Author: admin

कोंडागांव। जिले के ग्राम दूध गांव के पास नेशनल हाईवे में ट्रक और बोलेरो में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। जिसमें सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बोलेरो में पांच पुरुष व चार महिला सहित 9 लोग सवार थे। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच टक्कर एक दूसरे को ओवरटेक करने के प्रयास में हुई। वहीं वाहन से शवों को निकालने के लिए खासी मशक्‍कत करनी पड़ी।
बताया जा रहा है सभी कोंडागांव जिला मुख्यालय में लगे वार्षिक मेले से घूमकर वापस घर ग्राम दहीकोगा जा रहे थे। नेशनल हाइवे 30 दूध गांव के पास लौह आस्क से भरी ट्रक जो कि जगदलपुर के तरफ से आ रही थी बोलेरो से टकरा गई। दोनों तेजरफ्तार गाड़ियों की बीच टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष गम्भीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें कोंडागांव जिला अस्पताल लाने के बाद जगदलपुर के लिऐ रिफर कर दिया गया है। जिले के कलेक्टर ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने इस घटना पर दुख जताया है और मृतकों को मुआवजा देने की बात कही है वहीं घायलों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा।

Read More

पाण्डातराई। पंडरिया कोर्ट में चेक बाउंस के मामले धारा 138 का स्थाई वारेंट में फरारी काट रहे दंपति राजेश संतवानी पत्नी मीनू संतवानी निवासी कांसीराम नगर रायपुर को पांडातराई पुलिस की टीम ने महासमुंद कोर्ट से गिरफ्तार कर पंडरिया कोर्ट में पेश करने पुलिस टीम लेकर रवाना हुई। आरोपी पिछले 6 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था जिसे सहायक उप नीरिक्षक व्यास सिंग परमार की सूझबुझ व रणनीति से आरोपी को पकड़ने में पुलिस टीम ने सफलता हासिल किया।

उक्त टीम में पाण्डातराई थाना से सहायक उप नीरिक्षक व्यास सिंग परमार, प्रधान आरक्षक बुधमल ध्रुव, आरक्षक रामझुल धु्रर्वे, महिला आरक्षक विमला ध्रुर्वे शामिल थे।

Read More

रायपुर । लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा कानून लाने का वादा राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम से किया। आचार संहिता लगने के बाद शुक्रवार को पहली बार रायपुर आए राहुल ने साफ कहा कि इस बार पार्टी का घोषणापत्र स्वास्थ्य सेवा पर फोकस रहेगा। उन्होंने यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम को आयुष्मान भारत योजना की काट बताते हुए स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए तीन बड़े वादे किए।
पहला तो यही कि हर नागरिक को सुलभ और मुफ्त स्वास्थ्य सेवा दिलाने के लिए कानून लाया जाएगा। दूसरा, कुल जीडीपी की तीन फीसद राशि स्वास्थ्य सेवा में खर्च करके स्वास्थ्य का बजट बढ़ाया जाएगा। तीसरा, सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सकों की कमी दूर की जाएगी।
वीआइपी रोड स्थित होटल में एक संस्था के बैनर तले सर्व जन स्वास्थ्य का अधिकार परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें राहुल ने देशभर से आए स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञ डॉक्टरों से यूनिवर्सल हेल्थ केयर स्कीम पर सुझाव लिए।
राहुल ने छत्तीसगढ़ से लोकसभा चुनाव के पहले जनता से दूसरा बड़ा वादा किया है। इसके पहले उन्होंने न्यूनतम आय का अधिकार कानून लाने की बात कही थी। राहुल ने सुझाव लेने के दौरान अपनी बातों से यह साफ कर दिया कि कांग्रेस सरकारी अस्पतालों के निजीकरण के पक्ष में नहीं है।
दूसरी तरफ, उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों के बिना स्वास्थ्य सेवा बेहतर हो सकती है, वे ऐसा भी नहीं कह रहे। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार बनने पर पहले सरकारी स्वास्थ्य सेवा को बेहतर किया जाएगा। राहुल ने मोदी सरकार की आयुष्मान योजना पर फिर से हमला बोलते हुए कहा कि यह योजना सिर्फ और सिर्फ बड़ी बीमा कंपनियों के लिए बनाई गई।
उन्होंने बीमा कंपनियों का भी विरोध किया, कहा-बीमा कंपनियां स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाभ कमाने वाले बिग प्लेयर हैं। इस कारण कांग्रेस सरकार ऐसा कानून ला रही है, जिसमें बीमा कराने की जस्र्रत नहीं होगी। परिचर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समेत अन्य मंत्री भी शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ व राजस्थान की स्कीम देश में लागू होगी
राहुल ने कहा है कि राजस्थान की हेल्थ केयर स्कीम को केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर देश भर में लागू किया जाएगा। राहुल ने राजस्थान की ड्रग पॉलिसी की सराहना की। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि इस स्कीम को छत्तीसगढ़ में लागू करने पर तेजी से काम चल रहा है। प्रदेश में जल्द लागू करने की कोशिश है।
बोले-मुझसे सवाल न पूछें, अपना सुझाव दें
परिचर्चा के दौरान हेल्थ एक्सपर्ट्स राहुल से सवाल और उनका विजन पूछने लगे। इस पर राहुल ने कहा कि उनसे सवाल न पूछें, अपना सुझाव दें। उनके पास विजन है और सब सवालों का जवाब भी है, लेकिन वो हेल्थ एक्सपर्ट्स से पूछने आए हैं, क्योंकि उनसे बेहतर सुझाव मिलेंगे। जैसे उनसे राजनीति पर सवाल पूछें, तो वे ज्यादा अच्छा बता सकते हैं। राहुल यह भी बोले, भाजपा और कांग्रेस में फर्क है। कांग्रेस जनता की आवाज और उनसे सुझाव लेकर काम करना चाहती है।

Read More

सूरजपुर ।  झोलाछाप डॉक्टरों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. झोलाछाप डॉक्टरों के 12 क्लिनिक को सील कर दिया गया है. साथ ही एक पैथोलॉजी को भी सील किया गया है. रामानुजनगर में एक शिक्षक भी अवैध क्लिनिक संचालित कर रहा था. एसडीएम ने सभी झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Read More

जगदलपुर । चिंतागुफा कैंप में एक आरक्षक ने शुक्रवार सुबह गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली। इस घटना से कैंप में हड़कंम मच गया। आरक्षक द्वारा खुद को गोली मारने के बाद मौके पर मौजूद अन्‍य जवान उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। जवान ने आत्‍महत्‍या क्‍यों की इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।
एडिशनल एसपी ने बताया कि आरक्षक 30 वर्षीय सोयम रमेश ने चिंतागुफा कैंप में शुक्रवार सुबह टॉयलेट के पास अपनी सर्विसगन से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद जवान व कर्मचारी घटनास्थल के पास पहुंचे। जहां जवान लहूलुहान हालत में था।
घायल को अस्पताल ले जा पाते, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। जवान ने आत्महत्या क्यों की इस बात की जानकारी अब तक किसी को मालूम नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि डीआरजी कि जिस टीम में सोयम रमेश काम कर रहा था वह टीम 2 दिन पहले ही छुट्टी से लौट कर आई थी।
जवान की आत्महत्या करने की जांच शुरू कर दी गई है। वही परिजनों से लेकर उनके साथियों को भी इस मामले को लेकर जानकारी लेने की बात कही जा रही है।

Read More

बिलासपुर । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और जकांछ नेता अजीत जोगी ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में सांप्रदायिक ताकतों को रोकना एकमात्र लक्ष्य है। मोदी और शाह को रोकने किसी भी हद तक जा सकते हैं, जो भी समझौता करना पड़े तो वो करेंगे। अब तक राज्य सरकार पर कोई टिप्पणी नही की, उन्हें काम करने का समय दे रहे थे। ये कहना है, जनता कांग्रेस छत्तसीगढ़ के सुप्रीमो अजीत जोगी का।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस का जनघोषणा पत्र हमारे शपथ पत्र की कॉपी थी। उसमे लुभावने वादे थे, हमारा शपथ पत्र पुराना था, इसलिए लोगों ने कांग्रेस की घोषणा पर विश्वास किया। किसानों के कर्जे को पूरी तरह माफ नही किया गया। बड़े बैंकों, बड़ी कंपनियों से लिया गया कर्ज माफ नही हुआ।
सरकार का खजाना खाली हो गया है, कर्ज लेकर काम किया जा रहा है। शराबबंदी बहुत ज़रूरी है, जो सरकार को प्राथमिकता से करना चाहिए, इस मामले में प्रदेश की भूपेश सरकार फेल है। बिहार की तरह यहां भी करना चाहिए। शराबबंदी का वादा पूरा करना ज़रूरी था।
अजीत जोगी ने कहा कि हमारी पार्टी अधिकतर लोग नही चाहते कि बसपा से गठबंधन हो, लेकिन हमने गठबंघन का निर्णय विधानसभा चुनाव के पहले किया था, उस पर कायम हैं। कार्यकर्ताओं में कोरबा से अजीत जोगी और बिलासपुर से धर्मजीत सिंह के चुनाव लड़ने की मांग की है, पर अभी तय कुछ नही हुआ। चुनाव के पहले आना जाना प्रक्रिया बन गया है, कुछ लोगों ने हमारी पार्टी छोड़ी है, उन्हें शुभकामनाएं। सत्ता सुख पाने के लिए, मलाई खाने सत्ताधारी पार्टी में जाते हैं। इससे पार्टी को कोई फर्क नही पड़ेगा।

Read More

रायपुर । प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही रमन सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों में खामियों खोजी जा रही है। अब प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री टीएस देव ने कहा कि आयुष्‍मान भारत को नकार दिया है। उन्‍होंने कहा कि आयुष्मान भारत बीमा आधारित मॉडल है जिसमें करदाताओं का पैसा बीमा कंपनियों को दिया जाता है।
बीमा कंपनियों के बजाय जहां कुछ अनियमितताओं की रिपोर्ट मिलती है, हमें अपने बुनियादी ढांचे के आधार पर लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करनी चाहिए। टीएस देव ने कहा कि हम इससे बेहतर सर्विस देंगे। छत्‍तीसगढ़ में अभी ज्‍यादा इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को बढ़ाने की जरूरत नहीं है।
हम अभी 170 सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र चला रहे हैं। हम इसे जरूरत के हिसाब से बढ़ा सकते हैं। सभी राज्‍य हेल्‍थ वकर्स से कवर हो रहे हैं। हमारे मुख्‍यमंत्री ने जरूरत के मुताबिक मदद की बात कही है। बता दें कि आयुष्‍मान भारत योजना मोदी सरकार की महत्‍वाकांक्षी योजना है। मोदी सरकार ने इसे बेहद बृहत पैमाने पर देश में इसे लांच किया था।
आयुष्मान भारत योजना देश के गरीब तबके के लोगों के लिए लाया गया था। यह एक हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम है। इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है। पीएम ने इसे पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर से देशभर में लागू किया था।
सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना के मुताबिक, एक अनुमान लगाया गया है कि ग्रामीण इलाके के 8.03 करोड़ और शहरी इलाके के 2.33 करोड़ गरीब परिवारों को इससे लाभ होगा। लगभग 50 करोड़ लोग इस योजना के दायरे में आएंगे। इसके लिए नेशनल हेल्थ एजेंसी ने नेशनल हेल्थ इंश्योरेंस के तहत आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना की वेबसाइट और हेल्पलाइन को लांच किया गया है।इसमें मदद के हेल्पलाइन पर बात करने के अलावा अस्पतालों में आयुष्मान मित्र से भी मदद ले सकते हैं।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में राजधानी समेत प्रदेश के उत्तरी इलाकों में हवा का रुख बदल गया है। इसके चलते मौसम का मिजाज भी बदलता नजर आ रहा है। आलम यह है कि मार्च के तीसरे सप्ताह में हमेशा गर्मी बढ़ने लगती थी, जो इस सप्ताह ठंडक के साथ बीतने वाला है। दरअसल, मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के उत्तरी भाग में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी दी है।
कहा गया है कि हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। यहां तेज हवा चलने की अति संभावना है। मौसम विज्ञान ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम का मिजाज बदलने से रायपुर के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।
बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री रिकार्ड हुआ था वह चौबीस घंटे के भीतर एक डिग्री कम 35 डिग्री दर्ज हुआ है। न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं है। यह 23.8 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
राज्य के ये क्षेत्र होंगे अत्यधिक प्रभावित
मौसम विभाग के त्वरित पूर्वानुमान बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश के मुंगेली, बिलासपुर, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में कहीं- कहीं गरज-चमक के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। यहां हुई हल्की बारिश: गुस्र्वार को प्रदेश के बिलासपुर और सरगुजा संभागों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश भी रिकार्ड हुई। पेंड्रारोड में 0.4 और अंबिकापुर में 0.2 मिमी बारिश हुई।
न्यूनतम तापमान में प्रदेश के सभी संभागों में मामूली परिवर्तन हुआ। रायपुर और सरगुजा संभागों में सामान्य से उल्लेखनीय अधिक और शेष संभागों में सामान्य से अधिक बारिश रिकार्ड हुई। अधिकतम तापमान में प्रदेश के बिलासपुर और सरगुजा संभागों में उल्लेखनीय गिरावट और बस्तर संभाग में सामान्य से अधिक और शेष संभागों में सामान्य तापमान रहा। ओड़गी और मनेंद्रगढ़ में एक सेमी बारिश रिकार्ड हुई है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक ओडिशा मध्य में 0.9 किमी ऊंचाई पर एक घेरा बना हुआ है। दूसरा कारण यह है कि राजस्थान, गुजरात और पश्चिम मध्यप्रदेश के पास ऊपरी हवा का चक्रवात है जिसकी ऊंचाई 0.9 किमी है, वहां पर द्रोणिका निर्मित हो गई है जो उत्तरी कर्नाटक तक गई है। इन दोनों के प्रभाव से उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश होगी। कहीं-कहीं तेज हवा चल सकती है। हालांकि रायपुर संभाग में ज्यादा असर नहीं होगा। सिर्फ बदली छाई रहेगी।
17 और 18 को एक बार फिर बारिश
द्रोणिका के इस सिस्टम के खत्म होते ही मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि एक और सिस्टम 17 और 18 मार्च को बनेगा। लिहाजा एक बार फिर बारिश होगी। सिस्टम बनने से अंबिकापुर इलाके में ज्यादा बारिश होगी।
आज ऐसा रहेगा मौसम
प्रदेश के उत्तरी इलाकों में गरजचमक के साथ बारिश और हवा के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश:35 डिग्री और 23 डिग्री के आसपास रहेगा।

Read More

बिलासपुर । करोड़ों के नागरिक आपूर्ति निगम (नान) घोटाला मामले में गुरुवार को राज्य शासन के एसआईटी गठन के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष की याचिका को खारिज करने की मांग कांग्रेस नेता व अधिवक्ता पी. चिदंबरम ने हाई कोर्ट से की। इसके लिए तर्क दिया गया कि नेता प्रतिपक्ष मामले से प्रभावित नहीं हो रहे हैं।
इस पर याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने कहा कि किसी मामले में अन्याय होने पर नेताप्रतिपक्ष जनहित याचिका दाखिल कर सकते हैं। चिदंबरम ने लोकसभा चुनाव में व्यस्त होने के कारण जवाब के लिए कोर्ट से समय देने की मांग की।
इस पर कोर्ट ने मामले को चुनाव के बाद 29 अप्रैल को सुनवाई रखने का आदेश दिया है। नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की ओर से पेश याचिका में कहा गया कि जिस आईएएस अधिकारी के आवेदन पर सरकार मामले की पुन: जांच कर रही है।
उसके खिलाफ एसीबी ने अपराध दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया है। बुधवार को मामले की चीफ जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी व जस्टिस पीपी साहू की डबल बेंच में सुनवाई हुई।
पी. चिदंबरम ने कहा कि मामले में कौशिक का हित किसी भी तरह से जुड़ा नहीं है। इस कारण से मामला जनहित का नहीं है। इस पर याचिकाकर्ता के अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने न्यायदृष्टांत प्रस्तुत कर रहा कि यदि कहीं अन्याय हो रहा हो व इससे कानून प्रभावित होगा तो नेताप्रतिपक्ष याचिका प्रस्तुत कर सकते हैं।

Read More

रायपुर । राजधानी रायपुर से लगे धरसीवां थाना क्षेत्र में खारुन नदी किनारे नाले में गुरुवार की सुबह एक युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को नाले से निकलवाकर उसे अस्पताल भिजवाया।
मृतक की शिनाख्त ग्राम सांकरा निवासी प्रदीप कुमार निर्मलकर (35) के रूप में हुई है। वह प्रापर्टी डीलिंग के साथ खेती-किसानी का काम करता था। शादी-शुदा व तीन बच्चों का पिता था। लाश पर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या कर सुबूत मिटाने के उद्देश्य से लाश को जलाकर नाले में फेंकने की आशंका है। लाश के नजदीक ही शराब की बोतल और एक केमिकल की बोतल पड़ी मिली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
धरसीवां पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह बेरला के पास देवसरा रोड पर खारून नदी के किनारे पस्तरिया नाले में अधजली लाश को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके पाद पुलिस के साथ जांच के लिए फॉरेंसिक टीम पहुंची। जांच अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। हत्या किसने और किस वजह से की इसकी तफ्तीश की जा रही है।
साथियों के साथ बैठकर पी थी शराब, विवाद होने पर की हत्या
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि मंगलवार की देर शाम घटनास्थल के पास मृतक के साथ चार-पांच लोग देखे गए थे, जिन्होंने साथ में शराब पी और सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी। माना जा रहा है कि आपसी रंजिश की वजह से प्रदीप की हत्या की गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके आधार पर हत्या व साक्ष्य मिटाने का अपराध कायम किया जाएगा।
हिरासत में संदेही
धरसीवां पुलिस ने संदेह के आधार कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में हत्या का क्लू मिला है। इसके आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Read More