Author: admin

गरियाबंद ।  देवभोग के परेवापाली गांव से बारात लेकर निकली बस ओडिशा के टेंगड़ाडोंगरी के पास पेड़ से टकराई गई. इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है ।
वही इस हादसे में 25 लोगों के चोटिल होने की जानकारी मिल रही है. झरीगांव में प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. झरीगांव पुलिस मर्ग कायम कर मामले की तस्दीक में जुट चुकी है।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ की कमान संभालने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने जो अभूतपूर्व फैसले लिए उनकी तारीफ जनता तो कर ही रही है लेकिन अब इसकी गूंज सात समंदर पार भी पहुंच गई है। दो महीने अपने कार्यकाल में सीएम बघेल ने जनता के दिल खासी जगह बना ली है।
लंदन के ‘हाउस आफ लार्ड्स’ और ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ ने आदिवासियों को जमीन वापस करने के लिए श्री बघेल की पीठ तो थपथपाई ही है। इसके लिए श्री बघेल का ब्रिटिश संसद हाउस और हाउस ऑफ लार्डस में 19 मई को किया जायेगा। इतना ही नहीं सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बारी के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। ये पहला ऐसा मौका होगा जब छत्तीसगढ़ के कोई मुख्यमंत्री इंग्लैंड के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे।
लंदन में हियर एंड नॉउ पीआर कंपनी के डायरेक्टर मीनष तिवारी बताया कि यूरोप में छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सलवाद और एक पिछड़े हुए राज्य के रूप में थी। भूपेश सरकार के आदिवासियों की जमीन लौटाने और ऑर्गेनिक खेती को लेकर जो निर्णय लिए हैं उसको लेकर यूरोप में छत्तीसगढ़ की नई पहचान बनी है। ये पहली सरकार हैं जिन्होंने अदिवासियों के मामले को देखते हुए इस तरह के कार्यो को किया है।

Read More

कोरबा । अमित जोगी आज कोरबा दौरे पर पहुंचे हुए हैं. अमित जोगी ने मंच से ऐलान किया है कि अजीत जोगी कोरबा लोकसभा से मैदान पर उतरेंगे. कार्यकर्ताओं को चार्ज करने कोरबा पहुंचे अमित जोगी ने कार्यकर्ताओं में जमकर जोश भर दिया।
अमित जोगी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने शराब ठेकेदारों से 500 करोड़ रुपए की रिश्वत ली है. साथ ही बेरोजगारी भत्ता को लेकर कहा कि सरकार बताये कि अब तक किसी भी बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता क्यों नहीं मिला है ।
27 जनवरी को हसदेव अरण्य में 30 नए कोयला खदान खोलने की अनुमति दे दी गई है. कोरबा के सांसद ने सिर्फ अपने पुत्र का विकास किया है. अमित जोगी ने आगे सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भी विकास का ही विकास हुआ है ।

Read More

कवर्धा ।  जिले के हरिनछपरा गांव के गन्ने की खेतों में आज फिर आग लग गई है. 3 दिनों के भीतर ही गन्ने की खेतों में आगजनी की ये दूसरी घटना है. शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
आज हुई आगजनी की घटना में 9 किसानों के 16 एकड़ में लगे गन्ने की फसल जलकर खाक हो चुकी है. घटना के बाद फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना दी गई थी. सूचना मिलने के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम काफी देर में पहुंची. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने प्रयास जारी है. किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित जिले सुकमा में मंत्री और एसपी के बीच हुए लेटर वार ने सियासी घमासान तेज कर दिया है। मंत्री कवासी लखमा को एसपी जितेंद्र शुक्ला की लिखी चिट्ठी सामने आने के बाद एक ओर जहां एसपी का तबादला हो गया है, वहीं अब इस मुद्दे पर सियासी बवाल भी देखने मिल रहा है।
इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए मंत्री कवासी लखमा ने हरिभूमि से कहा ​कि वे 20 साल से विधायक हैं, लेेकिन पहली बार ऐसी चिट्ठी देखी जिसमें सीधे तौर पर जनप्रतिनिधि के अधिकारों को ही चुनौती देने की कोशिश की गई है। इतना ही नहीं, मंत्री ने यह भी साफ कर दिया है कि दोनों चिट्ठियों को वारयरल किसने किया, इसकी जाचं की जाएगी।
मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी का तबादला किए जाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धन्यवाद भी दिया है। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा, मैं मंत्री होने से पहले उस जिले का 20 साल से विधायक हूं। जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र के लोग सुख दुख लेकर मेरे पास आते हैं। इसलिए उनके हितों को लेकर पत्र लिखना मेरा काम भी है और अधिकार भी।
चूंकि मुझसे संबंधित टीआई के संबंध में भी अवेदन किया गया था, इसलिए मैंने एसपी को चिट्ठी लिखी थी। लोकतंत्र में एसपी भी मंत्री को चिट्ठी लिख सकते हैं, लेकिन पत्र में अधिकारों को लेकर ही चुनौती दी गई है। यह भी कहा गया है कि किसी प्रकार बाहरी हस्तक्षेप उचित नहीं है। मंत्री का कहना है जब उन्हें क्षेत्र की जनता 20 साल से अपना प्रतिनिधि चुन रही है, तो किस आधार पर उन्हें बाहरी करार दिया जा सकता है और एसपी को इसका अधिकार किसने दिया कि वह पत्र लिखकर को लेकर चुनौती दें।
दाल में कुछ तो काला है
दोनों ही चिट्ठियों के वायरल होने को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने कहा, मैं प्रतिपक्ष में रहते हुए भी अधिकारियों को चिट्ठी को वायरल करना और मुझे चिट्ठी भेजकर उसे भी लीक कराकर वायरल करना बेहद गंभीर मामला है। बेहद चतुराई से इसे अंजाम दिया है। चुंकि मेरे किसी कार्यकर्ता ने तो चिट्ठी को वायरल किया नहीं है, इसलिए दाल लमें कुछ काला है, यह साफ नजर आता है। चिट्ठियों को वायरल करने में किसकी भूमिका रही है, इसकी जाचं कराई जाएगी। इसक बाद सबकुछ सामने आ जाएगा।
ऐसी है एसपी की चिट्ठी
विशयांकित संदर्भित पत्र का अवलोकन करने का कश्ट करें। जिसके माध्यम से श्री सुरेंद पामभोई निरीक्षक थाना प्रभारी फुलबगड़ी जिला सुकमा का थाना प्रभारी नियुक्त किए जाने हेतु निर्देशित में लेख इस प्राकर हे कि जिले में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक की होती है। जो वे अपने अधिनस्थ कार्यरत थाना प्रभारियों के माध्यम से करते हैं और यह पुलिस अधीक्षक का विशेषाधिकार है कि वे इस कार्य हेतु किसे नियुक्त करें या किसे हटावें। पुलिस अधीक्षक के उक्त कार्य में किसी प्रकार का बाहरी हस्ताक्षेप करना अथवा प्रभाव डालना उचित नहीं है। जिससे निरीक्षक सुरेंद्र पामभोई थाना प्रभारी फुलबगड़ी को थाना प्रभारी छिंदगढ़ या तोंगपाल बनाया जाना संभव नहीं है। पत्र आपकी ओर सादर प्रेषित है।

Read More

शिवपुरी । नगर की थोक सब्जी मंडी में मंगलवार रात आग लगने करीब 8 दुकानें जलकर खाक हो गईं। दुकानों में लगी आग से हजारों का वारदाना और प्लास्टिक की क्रेट भी जल गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कृषि उपज मंडी के पास थोक सब्जी मंडी की घटना कारण अभी तक अज्ञात है।
घटना की जानकारी मिलने के साथ ही मौके पर पहुंचे दमकल और पुलिस बल ने लोगों के साथ आग बुझाने का काम शुरू किया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग में प्याज, मिर्ची सहित अन्य सब्जियां पूरी जल गई। व्यापारियों का अनुमान है कि किसी ने जान बूझकर आग लगाई। आग भड़कने के बाद इलाके की बिजली बन्द कर दी गई है। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।

Read More

झारखंड । झारखंड में नक्सलियों का पूरा खात्मा हो चुका है। इसी अभियान के दौरान रामगढ़ में पुलिस ने नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) के पांच सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया ।
 पुलिस को खूफिया जानकारी मिली थी कि रामगढ़ में कुछ नक्सली छुपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाया और नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) पर कार्रवाई की।
बता दें कि ये संगठन प्रतिबंधित है। ऐसे में इसका कोई भी सदस्य तुरंत गिरफ्तार किया जाता है। पुलिस ने 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 2 देशी पिस्तौल और 3 मोबाइल बरामद किए गए।
गिरफ्तार किए गए 5 नक्सलियो के नाम परमेश्वर मुर्मू उर्फ नेता, कुंडा सिंह, उदय राम, बिरसा मुंडा और राम मुर्मू उर्फ हीरो के रुप में हुई है। ये सभी नक्सली बोकारो के पेटरवार के रहने वाले हैं।

Read More

गरियांबद । छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद अब नक्सली लोकसभा चुनाव के बहिष्कार के लिए आदिवासी और ग्रामीणों को चेतावनी दे रहे हैं। जिसके चलते नक्सलियों ने रसेला बस स्टैंड पर पर्चे फेंकने के साथ बैनर लगाकर और बसों में पोस्टर चिपका कर चुनाव बहिष्कार की बात कर रहे हैं। इतना ही नक्सलियों ने बैनल और पोस्टर में संसद के लिए अपमानजनक शब्दों का भी उपयोग किया है।
बता दें इसके पहले पिछले साल छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के समय भी नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया था। इसके तहत नक्सली अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों ग्रामीणों के साथ बैठकें लेने के साथ नक्सलियों ने गांवों में रैलियां तक निकाली थी। लेकिन इन सबका ग्रामीणों पर कोई खास असर नहीं पड़ा और उम्मीद से ज्यादा वोट डालने ग्रामीण पहुंचे थे।

Read More

बालोद । 60 घंटे लगातार सर्च अभियान के बाद आखिरकार एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम खरखरा जलाशय में डूबे 2 युवकों को खोजने में सफल हो गई। सर्च अभियान के दौरान टीम ने तीन दिन बाद दोनों युवकों रिंकू साहू और देवनारायण सोनकर का शव जलाशय से बाहर निकाला ।
बता दें रविवार को डौंडीलोहाराके गांव बंजारी के पास खरखरा जलाशय में पिकनिक मनाने आए युवकों की नाव पलट गई थी। नाव में 5 लोग सवार थे। जिसमें 3 युवकों की जान गांव की एक युवती टीकेश्वरी ने बचाई थी वहीं दो युवक लापता हो गए थे।

Read More

कवर्धा ।  लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में आईजी-डीआईजी ने समीक्षा बैठक ली. चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए. दुर्ग आईजी हिमांशु गुप्ता एवं राजनांदगांव डीआईजी रतन लाल डांगी ने समीक्षा बैठक लेकर दिशा-निर्देश जारी किये. बैठक में कवर्धा एसपी डॉ लाल उमेद सिंह के साथ-साथ जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे ।
जारी किये ये निर्देश..
1. स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण चुनाव
2. लंबित वारंटों की तामीली
3. अवैध शराब एवं नकदी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
4. गुंडा एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध 110, जिला बदर, 107/116 के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई
5. प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान
6. सभी पुलिस कर्मी मतदान करें, इसके लिए पोस्टल बैलेट
7. प्रतिबंधात्मक धाराओं एवं लघु अधिनियमो के अंतर्गत कार्रवाई
8. आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन

Read More