Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
रायपुर । छत्तीगसढ़ के लोकसभा उम्मीदवारों के चयन में भाजपा पिछड़ती नजर आ रही है। कांग्रेस ने देशभर में लोकसभा की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं, छत्तीगसढ़ के उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी में चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच, भाजपा उम्मीदवार चयन के अभियान में 21 दिन पिछड़ गई है।
दरअसल, भाजपा अभी अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करने की कवायद में जुटी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 15 फरवरी को दौरा होना था। अगर शाह का दौरा टला नहीं होता, तो भाजपा अपने उम्मीदवारों के नाम पर मंथन शुरू कर चुकी होती। बहरहाल, अब भाजपा बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं और नेताओं की नाराजगी को दूर करने की कवायद में जुट गई है।
कट सकता है आठ सांसदों का टिकट
बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक सम्मेलन का खाका तैयार किया गया है। सांसदों को यह साफ संकेत दे दिया गया है कि अगर उनका टिकट कटता है, तो भी वे पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के पक्ष में काम करें। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने यह संकेत दिया है कि करीब आठ सांसदों के टिकट में बदलाव किया जाएगा। इससे पहले अमित शाह की कोर टीम ने जो सर्वे किया था, उसमें पांच सांसदों का टिकट काटने की सिफारिश की है। ऐसे में यह संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा पांच से आठ सांसदों के टिकट काट सकती है।
पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पांच सांसदों रमेश बैस, दिनेश कश्यप, चंदूलाल साहू, कमला पाटले और विष्णुदेव साय का टिकट नहीं काटा था। भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में विक्रम उसेंडी, अभिषेक सिंह, लखनलाल साहू, कमलभान सिंह, बंशीलाल महतो को पहली बार चुनाव मैदान में उतारा और जीत मिली थी। यही फार्मूला इस बार भी दोहराने की तैयारी चल रही है।
हर चुनाव में पांच उम्मीदवारों को बदलती रही है भाजपा
भाजपा लोकसभा चुनावों में हर बार पांच उम्मीदवारों को बदल देती रही है। बिलासपुर में वर्ष 2004 में पुन्नू लाल मोहल, 2009 में दिलीप सिंह जूदेव और 2014 में लखन साहू को उम्मीदवार बनाया। वैसे ही राजनांदगांव में प्रदीप गांधी, मधुसूदन यादव और अभिषेक सिंह, सरगुजा में नंदकुमार साय, मुरारीलाल सिंह और कमलभान सिंह को उम्मीदवार बनाया। कोरबा में कस्र्णा शुक्ला और बंशीलाल महतो, कांकेर में सोहन पोटाई, विक्रम उसेंडी में बदलाव किया गया।
कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी में नामों पर चर्चा
कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने अधिकतर सीट पर चेहरों का नाम तय कर लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक के बाद कहा कि ज्यादातर सीट पर नये चेहरों को मौका दिया जाएगा। पिछले चुनाव में कांग्रेस सिर्फ एक दुर्ग लोकसभा सीट पर जीती थी। यहां से सांसद ताम्रध्वज साहू वर्तमान में सरकार में मंत्री है।
उनको लोकसभा चुनाव लड़ाने का संकेत मिल रहा है। इसके साथ ही धनेंद्र साहू, डॉ चरणदास महंत को भी चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। वहीं, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया फोन करके हर लोकसभा में एक-एक नाम का सुझाव भी लिए हैं।
रायपुर । विक्रम उसेंडी को छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि विक्रम उसेंड़ी कांकेर से बीजेपी के सांसद हैं। उनको अब प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक धरमलाल कौशिक प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हालांकि उनके नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद से ही नए अध्यक्ष को लेकर तलाश शुरु हो गयी थी।
रायपुर । सीएम भूपेश बघेल दिल्ली से रायपुर लौट आए हैं। रायपुर पहुंचने के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चयन के लिए कल चुनाव समिति की और आज स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। सीएम ने कहा कि जल्द ही प्रत्याशियों का चयन कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार नए और युवा चेहरे को प्राथमिकता दी जाएगी।
इसके साथ ही बघेल ने अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारी सरकार को आए तो सिर्फ दो महीने हुए हैं। उससे पहले तो यहां बीजेपी की सरकार थी। शाह को बताना चाहिए कि नक्सलवाद क्यों बढ़ा। बता दें कि गुरुवार को प्रदेश के दौरे पर आए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि कांग्रेस की सरकार जहां आती हैं वहां नक्सलवाद आता है।
राजस्थान । केंद्रीय गृमंत्री राजनाथ सिंह आज राजस्थान के ब्यावर में शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करते हुए इशारों इशारों में विपक्ष पर निशाना साधा है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करते राजनाथ सिंह ने वायुसेना के द्वारा की गई एयर स्ट्राइ पर कहा कि अरे संख्या पूछते हो कितने लोग मर गए
राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं संख्या पूछने वालों से कहना चाहता हूं कि जो युद्ध-वीर होता हैं, मारे गए लोगों की गिनती नहीं करते हैं।
धरसीवां। रायपुर के धरसीवां के चरोदा मोहदी मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूली बस को न सिर्फ टक्कर मारी, बल्कि काफी दूरी तक घसीटते भी ले गया। घटना में आधा दर्जन छात्र घायल हो गए है, इनमें से एक छात्र को सर में गम्भीर चोट आने से उसके सर में टांके लगाने पड़े है।
महासमुंद। प्रदेश के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने 7 मार्च को यहां जिले के बसना विकासखंड के ग्राम पैंता में अखिल भारतीय अघरिया समाज के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह एवं अघरिया धाम भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद श्री छाया वर्मा, विधायक बसना श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह, विधायक खल्लारी श्री द्वारिकाधीश यादव, विधायक महासमुंद श्री विनोद चंद्राकर, विधायक धरमजयगढ़ श्री लालजीत सिंह राठिया, पूर्व विधायक श्री त्रिलोचन पटेल, श्री मकसूदन लाल चंद्राकर, डॉ चक्रजीत नायक, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा पटेल, श्री लक्ष्मण पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अघरिया समाज के पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित थे।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस पूरी दुनिया में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के स्वाभिमान का प्रतीक है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ चरणदास महंत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों और विशेष रूप से नारीशक्ति महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी पर है। छत्तीसगढ़ में सबसे अच्छी बात ये हैं कि यहां लिंगानुपात अन्य राज्यों की तुलना कहीं ज्यादा बेहतर है।
सुकमा । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को भी नक्सली अपनी कायराना करतूत को अंजाम देने से बाज नहीं आए। नक्सलियों ने आज पर्चों के बहाने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। जिसकी चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक ग्रामीण बोदराजपदर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गीदम थाना पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है गीदम थाना क्षेत्र के भेज्जी-एलारमड़गु गांव के बीच बोदराजपाड़ के पास सड़क के किनारे नक्सलियों ने पर्चे लगा रखे थे।
नक्सलियों ने इन पर्चों पर महिला दिवस को लेकर संदेश लिखा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे तीन ग्रामीण लगे पर्चों को देखकर रुक गए और उसे देखने चले गए इसी दौरान अचानक ही तेज धमाका हो गया। इस धमाके की चपेट में आकर तीनों ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद जवान मौके पर सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर आइईडी बम लगाया था।
रायपुर । राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को लोग ताक पर रखकर काम करते नजर आते हैं। कई लोगों पर राजनीतिक रौब इतना हावी है कि वे पुलिस को भी अब कुछ नहीं समझते, लेकिन पुलिस भी ऐसे लोगों को सबक सिखाने में माहिर है। एक ऐसे ही कारोबारी युवक को पुलिस को धौंस दिखाना काफी महंगा पड़ गया।
शहर के व्यस्ततम इलाके में दुकान के बाहर सड़क तक अपना सामान फैला कर कारोबार करने वाले इस युवक को यातायात पुलिस ने अपना सामान दुकान के अंदर ले जाने की समझाइश दी थी। समझाइश न मानने पर पुलिस के दो कॉन्स्टेबल उसका सामान हटवाने आए, इस पर युवक बिफर पड़ा।
पुलिस के जवान उससे शालीनता से बात कर रहे थे और वह आपा खोकर गाली-गलौच पर उतारू हो गया। औकात दिखाने की बात करने लगा। इस वक्त तो पुलिस ने उसके साथ कुछ नहीं किया, लेकिन कुछ देर बाद उसे थाने से पहुंची टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और फिर गिरफ्तार युवक को लेकर सड़क के मुख्य मार्गों से होते हुए उसका जुलूस निकाला गया। इन सब के बाद युवक की हेकड़ी पूरी तरह बाहर निकल गई। आरोपी युवक का नाम सलीम दल्ला बताया जा रहा है। उसके खिलाफ धारा 294, 506, 186 और 353 के तहत मामला दर्ज किया गया है।