Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
महासमुंद । देश में इन दिनों आईपीएल का जोश लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. आईपीएल सीजन आते ही प्रदेश भर में सट्टा खिलाने का दौर भी लगातार जारी है. राजधानी रायपुर के बाद अब महासमुंद में भी हाईटेक सट्टा का भांडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने सट्टा खिलाने के आरोप में 1 वकील सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से पौने दो लाख रुपये नगदी सहित 30 लाख रुपये की सट्टा पट्टी भी जब्त की है. इसके साथ ही आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल में जिले के कई सफेद पोश लोगों की बातचीत के कॉल रिकार्डिंग और वाट्सअप चैटिंग मौजूद है ।
पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई मुखबीर की सूचना के आधार पर की है. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग हाईटेक तरीके से राजस्थान राॅयल एवं कोलकत्ता नाईट राईडर के आईपीएल मैच में सट्टा लगवा रहै हैं. मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सुभाषनगर एवं इमलीभाठा इलाके में दबिश दी. जहां पुलिस ने दीपक ठाकुर और थानसिंह ठाकुर नाम के दो युवकों युवकों को गिरफ्तार किया. आरोपी मोबाइल में मौजूद स्पेशल सट्टा एप्प से भाव जानकर मैच में पैसे लगवा रहे थे. मौके से पुलिस ने 1 लाख 75 हजार रुपये नगद, एलसीडी टीवी, टाटा स्काई सेटटॉप बॉक्स, 5 मोबाइल और एक डायरी जब्त की है ।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का धौंस
पुलिस के मुताबिक जिस दौरान पुलिस ने दबिश दी वहां मौजूद आरोपियों में से एक ने खुद को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का रिपोर्टर बताते हुए पुलिस को डराने और धमकाने की कोशिश भी की. पुलिस के मुताबिक इसके साथ ही सुभाष नगर इलाके के एक घर में दबिश देकर एक वकील सुरेश नसीने को भी गिरफ्तार किया है. नसीने के पास से पुलिस ने 2 मोबाइल बरामद किया है, जिसमें आईपीएल मैच में सट्टा का भाव बताने वाले एप्पस डाउनलोड थे. जिसकी सहायता से आईपीएल मैच में सट्टा लगवाया जा रहा था. पुलिस ने नसीने के पास से 1000 रुपये भी जब्त किया है. वहीं साइबर सेल एवं कोतवाली की टीम ने जब आरोपियों के मोबाईल की जांच की तब वाट्सअप चैटिंग व काॅल रिकार्डिंग में शहर के कई ऐसे नामचीन लोग जो क्रिकेट मैच के सट्टे के गोरख धंधे में संलिप्त है ।
रायपुर । भाजपा का घोषणा पत्र बता रहा है कि कांग्रेस के लिए देश के लोग महत्वपूर्ण हैं और भाजपा के लिए अपना चेहरा. कांग्रेस के घोषणा पत्र में देश के करोड़ों लोगों के विचारों का समावेश है, जबकि भाजपा के घोषणा पत्र में सिर्फ एक व्यक्ति के ‘मन की बात’. अब देश अपने “मन का फैसला“ सुनाएगा. यह बात भाजपा के घोषणा पत्र पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कही ।
त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र का संकल्प पत्र नाम दिया है, भाजपा संकल्पों का क्या हाल करती है हम छत्तीसगढ़ के लोग बखूबी जानते हैं, समझते हैं. भाजपा को घोषणा पत्र जारी करने के बजाय माफी पत्र देश के मतदाताओं के प्रति अपने अपराधों के लिए जारी करना चाहिए था, जिसके कारण 45 वर्ष में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था की बदहाली, बड़ी संख्या में सुरक्षा जवानों के मारे जाने की घटनाएं और किसान आत्महत्या की घटनाओं में देश में 44 प्रतिशत की वृद्धि है ।
उन्होंने कहा कि अभी तक देश ने 2014 के भाजपा घोषणा पत्र की सारी बातों के रूप में भाजपा के जुमलों को ही देखा है. युवाओं के लिए दो करोड़ नौकरियों का जुमला, अच्छे दिन जुमला, काले धन की देश में वापसी और सब के खातों में 15 लाख का जुमला, 100 स्मार्ट सिटी का जुमला, शिक्षा बजट का जुमला, महंगाई और बेरोजगारी पर रोक का जुमला जैसे अनेक जुमलों के बाद आज जारी किया गया भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र नहीं जुमला पत्र है ।
रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता के खिलाफ 50 करोड़ के घोटाले की एफआईआर के बाद फरार हो गए है ।
वहीं अब बेटे और राजनांदगांव सांसद अभिषेक सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की मांग उठ रही है. इतनी हीं नहीं शिकायतकर्ताओं ने तो पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है ।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग
अभिषेक सिंह पर आरोप है कि बतौर सांसद रहते हुए उन्होंने राजनांदगांव में एक ऐसी चीटफंड कंपनी को प्रमोट किया जो 1 लाख निवेशकों के 400 करोड़ रुपए से ज्यादा लेकर फरार हो गए है. शिकायतकर्ताओं के मुताबिक ये कंपनी नागपुर के जुनैद मेमन और जावेद मेमन की थी. इसकी शिकायत छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं उपभोक्ता सेवा संघ द्वारा की गई. उन्होंने इस मांग को लेकर राजनांदगांव के सिटी कोतवाली थाने का घेराव भी किया. इतना ही नहीं रमन सिंह पर भी संघ ने आरोप लगाए है कि उन्होंने कवर्धा में लगे रोजगार मेले में कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज में स्टॉल लगाने की अनुमित दिलाई थी ।
इसी रोजगार मेले का उद्घाटन डॉ रमन सिंह द्वारा किया गया था, जिससे प्रभावित होकर लोगों ने इस कंपनी में निवेश किया और अब उस स्टॉल में काम करने वाले लोग जेल में है और उद्घाटन करने वाले जेल के बाहर. यही कारण है कि संघ ने रोजगार मेले का उद्घाटन करने वाले रमन सिंह के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है ।
बिलासपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय प्रवास पर आज बिलासपुर पहुंच रहे हैं। यहां वे 5 आम सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यक्रमों में भाग लेंगे और साथ ही कांग्रेसजनों से सौजन्य भेंट करेंगे।
मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 11 बजे बिल्हा विधानसभा के पथरिया नगर पंचायत में पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दोपहर 12 बजे कोटा विधानसभा के करगी कला के हाई स्कूल ग्राउंड में दोपहर 3 बजे बेलतरा विधानसभा के पौंसरा ग्राम में हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद नगर निगम बिलासपुर क्षेत्र के चिंगराजपारा में शाम 5 बजे सभा लेंगे।
चिंगराजपारा की सभा के बाद मुख्यमंत्री शाम 7 बजे मोपका में एसपी सिंह के निवास पर आयोजित भोजपुरी समाज के कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात 8 बजे होटल मैरियट पहुंचकर मुख्यमंत्री विधानसभा वार कांग्रेसजनों के साथ अन्य लोंगों से भेंट करेंगे।
वहीं रात्रि विश्राम के पश्चात मुख्यमंत्री मंगलवार की सुबह 11 बजे रतनपुर महामाया के दर्शन हेतु हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे बिलासपुर लोकसभा के मुंगेली जिले के लोरमी में आम सभा में भाग लेंगे और आमसभा को सम्बोधित करेंगे।
कोंडागांव । विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव का लगातार बहिष्कार कर रहे नक्सलियों ने जिला मुख्यालय थाने से महज 8 से 10 किलोमीटर की दूरी पर पर्चे फेंके। जिसके बाद से कोंडागांव पुलिस जांच में जुट गई है। मर्दापाल जाने वाली सड़क पर फेंका गया था पर्चा। काफी लम्बे समय बाद जिला मुख्यालय के करीब नक्सलियों ने पर्चे फेंक कर उपस्थिति दर्ज कराई। नक्सलियों ने पर्चे में माओवादी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए हमेशा की तरह चुनाव बहिष्कार की अपील की है। वहीं फर्जी मुठभेंड़ बंद करने, जल जंगल जमीन बचाओ, पुलिस मुखबिरी बंद करों जैसी बातें लिखी हैं।
रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 08 अप्रैल को सुबह 10 बजे मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर पंडरी में युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से हेलिकाप्टर द्वारा पथरिया विधानसभा जिला मुंगेली के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे पथरिया में आमसभा और दोपहर 1.30 बजे करगीकला, कोटा विधानसभा जिला बिलासपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे सकरी, कसडोल विधानसभा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4.30 बजे पौंसरा में आमसभा और शाम 6 बजे चांटीडीह, बेलतरा विधानसभा जिला बिलासपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे।
छत्तीसगढ़ : रायपुर 06 अप्रैल 2019 रायपुर लोकसभा के युवा प्रत्याशी प्रमोद दुबे ने हिन्दू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, उगादी एवं चेट्रीचंड की सभी देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है ।
प्रमोद दुबे ने तिल्दा ब्लॉक में जनसंपर्क के दौरान प्रमोद दुबे ने झूलेलाल मंदिर में भगवान झूलेलाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होने कहा कि भगवान झूलेलाल ने समाज को आपसी सद्भावना और भाईचारे का संदेश दिया है। हम सभी को उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। रायपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे का सघन जनसंपर्क अभियान जारी है। इस दौरान वह लोगों से अपनेपन से मिल रहे हैं और कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। शुक्रवार को देर रात तक भी प्रमोद दुबे का लोगों से मिलने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान वह तिल्दा ब्लॉक के ग्राम किरना, बहेसर, छतौद, ताराशिव, खुड़मुड़ी, देवरी और तिल्दा में आम लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होने जनता से अपील की कि आपने भारतीय जनता पार्टी को कई बार क्षेत्र के विकास हेतु विजयी बनाया लेकिन हर बार आपको निराशा हाथ लगी। इस बार मुझे मौका दीजिए आपके क्षेत्र मे चहुमुखी विकास होगा।
व्यापार करने वाले नेता क्या जानेंगे नरवा, गरूवा, घुरवा और बारी के बारे में
जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे ने भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को बाहरी बताते हुए उनपर जमकर निशाना साधा। प्रमोद दुबे ने कहा कि व्यापार करने वाले नेता नरवा, गरूवा, घुरवा और बारी के बारे में क्या जानेंगे? क्या क्षेत्र का विकास करेंगे? उन्होने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अगर आप क्षेत्र का विकास चाहते हो तो एक बार कांग्रेस पार्टी पर विश्वास करें और मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि आपका यह विश्वास वे कभी टूटने नहीं देंगे।
तिल्दा में कार्यकर्ताओं से मीले प्रमोद ।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे तिल्दा में कांग्रेस पार्टी के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान तिल्दा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सोनी, राम गिड़लानी, आशा यादव ,शंकर शर्मा , ओम गोयल, प्रदीप अग्रवाल ,शिव अग्रवाल, मनोहर गिलानी, आनन्द मेघानी, शिवराज गांधी समेत अन्य स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उन्होने उपस्थित कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और ऊर्जा से कांग्रेस के जनघोषणा पत्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने इसकी पुष्टि की।
छत्तीसगढ़ : रायपुर दिनांक 06अप्रेल को लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में अपनी पहली सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बालोद के हथौद में कांग्रेस और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधने के साथ ही छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर जनता से किये वादे पूरे न करने पर जमकर आड़े हाथों लिया।
राष्ट्रीय संदर्भ में उन्होंने विशाल जनसभा से सवाल किया कि देश को मजबूर सरकार चाहिए या मजबूत सरकार चाहिए। आतंकवाद का मुकाबला करने वाली सरकार चाहिए या आतंकवादियों का बचाव करने वाली सरकार चाहिए। छत्तीसगढ़ के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने सवालों की बौछार की जिस पर जनता ने उनकी हर बात का पुरजोर समर्थन व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने विशाल जनसमुदाय से पूछा कि आपको चौकीदार चाहिए या भ्रष्टाचारियों की बारात? मजबूर सरकार चाहिए या मजबूत सरकार? प्रधानमंत्री ने कहा कि मजबूर सरकार हो तो कोई भी आंख दिखाकर चला जाता है। लेकिन यदि सरकार मजबूत हो तो एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक होती है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि नामदारों की नीयत में खोट है इसलिए जमानत पर बाहर हैं।
कांग्रेस पर हमला करते हुए श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपनी पार्टी की सरकार बनाने की लिए चुनाव लड़ रही है और हम अपने देश के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की जनता की गाढ़ी कमाई लूटने के लिए चुनाव लड़ रही है और हम एक-एक पाई देश के हित में लगाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस आतंकवादियों को खुली छूट देने के लिए चुनाव लड़ रही है और हम आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस सेना का मनोबल गिराने के लिए चुनाव लड़ रही है और हम सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के हालात पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि यहां से माओवादियों को साफ करने काम भाजपा की सरकार ने किया लेकिन कांग्रेस को जवानों की परवाह नहीं है। कांग्रेस घोषणापत्र में कहती है कि उसकी सरकार आयेगी तो राष्ट्रद्रोह का कानून हटा लिया जाएगा। मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जनता से झूठ बोलकर वोट लिया और सरकार बनते ही ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग खोल दिया प्रधानमंत्री ने शराबबंदी, कर्ज माफी, बेरोजगारी भत्ता सहित अनेक मुद्दों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने गरीब को इलाज तक से वंचित कर दिया और जिस जनता ने कांग्रेस को वोट दिया, कांग्रेस ने उसे ही धोखा दे दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने बालोद के हथौद की सभा के जरिये चार लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी शंखनाद करते हुए मजबूत सरकार बनाने का आह्वान किया। इस सभा में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं कांकेर सांसद विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, राजेश मूणत, दयालदास बघेल, महासमुंद सांसद चंदूलाल साहू, राजनांदगांव सांसद अभिषेक सिंह, कांकेर प्रत्याशी मोहन मंडावी, दुर्ग प्रत्याशी विजय बघेल, राजनांदगांव प्रत्याशी संतोष पाण्डेय और महासमुंद प्रत्याशी चुन्नीलाल साहू सहित अन्य नेता मौजूद थे।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के निजी सचिव (ओएसडी) प्रवीण कक्कड़ के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। देर रात तीन बजे 15 से अधिक अधिकारियों की एक टीम ने स्कीम नंबर 74 स्थित उनके घर में छापेमारी शुरु की। इसके अलावा विजय नगर स्थित शोरूम सहित अन्य स्थानों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह पहले से ही कई एजेंसियों के रडार पर थे। जब वह पुलिस अधिकारी थे, तभी से उनके खिलाफ कई मामलों में जांच की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार देर रात को जब आयकर विभाग की टीम कक्कड़ के घर पहुंची तो परिवार के लोग घबरा गए थे। जब उन्हें इस बात को विश्वास हो गया कि सभी अधिकारी आयकर विभाग से हैं तब जाकर उन्होंने जांच में सहयोग किया।
पुलिस विभाग में सेवा के दौरान कक्कड़ को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2004 में नौकरी छोड़कर वह कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के निजी सचिव बन गए थे। ऐसा कहा जाता है कि 2015 में भूरिया को रतलाम-झाबुआ सीट से कक्कड़ की बनाई हुई रणनीति के कारण ही जीत मिली थी। दिसंबर 2018 में वह कमलनाथ के निजी सचिव बने थे।
सूत्रों ने बताया कि आयकर के छापों के दौरान जब्त दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जा रही है। कक्कड़ का परिवार हॉस्पिटैलिटी समेत विभिन्न क्षेत्रों के कारोबार से जुड़ा है।
आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया, ‘विभाग 50 स्थानों की जांच कर रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के ओएसडी, रतुल पुरी, अमीरा समूह और मोसर बायर के ठिकानों की जांच की जा रही है। भूला, इंदौर, गोवा और दिल्ली के 35 ठिकानों की भी जांच की जा रही है। आयकर विभाग के 300 से ज्यादा अधिकारी छानबीन कर रहे हैं।’
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने बालोद की सभा मे मोदी जी द्वारा कांग्रेस को झूठा बोलने पर तीखी प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए कहा कि मोदी जी विश्व के सबसे झूठा प्रधानमंत्री साबित हुए है,न खाऊंगा न खाने दूंगा का नारा देकर देश को लूटने का काम अगर कोई सरकार किया है तो वो केंद्र में बैठी भाजपा सरकार है ,छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने 36 वादे विधानसभा चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में किये थे जिसमें 60 दिनों में ही 18 वादे पूरे करके दिखा दिया लेकिन मोदी की भाजपा सरकार 60 महीनों में भाजपा के घोषणा पत्र में किये गए वादों को पूरा नही किया और तो और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा सभी वादों को जुमला करार दे दिया। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने प्रधानमंत्री मोदी जी को जवाब मांगकर सवालों की झड़ी लगा दी । बताओ मोदी जी
1- प्रत्येक वर्ष की दो करोड़ नौकरियां कहाँ गयी ।
2- मँहगाई क्यो बढ़ रही है ।
3- हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा के बीच खाई क्यो खोदी जा रही है
4- किसानो की दुर्दशा क्यो हो रही है
5- राम मन्दिर निर्माण क्यो नही हो रहा है ?
6- गुण्डागर्दी क्यो बढ़ रही है ,
7- शिक्षा कि बजट क्यो घटा दिया गया है ?
8-देश के जवानों की आये दिन जाने क्यो जा रही है ?
9- नोटबन्दी से क्या फ़ायदा हुआ जबकि लाइनों में लगकर 100 से ज़्यादा लोगो की मौत हो गयी थी?
10- आखिर देश में पूंजीपतियों का ही क्यो विकास हो रहा है जबकि आम आदमी की रीढ़ की हड्डी तोड़ी जा रही है ।
11- GST को मनमाने ढ़ंग से क्यो थोपा जा रहा है ?
12- पैट्रोल डीज़ल के दामों में गिरावट क्यो नही आ रही है ?
13- क्यो #मोदी मीडिया में अपनी प्रस्तुती दर्ज नही कराते है और जनता के सवालो के जवाब नही देते है ?
14- क्यो प्रत्येक गैर भाजपायी को राष्ट्र विरोधी कहा जाता है ?
15- देश की जनता को मुख्य मुद्दे से क्यो भटका रखा है ?
16- राफेल डील के काग़ज़ात को क्यो नही दिखाया जा रहा है ?
17- प्रशासनिक व्यवस्था क्यो दिन प्रतिदिन ख्रराब होती जा रही है ?
18- क्यो भाजपा नेता आये दिन अनाप शनाप भाषण देकर देश का माहौल ख़राब रखने की कोशिशें कर रहे है?
20- भाजपा सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु क्यो नही बना पा रही है?
21- क्यो भारत से मांस का निर्यात दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है ?
22- धारा 370 को हटाने के लिए मोदी ने पिछले चुनाव में गला फाड़ फाड़ कर कहा था कि भाजपा सरकार बनने के पश्चात धारा 370 को तुरन्त हटाने का काम करेंगे जबकि सरकार को बने 5 साल पूरे भी हो गये और दोबारा चुनाव आ गये है । कहाँ है वो वादा और कहाँ हटाई गयी धारा 370 ?
23- कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है वहीं दूसरी तरफ़ कश्मीरियो पर ज़ुल्म क्यो किया जा रहा है, क्या कश्मीरी भारत के अभिन्न अंग नही है?
24- महात्मा गांधी को गालियां देने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर देशद्रोह का मुकदमा क्यो नही चलाया जाता है ?
25-क्यो बैंको द्वारा आमजनता की जमा नकदी से आये दिन कुछ न कुछ रकम काट ली जाती है?
26- क्यो चाईना ने कश्मीर से होते हुए पाकिस्तान जाने की सड़क/रास्ता बनाया हुआ है?
26-क्यो दिन प्रतिदिन भारत के अन्दर फासीवाद बढ़ता जा रहा है?
इस प्रकार से मोदी व भाजपा सरकार की बहुत सारी नीतियां मनमाने ढ़ंग से थोपी जा रही है तथा भाजपा सरकार व भाजपा के नेतागण क्यो ढ़ोगी रूप लिये फिर रहे है । जनता के बीच बड़े-बड़े वादे करते है और बाद में अपनी वादो की बात न करते हुए पाकिस्तान, कांग्रेस, सेना, कश्मीर आदि में उलझा कर रख देती है । भारतीय मुद्रा को डाॅलर के बराबर लाकर खड़ा करने का खोखला वादा करके देश को लुटवाने का काम कर रही है और तो और भारतीय लुटेरो को भारत से भगाने में सहयोग कर रही है