Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की अहम बैठक समाप्त होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम रमन सिंह ने बताया, आज कि यह बैठक लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रखी गई थी। आज चुनाव के अलग-अलग पदाधिकारी की बैठक हुई है, इसके माध्यम से आगामी समय के बैठकों की तारीख तय की गई है।
उन्होंने कहा, 13 से 16 मार्च के बीच बैठक होगी जिसमें आगामी कार्यक्रम के लिए भी एजेंडे तय किये जायेंगे। बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और सभी ने मिलकर जोर शोर से तैयारियां भी शुरू कर दी है। बीजेपी के लिए एक वातावरण का निर्माण किया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव लेकर पूर्व सीएम ने कहा, बीजेपी का एक मुद्दा है- कि आखिर देश का नेतृत्व कौन करेगा देश के मान सम्मान और गौरव बढ़ाने का काम मोदी जी ने किया है उनके अलावा दूसरा कोई विकल्प नही है।
वहीं डॉ. रमन कांग्रेस पर भी निशाना साधने नहीं चुके उन्होंने कहा, लोगों को भ्रम में लाकर विधानसभा चुनाव जीता था। अब जनता में 70 दिन में ही निराशा आ गई है। घोषणा पत्र के वायदों को पूरा नही किया कांग्रेस ने।
रायपुर । लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही अब कांग्रेस और भाजपा में एक-दूसरे पर जुबानी और ट्विट हमले भी बढ़ गए हैं। दोनों पार्टियां एक दूसरे से जनता के सरोकार से जुड़े सवालों के जवाब मांग रही हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर राज्य में अपनी सरकार के 60 दिन के कार्यकाल का ब्योरा दिया।
उन्होंने बताया कि इन कामों के दम पर वे इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। दूसरी तरफ इस कांफ्रेंस के बाद सीएम भूपेश बघेल ने एक ट्विट किया है, जिसमें उन्होंने देश के विकास को लेकर पीएम मोदी से जवाब मांगा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विट में लिखा है कि, ‘हमने तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के अपना 60 दिनों का रिपोर्ट कार्ड पेश कर दिया। क्या मोदी जी में हिम्मत है कि वे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने 60 महीनों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे’ अब इस ट्विट पर प्रदेश भाजपा या पीएम मोदी की तरफ से किसी जवाब का इंतजार है।
रायपुर । पांच संभाग और 27 जिलों में बंटे छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा और 11 लोकसभा की सीटें हैं। इसमें चार आदिवासी व दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। पांच सीटें सामान्य हैं। नौ लोकसभा क्षेत्रों में आठ- आठ तथा दो में नौ-नौ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 2008 में हुए परिसीमन से पहले सारंगढ़ लोकसभा सीट भी हुआ करती थी, लेकिन परिसीमन में उस सीट को समाप्त कर दिया गया, उसके स्थान पर कोरबा नई लोकसभा सीट है।
सरगुजा संभाग में केवल एक सीट
सरगुजा संभाग में लोकसभा की केवल एक सीट है। हालांकि इसी संभाग के जशपुर जिले की तीन सीट रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। इसी तरह कोरिया जिले की भरतपुर-सोनहट विधानसभा क्षेत्र कोरबा लोकसभा सीट में शामिल है। वहीं, रायपुर का कसडोल विधानसभा सीट जांजगीर लोकसभा सीट में शामिल है। धमतरी जिले की सिहावा, दुर्ग जिले की संजारी-बालोद व गुंडरदेही विधानसभा कांकेर लोकसभा सीट के अंतर्गत है।
राज्य से चुने जाते हैं पांच राज्यसभा सदस्य
संसद की उच्च सदन राज्यसभा के लिए छत्तीसगढ़ से पांच सदस्य चुने जाते हैं। फिलहाल इनमें से तीन सीट भाजपा और दो कांग्रेस के खाते में हैं।
राज्य की लोकसभा सीट व उनमें शामिल विधानसभा क्षेत्र
– सरगुजा (अजजा)- कुल आठ विधानसभा क्षेत्र (सामान्य-03, अजजा- 05)
प्रेमनगर, भटगांव, अंबिकापुर, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुंड्रा, सीतापुर।
– रायगढ़ (अजजा)- कुल आठ विधानसभा क्षेत्र (सामान्य- 02, अजजा-05, अजा- 01)
जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, रायगढ़, खरसिया, लैलूंगा, धरमजयगढ़, सारंगढ़।
– जांजगीर (अजा)- कुल आठ विधानसभा क्षेत्र (सामान्य-06, अजा- 02)
कसडोल, बिलाईगढ़, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, जैजैपुर, चंद्रपुर, पामगढ़।
– कोरबा (सामान्य) कुल आठ विधानसभा क्षेत्र (सामान्य- 04, अजजा- 04)
भरतपुर-सोनहट, मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर, रामपुर, पाली-तानाखार, कोरबा, कटघोरा, मरवाही।
– बिलासपुर (सामान्य) कुल आठ विधानसभा क्षेत्र (सामान्य- 06, अजा- 02)
कोटा, लोमरी, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मुंगेली, मस्तूरी।
– राजनांगदांव (सामान्य) कुल आठ विधानसभा क्षेत्र (सामान्य-06, अजजा-01, अजा-01)
पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, डोंगरगढ़, मोहला-मानपुर।
– दुर्ग (सामान्य) कुल नौ विधानसभा क्षेत्र (सामान्य- 07, अजा-02)
पाटन, भिलाई नगर, वैशाली नगर, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, साजा, बेमेतरा, अहिवारा, नवागढ़।
– रायपुर (सामान्य) कुल नौ विधानसभा क्षेत्र (सामान्य- 08, अजा- 01)
बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर पश्चिम, रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण, रायपुर ग्रामीण, अभनपुर, आरंग।
– महासमुंद (सामान्य) कुल आठ विधानसभा क्षेत्र (सामान्य- 06, अजा- 02)
बसना, खल्लारी, महासमुंद, सराइपाली, राजिम, बिंद्रानवागढ़, कुरूद, धमतरी।
– बस्तर (अजजा) कुल आठ विधानसभा क्षेत्र (साामान्य- 01, अजजा- 07)
जगदलपुर, कोंडगांव, बस्तर, चित्रकोट, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंटा।
– कांकेर (अजजा) कुल आठ विधानसभा क्षेत्र (सामान्य- 01, अजजा 07)
सिहावा, संजरी- बालोद, गुंडरदेही, डोंडीलोहारा, अंतागढ़, भानुप्रातापुर, कांकेर, केशकाल।
जशपुरनगर । जिस वक्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त आम चुनाव की तारीख की घोषणा कर रहे थे,रायगढ़ सांसद और केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय पत्थलगांव तहसील के बागबहार में कार्यकर्ता सम्मेलन समाप्त कर कांसाबेल विकासखंड के बगिया स्थित अपने निवास पर वापस लौटे थे। आदर्श आचरण संहिता लागू होने की सूचना मिलते ही उन्होंने अपना शासकीय वाहन जिला प्रशासन को वापस लौटा दिया।
इससे बागबहार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार ने विकास के साथ देश की सीमा की रक्षा के लिए जो दृढ़ संकल्प दिखाया है,उससे देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है।
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो माह के कार्यकाल में भाजपा ने सवाल खड़ा किया है। भाजपा प्रवक्ता शिवरतन शर्मा ने कहा कि घोषणापत्र में किए गए वादों से मुकर कांग्रेस सरकार ने किसानों, युवाओं, शिक्षाकर्मियों, अनियमित कर्मचारियों व चिटफंड पीड़ितों के साथ अन्याय किया है।
शासन में आने के बाद नियम लगाना कि केवल अल्पकालीन ऋण माफ होगा, केवल 400 यूनिट बिजली बिल आधा होगा, पूर्ण शराबबंदी नहीं होगी, यह कांग्रेस पार्टी के दागदार चरित्र को और दागदार बनाता है। कांग्रेस पार्टी चिटफंड कम्पनियों के समान जनता का विश्वास लूटने वाली चिटफंड सरकार है, जिससे जनता मोहभंग होने लगा है और लोग भूपेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करने लगे हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि सीएम खुद जमानत पर हैं, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर उंगली उठाने पर उन्हें लज्जा नहीं आती है। भूपेश बघेल हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को न्यायालय ने आरोप मुक्त कर दिया है और आपका यह आरोप न्यायालय की अवमानना के साथ-साथ व्यक्ति विशेष के मान का हनन भी है।
शर्मा ने कहा कि रायपुर से दिल्ली तक मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व राष्ट्रीय सोनिया गांधी तक जमानत पर घूम रहे हैं। भूपेश बघेल अपने करामाती वर्तमान और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के टैक्स चोरी के आरोपों पर क्या कहना चाहेंगे जमानती पार्टी देश में सरकार बनाने का दिवा स्वप्न देख रही है।
रायपुर । लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही भाजपा चुनावी मोड में आ गई है। दो दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष बने विक्रम उसेंडी ने पूरी मुस्तैदी के साथ काम करना शुरू कर दिया है। पार्टी अगले 15 दिन में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर देगी। उम्मीदवारों के चयन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक 11 मार्च को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में बुलाई गई है।
इसमें प्रदेश पदाधिकारी, कोर ग्रुप और लोकसभा सांसदों के साथ मंथन किया जाएगा। पहले चरण में छत्तीसगढ़ की एक लोकसभा सीट होने के कारण पार्टी को 25 मार्च तक उम्मीदवार की घोषणा करनी है। ऐसे संकेत मिले हैं कि पहले चरण के उम्मीदवार की घोषणा दस दिन में कर दिया जाएगा।
पार्टी ने हर लोकसभा का प्रभारी बनाया है। साथ ही 11 लोकसभा सीट के लिए तीन क्लस्टर भी बनाया है। इसमें दिग्गज नेताओं को कमान सौंपी गई है। विक्रम उसेंडी खुद सभी 11 लोकसभा का अगले पांच दिन में दौरा करेंगे और टिकट के दावेदारों से चर्चा करेंगे।
भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो अमित शाह की टीम के सदस्यों ने सभी लोकसभा के उम्मीदवारों का सर्वे किया है। इसमें पांच सांसदों के परफार्मेंस को कमजोर मानते हुए उनके स्थान पर नए उम्मीदवार को उतारने की अनुशंसा की है। पार्टी ने संकेत दिया है कि नए और युवा चेहरों पर दांव लगाया जाएगा।
विक्रम उसेंडी ने बताया कि जमीन स्तर पर सर्वे का काम पूरा हो गया है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दिया जाएगा। चुनाव समिति की बैठक 20 मार्च को संभावित है।
पांच लोकसभा में हर बार बदले जाते हैं उम्मीदवार
पिछले तीन चुनाव के आंकड़ों को देखते तो पांच लोकसभा में हर चुनाव में उम्मीदवार बदल दिये जाते हैं। पिछले चुनाव में राजनांदगांव, कांकेर, सरगुजा, कोरबा और बिलासपुर के उम्मीदवार को बदलकर नये चेहरे को मैदान में उतारा गया था। इस चुनाव में भी करीब पांच चेहरे बदले जा सकते हैं।
पिछले चुनाव में लगातार जीत दर्ज कर रहे रमेश बैस, विष्णुदेव साय, कमलादेवी पटले, चंदूलाल साहू पर पार्टी एक बार फिर दांव लगा सकती है। दुर्ग लोकसभा पर जातिगत समीकरण के आधार पर उम्मीदवार की खोज होगी। पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बाद भी सरोज पांडेय दुर्ग लोकसभा से हार गई थी। सरोज के राज्यसभा में होने के कारण पार्टी वहां नए उम्मीदवार की तलाश कर रही है।
इंदौर । हरसिद्धी मंदिर के पास तीन मंजिला बिल्डिंग में स्थित एक स्कूल बैग की दुकान में शॉर्ट सर्किट से रविवार रात करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। वहीं बिल्डिंग से लगी एक कैनवास की दुकान भी आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 8-10 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना पंढरीनाथ थाना क्षत्र की की बताई जा रही है।
स्कूल बैग की दुकान होने के कारण आग से उठ रहा काला धुआं ऊपर की मंजिल पर स्थित फ्लैट में भरने लगा। इस दौरान बिल्डिंग में एक परिवार के छह सदस्य फंस गए। इसी बीच बिजली भी चली गई जिसकी वजह अंधेरा हो गया। एक तो रात दूसरा काले धूएं का घोर अंधेरा होने के कारण सभी लोग बमुश्किल दीवार पकड़कर बाहर आ पाए। गनीमत यह रही किसी समय पर पता चल जाने के कारण हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
रायपुर । भाटापारा रेलवे स्टेशन में पदस्थ आरपीएफ की एक महिला इंस्पेक्टर ने अपने पति को गोली मार दी। घायल दीपक श्रीवास्तव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपित महिला एसआई को उसके पति ने किसी और के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद आरोपित महिला ने पति पर गोलियां चला दीं।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित महिला एसआई सुनीता मिंज और आरपीएफ में ही इंस्पेक्टर दीपक श्रीवास्तव के बीच प्रेम संबंध था और कुछ समय पहले दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों अलग-अलग जगह पदस्थ थे।
रायपुर । विश्व में पहली बार थर्ड जेंडर समुदाय का सामूहिक विवाह होने जा रहा है। यह अयोजन रायपुर में होगा। इस सामूहिक विवाह में 15 ट्रांसजेंडर अपने पुरुष साथी संग परिणय सूत्र में बधेंगी। खास बात यह है कि इनका कन्यादान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी इस विवाह समारोह में शिरकत करेंगे।
सामूहिक विवाह में हिस्सा लेने प्रदेश के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और कोलकाता से भी जोड़े आ रहे हैं। 15 जोड़ों में से 8 प्रदेश के हैं, जबकि शेष देश के अन्य राज्यों से हैं। सामूहिक विवाह के लिए 50 कपल ने आवेदन किया था। इनमें से 15 ऐसे जोड़ों का चयन किया गया है, जिनके दस्तावेज सही पाए गए।
थर्ड जेंडर समुदाय की विद्या राजपूत ने बताया कि यह आयोजन इसलिए कराया जा रहा है, ताकि थर्ड जेंडर का भी समाजीकरण हो सके। हमारे समाज के जो लोग रिलेशनशिप में रह रहे हैं, उनके रिश्ते को एक नाम दिया जा सके। बचपन से हमारी ख्वाहिश होती है। कि हमारी शादी हो और हम भी दूल्हा-दुल्हन बने। इस सपने को सच करने की दिशा में ही हमने कदम बढ़ाया है।
अब अपनी शादी में नाचेंगे
अभी तक दूसरों की शादियों में ही नाचते और खुशियां मनाते आ रहे हैं। इस आयोजन के जरिए हमारे बचपन का सपना पूरा होगा। हम अपनी शादी का जश्न मनाएंगे।
– विद्या राजपूत, थर्ड जेंडर वेलफेयर बोर्ड
हल्दी मेहंदी से लेकर बारात बिदाई और रिेसेप्शन भी
सामूहिक विवाह परंपरागत हिंदू रीति रिवाज से होगा। 29 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्म होगी। इसके अगले दिन बारात आएगी। 30 मार्च को बारात ाअने के बाद विवाह होगा। विदाई और रिसेप्शन भी इसी दिन रखा गया है। विवाह आयोजन के लिए दो स्थलों पर चर्चा चल रही है।
शादी या तो वीआईपी रोड स्थित एक निजी होटल में होगी अथवा शहर के भीतर एक होटल में इस विवाह के लिए बात की जा रही है। शादी समारोह में किसी तरह की कोई कमी न रह जाए, इसका कपूरा ध्यान रखा जा रहा है। यह आयोजन थर्ड जेंडर को समाज की मुख्यधारा में लाने और उन्हें परिवार से जोड़ने का एक प्रयास है।
जम्मू । दक्षिण कश्मीर स्थित पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस बीच खबर है कि मारे गए आतंकियों में जैश आतंकी और पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड मुदस्सिर भी शामिल है। हालांकि, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया गया है। इससे पहले आतंकियों का ठिकाना बने मकान को सुरक्षाबलों ने उड़ा दिया।
त्राल के पिगंलिश क्षेत्र में सुरक्षाबलों को क्षेत्र में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने पूरे क्षेत्र को घेर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान एक घर में छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
काफी देर तक गोलीबारी चलती रही। इसके बाद जिस घर में आतंकी छुपे थे। सुरक्षाबलों ने उसे उड़ा दिया। पहले दो शव मिले। इसके बाद एहतियात बरतते हुए तलाशी अभियान चलाया गया। कुछ देर बाद मलबे में एक और शव मिला है। तीनों आतंकी किस संगठन के हैं इस बारे में पता नहीं चला है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेरा हुआ है।