Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी में एनएच 43 सुरखी टैंक में देर रात दो ट्रकों की आपस भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं 3 को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है हादसे का कारण ओव्हर टेक करना है। दुर्घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने अनुशंसा हेतु राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों के विधायकों की समिति का गठन किया गया हैं। इस समिति में भारतीय जनता पार्टी के 2 सदस्य, बहुजन समाज पार्टी के 1, जनता कांग्रेस पार्टी के 1 सदस्य और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 8 सदस्य शामिल हैं। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने शराबबंदी को लेकर अन्य समितियों का भी गठन किया है।
नरसिंहपुर । तेंदूखेड़ा के घोघरा नाले के पास देर रात बीजेपी जिला उपाध्यक्ष पंडित विष्णु शर्मा पर कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। हमले में जिला उपाध्यक्ष विष्णु के पीठ एवं जांघ समेत शरीर पर कई जगह वार किया गया। जिसके बाद भाजपा नेता को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं भाजपा नेता विष्णु ने अपने बयान में कांग्रेस विधायक पर जान से मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया किसी बाईक पर सवार होकर किसी शादी से लौट रहे थे जिसके बाद तेंदूखेड़ा घोघरा नाके के पास कुछ लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सांसद राव उदय प्रताप सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, पूर्व जनपद सदस्य राजीव अग्रवाल घायल विष्णु शर्मा का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।
-रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने पुलिस जवानों और कर्मचारियों को अब तक की सबसे बड़ी सौगात दी है। भूपेश सरकार ने पुलिस जवानों को हफ्ते में एक छुट्टी देने की घोषणा की है, वहीं सरकारी कर्मचारियों का डीए भी 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दिया है ।
मुंगेली। जिले के आगर नदी में एक युवक की तैरती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पहुंची पुलिस शव को बाहर निकालकर घटना की जांच में जुट गई है ।
कवर्धा। नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक रेप करने की घटना निकलकर सामने आई है। मामले की पुलिस से शिकायत के बाद तीन नाबालिग समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।
नोएडा । में पीएम मोदी आज दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के विस्तार 6.6 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे। 6.6 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेक्शन तक जाएगी।
इस लाइन पर सेक्टर 34, सेक्टर 52, सेक्टर 61, सेक्टर 59, सेक्टर 62 और नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी ये स्टेशन हैं। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि पीएम मोदी ग्रेटर नोएडा में एक रैली से नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी खंड का उद्घाटन करेंगे।
रायपुर । नेहरूनगर स्वीपर कालोनी की झोपड़ी में शनिवार तड़के अचानक आग लगने से 3 लोगों की झुलसने से मौत हो गई। वहीं कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 2 घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा आग इतनी भयावह थी झोपड़ी बुरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार एक ही झोपड़ी के अंदर ही जलने के कारण मौत हो गई। चार लोगों को जलने के कारण अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई। वहीं दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस अभी इस बारे में अभी कहने से इंकार कर रही है।
रायपुर । नेहरूनगर स्वीपर कालोनी की झोपड़ी में शनिवार तड़के अचानक आग लगने से 3 लोगों की झुलसने से मौत हो गई। वहीं कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 2 घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा आग इतनी भयावह थी झोपड़ी बुरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार एक ही झोपड़ी के अंदर ही जलने के कारण मौत हो गई। चार लोगों को जलने के कारण अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई। वहीं दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस अभी इस बारे में अभी कहने से इंकार कर रही है।
रायपुर । अनियमितताओं और अनुदान राशि के दुरुपयोग के आरोप में राज्य सरकार ने कृषि विभाग के दो उपसंचालकों को निलंबित कर दिया है। बता दें बिलासपुर के उप संचालक आर जी अहिरवार और कांकेर के उप संचालक चिरंजीवी सरकार के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। जिसके आदेश शुक्रवार को जारी कर दिए गए हैं। वहीं दोनों अधिकारियों को निलंबित कर मुख्यालय में अटैच कर दिया है।
प्रदेश सरकर द्वारा निलंबन की यह कार्रवाई पिछले साल 2016-17 में कृषकों को दिए जाने वाले ड्रिप, सिंचाई पंप, कृषि यंत्रों और स्प्रिंकलर वितरण में अनियमितता का कारण बताया हैं वहीं दोनों अधिकारियों पर सरकार द्वारा दी गई अनुदान राशि का दुरुपयोग का भी आरोप है।
रायपुर । छत्तीगसढ़ में किसानों की कर्जमाफी पर विपक्ष के निशाने पर रही सरकार ने अब किसानों को कर्जमाफी का प्रमाण पत्र बांटना शुरू कर दिया है। सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जांजगीर के किसानों को प्रमाण पत्र बांटा। इस प्रमाण पत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सहकारिता मंत्री प्रेमसाय की फोटो लगी हुई है।
दरअसल, भाजपा लगातार यह आरोप लगा रही है कि किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। किसी भी किसान को नोड्यूस नहीं दिया गया है, जिससे किसानों को बैंक कर्ज नहीं दे रहे हैं। इसको देखते हुए सरकार ने प्रमाणपत्र वितरण शुरू किया है।
जांजगीर-चांपा जिले के विकास खंड़ नवागढ़ के ग्राम अमोदा में अल्प कालीन कृषि ऋण माफी योजना के तहत 35 किसानों को ऋण माफी का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही टेकाम ने हरित क्रांति योजना के तहत 15 लाख 40 हजार स्र्पये की लागत से दो सौ मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम का भूमि पूजन भी किया।
प्रभारी मंत्री ने स्थानीय लोगों की मांग पर हाई स्कूल परिसर में अहाता निर्माण एवं अन्य आवश्यकताओं को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की समृद्धि के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की है। सरकार गठन होते ही किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने के लिए धान की कीमत 2500 स्र्पये प्रति क्विंटल दिलायी गई।
सिंह ने कहा कि अल्प कालीन कृषि ऋण माफी योजना के तहत राज्य के किसानों का 6 हजार करोड़ स्र्पये से अधिक राशि का कृषि ऋण माफ किया गया। सरकार के इन फैसलों से किसानों का उत्साह बढ़ा है। युवाओं में भी कृषि के प्रति रूचि बढ़ी है। डॉ. टेकाम ने बताया कि किसानों की समृद्धि के लिए नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी को संरक्षित करने के लिए भी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। बीपीएल परिवार को भी 35 किलो चावल प्रति कार्ड दिया जा रहा है।