Author: admin

रायपुर ।  स्कूल प्रबंधन की मनमानी और नियमों के खिलाफ आज छात्रों के पैरेंट्स ने राजधानी के होलीक्रॉस स्कूल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया है. लगातार स्कूल की फीस, वर्दी और किताबों के नाम पर की जा रही मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोला है ।
बैरनबाजार स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लोग दिखे. तानाशाही स्कूल में इस कदर बढ़ गई है कि कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस मामले पर कुछ भी जवाब देने के लिए बचते हुए नजर आए.सुबह 8.30 से पैरेंट्स स्कूल गेट के पास जमा होने लगे इसके बाद प्रिंसीपल और प्रबंधन विभाग इस मामले पर कुछ भी जवाब देने के नहीं थे.बता दें कि होलीक्रॉस स्कूल के 1 बच्चें की सालाना फीस लगभग 8000 रूपए है लेकिन इस बार 4000 से 5000 फीस बढ़ाने के एडमिन ने निर्देश जारी किए किए हैं ।

Read More

रायपुर ।  शहर के टाटीबंध चौक में आए दिन हो रही दुर्घटना की वजह से लोगों की हो रही मौत पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को नोटिस जारी किया है. पुलिस ने  एनएचआईए से चौक को तोड़कर नए सिरे से निर्माण करने को कहा है ।
आमानाका थाना प्रभारी ने सीआरपीसी की धारा 133 के तहत एनएचएआई के महाप्रबंधक को नोटिस जारी कर बताया कि दुर्ग-भिलाई से रायपुर तक के फोरलेन के टाटीबंध चौक पर टू लेने हो जाने की वजह से यातायात का दबाव बढ़ने से आए दिन दुर्घटना हो रही है. टीआई ने बताया कि जनवरी 2018 से मार्च 2019 तक चौक निर्माण से 57 दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसमें 13 की मौत और 28 घायल हुए हैं. इसके अलावा बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन क्षतिग्रस्त भी हुए हैं ।

Read More

रायपुर । बोराई थाना क्षेत्र के साल्हेभाठ के जंगल में आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। वहीं एक जवान के घायल होने की खबर आ रही है। शहीद जवान का नाम हेड कॉन्स्टेबल हरीश चंद्र पाल है और वह भोपाल का रहने वाला था। घायल जवान का नाम सुधीर कुमार बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है CRPF 211 नम्बर बटालियन के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है। डीजीपी ने घटना की पुष्टि करते हुुए बताया, अभी इलाके में सर्चिंग चल रही है, मुठभेड़ में एक जवान शहीद और एक घायल है, सर्चिंग पर पुलिस पार्टी गयी हुई थी, इसी दौरान ये मुठभेड़ हुई है।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 4 बजे CRPF के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे। तभी घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। ये मुठभेड़ खल्लारी के जंगल से 3 किमी दूर सल्हेभाठ में हुई है। आपको बता दें कि 1 अप्रैल को पुलिस ने खल्लारी के जंगल से दो नक्सली कमांडर को गिरफ्तार किया था। नक्सली अपने साथी की बदला लेने की कोशिश में थे, ये घटना उसी के रूप में देखा जा रहा है।

Read More

क्यों मोदी जी?
देश, समाज, उनके वादों और इरादों के बारे में कुछ सवाल पूछे जाएं।
मैं छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ जनता की ओर से और कांग्रेस पार्टी की ओर से उनसे कुछ सवाल पूछना चाहता हूं। उनसे अपेक्षा रहेगी वे छत्तीसगढ़ की अपनी सभा में इन सवालों के जवाब देकर ही जाएं….
सवाल – 1
छत्तीसगढ़ की ही धरती से आपने देश से वादा किया था कि आप प्रधानमंत्री बने तो आप विदेशों में रखा कालाधन वापस लाएंगे और इससे देश के हर व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपए जमा हो जाएंगे। अभी आपकी सरकार का कार्यकाल कुछ दिन और बचे हैं, तो क्या जनता को उम्मीद रखना चाहिए मोदी जी कि ये पैसे अभी भी खाते में आ सकते हैं?
आपके कार्यकाल में विदेशों से कितना कालाधन वापस आया मोदी जी?
सवाल – 2
आपने नोटबंदी की. रातों रात 500 और 1000 के नोट को रद्दी में बदल दिया। आपने कहा था कि इससे कालाधन बाहर निकलेगा, आतंकवाद रुक जाएगा और नक्सलियों की कमर टूट जाएगी। आपको लगा था कि लोग अपने नोट गंगा में बहा देंगे. लेकिन हिसाब से ज़्यादा पैसा बैंकों में वापस आ गया। तो कालाधन बाहर कहां आया मोदी जी? आतंकवाद कहां ख़त्म हुआ और नक्सलियों की कमर कहां टूटी
नोटबंदी से जो बेरोज़गारी पैदा हुई, कारोबार ठप्प हुए और सैकड़ों लोगों की जानें गईं उसका ज़िम्मेदार कौन है मोदी जी?
सवाल – 3
आपने कहा था कि ‘न खाउंगा न खाने दूंगा’ लेकिन देश के हज़ारों करोड़ रुपए लेकर विजय माल्या, नीरव मोदी, ललित मोदी और मेहुल चौकसी फरार हो गए. आप उन्हें रोक नहीं पाए. अमित शाह के बेटे की कंपनी एक साल में 50 हज़ार से 80 करोड़ की हो गईं यानी 16000 गुना वृद्धि। आप उन्हें रोक नहीं सके। रमन सिंह के बेटे का विदेश में खाता खुल गया. आप चुप रहे। रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता 50 करोड़ का घोटाला करके फरार हैं लेकिन आप चुप हैं।
आपने खाने वाले कितने लोगों को जेल भेजा मोदी जी?
सवाल – 4
यूपीए सरकार ने 560 करोड़ की दर से 126 राफ़ेल विमान ख़रीदी का सौदा किया था। लेकिन इसे मंहगा बताते हुए आपने रद्द कर दिया और 1600 करोड़ की दर से 36 विमान ख़रीदने का सौदा कर लिया। रक्षा मंत्रालय को विश्वास में भी नहीं लिया. भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी HAL को विमान बनाने का जो मौक़ा मिलने वाला था उसे आपने अनिल अंबानी की नवजात कंपनी को दिलवा दिया 30,000 करोड़ अलग से दिलवाए।
अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ का लाभ पहुंचाने से आपको कितना फ़ायदा हुआ मोदी जी?
सवाल – 5
आपने वादा किया था कि आप हर साल दो करोड़ लोगों को रोज़गार देंगे लेकिन NSSO के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 45 सालों में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी आपके कार्यकाल में बढ़ीं पिछले पांच साल में 4.7 करोड़ बेरोज़गार बढ़े हैं, 24 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं. पता चला कि आप ये आंकड़े छिपाना चाहते थे और लोगों को पकौड़े तलने का सुझाव दे रहे थे।
तो पिछले पांच सालों में आपने कुल कितने लोगों को नौकरियां दीं और कितने रोज़गार पैदा किए मोदी जी?
सवाल – 6
आपके कार्यकाल में कृषि विकास की दर 2.7 प्रतिशत पर आ गई, जबकि उससे पहले यूपीए वाले पांच सालों में यह दर 4.5 प्रतिशत थी। यूपीए सरकार के कार्यकाल में कृषि उत्पादों का समर्थन मूल्य 19 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा था, आपकी सरकार ने उसे तीन प्रतिशत कर दिया। आपने स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने का वादा भी नहीं निभाया।
तो किसानों की आय कब और कैसे दोगुनी होगी मोदी जी?
सवाल – 7
आपने दावा किया था कि आपकी फ़सल बीमा योजना से किसानों को सुरक्षा मिलेगी लेकिन सच यह है कि 20,478 करोड़ रुपयों का प्रीमियम बीमा कंपनियों को दिया गया। किसानों को सिर्फ़ 5,650 करोड़ रुपयों का भुगतान हुआ और बीमा कंपनियों ने 14,828 करोड़ का मुनाफ़ा कमा लिया।
तो फ़सल बीमा योजना किसानों के फ़ायदे के लिए थी या बीमा कंपनियों के फ़ायदे के लिए मोदी जी?
सवाल – 8
आप आदिवासियों के हितैषी बनते हैं लेकिन आपकी सरकार ने लघुवनोपज के समर्थन मूल्य में 53 प्रतिशत तक की कटौती कर दी। वनाधिकार के मामले में आपने सुप्रीम कोर्ट में वकील तक खड़ा नहीं किया। आपके कार्यकाल में आदिवासियों को मिलने वाली केंद्रीय सहायता में भारी कटौती हुई है।
तो आप आदिवासियों के इतने ख़िलाफ़ क्यों हैं? क्या आप जंगलों को अपने कारोबारी मित्रों के लिए खाली करवाना चाहते हैं मोदी जी
सवाल – 9
आपने 2015 में दावा किया था कि 23 कोयला खदानों की नीलामी से सरकार को दो लाख करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। लेकिन संसद के अंतिम सत्र में बताया गया कि पिछले पांच सालों में कोयला खदानों की नीलामी से मात्र 3,353 करोड़ रुपए मिले।
तो आप इतना झूठ कैसे बोल लेते हैं मोदी जी?
सवाल – 10
आंकड़े बताते हैं कि आपके कार्यकाल में महिलाओं के लिए भारत दुनिया का सबसे असुरक्षित देश बन गया। बलात्कार की घटना 13.84 प्रतिशत बढ़ गई। बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आवंटित 3600 करोड़ में से सिर्फ़ 825 करोड़ खर्च हो सका।
‘बहुत हुआ नारी पर वार’ के नारे का क्या हुआ मोदी जी?
सवाल – 11
देश में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों को प्रेस कांफ़्रेंस करनी पड़ी, सीबीआई के दफ़्तर में आधी रात को ताला लगाना पड़ा, रिज़र्व बैंक के गवर्नर को इस्तीफ़ा देना पड़ा, राफ़ेल मामले में अटार्नी जनरल को झूठा हलफ़नामा देना पड़ा।
तो आप देश की संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने पर क्यों तुले हैं मोदी जी?
सवाल – 12
आपने कहा था कि आप मां गंगा के बुलावे पर बनारस पहुंचे हैं। आपने गंगा की सफ़ाई का वादा किया। अलग मंत्रालय बनाया. सफ़ाई का 80 प्रतिशत धन अनुपयोगी रह गया। राष्ट्रीय गंगा परिषद बनाया लेकिन पांच साल में एक बार भी इसकी बैठक नहीं हुई।
तो पांच साल में गंगा कितनी साफ़ हुई मोदी जी?
सवाल – 13
आपने उज्जवला योजना के तहत सात करोड़ गैस सिलेंडर बांटने का वादा किया। लेकिन पिछले पांच साल में रसोई गैस की खपत में 15 प्रतिशत की कमी आई।
उज्जवला गैस वाले तो सिलेंडर नहीं भरवा पा रहे, दूसरे लोग भी सिलेंडर क्यों नहीं भरवा पा रहे हैं मोदी जी?
सवाल – 14
आपने GST लागू करने को ऐतिहासिक फ़ैसला बताने की कोशिश की। आधी रात को संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई। लेकिन सच यह है कि GST गब्बर सिंह टैक्स बन गया और कारोबारियों की कमर टूट गई। कितने ही कारोबारी डूब गए और जान गंवा बैठे। हमारे राजनांदगांव में ही महावीर चौरड़िया ने अपनी जान ले ली।
आपने GST को इतना जटिल बनाकर लोगों को मुसीबत में क्यों डाला मोदी जी
सवाल – 15
आपने देश भर में स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की। 98,000 करोड़ का बजट भी दिया. लेकिन स्मार्ट सिटी के नाम से अनावश्यक निर्माण कार्य ही हुए।
तो देश में कितने स्मार्ट सिटी बन गए मोदी जी?
सवाल – 16
आपने नक्सलवाद से निर्णायक लड़ाई की बात बार बार कही लेकिन सच यह है कि आपने नक्सली समस्या से सबसे अधिक ग्रसित छत्तीसगढ़ के बजट में कटौती करके उत्तर प्रदेश जैसे प्रदेश को नक्सली समस्या के नाम पर बेहिसाब पैसे दिए।
तो आपके कार्यकाल में नक्सली समस्या कितनी ख़त्म हुई मोदी जी?
सवाल – 17
प्रधानमंत्री आवास योजना को आपने इस तरह प्रस्तुत किया मानों आप कोई क्रांति करने जा रहे हैं लेकिन सच यह है कि सरकार अपने लक्ष्य से बहुत पीछे चल रही है और योजना के नाम पर खानापूर्ती भर हो रही है। देश भर में सितंबर, 2018 तक कुल 48.2 प्रतिशत लक्ष्य ही हासिल हो सका था. छत्तीसगढ़ में ही गिनती के आवास बन सके हैं।
तो कितने प्रतिशत गरीबों को प्रधानमंत्री आवास मिल गए मोदी जी?
सवाल – 18
आपकी पार्टी गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की क़ीमतों को लेकर आसमान सर पर उठा लेती थी. जबकि उस समय अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की क़ीमत बहुत अधिक थी। आपके कार्यकाल में कच्चे तेल की क़ीमत बहुत कम थी लेकिन आपने 257 प्रतिशत टैक्स बढ़ाकर गैस और तेल को लगातार महंगा किया। राज्यों पर बोझ बढ़ाया सो अलग।
तो मोदी जी आपके राज में तेल और गैस इतने महंगे कैसे हो गए?
सवाल – 19
यूपीए सरकार के दौरान शिक्षा पर जीडीपी का 4.5 प्रतिशत खर्च होता था। आपके कार्यकाल में यह घटकर 3.6 प्रतिशत मात्र रह गया। उच्च शिक्षा का हाल बेहाल हो गया है।
तो आप बच्चों की शिक्षा पर कटौती क्यों करते रहे मोदी

Read More

कोरिया । छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस(जे) को एक और बड़ा झटका लगा है। कोरिया जिलाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताया रहा है लखनलाल पार्टी के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने से नाराज थे जिसकी वजह से उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ दी।
मनेनद्रगढ़ विधानसभा से जनता कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ चुके है लखनलाल। सुप्रीमो अजीत जोगी के फैसले पर नाराजगी जताते हुए लखन श्रीवास्तव ने कहा कि देश के निर्णायक चुनाव में करेंगे योग्य उम्मीदवार का चयन।

Read More

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस वन में आज फिर बड़ा हादसा हो गया। एसएमएस वन के ब्लास्ट फर्नेस फटने से संयंत्र में मौजूद 7 कर्मी घायल हो गए हैं। जिसमें भट्ठी का गर्म लोहा गिरकर बाल्टी से कंट्रोल रूम के अंदर पहुंच गया। गर्म लोहे की चपेट में आने से 7 लोग बुरी तरह झुलस गए। सभी को सेक्टर 9 अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है गर्म लोहे की चपेट में आने वाले ​क​र्मियों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे की जानकारी मिलने पर प्लांट के जीएम व सीईओ मौके पहुंचे। मेल्टिंग शॉप एसएमएस-वन में धमाके में 7 लोग घायल हैं। इनमें से 6 बीएसपी कर्मी और 2 ठेका श्रमिक है। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है एसएमएस-1 के फर्नेस के को खाली करने के दौरान अचानक एक के बाद एक दो ब्लास्ट हो गए। ब्लास्ट के दौरान वहां अफरा तफरी का महौल भी हो गया।

Read More

रायपुर। गर्मी शुरू होते ही पानी की किल्लत शुरू हो जाती है। एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित जंगल सफारी में भी पानी की कमी हो गई है। गर्मी में पानी की खपत अमूमन डेढ़ गुना हो जाती है। यहां दरियाई घोड़ा तालाब, जू क्षेत्र आटर तालाब, घड़ियाल तालाब, वन भैंसा प्रजनन केन्द्र तालाब में पानी की आवश्यकता है। पर्यटकों की बोटिंग के लिए बनाई गई झील में भी पानी की कमी हो गई है। जंगल सफारी प्रबंधन ने सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर जल्द पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। पत्र 28 मार्च को लिखा गया, लेकिन अभी तक व्यवस्था नहीं हुई है। सिंचाई विभाग ने जल्द पानी उपलब्ध नहीं कराया तो वन्यजीवों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सफारी प्रबंधन का कहना है कि वन्यजीवों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था है।

राजधानी से करीब 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित नया रायपुर में 800 एकड़ में जंगल सफारी का निर्माण किया गया है। जंगल सफारी में 33 बाड़ों का निर्माण कार्य किया जाना है, लेकिन अब तक सिर्फ 10 बाड़े ही बनाए जा सके हैं। 23 बाड़ों का निर्माण बाकी है। जो 10 बाड़े बनाए गए हैं उनमें टाइगर, लायन, व्हाइट टाइगर, तेंदुआ, कछुआ, दरियाई घोड़ा, घड़ियाल, हिमालयन भालू, गोह, हिरण, वन भैंसा आदि को रखा गया है।
जंगल सफारी में प्राकृतिक सौंदर्य के साथ खुले में बाघ, शेर को देखने वालों की तादाद बढ़ी है। पहले की अपेक्षा गर्मी में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। एक दिन में करीब 400 पर्यटक पहुंच रहे हैं। सफारी के अधिकारी ने बताया कि छुट्टी के दिन ढाई हजार से अधिक पर्यटक आ रहे हैं। वन्यजीवों को गर्मी से बचाने के लिए उनके बाड़े में पानी की व्यवस्था की गई है। खुले में घूमने वाले वन्यजीवों के लिए जगह-जगह टब में पानी रखा गया है। वे उसमें नहा भी सकते हैं
जंगल सफारी में जलसंकट का खामियाजा पर्यटकों को भुगतना पड़ सकता है। सफारी में पब्लिक के मनोरंजन के लिए पार्क के एक हिस्से को झील की तरह विकसित किया है। यहां दो बोट रखी गई हैं, जिसमें घूमकर पर्यटक गोवा और दूसरे समुद्र तट जैसा महसूस कर सकते हैं। झील में पानी कम हो गया है इसके चलते पर्यटक महज 15 मई तक ही बोटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो उन्हें मायूस लौटना पड़ सकता है।

Read More

रायपुर। गुरुवार को पखांजूर के परतापुर थाने के मोहल्ला जंगल में सर्चिग पर निकले फोर्स पर नक्सलियों ने हमला बेला था। जिसमें बीएसएफ के सहायक उपनिरीक्षक बोरो सहित आरक्षक रामकृष्णन, आरक्षक सोमेश्वर और आरक्षक इशरार खान शहीद हो गए। आज बीएसएफ़ के चार शहीद जवानों को दी गई श्रध्दांजलि दी गई है।
माना चौथी बटालियन में श्रद्धांजलि दी गई, श्रध्दांजलि के बाद शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम भेजा जाएगा।श्रध्दांजलि में  प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, डीजीपी डीएम अवस्थी के साथ ही बीएसएफ, सीआरपीएफ सहित बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान…
कांकेर में नक्सली हमले में चार बीएसएफ जवानों की शहादत बेहद दुखद है। शहीद परिवार के साथ हमारी पूरी संवेदना है। देश के लिए उन्होंने प्राणों की आहुति दी।। उन्हें मैं श्रध्दांजलि अर्पित करता हु।। दुखद इसलिए भी है कि कैम्प के कुछ ही दूरी पर यह घटना हुई। नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। निश्चित रूप से अभी तक के 17 नक्सली हमारे जवानों ने मार गिराए है और यह पहली घटना है। दूसरी बात यह है कि जो आदिवासियों को विश्वास में लेंने की बात है। वहां परंपरागत से रहने वाले लोग है उसे विश्वास में लेने की बात है यह अभियान आचार संहिता खत्म होने के बाद शुरुआत करेंगे। इसको आगे बढ़ाएंगे।। सबसे चर्चा करने के बाद ही फिर आगे रणनीति तैयार करेंगे।

Read More

दुर्ग । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज डॉ रमन सिंह के बयान पर पलटवार किया है. बघेल ने कहा कि डॉ पुनीत गुप्ता अगर सही है तो फरार क्यों है. वो पुलिस के सामने आए और खुद को निर्दोष साबित करे. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चौकीदार रमन सिंह से अपील करता हूं कि अपने फरार दामाद को लेकर पुलिस के पास जाए. कम से कम उनका बयान ही दर्ज करा दे. दस्तावेजों की जांच करवा दे, अगर वो निर्दोष हैं तो भागते क्यों फिर रहे हैं ।
गौरतलब है कि रमन सिंह ने बुधवार को विजय बघेल के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए अपने दामाद डॉ पुनीत गुप्ता को निर्दोष बताया था. उन्होंने कहा था कि पूरा मामला षड्यंत्र का हिस्सा है. कोर्ट में जाने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. फरार होने के सवाल पर जवाब दिया था कि समय आने पर वो सबके सामने आ जाएगा ।
मुख्यमंत्री आज दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर के साथ नामांकन दाखिल करने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे थे. इस दौरान पुनीत गुप्ता को लेकर एक बार फिर रमन सिंह को घेरा. और कहा कि अगर वो निर्दोष है तो फरार होने की आवश्यकता नहीं है ।
आपको बता दें कि रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता पर डीकेएस सरकारी सुपर स्पेश्यलिटी अस्पताल में सरकारी पद पर रहते हुए लगभग 50 करोड़ रुपए के घोटाला करने का आरोप वर्तमान अधीक्षक कमल किशोर सहारे ने लगाया है. पुनीत गुप्ता पर नियुक्ति में धांधली करने, फर्जी खरीदी करने और झूठी ऑडिट रिपोर्ट पेश कर करोड़ों रुपए व्यय करने के मामले में आरोपी बनाया गया है. गोल बाजार थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस तलाश कर रही है ।

Read More

पेंड्रा । पेण्ड्रा थाने में बलात्कार के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं जिसमें दो नाबालिक बच्चियों से कुकृत्य को अंजाम दिया गया. नाबालिग के परिजनों ने पेण्ड्रा थाना आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है ।
जिसमें पुलिस ने बलात्कार के आरोपी बासना अगरिया को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.वही दूसरे मामले में अपने घर के बाहर खेल रही नाबालिक बच्ची को मोहल्ले में ही रहने वाला किशोर बहला फुसलाकर एकांत में ले गया और उससे बलात्कार किया और जब नाबालिक अपने घर पहुंची तो परिजनों को इस घटना के बारे में बताया जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाना पेण्ड्रा में दर्ज कराई.जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है ।
पेण्ड्रा थाना प्रभारी रामावतार पटेल ने जानाकरी देते हुए कहा कि-
आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं दोनों ही केस में धारा 376 IPC  पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

Read More