Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
रायपुर । छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा बनने जा रहा है। प्रदेश में 23 लाख 25 हजार 85 पंजीकृत बेरोजगार हैं। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्रों के आंकड़े तो अपनी जगह हैं, खुद युवक कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले बेरोेजगारी को बड़ा मुद्दा बनाया था।
युवक कांग्रेस ने 50 लाख बेरोजगारों से फार्म भरवाए थे। कांग्रेस के विधानसभा चुनाव अभियान में यह बड़ा मुद्दा था। अब लोकसभा के चुनाव सिर पर हैं और दो महीने पुरानी कांग्रेस सरकार बेरोजगारी दूर करने के मुद्दे पर खास कुछ कर नहीं पाई है।
ऐसे में युवक कांग्रेसी इस बात को लेकर परेशान हैं कि दोबारा बेरोजगार युवाओं के पास किस मुंह से जाएं। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में भी बेरोजगारों को साधने के लिए विधानसभा चुनाव के फार्मूले पर ही चलना चाहती है। एक बार फिर बेरोजगारों से फार्म भरवाना है। इस फार्म का नाम इस बार युवा शक्ति फार्म दिया गया है। हालांकि युवाओं को सशक्त करने की योजनाएं अभी कागज में भी नहीं उतर पाई हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी का मुद्दे किस पाले चला जाएगा यह कहना फिलहाल मुहाल है।
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में युवाओं के लिए राजीव मित्र योजना की घोषणा की थी। इसके तहत 10 लाख युवा बेरोजगारों को सामुदायिक विकास और समाजसेवी गतिविधियों के लिए हर महीने न्यूनतम 25 सौ रुपये दिया जाना है। इस बार के बजट में इस योजना को जगह नहीं मिल पाई।
सरकार ने यह कहकर योजना को टाल दिया कि जनादेश तो पांच साल के लिए मिला है। नई सरकार ने आते ही महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक और स्कूलों में डेढ़ हजार शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया। जिस प्रदेश में कुल आबादी के दस फीसद से ज्यादा लोग बेरोजगार हैं वहां हजार दो हजार पदों से कितना लाभ होगा यह समझा जा सकता है।
सरकार नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के जरिए ग्रामीण इलाकों में रोजगार सृजन की योजना बना रही है। इसका जिक्र बजट में भी आया है। इसके तहत सभी पंचायतों में दस-दस युवाओं को गोबर गैस और कम्पोस्ट खाद की ट्रेनिंग दी जानी है। नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना में अलग से कोई पैसा नहीं दिया गया है और फिलहाल यह योजना धरातल पर नहीं दिख रही है। इन परिस्थितियों में बेरोजगारों की बेचैनी स्वाभाविक है। चुनाव सामने हैं और इसका असर पड़ना तय है।
योजना बन रही है, इंतजार करें
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को पंडित रविशंकर शुक्ल विवि के दीक्षांत समारोह में कहा कि सरकार फूड पार्क, मेडिकल प्लांट, आईटी पार्क की योजना पर काम कर रही है। इन उद्योगों में स्थानीय बेरोजगारों को काम मिलेगा।
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी ने नईदुनिया से कहा कि स्थानीय स्तर पर उद्योगों की स्थापना की योजना पर काम चल रहा है। यह पाइपलाइन में है। थोड़ा वक्त लगेगा। अभी यह नहीं कह सकते कि इन प्रयासों से कितने लोगों को रोजगार मिलेगा, लेकिन मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि सभी सेक्टर को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनाई जाए और स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाए।
जिलेवार पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या
अंबिकापुर-89893
बिलासपुर-154282
बीजापुर-10482
दुर्ग-288487
धमतरी-84312
दंतेवाड़ा-33019
जगदलपुर-60473
जांजगीर-130379
जशपुर-74363
कांकेर-75815
कोरबा-90951
कबीरधाम-48836
मनेंद्रगढ़-33250
महासमुंद-40974
नारायणपुर-18123
रायपुर-105280
रायगढ़-175312
राजनांदगांव-179520
बालोद-147405
बेमेतरा-68906
बलरामपुर-50845
बलौदाबाजार-105970
कुल-2325085
रायपुर । वर्दीवालों का फिटनेस हमेशा से पुलिस विभाग में चिंता का विषय रहा है। रायपुर जिला पुलिस बल के लिए फिटनेस के नाम पर लचर व्यवस्था अपनाए जाने से लोवर स्टाफ में नाराजगी है। इधर पुलिस बल के फिटनेस बनाने की कवायद पर प्रभावी प्लान पिछड़ता दिख रहा है।
जरूरत के हिसाब से जूते भेजने के बजाए खानापूर्ति करके सीमित कर्मचारियों के लिए इंतजाम किए गए हैं। इसे लेकर लोवर स्टाफ में कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। जिले में तीन हजार जूतों की आवश्यकता बताए जाने पर मुख्यालय ने केवल पांच सौ बीस जूते ही भेजे हैं, जिससे स्टाफ के जरूरतमंद कर्मचारी रक्षित केंद्र की व्यवस्था पर ही अब सवाल उठा रहे हैं।
जूते की मांग लेकर रक्षित केंद्र पहुंचने वाले कर्मचारियों को यहां से वापस लौटाया जा रहा है। जबकि जिले के कई कर्मचारियों को नए जूते बांट दिए गए हैं। लोवर स्टाफ के कर्मचारियों का कहना है फिटनेस और खेल को बढ़ावा देने के लिए मुख्यालय ने नई व्यवस्था लागू कर प्रत्येक जवान को जूते देने का फैसला किया है।
ड्यूटी बूट से अलग स्पोर्ट्स शूज आवंटित होना है, लेकिन रक्षित केंद्र में कुछ एक कर्मचारियों को जूते मिलने के बाद बाकी जवानों के लिए दरवाजा बंद कर दिया गया है। रक्षित केंद्र के मुताबिक पुलिस मुख्यालय से केवल 520 जूते ही मिले हैं, जिन्हें जवानों को आवंटित किया गया है। आइजी रायपुर रेंज आनंद छाबड़ा ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर अगर पॉलिसी बनी है तो सभी जवानों को लाभ मिलेगा। कई बार अलग-अलग समय में सामग्री मिलती है। लाइन से संपर्क कर व्यवस्था सही तरीके से सुनिश्चित करने को कहा जाएगा।
वजनदार जूते दिनभर पांव में
जिला पुलिस बल के पांव में वजनदार बूट दिनभर पहने रहने से भी फिटनेस पर असर पड़ता है। हालांकि पुलिस को पीटी शूज दिया जाता है लेकिन पुलिस मुख्यालय की तरफ से अब स्पोर्ट्स शूज देने की योजना पर बड़ी मात्रा में खरीदारी की गई है। इसी के तहत जिला बलों को जूते आवंटित किए जा रहे हैं। दिनभर वजनदार जूतों की जगह में यह जूते भी आराम दे सकेंगे।
2900 कीट के हिसाब में बंटवारा
रायपुर जिले में 2900 पुलिस कर्मचारियों की कीट बॉक्स है। इसी के हिसाब से जवानों को शूज का आवंटन किया जाना है, लेकिन केवल 520 जूते ही रक्षित केंद्र को मिले हैं। यह जूते भी बंट गए हैं। जूता आवंटन की सूचना मिलने पर थानों से जवान अब रक्षित केंद्र पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें स्टॉक नहीं होने की जानकारी देकर वापस जाने कहा जा रहा है। केंद्र में नए जूते आने पर ही उन्हें दिया जाएगा। ब्रांडेड जूतों की खरीदारी हुई है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार में बने शौचालयों का अब सरकार वेरिफिकेशन कराएगी। पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि जहां भी शौचालय में गड़बड़ी की शिकायत मिली है, वहां कार्रवाई होगी। जहां से शिकायत नहीं आई है, वहां भी संबंधित अधिकारी वेरिफिकेशन करेंगे। परीक्षण के बाद निर्णय लिया जाएगा।
सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश के दुर्गम इलाकों में रहने वाले पेंशनरों के लिए राज्य सरकार ने राहत भरा फैसला लिया है। बैंक की अनुपलब्धता की वजह होने पेंशनरों को कैश देने का फैसला लिया गया है। बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले में अब पेंशन की राशि कैश में भी दी जाएगी। इससे हर महीने उनके हाथ में पेंशन पहुंच जाएगी।
सिंहदेव ने बताया कि पंचायत विभाग के पेंडिंग काम की जानकारी मंगाई गई है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मनरेगा की मजदूरी का भी शत-प्रतिशत भुगतान किया जाए। हर महीने वरिष्ठ अधिकारी भुगतान का ब्यौरा देंगे। रोजगार नहीं मिलने पर पलायन की स्थिति को लेकर सिंहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार से साढ़े 5 सौ करोड़ की राशि जल्द से जल्द आ जाए, यही पलायन की बड़ी वजह बनती है। इसके मिलते ही मनरेगा मजदूरों का भुगतान कर दिया जाएगा।
तीन दिन चुनावी दौरे पर रहेंगे सिंहदेव
टीएस सिंहदेव बुधवार को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। वे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि ओडिशा का प्रभारी बनाया गया है, इसलिए जिम्मेदारी बड़ी है। सात मार्च को दिल्ली में बैठक है और आठ मार्च को फिर ओडिशा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ सभा है।
भिलाई। बाइक सवार तीन युवकों ने मंगलवार की दोपहर सरे राह कट्टे की नोक पर दो व्यक्तियों से 9 लाख रुपये लूट लिए। बताया जा रहा है कि एक ट्रांसपोर्ट कम्पनी के दो कर्मचारी बड़ी रकम ले कर जा रहे थे। इसी बीच एक बाइक में सवार तीन युवकों ने इनका रास्ता रोका। बीच सड़क इन पर कट्टा तान दिया।
उन्होंने भयभीत करने के लिए आरोपियों ने जमीन में फायरिंग भी की और इसके बाद नोटों से भरा थैला लेकर वहां से भाग गए। गोली की आवाज से आस-पास के लोग भी घटना स्थल पर तत्काल इकठ्ठा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने बताया कि आईटीसी कंपनी के कर्मचारी चौहान एस्टेट के एसबीआई बैंक शाखा से 9 लाख रुपये निकाल कर कम्पनी की तरफ जा रहे थे। इसी बीच वे लूट की घटना का शिकार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे शहर और आस-पास के इलाके में नाकेबंदी कर दी है। घटना स्थल का मुआयना किया गया है। आरोपितों के हुलिए के आधार पर उनकी पतासाजी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
सिंघम’ और ‘सिम्बा’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद रोहित शेट्टी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का पोस्टर रिलीज कर दिया है। यह फिल्म अगले साल 2020 में ईद पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे।
अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म सूर्यावशी का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा ..
अजय देवगन ने इसी फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया…
आपको बता दे कि अजय देवगन रोहित शेट्टी के खास दोस्त हैं और उनकी पहली सुपरकॉप फिल्म ‘सिंघम’ के हीरो रहें हैं। रणवीर सिंह की ‘सिम्बा’ में भी अजय ने एक फ्रेंडली अप्पिएरेन्स दिया था लेकिन इसकी भनक उन्होंने अपने फेन्स को नहीं लगने दी थी । दर्शकों के लिए अजय देवगन और रणवीर सिंह को ‘सिम्बा’ में एक साथ देखना किसी सरप्राइज से काम नहीं था। अजय देवगन ने रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल’ सीरीज में हमेशा लीड रोल निभाया है ।
बॉलीवुड के भाई सलमान खान अब तक ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करते आये हैं। इस बार भी ईद पर सलमान खान फिल्म ‘भारत’ लेकर आ रहें हैं। अब देखना ये होगा कि अगले साल 2020 ईद पर जब सलमान खान और अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे तो क्या धमाल होगा, रूमर्स यह भी हैं कि हो सकता है कि सलमान अगले साल ईद पर अपनी फिल्म रिलीज न कर फिल्म कि रिलीज टाल भी सकते हैं, लेकिन असलियत में क्या होगा यह अगले साल ईद पर ही पता चालेगा।
बिलासपुर । जनता जोगी कांग्रेस के पांच नेता आज कांग्रेस में प्रवेश करेंगे। इसमें बिलासपुर से बृजेश साहू, बिल्हा से सियाराम कौशिक, तखतपुर से संतोष कौशिक, मुंगेली से चंद्रभान बारमते और भाटापारा से चैताराम साहू कांग्रेस में शामिल होंगे। बता दें कि कई दिनों से इनके कांग्रेस में शामिल होने की खबरें मिल रही थी। सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में ये सभी नेता कांग्रेस में शामिल होंगे।
मरवाही । मंगलवार को सीएम भूपेश बघेल पूर्व सीएम अजीत जोगी के गढ़ मरवाही जा रहे हैं। मरवाही आगमन पर अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत करते हुए लिखा है.कि जनघोषणा पत्र और जनभावना के अनुरूप आज मरवाही-पेंड्रा-गौरेला पृथक ज़िला बनाने की घोषणा करने की कृपा करें। बता दें कि इसके पहले भी अजीत जोगी और उनके परिवार ने मरवाही-पेंड्रा-गौरेला को अलग जिला बनाने की मांग की थी। इसके साथ ही अमित जोगी ने एक पत्र भी ट्विटर पर शेयर किया गया है।
बालोद । जम्मू कश्मीर में शहीद हुए छत्तीसगढ़ के जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके गांव पैरी पहुंचा । शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए सभी ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ग्रामीणों की आखें नम थी । शहीद जवान को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया । थोड़ी देर बाद शहीद को अंतिम विदाई दी जाएगी। इस मौके पर मंत्री अनिला भेड़िया और विधायक कुंवर सिंह निषाद भी मौजूद रहे । बता दें कि कल दिनेश कुमार जम्मू में बर्फ में दबने के कारण शहीद हो गए थे।
जवान की 10 महीने पहले हुई थी शादी – जवान की 10 महीने पहले मई में ही शादी हुई थी । पहले वो गांव में ही पोस्ट मास्टर था । देश भक्ति की भावना से प्रेरित होकर वो 2014 में सेना में भर्ती हुआ था । उनकी पहली पोस्टिंग उत्तराखंड में थी । 2017 से वो जम्मू में पदस्थ था ।
दिल्ली । दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग कर रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पाकिस्तान से निपटने में असमर्थ हैं तो उनसे दिल्ली पुलिस को संभालने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। केजरीवाल ने कहा कि यदि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल जाये तो पुलिस अधिकारी विधायकों और आम लोगों की बातें सुनेंगे।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री से मुझे दिल्ली पुलिस का प्रभार देने के लिए कहा है लेकिन वह (प्रधानमंत्री) कहते हैं कि वह इसका ध्यान रखेंगे।’
केजरीवाल ने बुराड़ी में विकास कार्यों के लिए आयोजित एक उद्घाटन समारोह में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी, पाकिस्तान से निपटने में असमर्थ हैं, तो उनसे दिल्ली पुलिस को संभालने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।’ उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए केन्द्र पर बाधाएं उत्पन्न करने का आरोप लगाया।
उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार से मंजूरी पाने के लिए उन्हें कई चरणों में कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि दिल्ली के लोग 1.5 लाख करोड़ रुपये आयकर देते हैं और केन्द्र से केवल 325 करोड़ रुपये प्राप्त होते हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘‘पहले तो अंग्रेजों ने हमें लूटा और अब केन्द्र सरकार हमें लूट रही है।’
उन्होंने मांग की कि कॉलेजों में दाखिले के लिए और नौकरियों में भी दिल्ली के लोगों को विशेष प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
रायपुर । रायपुर से चेन्नई जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब वे इस रुट में भी फ्लाइट सेवा का आनंद ले सकते हैं। जानकारी के मुताबिक रायपुर से चेन्नई के लिए पहली फ्लाइट जल्द ही शुरु होने जा रही है। एयर पोर्ट प्रबंधन ने इस बात की जानकारी दी है कि 7 अप्रैल से इसकी शुरुआत होगी। आपको बात दें कि लंबे समय से मांग हो रही थी कि इस रुट में भी विमान सेवा बहाल की जाए। जिसके बाद इंडिगो ने यह निर्णय लिया है।
प्लाइट का समय इस प्रकार रहेगा – चेन्नई से रायपुर – सुबह 10ः20 – दोपहर 12ः2
रायपुर से चेन्नई – दोपहर 12ः50 – दोपहर 2ः25