Author: admin

रायपुर । विधानसभा चुनाव की बम्पर जीत का उत्साह लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं का अतिउत्साह न बन जाए। कांग्रेस को इस बात की चिंता सता रही है कि लोकसभा चुनाव में कहीं कार्यकर्ताओं का यह अतिउत्साह पार्टी की नैय्या न डुबा दे। पार्टी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने मंत्रियों और विधायकों को तो नसीहत दे दी है कि वे अब विधायकी छोड़कर रोड पर उतर जाएं। वहीं, संगठन इस कोशिश में लगा है कि कार्यकर्ता उत्साहित रहें, लेकिन अतिउत्साहित न हों।
छत्तीसगढ़ बनने के बाद यह देखा गया है, कि जिस पार्टी की प्रदेश में सरकार बनती है, उसे ही लोकसभा चुनाव में भी बढ़त मिलती है। इसका कारण यह है कि विधानसभा चुनाव के नतीजे के चार माह बाद लोकसभा चुनाव हो जाता है। जीतने वाली पार्टी के पक्ष में माहौल बना रहता है।
अभी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 90 में से 68 सीटों पर जीत मिली है, इसलिए कांग्रेस का मानना है कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर बनी हुई है। पार्टी मानती है कि कांग्रेस कुछ पक्ष में मजबूत है, तो कहीं पर अपनी कमजोरी भी मानकर चल रही है। कमजोरी को दूर करने की कवायद चल रही है।
कांग्रेस का मजबूत पक्ष
– तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत।
– प्रदेश सरकार के 60 दिनों की उपलब्धियां।
– पहली बार बूथ स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ता तैयार।
– सरकार बनने पर पार्टी पर भरोसा लौटा, कई नेता वापस आए।
– मोदी को घेरने राफेल, जीएसटी, नोटबंदी जैसे सशक्त मुद्दे हैं कांग्रेस के पास।
कांग्रेस का कमजोर पक्ष
– मंत्रिमंडल गठन के बाद से वरिष्ठ विधायकों में नाराजगी।
– ज्यादा दावेदार होने पर असंतोष का खतरा।
– मोदी सरकार की विफलता को घर-घर पहुंचाने की चुनौती।
– ऊपर ही ऊपर जिम्मेदारी का तय होना, इसलिए रणनीति के क्रियान्वयन में पिछड़ जाना।
– पिछले तीन लोकसभा चुनाव में केवल एक-एक सीट जीतती रही।

Read More

रायपुर । लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों का बड़ा हथियार सोशल मीडिया रहेगा। छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया वार के लिए कांग्रेस अपने छह लाख से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को तैयार करने में जुट गई है। पहली बार पार्टी का आइटी सेल सभी मोर्चा, संगठन, विभाग और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को सोशल मीडिया वार की ट्रेनिंग दे रहा है। प्रशिक्षण पाने वाले पदाधिकारी अपने संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया वार के लिए तैयार करेंगे।
छत्तीसगढ़ बनने के बाद विधानसभा चुनाव में पहली बार कांग्रेस ने सोशल मीडिया में अपनी ताकत दिखाई थी। आइटी सेल का गोपनीय स्थान पर बकायदा वार रूम तैयार किया गया था, जहां न केवल पार्टी के आइटी सेल के पदाधिकारी, बल्कि दूसरे राज्यों से आइटी विशेषज्ञों ने भी मोर्चा संभाल रखा था।
वार रूम से आइटी सेल की जिला स्तर की टीम जुड़ी थी, जो कांग्रेस समर्थित पोस्ट को मतदाताओं तक फैलाने का काम करती थी। अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सोशल मीडिया में वृहद स्तर पर विस्तार नजर आएगा।
इसका कारण यह है कि आइटी सेल न केवल अपनी टीम, बल्कि युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक विभाग समेत अन्य मोर्चा-संगठनों को जोड़कर सोशल मीडिया वार में कूदने वाला है। सब मिलाकर कांग्रेस के लगभग छह लाख तीन हजार सदस्य हैं, सभी को सोशल मीडिया वार से जोड़ा जा रहा है, जिसकी शुस्र्आत रायपुर संभाग से हो चुकी है।
आइटी सेल ने 17 मार्च तक सभी संभाग के मोर्चा, संगठन, विभाग व प्रकोष्ठों के जिलास्तर के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है। जिले के पदाधिकारी कैंप लगाकर ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।
बघेल सरकार की ब्रांडिंग एपीसोड
प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार है, इसलिए आइटी सेल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार के 60 दिनों के काम की ब्रांडिंग करने वाला वीडियो एपीसोड भी तैयार कर रहा है। इसे भी सोशल मीडिया पर हर दिन चलाया जाएगा।
केंद्र की नाकामियों पर भी वीडियो सिरीज
विधानसभा चुनाव में ‘रमन का उल्टा चश्मा” नाम से वीडियो सिरीज कांग्रेस आइटी सेल ने बनाया था, जो हिट हुआ था। राहुल गांधी ने भी इस वीडियो सीरिज की तारीफ की थी। अब प्रदेश का आइटी सेल लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टॉरगेट करने की तैयारी कर रही है। आइटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने बताया है कि सोशल मीडिया पर मोदी को घेरने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं की पोल खोलती वीडियो सिरीज तैयार किया जा रहा है, जो कि जल्द ही एक के बाद एक लांच किया जाएगा।

Read More

रायपुर। भारतीय निर्वाचन आयोग व्दारा आज छत्तीसगढ़ में होने वाले लोकसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई। इसके साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। छत्तीसगढ़ में चुनाव तीन चरणों में होंगे। प्रथम चरण में 11 अप्रैल को बस्तर, व्दितीय चरण में 18 अप्रैल को कांकेर, राजनांदगांव एवं महासमुन्द तथा तीसरे चरण में 23 अप्रैल को रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर चाम्पा, दुर्ग एवं सरगुजा में मतदान होंगे। मतगणना 23 मई को होगी। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि 1 जनवरी 2019 की स्थिति में मतदाता सूची  का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। प्रदेश में कुल 1 करोड़ 89 लाख 16 हजार 285 मतदाता हैं। 94 लाख 77 हजार 113 पुरुष एवं 94 हजार 38 हजार 463 महिला मतदाता हैं। तृतीय लिंग मतदाता 709 हैं। प्रदेश में कुल 15 हजार 758 सेवा मतदाता पंजीकृत हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 76 लाख 64 हजार 520 थी। प्रदेश में कुल 23 हजार 727 मतदान केन्द्र हैं। शहरी क्षेत्रों में 4 हजार 443 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 19 हजार 284 मतदाता हैं।

Read More

 अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीस सूत्रीय, वाणिज्यिकर जी.एस.टी. तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज यहॉ वार्ड क्रमांक 44 में 15 लाख रूपये की लागत से  नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि शहर के विकास में नगर निगम पूरी योजना के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज इस सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया है। इस सामुदायिक भवन के बन जाने से लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों  के लिए अन्य स्थानों पर किराया के भवन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी तथा उन्हें रियायती दर पर अपने ही वार्ड में सुसज्जित भवन उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के साथ ही साथ सौंदर्यीकरण तथा पर्यावरण अनुकूल माहौल स्थापित करने में नगर निगम ने सराहनीय प्रयास किया है। अम्बिकापुर शहर ने हाल ही में स्वच्छता रैंकिंग में देश में दूसरे स्थान हासिल कर अपनी पहचान स्थापित कर ली है, यह हमसब के लिए गौरव की बात है।
    इस अवसर पर महापौर डॉ अजय तिर्की, डिप्टी मेयर श्री अजय अग्रवाल, पार्षद श्रीमती सीमा सोनी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा निगम के अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Read More

गरियाबंद ।  रिश्तेदार की शादी में परिजन उलझे रहे. इसी बीच 2 साल की बच्ची खेलते-खेलते कुएं में गिर गई. मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कोडोहरदी निवासी देवनारायण ध्रुव अपने सपरिवार ग्राम पंडरीपानी अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आए हुए थे ।
दो साल की बच्ची काजल खेलते-खेलते कुएं में गिर चुकी थी. बाद में जब बच्ची का खोजबीन किया गया तो बच्ची की लाश कुएं में तैरती हुई मिली. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके की मुआयना के लिए पहुंची थी. मर्ग कायम कर पुलिस मामले की विस्तृत तस्दीक में जुट चुकी है।

Read More

रायपुर ।  बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी का जोरदार स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं ने जमकर ढोल-नगाड़े बजाये. स्वागत कार्यक्रम के बाद विक्रम उसेंडी ने पदभार ग्रहण कर लिया है. नए अध्यक्ष के इस पदभार ग्रहण कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद रमेश बैस उपस्थित हैं. साथ ही बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद हैं ।
नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण के लिए आयोजित कार्यक्रम में कई बड़े पूर्व मंत्री मौजूद नहीं है. इससे कयास तेज हो गए हैं कि एक बड़ा धड़ा विक्रम उसेंडी को अध्यक्ष बनाये जाने से बेहद खफा हैं. फ़िलहाल किसी बड़े बीजेपी लीडर की ओर से नाराजगी के बयान अब तक नहीं आये हैं. बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने भी सोशल मीडिया में किसी तरह की नाराजगी व्यक्त नहीं की है ।
मगर ऐसे लम्हे में बीजेपी के कई बड़े पूर्व मंत्रियों का अनुपस्थित रहना कई सवाल खड़े कर रहे हैं. बता दें कि विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बीजेपी ने नए अध्यक्ष के रूप में एक आदिवासी लीडर के रूप में चर्चित विक्रम उसेंडी पर भरोसा जताया है ।

Read More

बिलासपुर । 60 महीने के कार्यकाल में शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने में असफल हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केंद्र सरकार के खिलाफ आज शनिवार को NSUI के कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने लोगों के जूते पॉलिश कर सड़क प्रदर्शन किया।
बता दें कि शहर के नेहरु चौक पर NSUI के कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से प्रदर्शन किया है। इस सम्बन्ध में NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष आदिल खैरानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में हर वर्ष ढाई करोड़ युवा बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था।
बेरोजगारी के खिलाफ NSUI कार्यकर्ताओं ने किया जमकर नारेबाजी, सड़क पर आम लोगों के जूते पॉलिश कर जताया विरोध
जिसका आधा भी वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है। जबकि 60 महीनों का उनका कार्यकाल भी पूरा हो चुका हैं इस अनोखे प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार का ध्यानाकर्षण किया गया है कि युवाओं के पास आज कोई रोजगार नहीं है। वहीँ शिक्षित युवा बेरोजगार को बूट पालिश करना पढ़ रहा है।

Read More

राजनांदगांव । सरेंडर नक्सली कुमार और आर्यन को लेकर जब पुलिस ने जंगल की खाक छानी तब भारी मात्रा में नक्सली सामान देख पुलिस बल के भी होश उड़ गए. नक्सलियों ने बड़े-बड़े कंटेनर में दैनिक उपयोग के सामान छुपा रखे थे. साथ ही नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने के लिए विस्फोटक सामग्री का जखीरा भी बरामद हुआ है. आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बताया कि ये सामग्री सीसीएम दीपक तेलतुब्डे ने रखवाए थे. मौके से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री जब्त कर लिया गया है ।
रिमोट, रिमोट बनाने की सामग्री, वॉकीटाकी, नक्सली बेल्ट, 2 क्विंटल चावल, 500-500 लिटर के सिंटेक्स में 10 किलो का 7 कुकर, 5 किलो का 8 कुकर, एक्साइड बैटरी 38 नग,  वोल्ट बैट्री, प्लेट टेक्टोनिक, बीपी चेक करने का मशीन, एक शुगर चेक करने का मशीन, वर्दी, जूते, सिविल कपड़ा, दूध पाउडर, मसाला, चायपत्ती, शक्कर, तेजपत्ता एवं अन्य दैनिक उपयोग का सामान भारी मात्रा में बरामद किया गया है।
उपरोक्त सफलता में जिला पुलिस बल, डीआरजी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, आइटीबीपी का विशेष योगदान रहा. इस सफलता में शामिल अधिकारियों एवं जवानों को पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु गुप्ता एवं उप पुलिस महानिरीक्षक राजनंदगांव रेंज रतनलाल डांगी एवं आईटीबीपी के उप महानिरीक्षक संजय कोठारी ने जवानों को बधाई दी ।

Read More


रायपुर। हार्वर्ड लॉ स्कूल ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अधिवक्ता और मानवाधिकार कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया है। सुधा भारद्वाज वर्तमान में पुणे जेल में बंद हैं। हार्वर्ड लॉ स्कूल ने महिलाएं जो परिवर्तन को प्रोत्साहित करती हैं नाम की विशेष श्रेणी तैयार की है।

ह दी गई है। सुधा भारद्वाज पिछले कई दशकों से छत्तीसगढ़ में मजदूरों के लिए संघर्ष कर रही हैं। आइआइटी कानपुर से गणित में गोल्ड मैडलिस्ट सुधा ने मजदूरों का मुकदमा लड़ने के लिए बाद में वकालत की पढ़ाई की। वे मानवाधिकारों की समर्थक मानी जाती हैं।क आत्मसमर्पित नक्सली कुमारसाय और पहाड़ सिंह की निशानदेही पर भावे जंगल से 500-500 लीटर के सिंटेक्स टैंक में छुपाकर रखे गए 10 किलो के 7 कूकर, पांच किलो के आठ कूकर, 15 किलो का स्टील डिब्बा, वॉकी टॉकी, रिकॉर्डर, रिमोट बनाने का किट, बैटरी, इलेक्ट्रिक वायर, नक्सली वर्दी, सिविल कपडा़, राशन के समान सहित बडी़ संख्या में सामान बरामद किया है।
डीआईजी रतनलाल डांगी ने सर्चिंग पर निकले जवानों को बधाई देते हुए इसे नक्सली मोर्चे पर बड़ी कामयाबी बताया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को देखते हुए आगे भी गहन सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा।

Read More

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ में पुलिस ने राजनांदगांव जिले में बड़ी तादाद में नक्सलियों का डंप सामान बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक आत्मसमर्पित नक्सली कुमारसाय और पहाड़ सिंह की निशानदेही पर भावे जंगल से 500-500 लीटर के सिंटेक्स टैंक में छुपाकर रखे गए 10 किलो के 7 कूकर, पांच किलो के आठ कूकर, 15 किलो का स्टील डिब्बा, वॉकी टॉकी, रिकॉर्डर, रिमोट बनाने का किट, बैटरी, इलेक्ट्रिक वायर, नक्सली वर्दी, सिविल कपडा़, राशन के समान सहित बडी़ संख्या में सामान बरामद किया है।
डीआईजी रतनलाल डांगी ने सर्चिंग पर निकले जवानों को बधाई देते हुए इसे नक्सली मोर्चे पर बड़ी कामयाबी बताया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को देखते हुए आगे भी गहन सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा।

Read More