Author: admin

सुकमा । सुकमा जिले में एक बार फिर नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। 8 लाख के इनामी कोन्टा एरिया में नक्सली संगठन में सचिव रह चुके नक्सली कमांडर मड़कम अर्जुन ने सुकमा एसपी जितेन्द्र शुक्ला के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
नक्सली कमांडर मड़कम अर्जुन कई बड़े नक्सली हमलों में अहम भूमिका निभा चुका है। लम्बे समय से अर्जुन नक्सलियो की कोन्टा एरिया कमेटी का पूर्व चीफ़ रह चुका है। पुलिस ने अर्जुन पर 8 लाख का इनाम घोषित किया था। अर्जुन पिड़मेल का स्थाई निवासी।
शुक्रवार यानी एसपी जितेंद्र शुक्ला के सामने अर्जुन ने सरेंडर कर दिया इसके दो दिन पहले ही नक्सलियों ने पर्चा जारी कर नक्सलियों को धोखा देने के आरोप में नक्सलियो ने अर्जुन को जनअदालत में सज़ा देने की धमकी भी दी थी।
छग पुलिस के लिए अर्जुन के सरेंडर को सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है क्योंकि अर्जुन सुकमा की कसलपाड़, पिड़मेल, भेज्जी हमले जैसी बड़ी वारदातों में शामिल रहा है और कई बड़े खुलासे भी अर्जुन पुलिस के सामने कर चुका है।
दो दिन पहले डीवीसी कमांडर अर्जुन को जन अदालत में सजा देने का ऐलान किया गया है। इस संबंध में नक्सली सचिव विकास के हस्ताक्षरित एक फरमान जारी हुआ है। नक्सलियों ने जारी किये गए प्रेस नोट में बताया है कि 2001 से अर्जुन नक्सली संगठन मे शामिल हुआ था। 2012 से 2015 तक अर्जुन कोन्टा एरिया कमेटी कमांडर था।
नक्सलियों का आरोप है कि डीवीसी कमांडर अर्जुन ने पुलिस के सामने घुटने टेक दिए। नक्सलियों का आरोप है कि अर्जुन ने उसके विचारधारा को बीच में ही छोड़कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इस बात से वे बेहद खफा हैं, इसलिए अर्जुन को जन अदालत में सजा दी जाएगी। इधर पुलिस ने अर्जुन के सरेंडर करने की पुष्टि नहीं की है।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पूर्णकालिक डीजीपी के नाम पर ऐलान आज दोपहर बाद होने की उम्मीद है। राज्य में फिल्हाल प्रभारी डीजी के रूप में डीएम अवस्थी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्णकालिक डीजी के लिए उनके साथ वरिष्ठ आईपीएस संजय पिल्ले औरी आरके विज का नाम पैनल में है।
यूपीएससी ने राज्य शासन का पैनल भेज दिया है। इनमें से एक का नाम पूर्णकालिक डीजी के लिए ऐलान किया जाएगा। गौरतलब है, डीजीपी की नियुक्ति के लिए दिल्ली में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हो चुकी है।
पिछले दिनों दिल्ली में हुई डीपीसी में राजय के मुख्यसचिव सुनील कुजूर शामिल हुए थे। बताया गया है कि राज्य में पूर्णकालिक डीजी के लिए तीन नामों का पैनल बनाया गया है। इसमें डीएम अवस्थी, संजय पिल्ले और आरके विज का नाम है।
पैनल में पहले तीसरा नाम रवि सिन्हा के होने की चर्चा थी, लेकिन उनी जगह श्री विज का नाम आया है। कहा जा रहा है कि प्रभारी डीजी के तौर पर काम कर रहे श्री अवस्थी को ही पूर्णकालिक डीजीपी बनाने की संभावना ज्यादा है। उनके बाद संजय पिल्ले का नाम है। वे वर्तमान में स्पेशल डीजी के रूप में राजय में ही सेवाएं दे रहे हैं।
सीएम के आने के बाद आदेश
सूत्रों का कहना है कि नए डीजीपी की नियुक्ति का आदेश आज दोपहर बाद हो सकता है। कारण यह है कि जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने वाली है। आचार संहिता लगी तो फिर नियुक्ति चुनाव आयोग की अनुमति पर होगी। इसीलिए आचार संहिता से पहले आदेश संभव है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर बाद दिल्ली से लौट आएंगे। उसके बाद शाम तक आदेश जारी हो सकता है।

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुचे हैं। यहां पर पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का शिलान्यास कर दिया है। वहीं उन्होंने उससे पहले पूजा अर्चना और भूमि पूजन भी किया। पीएम मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी हैं। वाराणसी, कानपुर और गाजियाबाद को कई सौगातें देने देंगे।
लाइव अपडेट
 पीएम मोदी बोले- ये काशी विश्वनाथ धाम, अब काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के रूप में जाना जायेगा। इससे काशी की पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनेगी।
काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर करोड़ों देशवासियों की आस्था का स्थल है। लोग यहां इसलिए आते हैं कि काशी विश्वनाथ के प्रति उनकी अपार श्रद्धा है। उनकी आस्था को अब बल मिलेगा।
 पिछले कई सालों से भोले बाबा की चिंता किसी ने नहीं की, सभी ने अपनी-अपनी चिंता की। अच्छा हुआ कि भोलेबाबा ने हमारे भीतर एक चेतना जगाई। इसके कारण 40 से ज्यादा पुरातात्विक मंदिर इस पूरे धाम के अंदर से मिले। अब इन मंदिरों की मुक्ति का रास्ता भी खुला है।
 अब मां गंगा को सीधे बाबा भोलेनाथ से जोड़ दिया गया है। अब श्रद्धालु गंगा स्नान करके सीधे भोले बाबा के दर्शन करने आ सकेंगे।
 जब महात्मा गांधी यहां आये थे, तो उनके मन में भी ये पीड़ा थी की भोले बाबा का स्थान ऐसा क्यों? और BHU के एक कार्यक्रम में बापू अपने मन की व्यथा बताने से खुद को रोक नहीं पाए थे।
 सदियों से ये स्थान दुश्मनों के निशाने पर रहा, कितनी बार ध्वस्त हुआ, अपने अस्तित्व के बिना जिया। लेकिन यहां की आस्था ने इसे पुनर्जीवित किया और ये क्रम सदियों से चल रहा है।
जब मैं प्रधानमंत्री नहीं था, तब भी यहां आता था और मुझे लगता था की यहां कुछ करना चाहिए। लेकिन भोले बाबा ने तय किया होगा कि बेटे बातें बहुत करते हो यहां आओ और कुछ करके दिखाओ और आज भोले बाबा के आशीर्वाद से वो सपना पूरा हो रहा है।

Read More

रायपुर । बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रायपुर में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने आते ही आयुष्मान भारत योजना को अधर में लटका दिया। जिससे इस योजना का फायदा यहां के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। शाह ने कहा कि सरकार ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों को छलने का काम किया है। उन्होंने नक्सलवादो को लेकर भी कांग्रेस पर पलटवार किया। अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में नक्सलवाद फैला तो कांग्रेस की सरकार थी, आंध्र प्रदेश में नक्सलवाद तब आया तो कांग्रेस की सरकार थी। आंध्र से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद आया तो यहां भी कांग्रेस की सरकार थी। आखिर ये क्या रिश्ता है
बीजेपी अध्यक्ष ने शराबबंदी को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया। शाह ने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि वह राज्य में शराबबंदी लागू करेगी। लेकिन सत्ता में आने के बाद वह कहते हैं कि यह काम इतना आसान नहीं है। अगर ये काम आसान नहीं है तो फिर वाद क्यों किया। अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने जो काम 60 महीने में किया वह काम कांग्रेस 60 सालों में नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ को बनाया था। तब किसी ने कल्पना नहीं की थी कि घर-घर में बिजली पहुंच सकती है, हर घर में चावल देकर भूख दूर करने वाली कोई सरकार हो सकती है, गरीब आदिवासी भाई बहनों के बच्चों को कोई शिक्षित बना सकता है। भाजपा की सरकार ने यहां ये सब किया है।
मोदी सरकार की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि उरी में आतंकी हमला हुआ तो हमने सर्जिकल स्ट्राइक की। पुलवामा में हमला हुआ तो हमने एयर स्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया। शाह ने कहा एक बार फिर से देश में मोदी सरकार बनेगी। इसके साथ ही शाह ने यह भी कहा कि हमारी सरकार राम मंदिर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोकगायिका और समाजसेवी रजनी रजक को भारत सरकार द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार 2018 के लिए चुना गया है। शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद द्वारा प्रशस्ति पत्र और 1 लाख रुपए की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि रजनी रजक वर्तमान में भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत हैं। रजनी लंबे समय से छत्तीसगढ़ के महिलाओं में अलख जगाने का काम करती आ रही हैं। वह महिलाओं को साक्षर बनाने का काम करती हैं। महिला सशक्तिकरण पर उनका गीत हमन नारी आवनिया लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है।
नारी शक्ति सम्मान लेने दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रिका से रजनी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका सम्मान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बहू और बेटियों का है, वे केवल सभी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। हमारे छत्तीसगढ़ की बेटियों ने हर क्षेत्र में खुद को बेहतर साबित किया है।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने यहां आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिवादन किया। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नामों को लेकर गुरुवार को दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस समिति की बैठक की गई। बैठक में सीएम भूपेश बघेल , प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया सहित कई नेता मौजूद रहें।
आज की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव समिति द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए नामों  पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है 70 से अधिक नाम आए थे। जिसके बाद बैठक में सभी 11 सीटों के​ लिए दावेदारों का पैनल तैयार किया गया है। संभवत: शुक्रवार को होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में इन दावेदारों के नाम पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Read More

सतना । NH- 7 के पास तेज रफ्तार कार और मुरम से भरे डंपर में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस ​भीषण सड़क हादसे में 2 महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जिसमें मां, बेटा और बहन भी शामिल हैं, वहीं 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पहुंची 108 वाहन ने घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा में इलाज के लिए के लिए भेजा।
बताया जा रहा है कटनी जिले का रहने वाला अवस्थी परिवार कार (क्रमांक एमपी 20 बीए 8106) से प्रयागराज अस्थि विसर्जन के लिए गया हुआ था। बुधवार को सभी लोग कार से लौट रहे थे और जैसे ही वे खुटहा गांव पहुंचे अमरपाटन से बेला की ओर आ रहे मुरम से भरे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। इलाज के दौरान शेखर तिवारी पिता प्रेम लाल तिवारी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बड़घर थाना इदवार जिला उमरिया की भी मौत हो गई।
मारूती ओमनी बैन चालक मृतक नितरंजन अवस्थी पिता गोरेलाल अवस्थी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम शैलया थाना बरही जिला कटनी, मृतक रंजना तिवारी पति शेखर तिवारी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बड़घर थाना इदवार जिला उमरिया, कुसुम बाई अवस्थी पति गोरेलाल अवस्थी उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम सलैया थाना बरही जिला कटनी।
घायल- राजकुमार अवस्थी पति अंबिका अवस्थी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सलैया थाना बरही जिला कटनी, कल्याणी अवस्थी पति अंबिका अवस्थी उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम सलैया थाना बरही जिला कटनी, सत्य प्रकाश अवस्थी पिता गोरेलाल अवस्थी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सलैया थाना बरही जिला कटनी।

Read More

रायपुर । पूर्व सीएम और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह बुधवार को दिल्ली पहुंचे। उनके साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भी दिल्ली पहुंचे। दोनों  केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन के निवास पर आयोजित संकल्प पत्र उपसमिति की बैठक में शामिल हुए। बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने घोषणा पत्र के लिए संकल्प पत्र समिति का गठन किया है।
जिसमें संकल्प पत्र तैयार करने के लिए ट्रेड्स और इंड्रस्टीज से संबंधित विषयों के लिए एक उपसमिति का गठन किया गया है। इस उपसमिति में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के साथ डॉ. रमन व अग्रवाल सहित कुल पांच लोग शामिल हैं। इसी क्रम में आज रमन सिंह और अमर अग्रवाल इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान संकल्प पत्र में किन – किन विषयों को शामिल किया जाए, इसको लेकर चर्चा की गई। दोनों नेता कल वापस प्रदेश लौट आएंगे। आपको बता दें कि कल छत्तीसगढ़ में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी दौरा है। जिसको लेकर बीजेपी ने तैयारियां पूरी कर ली है।

Read More

बालोद । अमित जोगी ने आज भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. अमित जोगी ने कहा कि कांग्रेस के लोग लक्जरी गाड़ियों में घूम रहे हैं. बेरोजगारों के हक़ में नरवा-गरुवा-घुरुवा और बाड़ी आ रहा है।  
जनता जोगी कांग्रेस  के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी अपने एक दिन प्रवास पर बालोद  पहुंचे थे. आगामी लोकसभा चुनाव नगर निकाय  चुनाव पंचायत चुनाव और नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को  शपथ दिलाने और कार्यकर्ताओं के साथ मिलने बालोद पहुंचे थे. इस मौकेपर पत्रकारों से बात चीत में अमित जोगी ने भूपेश  सरकार पर जमकर निशा साधा और कहा कि आने वाली पीढ़ी कर्ज में दब जाएगी ।
अमित जोगी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव से अच्छा और बेहतरी से कार्य किया जाएगा देश का पहला ऐसा पार्टी है जोगी कांग्रेस जिसने पहली चुनाव में अपने 14% वोट हासिल कर 7 सीट महागठबंधन  में जीते हैं. लोकसभा  में हम दरबारी की नही बराबरी  की हैसियत से  जाना चाहते हैं. अमित जोगी ने महेंद्र कर्मा के बेटे को डिप्टी कलेक्टर बनाए जाने पर भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि बेरोजगारों के हक में नरवा घुरवा गरुवा और बाड़ी आ रहा है. चखना दुकाने आ रही है. शराब की अवैध तस्करी आ रही है और कांग्रेस के लोग अफसरशाही सरकारी और लग्जरी गाड़ी में घूम रहे हैं।
एक वक्त ऐसा आएगा जब पूरा छत्तीसगढ़ राज्य कर्ज में डूब जाएगा अजीत जोगी जी के घोषणा पत्र की नकल तो कांग्रेस ने की पर अकल नहीं लगा पाए कांग्रेस के पास अपने घोषणापत्र को पूरा करने  के लिए ना तो नियत है और ना नीति है. आने वाले समय में जो पीढ़ी  है वह कर्ज में डूबे जाएगी. 15 साल से हम संघर्ष करते आ रहे हैं और 5 साल और संघर्ष जो हमारे साथ नहीं कर सकते वह लोग जोगी कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं. उनके जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता जो लोग अभी गए हैं उन्हें पहले ही पार्टी ने निकाल दिया था इससे जोगी कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता. इस मौके पर अमित जोगी जी के साथ पूर्व विधायक राजेंद्र राय वर्तमान जिला अध्यक्ष केके राजू चंद्राकर और तमाम जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More

रायपुर । स्वच्छता सर्वेक्षण के स्वच्छ शहरों की सूची में अंबिकापुर को दूसरा स्थान मिलने पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने प्रसन्नता जाहिर किया है। रमन सिंह ने ट्विटर पर लिखा है ‘ स्वच्छता सर्वेक्षण के स्वच्छ शहरों की सूची में अंबिकापुर को दूसरा स्थान मिलना हमारे मनोबल एवं आकांक्षाओं को और बढ़ा देता है। अब प्रदेशवासियों की दृष्टि फिर एक नए आयाम को तलाश रही हैं। मैं आशा करता हूँ कि वर्तमान सरकार प्रदेश की स्वच्छता के इस कीर्तिमान को आगे भी बनाए रखेगी।
अपने दूसरे ट्वीट में रमन सिंह ने लिखा है कि ” आज स्वच्छता सर्वेक्षण के “बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट” में हमारा छत्तीसगढ़ प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वच्छता व जागरूकता की मिसाल बन चुका है। मैं इस उपलब्धि पर समस्त प्रदेशवासियों के प्रति हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त करता हूँ, जिनकी सजगता से यह उपलब्धि हमारे प्रदेश को प्राप्त हुई है।
आपको बता दें कि बुधवार को केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण की सूची जारी की गई। इस सूची में राज्य के अंबिकापुर को देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं छत्तीसगढ़ को सबसे स्वच्छ राज्य का सम्मान मिला है।

Read More