Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
रायपुर। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में शामिल हुए थे. बालोद में आयोजित चुनावी रैली में उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को जीताने की अपील की है. ये खबर ट्विटर पर वायरल हो रही है. इसे लेकर अब प्रमोद दुबे और कांग्रेस ने ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा का फर्जीवाड़ उजागर हो गया है. भाजपा आईटी सेल की तरफ से फर्जी खबरें वायरल की जा रही है.
प्रमोद दुबे ने खबर और फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है-
झूठ की बुनियाद पर टिकी भाजपा की इमारत अब ढह चुकी है। भाजपा की आईटी सेल द्वारा स्वघोषित चौकीदार रमन सिंह के पुत्र के ट्वीट को मेरे ट्वीट बताकर एक फर्जी फोटोशॉप चलाया जा रहा है। इन चोरों के बहकावे में न आएं। सच की जीत होगी।
रायपुर । चैत्र नवरात्र पर्व की शुरूआत आज से हो चुकी है. राजधानी रायपुर में भी मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटने लगी है. मां के दरवार में लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. मंदिरों और घरों में तैयारियां तेज हो गई हैं. पहले दिन घटस्थापना के साथ व्रत व पूजा अर्चना शुरू होगी.शहर के महामाया मंदिर काली मंदिर में सबुह से ही भक्तों का तांता लग चुका है.मां के दर्शनों के लिए लोग कतार बनाकर खड़े हुए हैं ।
चैत्रमास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के पहले दिन घटस्थापना के साथ माता की आराधना शुरू होती है. मुहूर्त सुबह 11:44 बजे से 12:34 बजे तक है. इस बार नवरात्र रेवत्री नक्षत्र से शुरू होगा. उदय काल में रेवती नक्षत्र का योग होने से साधना और सिद्धि का फल कई गुना प्राप्त होगा ।
गौरतलब हो कि रायपुर में मंदिरों में शुक्रवार की देर रात से ही कलश स्थापना के लिए पंजीयन होते रहे. 2 से 3 काउंटर बनाकर समितियों ने भक्तों का पंजीयन किया. सबसे ज्यादा साढ़े 10 हजार पंजीयन पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर में कराए गए हैं. इसी तरह रावाभांठा स्थित बंजारी धाम में 9 हजार, काली माता मंदिर में साढ़े 4 हजार और दंतेश्वरी मंदिर में 15 सौ के करीब भक्त जोत प्रज्वलित करा रहे हैं ।
बालोद । बालोद में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय देश के मन में एक तस्वीर स्पष्ट है। वह है नीति और नियत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव लड़ रही पार्टी को जीताने के लिए, लेकिन हम चुनाव लड़ रहे हैं देश के लिए। कांग्रेस औऱ उसके साथी चुनाव लड़ रहे हैं खुली छुट्ट देने के लिए, जबकि हम आतंकियों को उनके पापों की सजा देने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही पीएम ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके साथी सेना का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं।
पीएम ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी मजबूर सरकार बनाने में लगे हैं, लेकिन हम मजबूत सरकार के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि जब मजबूत सरकार होती है तो दुनिया भी हमारी बात सुनती है। इसके साथ ही पीएम ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि जब सरकार मजबूत होती है तो आतंकवादी हमलों के बाद हम चुप नहीं बैठते, बल्कि घर में घुसकर मारते हैं।
उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने छत्तीसगढ़ से नक्सलवादियों और माओवादियों को बाहर निकालने के लिए सफल प्रयास किया है। लेकिन कांग्रेस को इन जवानों की चिंता नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को ढकोसला पत्र बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर वह सरकार में आती है तो वह जवानों के रक्षा कवच को हटा देगी। ये लोग सेना के जवानों को निहत्थे बनाना चाहते हैं। कांग्रेस ने जनता से पूछा कि आपको चौकीदार की सरकार चाहिए या भ्रष्टाचारियों की बारात चाहिए।इसके साथ ही पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के लिए किसान निधि योजना के माध्यम से उनके खातों में राशि भेज रही है, लेकिन यहां की सरकार की वजह से छत्तीसगढ़ के किसानों को उसका लाभ नहीं मिलन रहा है।
रायपुर । चाकूबाजी के तीन आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है. घटना शुक्रवार देर रात की है. हिमालयन हाइट्स में चार बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया था. युवक को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया ।
शिकायत के बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने चार में से तीन आरोपी को धर दबोचा. एक आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया ।
एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि रात में जन्मदिन मनाते समय पटाखा फोड़ने पर युवक से विवाद हो गया. इसके बाद बदमाशों ने युवक को चाक़ू मार दिया. जिससे वह घायल हो गया. फिलहाल तीन आरोपी को पकड़ लिया है. एक आरोपी की तलाश जा रही है ।
सुकमा । सुकमा में 9 वारंटी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पोलमपल्ली में आत्मसमर्पण ने समर्पण किया है। बताया जा रहा है कि सभी नक्सलियों के खिलाफ स्थाई वारंट दर्ज है। सभी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है। सुकमा एसपी बी.एस. मरावी ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि सरकार की लगातार कोशिश है कि नक्सली समर्पण करें और मुख्यधारा से जुड़ें। इसी क्रम में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
कोरबा । शहर में लगातार लूट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. आज प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही से लूट की घटना सामने आयी है. हितग्राही एक्विटास स्माल फाइनेंस बैंक से 45 हजार रूपए निकाल अपने घर वापस लौट रहे थे. इस दौरान बाइक सवार नकाब पोश ने तेजी से बाइक चलाकर झपट्टा मार पैसों को छीन लिया. और तुरंत ही मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट चुकी है ।
टीपी नगर इलाके के सीएसईबी चौकी से महज कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े बाईक सवार एक नकाबपोश ने लूट की घटना को अंजाम दिया है।
लूट के शिकार हुए ननकी प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव से 5 से 6 लोग बैंक से पैसा निकालने आए हुए थे. इस दौरान बैंक से 45000 रूपए निकाल कर गमती में बांधकर अपने गले पर लपेटे हुए घऱ जा रहा था. बैंक से निकलते ही महज कुछ ही दूरी पर बाइक सवार नकाबपोश तेज रफ्तार आया और पीछे से झपट्टा मार रकम ले भागा. घटना के बाद ननकी प्रसाद और उसके अन्य साथी लुटेरे को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह उसके हाथ नहीं आया ।
रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पलटवार किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी से सवाल करने पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से जुड़े एक वाक्ये की याद दिलाई है, और नसीहत दी है कि इस वाक्या को बघेल गांठ बांधकर रखें और बचकानी सियासी नौटंकियों से बाज आएं। पूर्व मंत्री चंद्राकर ने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल प्रधानमंत्री को आईना भेजने और झूठे व भ्रामक सवाल करने के जिस सत्तावादी अहंकार से ग्रस्त नजर आ रहे हैं, उन बघेल को याद होना चाहिए कि सवाल पूछने वालों के प्रति भी कांग्रेस हमेशा से असहिष्णु रही है
मुख्यमंत्री बघेल पुराने कांग्रेसी हैं तो उन्हें वह वाक्या याद दिलाना जरूरी महसूस हो रहा है कि एक बार पांच सवाल पूछे जाने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि हर भौंकने वाले कुत्ते को जवाब नहीं दिया जाता। केन्द्र में सत्ता पर काबिज कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के इस जवाब से साफ है कि सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस का नेतृत्व कितना असहिष्णु और विचलित हो जाता था और आज भी विचलित हो जाता है। चंद्राकर ने कहा कि दरअसल आज अपने अस्तित्व को बचाने के लिए जूझती कांग्रेस सत्ता पाने की लालसा में झूठ-फरेब, भ्रम और अमर्यादित भाषा का जिस रफ्तार से इस्तेमाल कर रही है, वह बताता है कि कांग्रेस इन दिनों काफी विचलित है।
रायपुर । फरार डॉ पुनीत गुप्ता मामले पर डीकेएस अस्पताल में पुलिस ने दबिश देते हुए डिजिटल लॉकर को खोला है. इस दौरान टेकनीशियन के साथ पुलिस की टीम अस्पताल में मौजूद रही. लेकिन डिजिटल लॉकर से पुलिस को कुछ भी सबूत हाथ नहीं लगे हैं. बता दें कि लॉकर का अभी तक इस्तेमाल ही नहीं किया गया है. गुप्ता के खिलाफ गोलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 15 लाख रुपए खाते में आने के बयान को लेकर किए गए सवाल पर राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने पलटवार करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से कपोलकल्पित बाते हैं. बीजेपी ने किसी मंच ऐसा बयान नहीं दिया है. मैं भूपेश बघेल को चैलेंज देता हूं कि यदि ऐसा कोई प्रमाण है, तो 24 घंटे के भीतर प्रस्तुत करें, मैं वचन देता हूं कि उन्हें एक करोड़ रुपए दूंगा ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास के मद्देनजर उनसे 20 सवाल शुक्रवार को सुबह राजीव भवन में पत्रकारों के माध्यम से पूछे हैं. इसमें काले धन की वापसी से लेकर झीरम घाटी जांच फाइलों को नहीं दिए जाने को लेकर सवाल किए थे. इन सवालों में एक सवाल में बघेल ने नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ की जमीन से प्रधानमंत्री बनने पर प्रत्येक गरीब परिवार के खाते में 15 लाख रुपए आने की बात को लेकर था. जिस पर अब रामविचार नेताम ने पलटवार किया है ।
रायपुर । डीकेएस हॉस्पिटल घोटाले मामले में फरार चल रहे पूर्व अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है. इस संबंध में रायपुर के एसएसपी आरिफ शेख ने पुष्टि की है ।
डीकेएस हॉस्पिटल घोटाले मामले में पुलिस ने पहले डॉ. पुनीत गुप्ता को नोटिस जारी करते हुए पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए पुलिस से राहत मांगी थी, लेकिन पुलिस ने राहत देने से इंकार करते हुए उन्हें पूछताछ में सहयोग करने के लिए कहा था. लेकिन इस दिशा में डॉ. गुप्ता की ओर से कोई पहल नहीं किए जाने के बाद उनके विदेश जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है ।
लुकआउट नोटिस जारी करने से पहले पुलिस ने डीकेएस हॉस्पिटल स्थित डॉ. पुनीत गुप्ता के केबिन में लगे डिजिटल लॉकर को टेक्निशियन की मदद से खोला गया था,जिसमें लॉकर में कुछ नहीं मिला. वहीं दिन के दूसरे घटनाक्रम में स्वयं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने डीकेएस घोटाले से जुड़ी फाइलों के गायब होने की बात प्रेस से मुलाकात के दौरान कही. इन सबके बीच लुकआउट नोटिस जारी होने से डॉ. पुनीत गुप्ता की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही है ।