Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
बीजापुर । बीजापुर में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नगर सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि नगर सैनिक एक साल से छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसने छात्रा को शादी का झांसा दिया था। बताया जा रहा है कि छात्रा निजी छात्रावास में रहकर पढाई कर रही थी। जिसके अपने प्रेम जाल में फंसा कर सैनिक एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। जिसके बाद छात्रावास प्रबंधन ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुटरु थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
राजस्थान हाईकोर्ट ने मंगलवार को आसाराम बापू को जोरदार झटका दिया है। हाईकोर्ट ने आसाराम की उम्रकैद पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका को खारिज करते हुए जमानत अर्जी भी रद्द कर ही है। नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में आसाराम बापू आजीव कारावास की सजा भुगत रहा है। खबरों से मिली जनकारी के मुताबिक सजा स्थगित करने की आसाराम की याचिका पर हाईकोर्ट के कड़े रूख से घबरा कर उनके वकीलों ने याचिका को वापस ले लिया है।
इससे पहले इस मामले में हाईकोर्ट दो सह आरोपियों की सजा को स्थगित कर चुका है। राजस्थान हाईकोर्ट में आज जज संदीप मेहता और जज वीरेन्द्र कुमार माथुर की खंडपीठ के समक्ष बलात्कारी आसाराम की याचिका पर सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान खंडपीठ ने आसाराम के प्रति कड़ा रुख अख्तियार किया। जिस कारण आसाराम के वकील प्रदीप चौधरी ने याचिका खारिज होने के भय से बहस किए बगैर इसे वापस ले लिया।
अंतिम सांस तक जेल में रखने की सजा
जैसा की आप जातने है बलात्कार बाबा आसाराम 5 साल से अधिक वक्त समय से जोधपुर सेन्ट्रल जेल में बंद है। बीते वर्ष अप्रैल महीने में एससी-एसटी कोर्ट के जज मधुसुदन शर्मा ने आसाराम को जीवन की अंतिम सांस तक जेल में रखने की सजा सुनाई थी। उसके बाद से आसाराम जेल से बाहर आने के लिए अपनी सजा को हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है।
रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद एवं डीकेएस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के पूर्व अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता को पुलिस ने नोटिस जारी कर तलब किया है। उन पर डीकेएस में उपकरणों की खरीदी, स्टाफ और अन्य पदों पर भर्तियों से लेकर कई अनियमितताओं के मामले में थाना गोलबाजार में अपराध दर्ज है। पुलिस ने इससे पहले डॉ. गुप्ता के करीबी डॉक्टर, स्टाफ के बयान लिए और सोमवार को शासन के आदेश पर ही एफआइआर दर्ज करवाने वाले वर्तमान अधीक्षक डॉ. केके सहारे का बयान लिया गया। इसके बाद अब डॉ. गुप्ता को पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
अगर वे नहीं आते हैं तो जांच टीम विवेचना को पूरी कर पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख को रिपोर्ट सौंप देगी। स्पष्ट कर दें कि डॉ. गुप्ता को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। हालांकि वे कहां हैं, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। उनके छत्तीसगढ़ से बाहर होने की चर्चा है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अब तक की जांच में भारी गड़बड़ियां पाई हैं। करोड़ों के वारे-न्यारे हुए हैं। उपकरणों की खरीदी में नियमों की जमकर अनदेखी की गई है। यहां यह भी बता दें कि पुलिस ने सोमवार को जो नोटिस डॉ. गुप्ता के घर आरक्षक के जरिए भेजा, उसे किसी ने रिसीव नहीं किया।
इन पर भी आएगी जांच की आंच
तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री, तत्कालीन स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव, तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा संचालक, तत्कालीन सीजीएमएससी के डायरेक्टर, डीकेएस की वित्त शाखा के तत्कालीन प्रभारी अधिकारी पर भी जांच की आंच आएगी।
अब तक किसी भी जांच में डॉ. गुप्ता ने नहीं किया सहयोग
पहला नोटिस- डॉ. गुप्ता को अधीक्षक पद से हटाए जाने के बाद उनकी पदस्थापना पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में की गई। वहां जॉइनिंग के बाद उन्होंने इस्तीफा आवक-जावक शाखा में देकर, 1.50 लाख रुपये शासन के खाते में एक माह का वेतन जमा कर चले गए। उन्होंने नो-ड्यूज नहीं दिया। इस पर डीन डॉ. आभा सिंह ने नोटिस दिया, जिसे रिसीव नहीं किया गया। उनका इस्तीफा आज भी स्वीकृत नहीं है।
दूसरा नोटिस- राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के आदेश डॉ. गुप्ता को नोटिस जारी कर कहा था कि वे अपना पक्ष रखें। मगर वे उपस्थित नहीं हुए।
तीसरा नोटिस- अब पुलिस ने डॉ. गुप्ता को तलब किया है। डॉ. गुप्ता पर आरोप हैं कि उन्होंने डीकेएस में स्टाफ की भर्ती में मनमानी की, उपकरणों की खरीदी जरूरत से अधिक की और सीधे फर्मों से संपर्क करके की, सारी व्यवस्थाओं को आउटसोर्स किया, निजी कंपनियों को लाभ पहुंचा।
पुलिस की जांच में मददगार साबित होगा महालेखाकार ऑडिट
महालेखाकार का ऑडिट बीते सात दिनों से जारी है। तीन अफसर हर एक फाइल को बारिकी से देख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इन्हें भी अनियमितताएं मिली हैं। यह ऑडिट तब तक चलेगा जब तक कि अफसर हर एक फाइल का परीक्षण नहीं कर लेते हैं। यह रिपोर्ट पुलिस की जांच में मददगार साबित होगी, क्योंकि यह टेक्नीकल रिपोर्ट है।
पुलिस हर किसी को अपना पक्ष रखने का अवसर देती है, व्यक्ति आए तो ठीक नहीं आए तो ठीक। नहीं आने पर विवेचना में जो भी पाया जाएगा,उसके आधार पर कार्रवाई होगी। (क्या डॉ. गुप्ता गिरफ्तार हो सकते हैं, बोले…) डेफिनेटली। – नसर सिद्दिकी, सीएसपी आजाद चौक (इनके नेतृत्व में जारी है पुलिस की जांच)
छत्तीसगढ़ में सुकमा के बीमापुरम इलाके में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुंठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है। चारों नक्सलियों के शवों को भी बरामद कर लिया है। इन नक्सलियों के पास से आईएनएसएएस राइफल और दो 303 राइफल बरामद हुई है। फिलहाल, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।
रायपुर । भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी अनिल जैन मंगलवार को रायपुर पहुंचे। रायपुर पहुंचने के बाद मीडिया से बात करते हुए जैन ने कहा कि हम यहां सभी की सभी सीटें जीतेंगे। बता दें कि इस बार के चुनाव के लिए बीजेपी ने सभी मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए है। सभी सीटों पर नए चेहरे को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि राज्य में तीन चरणों में चुनाव होना है।
इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। जैने ने कहा कि राहुल गांधी ने 72 हजार की घोषणा कर लोगों में भ्रम फैलाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार डीबीटीएल के माध्यम से सरकार उससे ज्यादा पैसा पहले से ही दे रही है। बता दें कि सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो गरीबों के खाते में हर महीने 6 हजार की राशि दी जाएगी।

रायपुर। जस्टिस प्रशांत मिश्रा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए प्रभारी कार्यवाहक चीफ जस्टिस होंगे। वे चीफ जस्टिस अजय त्रिपाठी का स्थान लेंगे। जस्टिस त्रिपाठी को नवगठित लोकपाल का मेंबर बनाया गया है। उनके लोकपाल मेंबर बनने के बाद चीफ जस्टिस का पद हाईकोर्ट में खाली हो गया था। इस संबंध में केन्द्र सरकार के विधि एवं कानून मंत्रालय से कल आदेश जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ के चीफ जस्टिस के रुप में जस्टिस प्रशांत मिश्रा तब तक प्रभारी कार्यवाहक चीफ जस्टिस की भूमिका में रहेंगे जब तक इस पद पर कोई स्थाई नियुक्ति नहीं हो जाती। जस्टिस मिश्रा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सबसे सीनियर जस्टिस हैं।

रायपुर। लोकसभा चुनाव उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस से रायपुर की टिकट मिलने के बाद महापौर प्रमोद दुबे ब्राह्मण पारा स्थित अपने पैतृक निवास पर पहुंचे। इसके बाद ब्राह्मण पारा के हनुमान मंदिर जाकर आशीर्वाद लेने के साथ ही प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस दौरान आईएनएच न्यूज़ से बातचीत में प्रमोद दुबे ने जीत का भरोसा जताया। साथ ही विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को ट्रेन हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के सरोना ओवर ब्रिज के पास ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। युवक के शव को फिलहाल एम्स अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है।
आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में युवक तेज रफ्तार ट्रेन से टकराया गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आमानका थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृत युवक के परिजनों की तलाश की जा रही है।

रायपुर। कांग्रेस ने आधी रात को अपने 35 लोकसभा उम्मीदवारों की सातवी सूची जारी कर दिया है। जिसमें छत्तीसगढ़ से 4 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा किया है, रायपुर से प्रमोद दुबे, बिलासपुर से अटल श्रीवास्तव, राजनांदगाँव से भोला राम साहू तो वही कांग्रेस ने अपने चौथे विधायक धनेन्द्र साहू को महासमुंद से प्रत्याक्षी घोषित किया है। साहू जी को मिलाकर कांग्रेस ने अब तक अपने 68 में से 4 विधायकों को छत्तीसगढ़ लोकसभा की सीट से मैदान में उतार दिया है। अब छत्तीसगढ़ की दो सीटों दुर्ग और कोरबा में उम्मीदवारों की घोषणा होना बाक़ी है।
महासमुंद से कांग्रेस लोकसभा प्रत्याक्षि घोषित हुवे विधायक धनेन्द्र साहू को मंत्रीमंडल में स्थान नहि मिलने से वो नाराज़ हुवे थे, जिसे सार्वजनिक तौर पर धनेन्द्र साहू और समाज के लोग ज़ाहिर कर चुके है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस ने इस नाराज़गी को दूर करने के लिए उन्हें महासमुंद से उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दे कि महासमुंद से अमितेश शुक्ला के पुत्र भवानीचरण शुक्ला भी मज़बूती से दावेदारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने धनेन्द्र साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है। दूसरी ओर रायपुर से प्रमुख रूप से अपनी अपनी मज़बूत रूप दावेदारी किरणमयी नायक और गिरीश देवांगन के साथ साथ पंकज शर्मा भी कर रहे थे, लेकिन यहाँ भी कांग्रेस ने रायपुर के वर्तमान महापौर प्रमोद दुबे को उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस 6 आरक्षित सीटों में 4 पिछड़ा वर्ग से जिसमें 2 साहू समाज, 1 कुर्मी समाज, 1 महंत परिवार से टिकट देने का फ़ैसला किया है, वही 2 सवर्ण वर्ग को टिकट देगी जिसमें 1 ब्रह्ममण समाज से और 1 सामान्य वर्ग से टिकट देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अपने उसी फ़ार्मुला के तहत 2 साहू समाज (महासमुंद और राजनांदगाँव) से और 1 ब्रह्ममण समाज (रायपुर) वही 1 सामान्य वर्ग से (बिलासपुर) से टिकट दिया है। अब बची 2 सीटों पर नामो की घोषणा होना बाक़ी है जो कि दुर्ग और कोरबा की सीटें है। कांग्रेस के फ़ार्मुला के तहत दुर्ग सीट अब किसी कुर्मी समाज के नेता को टिकट दिया जाएगा! वहाँ प्रबल दावेदार के रूप में प्रतिमा चन्द्राकर का नाम सबसे ऊपर है! लेकिन सूत्रों का कहना है कि प्रतिमा के नाम पर मंत्री ताम्र्ध्वज साहू आपत्ति के कारण दुर्ग सीट पर अंतिम फ़ैसला नहि हो पाया है! साथ ही कोरबा से महंत परिवार के किसी एक सदस्य को उम्मीदवार बनाना लगभग तय माना जा रहा है! संभवतः आज या कल रात तक छत्तीसगढ़ बची 2 सीटों पर घोषणा हो जाएगी!

रायपुर। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति बैठक में शामिल होने आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर डॉ. सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए यह साफ कर दिया ‘मैं राजनांदगांव से लड़ूगां या नहीं इसका फैसला पार्टी करेगी’। लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा आज शाम 6 बजे तक सीटों के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे।
बता दें भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार देर रात अपने 36 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इस सूची में आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं जहां 11 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा।
वहीं सूची में महाराष्ट्र के लिए छह और ओडिशा के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम भी शमिल है। इसके अलावा सूची में असम और मेघायल की लोकसभा सीटों के लिए एक-एक उम्मीदवार की घोषणा की गई। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सम्बित पात्रा ओडिशा के पुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से आम चुनाव लड़ेंगे।