बल रंगों व फूलों की वर्षा करते हुए होली मनाई। होली संबंधी अपनी तैयारियों की चर्चा करने के साथ ही महिलाओं ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
शहर में जारी है प्री-होली सेलिब्रेशन का दौर, स्कूली छात्रों ने भी जमकर खेली होली
होली से पहले ही शहर में होली का नजारा दिखने लगा है। महिला संगठनों द्वारा प्री-होली सेलिब्रेट करने कई आयोजन किए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी शहर की विभिन्न महिला संगठनों द्वारा कई स्थानों पर होली मिलन समारोह रखा गया। इसमें महिलाओं ने थीम आधारित गेम खेलने के साथ ही कई प्रतियोगिताएं भी रखीं।
स्कूली छात्र भी रंगे
10वीं-12वीं की मुख्य विषयों की अधिकतर परीक्षाएं हो चुकी है। स्कूली छात्र भी परीक्षा खत्म होने के बाद होली के रंग में रंगे नजर आए।