Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
रायपुर । सुकमा एसपी जितेंद्र शुक्ल का ट्रांसफर मामला राजनीतिक रुप ले चुका है। जेसीसीजे ने इसको लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) अध्यक्ष अमित जोगी ने सुकमा पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण और नेशनल हेराल्ड को सरकारी विज्ञापन देने कोआचार संहिता का खुला उल्लंघन बताया है। अपने पत्र में जोगी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस अधिनियम २००७ और आचार संहिता के सभी नियमों की धज्जियाँ उड़ाते राज्य शासन के एक मंत्री के दबाव में अति-संवेदनशील सुकमा ज़िले के पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया गया।
समाचार पत्रों से ज्ञात हुआ है कि उक्त अधिकारी ने अपने स्थानीय विधायक और शासन के मंत्री के थानेदार को हटाने के निर्देशों का पालन करने से इनकार कर दिया और इस कारण प्रदेश सरकार द्वारा उनकी पदस्थापना के दो महीने बाद ही स्थानांतरण पुलिस मुख्यालय रायपुर कर दिया गया। इस से निश्चित रूप से बाक़ी अधिकारियों में भी प्रशासनिक भय और आतंक का वातावरण निर्मित हो रहा है जो चुनाव की निष्पक्षता के लिए घातक सिद्ध होगा।
अहमदाबाद । लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के दो दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होने जा रही है। कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपनी रणनीति को अंतिम रूप देगी और प्रचार अभियान का बिगुल फूंकेगी। बता दें कि मंगलवार को होने वाली कांग्रेस की यह बैठक 58 साल बाद हो रही है, इससे पहले 1961 में हुई थी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से सीएम भूपेश बघेल और मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हो रहे हैं। इस बैठक के बाद राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि सीएम भूपेश बघेल भी इस दौरान सभा को संबोधित करेंगे और दो महीने के अपने काम काज को जनता के बीच रखेंगे।
बिलासपुर । अंतागढ़ टेप मामले में पूर्व मंत्री राजेश मूणत की जमानत याचिका पर अब एक सप्ताह के बाद सुनवाई होगी। बताया जा रहा है कि याचिका में त्रुटि होने पर त्रुटि सुधार करने के लिए एक सप्ताह का समय कोर्ट ने दिया है।
बता दें कि अंतागढ़ टेप मामले में राजेश मूणत सहित चार लोगों के खिलाफ रायपुर के पंडरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस मामले में राजेश मूणत और पुनित गुप्ता की याचिका पहले ही जिला अदालत में खारिज हो चुकी है।जिसके बाद राजेश मूणत और पुनित गुप्ता ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।अब इस मामले में एक सप्ताह के बाद सुनवाई होगी।
कांकेर । जिले के अंतागढ़ थाना इलाके में एक 16 साल की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा लेजा दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। थाना अंतागढ़ में पंजीबद्व होने पर पुलिस अधीक्षक कांकेर के.एल ध्रुव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राजेन्द्र जायसवाल,अतिरिक्त्त पुलिस अधीक्षक कांकेर कीर्तन राठौर एवं अनुविभागिय अधिकारी पुलिस पुपलेश कुमार के पर्यवेक्षण में आरोपी की पतासाजी किया गया।
जिसके बाद आरोपी के पश्चिम बंगाल राज्य में होने की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अमित पद्मशाली के हमराह विशेष टीम गठित कर पश्चिम बंगाल आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए भेजी गई थी। पतासाजी के दौरान आरोपी बबलू उर्फ बाबूर अली पिता नूर इस्लाम उम्र 30 वर्ष निवासी पूर्व चंदागना जिला नार्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल को, देगंगा 24 परगना पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर थाना अंतागढ़ लाया गया। जिसे वैधानिक कार्यवाही करते हुए आज विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अतिरिक्त सत्र न्यायालय भानुप्रतापुर के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल किया गया है।
रायपुर । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्थैतिक निगरानी दल ने पहली बड़ी कार्रवाई की है. टाटीबंध चौक में व्यापारी अरुण कुमार चौरसिया से 2 लाख 25 हजार 500 रुपए नगदी जब्त कर लिया गया है. टाटीबंध चौक पर पॉइंट बनाकर यातायात निरीक्षक ईश्वर हरदेव अन्य कई आरक्षकों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे ।
चेकिंग के दौरान अरुण कुमार चौरसिया के पास से सवा दो लाख रुपए नगदी बरामद किया गया. भौतिक सत्यापन के दौरान रुपयों के संबंध में व्यापारी ने कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया. जिसके चलते व्यापारी से रकम जब्त कर मामले की विस्तृत तस्दीक की जा रही है।
दंतेवाड़ा । अरनपुर थाना इलाके से सब इंस्पेक्टर ललित कश्यप और अतिथि शिक्षक जयसिंह कुरेटी अपहरण के बाद एक हत्या की खबर अफवाह साबित हुई। एएसपी सूरज परिहार ने बताया कि नक्सलियों ने आज सुबह 5ः00 बजे सुरक्षित छोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि लगभग 40 से 50 ग्रामीणों की मदद से सब इंस्पेक्टर ललित कश्यप और अतिथि शिक्षक जयसिंह कुरेटी को छुड़ाया गया। फिलहाल सब इंस्पेक्टर और शिक्षक कहां है। इसकी जानकारी अधिकारी नहीं दे रहे हैं।
इतना जरूर कहा जा रहा है कि दोनों सुरक्षित हैं और शाम तक सब क्लियर हो जाएगा। कहा जा रहा है कि हत्या की अफवाह नक्सलियों ने फैलाई थी, ताकि पुलिस की टीम पहुंचे और नक्सलियों के एम्बुश में फंस जाए, जिससे नक्सली बड़ी घटना को अंजाम दे सकें।
Naxalites in dantewada लगभग 40 से 50 ग्रामीणों की मदद से सब इंस्पेक्टर ललित कश्यप और अतिथि शिक्षक जयसिंह कुरेटी को छुड़ाया गया
दंतेवाड़ा । अरनपुर थाना इलाके से सब इंस्पेक्टर ललित कश्यप और अतिथि शिक्षक जयसिंह कुरेटी अपहरण के बाद एक हत्या की खबर अफवाह साबित हुई। एएसपी सूरज परिहार ने बताया कि नक्सलियों ने आज सुबह 5ः00 बजे सुरक्षित छोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि लगभग 40 से 50 ग्रामीणों की मदद से सब इंस्पेक्टर ललित कश्यप और अतिथि शिक्षक जयसिंह कुरेटी को छुड़ाया गया। फिलहाल सब इंस्पेक्टर और शिक्षक कहां है। इसकी जानकारी अधिकारी नहीं दे रहे हैं।
इतना जरूर कहा जा रहा है कि दोनों सुरक्षित हैं और शाम तक सब क्लियर हो जाएगा। कहा जा रहा है कि हत्या की अफवाह नक्सलियों ने फैलाई थी, ताकि पुलिस की टीम पहुंचे और नक्सलियों के एम्बुश में फंस जाए, जिससे नक्सली बड़ी घटना को अंजाम दे सकें।
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं. सीएम और होम मिनिस्टर दोनों सीडब्ल्यूसी की बैठक में शामिल होंगे. अहमदाबाद में आयोजित सीडब्ल्यूसी की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में होगी. इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के दर्जनों आला नेता मौजूद रहेंगे।
जांजगीर-चाम्पा । सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के पेट में चाकू घोंप दिया. बाद में खुद के पेट में भी चाकू चलाकर अपनी भी हालत गंभीर कर ली. घायल सिरफिरे आशिक और घायल प्रेमिका को रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र के गांव बड़े सीपत की है. बड़े सीपत के युवक मुकेश साहू गांव की एक युवती से प्रेम करता था
बताया जा रहा है कि एकतरफा मोहब्बत के चलते युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है. युवती युवक से प्रेम नहीं करती थी. युवक लंबे समय से युवती को अपने प्रेम के लिए राजी करने में लगा हुआ था. एकतरफा प्रेम से खफा युवक आज सुबह चाकू लेकर युवती के घर पहुँच गया और प्रेमिका पर प्राणघातक हमला कर दिया ।
बाद में खुद के पेट में भी चाकू घोंप लिया. घायल दोनों युवक-युवती को पहले मालखरौदा सीएचसी लाया गया था. दोनों की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी के डॉक्टरों ने रायगढ़ रेफर कर दिया. आरोपी युवक के खिलाफ मर्ग कायम कर पुलिस मामले की विस्तृत तस्दीक में जुट चुकी है ।
भोपाल। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा है । उन्होंने कहा है कि अब देश को एक सशक्त प्रधानमंत्री की जरूरत है जिसने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी हमले का बदला लिया। इससे पहले कांग्रेस के किसी प्रधानमंत्री ने ऐसा काम किया था क्या? शिवराज ने कहा कि मैं जिनका नाम नहीं लेना चाहता ऐसे लोग एयर स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं। नाम लूंगा तो मुझे घर जाकर नाहना पड़ेगा।
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा प्रदेश कांग्रेस सरकार एक्सिडेंटल व बैसाखी वाली सरकार है। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस विधायकों की भी एयर स्ट्राइक हो सकती है। विधानसभा चुनाव के वक्त राहुल गांधी ने 10 दिन में कर्ज माफी की बात कही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को छोड़ किसी का 2 लाख का कर्जा माफ हुआ हो तो मैं उसे 2 लाख दूंगा।

K.W.N.S.- रायपुर। राज्यभर में जिला पुलिस बल के थानों में तैनात और माओवादी मोर्चे पर तैनात पुलिस जवानों को साप्ताहिक अवकाश मिलने की राह आसान नहीं है। पुलिस डिपार्टमेंट पहले से ही स्वीकृत पदों का पूरा नहीं कर पाया है और अब राज्यभर में रोज 7 हजार पुलिसकर्मियों को अवकाश देने अतिरिक्त फोर्स की जरूरत पड़ेगी।
अगर इतनी फोर्स का तत्काल इंतजाम नहीं किया गया तो थानों की विवेचना से लाॅ एंड आर्डर कंट्रोल करने में पुलिस की फजीहत हो जाएगी। सिर्फ रायपुर जिले में थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को रोज अवकाश देने के लिए 350 पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त जरूरत पड़ेगी।
पुंलिस के एक्सपर्ट की मानें तो डिपार्टमेंट में दो तरफ की फोर्स की जरूरत पड़ेगी। जितने थानों और माओवादी इलाके में जवानों को अवकाश दिया जाएगा, उतने जवानों को ड्यूटी पर तैनात रखना होगा। राज्यभर में पूरी फोर्स के 10 फीसदी जवानों को एक बार में साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा तो 10 फीसदी अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगानी पड़ेगी। ऐसा करने पर ही सिस्टम बेहतर होगा, नहीं तो ला एंड आर्डर कंट्रोल करने में दिक्कतें होंगी।
सिस्टम बैठाने में पुलिस परेशान
राज्यभर में कुल करीब 70 हजार फोर्स है। इसमें 10 फीसदी पुलिस जवान रोज अवकाश पर रहेंगे। वहीं, करीब 20 हजार पुलिस जवानों के पद लंबे समय से रिक्त हैं। सिर्फ रायपुर में कुल 3500 बल तैनात है। इसमें रोज 350 पुलिसकर्मियों को अवकाश देना है।
ऐसे में 350 पुलिस बल की अतिरिक्त जरूरत पड़ेगी। इसमें प्रत्येक थाना प्रभारी को हफ्ते में एक दिन अवकाश देना है। इसे लेकर होमवर्क शुरू किया गया है, लेकिन सिस्टम बैठाने में अफसर भी परेशान हो गए हैं।
6 हजार पुलिसकर्मियों को लाभ नहीं
पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक साप्ताहिक अवकाश का आदेश पुलिस दफ्तरों में लागू नहीं होगा। आईजी रेंज, डीआईजी, एसपी, सीएएफ के वरिष्ठ अफसरों के दफ्तरों, पुलिस मुख्यालय,छसबल रेडियो मुख्यालयों और ट्रेंनिग स्कूल एवं अकादमी में तैनात पुलिसकर्मियों को अवकाश का लाभ नहीं मिलेगा। इससे राज्यभर में करीब 5 से 6 हजार पुलिसकर्मी साप्ताहिक अवकाश की सुविधा से वंचित रहेंगे।
ये आदेश जारी किया गया
रात्रिकालीन ड्यूटी के बाद अगले दिन अवकाश दिया जाएगा।
माओवादी प्रभावित इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों को 3 महीने में 8 दिन का अवकाश मिलेगा।
साप्ताहिक एक दिवसीय अवकाश प्रारंभिक तौर पर आरक्षक से लेकर निरीक्षक तक को मिलेगा।
एसपी अपने अपने जिले के थाना एवं चैकी क्षेत्रों में पदस्थकर्मियों का इस प्रकार से रोस्टर तैयार करेंगे, जिसमें प्रत्येक पुलिसकर्मी के अवकाश का दिन तय होगा।
वीवीआईपी ड्यूटी एवं कानून व्यवस्था की स्थिति में पुलिस अधीक्षक द्वारा साप्ताहिक अवकाश को स्थगित किया जा सकेगा। यह अवकाश पुलिसकर्मी को उसी माह या फिर अन्य परिस्थितियों में 1 दिन का जमा रहेगा।
अवकाश की गणना 12.5 पर रवानगी और रात्रि 11.55 की वापसी नहीं होगी। सामान्य अवकाश में रवानगी संध्या रोलकाॅल के बाद दी जाएगी और सुबह गणना के समय आमद कराई जाएगी।