रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता विकास तिवारी ने जोगी जनता पार्टी के नेता अमित जोगी के बयान पलटवार करते हुए कहा कि पिछले पंद्रह सालों से जब पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उनके मंत्रिमंडल के लोग अधिकारियों सहित विदेश यात्रा करते थे तो अमित जोगी मौन रहते थे। वे डॉ रमन सिंह और अपने मित्र डॉ पुनीत गुप्ता के विदेश यात्राओं पर चुप्पी साध रखे रहते थे।अब जब भाजपा का राज चला गया है तो उनकी B टीम के रूप में विख्यात जोगी जनता पार्टी के नेता अमित जोगी तिलमिला रहे है।
विकास तिवारी ने कहा कि अमित जोगी पर अंतागढ़ में भाजपा के साथ मिलकर लोकतंत्र की जघन्य हत्या करने के आरोप है। भाजपा नेता समीरा पैकरा ने भी अमित जोगी पर धारा 420 के तहत शिकायत की है कि अमित जोगी ने एक साथ तीन स्थानों पर अपना जन्म होना बताया था। खुद विदेशी नागरिकता धारी अमित जोगी अपना कद बढ़ाने के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साध रहे है। तिवारी ने जोगी जनता पार्टी के नेता अमित जोगी से पूछा कि वो किस बात से भयभीत है और चुनाव लड़ने से भाग रहे है। अपनी पार्टी को तो संभाल नहीं पा रहे हैं। रोजाना नेता और कार्यकर्ता इनकी पार्टी को छोड़कर भाग रहे है। प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनहित के कार्यो से प्रसन्न है जिसे देख भाजपा और उनकी बी टीम के पेट में मरोड़ उठ रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
