Author: admin

रायपुर  ।  दंतेवाड़ा के कुआकोंडा में नक्सली ब्लास्ट में विधायक भीमा मंडावी और 4 जवान शहीद हो गए. इस हमले पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर दु:ख जताया है. राहुल गांधी ने ट्वीटर पर लिखा ।
‘दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ का नक्सली हमला बहुत दुखद हैं. मै ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और परिवार जन को शक्ति और हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं ।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने ट्वीट कर कहा कि दंतेवाड़ा में आज हुए #NaxalAttack पर अधिक हैरान और आहत हूं. विधायक भीमा मंडावी सहित 5 लोगों की हत्या, हिंसा के ऐसे भयावह और विचलित करने वाले कृत्य को किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता है. मेरी प्रार्थनाएं दिवंगत आत्माओं के साथ हैं ।
बता दें कि दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के नकुलनार-बचेली शार्टकट मार्ग में विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. जिसमें उनकी मौत हो गई है. इसके साथ ही काफिले में मौजूद पीएसओ सहित 4 जवान भी घटना में शहीद हो गए है ।

Read More

रायपुर । दंतेवाड़ा जिले में नक्सली हमले में विधायक भीमा मंडावी और उनके पीएसओ सहित 5 जवानों के शहीद होने की खबर लगते ही प्रदेश में शोक का माहौल है. जानकारी लगते ही सीएम भूपेश बघेल ने अपनी सभी चुनावी सभाओं को रद्द कर दिया है ।
जिस दौरान ये घटना हुई थी उस दौरान सीएम बिलासपुर में थे, जानकारी लगने के बाद उन्होंने सभा को रद्द कर दिया और राजधानी रायपुर लौट आए. बताया जा रहा है कि सीएम भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव सुनील कुजूर सहित सुरक्षा से जुड़े तमाम आला अधिकारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई. बैठक में डीजीपी डीएम अवस्थी, नक्सल डीजी गिरधारी नायक और डीजी इंटेलीजेंस संजय पिल्ले बैठक में शामिल हुए ।

Read More

रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बस्तर में दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी समेत पांच जवानों की नक्सली हमले में हुए मौत पर गहरा दुख जताया है. इसके साथ ही विपक्ष पर हमला किया. रमन सिंह ने कहा कि ये ह्दय विदारक घटना है. हम सबके लिए संघर्ष करने वाला इंसान शहीद हो गया ।
सरकारी की ये बड़ी विफलता है. सरकार चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था देने में असफल हुई है. हमने भी तीन चार चुनाव कराए हैं. लेकिन ऐसी घटना नहीं हुई. इस हमले की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए. और तत्काल मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए ।

Read More

रायपुर । चुनाव और राजनीतिक सुधारों के लिए काम करने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने छत्तीसगढ़ का सर्वे रिपोर्ट जारी किया है. एडीआर ने चुनाव में मतदाताओं की प्राथमिकता को लेकर सर्वे किया था. सर्वे के अनुसार शहरी और ग्रामीण मतदाताओं में रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा है ।
सर्वे के अनुसार ग्रामीण मतदाताओं के लिए रोजगार 58 फीसदी लोगों के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है. जबकि 44 फीसदी लोगों ने सिंचाई को प्राथमिकता बताया है. 39 फीसदी लोगों की प्राथमिकता खेती के लिए बिजली है ।
उधर शहरी मतदाताओं में 61 फीसदी लोगों के लिए रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा है. जबकि 56 प्रतिशत लोग कानून व्यवस्था को प्राथमिकता मानते हैं. वहीं बेहतर सड़कें 55 फीसदी लोगों की प्राथमिकता है ।
एडीआर ने जो सर्वे किया है उसमें 77 प्रतिशत मतदाता ग्रामीण क्षेत्रों से और 23 फीसदी शहरी क्षेत्रों से थे. एडीआर के सर्वे में 72 प्रतिशत पुरुष और 28 प्रतिशत महिलाएं थी. जिसमें 47 फीसदी सामान्य जाति से, 30 फीसदी एसटी, 12 प्रतिशत एससी और 11 फीसदी ओबीसी से थे ।

Read More

मरवाही/रायपुर । मरवाही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता चंद्रिका तिवारी की पुलिस की पिटाई मेंं मौत के बाद सियासी बवाल मच गया. इस मामले में सांसद लखन साहू के नेतृत्व भाजपाइयों ने मरवाही थाने के बाहर धरना दिया, प्रदर्शन किया. इधर मामले में बवाल मचते देख मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी ईलातालिश एक्का को हटा दिया गया. एसपी ने थाना प्रभारी को हटाते हुए पुलिल लाइन बिलासपुर अटैच कर दिया है.
देखिए धरना प्रदर्शन का वीडियो
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चंद्रिका तिवारी की मौत पुलिस हिरासत में हुई है. मौत की वजह थाना प्रभारी की ओर से की गई मारपीट है. इस मामले में मरवाही थाना प्रभारी एक्का के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.
वहीं सांसद लखनलाल साहू ने चुनाव के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं में दहशत फैलाने के लये घटना को अंजाम दिया गया है.  कोरबा लोकसभा के प्रभावशाली कांग्रेस नेताओं के दबाव में पुलिस काम कर रही है. उन्होंने मौत के लिए जिम्मेदार थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई मांग की है.
सुनिए क्या कह रहा है मृतक चंद्रिका तिवारी का बेटा
वहीं  इस मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने सफाई देते हुए कहा कि जमानत के बाद हार्टअटैक से चंद्रिका की मौत हुई है. घटना में लापरवाही के चलते टीआई को लाइन अटैच किया गया. मृतक के परिवारवालों की शिकायत पर एसडीओपी के नेतृत्व में जांच समिति बनाई गई है. घटना के दौरान सीसीटीवी खराब थी ये जानकारी मिली है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी.

Read More

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के कुआकोंडा में नक्सली ब्लास्ट में विधायक भीमा मंडावी की भी मौत हो गई है. मंडावी अपने काफिले के साथ जा रहे थे उसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. ब्लास्ट में जिस गाड़ी को नक्सलियों ने उड़ाया बताया जा रहा है उस गाड़ी में भीमा मंडावी भी बैठे थे. मंडावी के अलावा उनके पीएसओ सहित 5 जवान भी घटना में शहीद हो गए हैं. डीआईजी पी सुंदरराज ने मंडावी की मौत की पुष्टि की है ।
घटना कुआकोंडा थाना क्षेत्र के नकुलनार-बचेली शार्टकट मार्ग की है. विधायक अपने समर्थकों के साथ इस मार्ग से गुजर रहे थे उसी दौरान श्यामगिरी के पास नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया. बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज आस-पास के इलाके तक सुनाई दी. आज श्यामगिरी गांव में मेला था ।

Read More

रायपुर । राजधानी पुलिस ने आज अचनाक फूंडहर स्थित हिमालयन हाइट्स में करीब 70 जवानों के साथ दबिश दे दी. बड़ी संख्या में पुलिस की इस छापेमारी से अपार्टमेट्स में हड़कंप मच गया. लोगों घरों से निकलकर बाहर आ गए. पुलिस ने भी ताबातोड़ पूछताछ शुरू कर दी. सीएसपी कृष्णा पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने सैकड़ों मकानों की जांच-पड़ताल की ।
पुलिस की इस तरह छापेमारी की वजह है मोहल्लेवासियों की ओर से मिली शिकायत ही थी. शिकायत ये थी कि अपार्टमेंट में कई कुछ लोगों संदिग्ध तरीके से रहते हैं आना-जाना करते हैं. वहीं सबसे बड़ी वजह दो दिन पूर्व हुई चाकूबाजी की घटना. घटना ये हुई थी कि दो लड़कें और दो लड़कियां आधीरात अपार्टमेंट के नीचे जन्मदिन मना रहे थे इस दौरान उन्होंने पटाखें भी फोड़े थे. एक परिवार ने मना किया तो उस पर चाकू से लड़कों ने हमला कर दिया था. हालांकि इस घटना के बाद चाकूबाजी करने वाले युवकों गिरफ्तार कर लिया गया था. लेकिन मोहल्लेवासियों की शिकायत थी एक हिमालयन हाइट्स की जांच कर संदिग्ध लोगों के बारे में पता किया जाए. शिकायत ये भी थी यहां कुछ लोग अवैध गतिविधियों में लगे हुए हैं. किरायानामा भी बहुतों का नहीं बना है. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है ।

Read More

दंतेवाड़ा  ।  भूपेश सरकार में बस्तर से एकमात्र आदिवासी मंत्री कवासी लखमा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई सियासी टिप्पणी सुर्खियों में है. लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे कवासी ने एक सभा में मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि बैलाडीला की खदान बस्तर की है, यह मोदी के बाप की नहीं है. दरअसल बैलाडीला में अडानी ग्रुप को माइनिंग लीज दी गई है, जिसका बस्तर में खासा विरोध दर्ज कराया जा रहा है ।
यह पहला मौका नहीं है कि जब कवासी ने बैलाडीला में अडानी ग्रुप को दी गई माइनिंग लीज का विरोध किया हो. इससे पहले भी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान लखमा ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा था कि बस्तर में अडानी को घुसने नहीं देंगे. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सरकार उद्योग विरोधी नहीं है, लेकिन गरीब, आदिवासियों का नुकसान कर हम किसी उद्योग को लगाने नहीं देंगे. चुनाव प्रचार के दौरान भी कवासी अक्सर अडानी को दी गई माइनिंग लीज का मुद्दा उठा रहे हैं.
नशे में दिन-रात डूबे हैं कवासी- रामविचार नेताम
बीजेपी से राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ बीजेपी नेता रामविचार नेताम ने कवासी लखमा के बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा है कि वह जिस विभाग में काम कर रहे हैं, उस विभाग के नशे में दिन रात डूबे हुए हैं. देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह बयानबाजी बेहद निंदनीय है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यह संज्ञान लेना चाहिए और अपने मातहत मंत्री कवासी लखमा को कम से कम समझाइश दी जानी चाहिए कि मंत्रीपद की गरिमा का ध्यान रखें. उन्हें यह हिदायत दी जानी चाहिए कि भाषा कैसी होनी चाहिए. अगर उन्हें इस गरिमा का ध्यान नहीं है, तो ऐसे मंत्री को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए. मैं कवासी लखमा के बयान की घोर निंदा करता हूं. नरेंद्र मोदी की छवि वैश्विक नेतृत्व वाली है. ऐसे नेतृत्व के बारे में बात करना अपने आप में बहुत शर्मनाक है ।
इधर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी मंत्री कवासी लखमा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि-  मंत्री की भाषा शिष्ट होनी चाहिए. सम्मानजनक होनी चाहिए. इससे पहले भी जो सरकारें काम करती रहीं और माइनिंग लीज का आबंटन करती रहीं, तो क्या वह कांग्रेस नेता के बाप की थी. यह देश की संपत्ति है, जनता की संपत्ति है ।

Read More

रायपुर ।  राजधानी के फाफाडीह स्थित लालगंगा मिडास के जेआर ट्रेडर्स तेंदूपत्ता व्यापारी और किसन सेल्स में आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है. विभाग के लगभग 10 लोगों की टीम मौके पर पहुंचकर दस्तावेज़ खंगालने में जुटी हुई है ।    
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम को टैक्स चोरी की शिकायत मिली होगी, जिसके बाद यह छापेमार कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

Read More

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की तीन दिनों में राजनांदगांव लाेकसभा में पांच सभाएं होंगी। मंगलवार को दोपहर 2 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से पोड़ी (कवर्धा) के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां दोपहर 3.10 बजे उनकी सभा होगी। इसके बाद वे रायपुर लौट आएंगे। 10 अप्रैल को डॉ. रमन सड़क मार्ग से रायपुर से डोंगरगांव के लिए प्रस्थान करेंगे।
12 बजे डोंगरगांव में उनकी पहली सभा होगी। इसके बाद दोपहर 1.45 बजे खुज्जी में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.45 बजे वे राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां 3.40 बजे जिला मुख्यालय में प्रेसवार्ता लेंगे। शाम 4.40 बजे राजनांदगांव से रायपुर लौटेंगे। अगले दिन 11 अप्रैल को सड़क मार्ग से प्रस्थान कर प्रात: 10 बजे निवास स्थान से खैरागढ़ जाएंगे। वहां 12 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। 1 बजे खैरागढ़ से कवर्धा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां दोपहर 2.40 बजे आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। 3.40 बजे कवर्धा से रायपुर लौटेंगे।

Read More