Author: admin

रायपुर । कभी छत्तीसगढ़ के सुपर सीएम कहे जाने वाले पूर्व इंडियन रिवेन्यू सर्विसेज (आईआरएस) अधिकारी अमन सिंह अब ईओडब्ल्यू जांच की जद में आ गए हैं। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय से मिले शिकायती पत्र के आधार पर यह जांच कराने का निर्णय लिया है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने आईजी ईओडब्ल्यू को इस जांच के बाबत आदेश जारी कर दिया है। अमन सिंह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के प्रमुख सचिव पद पर पदस्थ थे।
सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में ईओडब्ल्यू से कहा गया है कि 16 जनवरी को प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त पत्र, जिसमें शिकायतकर्ता विजया मिश्रा ने अमन सिंह के खिलाफ आरोप लगाया हैं, की जांच सुनिश्चित की जाए।
पत्र में कहा गया है कि पीएमओ में हुई शिकायतों के संबंध में अब तक कोई जांच नहीं कराई गई थी, इसलिये राज्य शासन ने यह निर्णय लिया है कि शिकायत की जांच एसआइटी गठित कर राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा की जाए। राज्य शासन ने ईओडब्ल्यू को निर्देशित किया है कि ब्यूरो द्वारा जांच कार्यवाही करते हुए राज्य शासन को अवगत कराया जाए।
यह है सिंह के खिलाफ शिकायत
गौरतलब है कि दिल्ली की द्वारका में रहने वाली विजया मिश्रा ने चार जनवरी 2019 को प्रधानमंत्री कार्यालय में इमेल के जरिए सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में मिश्रा ने कहा है कि आईआरएस से वीआरएस लेने के बाद सिंह ने संविदा नियुक्ति के दौरान यह तथ्य छिपाया था कि उनके खिलाफ किसी भी तरह की जांच पेंडिंग नहीं है।
जबकि छत्तीसगढ़ में डेपुटेशन से पहले 2001-2002 में कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट में बंगलुरू में डिप्टी कमिश्नर रहते हुए उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में जांच की गई थी। भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद उन्हें सीबीआइ जांच से गुजरना पड़ा था। कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइज के डीजी विजिलेंस ने सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत चार्जशीट जारी किया था।

Read More

रायपुर । भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर बदलापुर की राजनीति का आरोप लगाया है। इसको लेकर बुधवार को बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने धरना दिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, सहित कई नेता धरने पर बैठे। इस मौके पर धरमलाल कौशिक ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा के कार्यकर्ताओ को डराने का काम कर रही है। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अंतागढ़ टेप कांड में देर रात मूणत के खिलाफ FIR करने की ज़रूरत क्यों पड़ी।
कौशिक ने कहा कि कि कॉंग्रेस के खिलाफ ये लड़ाई सड़क से सदन तक चलेगी। वहीं मूणत ने कहा ऐसी कौनसी परिस्थिति बन गई कि एसआईटी के इंचार्ज को हटाना पड़ा। देर रात मेरे नाम से एफआईआर करानी पड़ी।  मूणत ने कहा कि यदि एसआईटी गठित करने ही है, तो भुपेश बघेल और पीएल पुनिया की जो सीडी जारी हुई थी, उसपर भी एसआईटी गठित की जाए।

Read More

दुर्ग। पुलिस ने ज्वेलरी व्यापारी की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने व्यापारी की लाश भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि यह लाश पाटन क्षेत्र में मिली है। आपको बता दें कि बीते 17 जनवरी को दुकान से वापस घर आते वक्त अपराधियों ने व्यापारियों का अपहरण कर लिया था। जिसके बाद अब व्यापारी की लाश बरामद की गई है। पाटन पुलिस ने यह कार्रवाई की है। एसपी प्रखर पांडेय ने किया हत्या का खुलासा किया है।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले की रमन सरकार में नियुक्त किये गए चार निगम-आयोगों के अध्यक्षों के कैबिनेट मंत्री के दर्जे को वापस ले लिया है। जानकारी के मुताबिक जिन निगम-आयोगों के अध्यक्षों के मंत्री पद के दर्जे को वापस लिया गया है उनमें दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष रसिक परमार, मार्कफेड के अध्यक्ष राधाकृष्ण गुप्ता, बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रभा दुबे और मत्स्य महासंघ के अध्यक्ष रामकृष्ण धीवर का नाम शामिल है ।

Read More

वेलिंगटन। दिनेश कार्तिक वैसे तो विकेटकीपर है लेकिन वे आउटफील्ड में भी जबर्दस्त फील्डिंग करते हैं। कार्तिक ने इसका उदाहरण बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में पेश किया जब उन्होंने बाउंड्री लाइन पर एक ऐसा कैच लपका जिसे फैंस सालों तक याद रखेंगे।
इस कैच के दौरान कार्तिक के पास सोचने समझने का ज्यादा समय नहीं था लेकिन उन्होंने समझदारी दिखाकर इसे यादगार कैच के रूप में बदल दिया। हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड की पारी का 15वां ओवर डाल रहे थे, उनकी अंतिम गेंद पर लांग ऑन की तरफ हवा में शॉट खेला। ऐसा लग रहा था कि छक्का हो जाएगा तभी कार्तिक ने थोड़ा सा उछलकर कैच पकड़ा लेकिन उन्हें लगा कि वे खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे और बाउंड्री के बाहर निकल जाएंगे इसलिए उन्होंने हवा में रहते हुए गेंद को बाउंड्री के अंदर उछाल दिया। वे इसके बाद बाउंड्री के बाहर नीचे आए लेकिन वे तुंरत बाउंड्री के अंदर आए और उन्होंने छलांग लगाते हुए कैच लपक लिया।
यह सबकुछ इतनी जल्दी हो गया कि अंपायर और कार्तिक भी समझ नहीं पाए कि यह कैच ‘क्लीन’ था या नहीं। इसके चलते थर्ड अंपायर की मदद ली गई और उन्होंने भी कई बार रिप्ले देखने के बाद डेरिल मिचेल को कैच आउट करार दिया। मिचेल और स्टेडियम में मौजूद कीवी फैंस तो यकीन ही नहीं कर पा रहे थे कि कार्तिक ने ऐसा कैच लपका है, उनका यह फैंस को लंबे समय तक याद रहेगा।

Read More

जबरदस्त चर्चा है कि सारा अली खान ने फिल्म ‘बागी 3’ में काम करने से मना कर दियाl कहा जा रहा है कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि उन्हें फिल्म ‘बागी 3’ की कहानी पसंद नहीं आई। ‘बागी 3’ में टाइगर श्रॉफ की अहम भूमिका है। पहली बागी फिल्म में टाइगर श्रॉफ श्रद्धा कपूर के साथ और दूसरी फिल्म में वह दिशा पाटनी के साथ काम करते नजर आए थेl इस फिल्म में अगर सारा अली खान काम करने के लिए मान जातीं तो उन्हें टाइगर श्रॉफ के साथ काम करना होताl
सारा को लगता है कि बड़े पर्दे पर उनकी दमदार भूमिका हो काम और लंबे रोल करना उनके करियर के लिए ज्यादा हितकर हैl जिसके चलते वह फिल्मों का चयन भी बड़ी सावधानी से कर रही हैl अपने करियर के शुरुआती दौर में वह छोटे और कमजोर रोल करना उनके कैरियर के लिए ठीक नहीं समझतीl उन्हें लगता है कि प्रतियोगिता के दौर में लंबे और दमदार भूमिकाओं के कारण ही वह दर्शकों के बीच उनकी जगह बना पाएंगीl
गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ और रितिक रोशन दोनों एक साथ एक ही फिल्म में काम कर रहे हैl जिसके चलते सब कुछ सुपर होने की उम्मीद है। दोनों एक्शन में जबरदस्त हैं, गजब की बॉडी है और डांस भी असाधारण है। दोनों इस साल एक साथ नज़र आयेंगे, जिसकी शूटिंग पिछले साल ही शुरू हो गई थी l
एक्टर सारा अली खान की अभी हाल ही में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ और दूसरी फिल्म ‘सिंबा’ थीl फिल्म ‘सिंबा’ में वह रणवीर सिंह के साथ काम कर रही थीl ‘सिंबा’ फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया थाl

Read More

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से वे अपनी पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं और उनके फैंस को भी इससे रूबरू करवा रहे हैं। अब अमिताभ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वे मशहूर अदाकारा श्रीदेवी, सलमान खान और आमिर खान के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है और इस तस्वीर में श्रीदेवी, सलमान और आमिर को साथ देखा जा सकता है। अमिताभ इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखते हैं कि, मेरा Wembley stadium में कंसर्ट था। यह कंसर्ट पहली बार किसी भारतीय द्वारा किया गया था। मैं, श्रीदेवी, आमिर और सलमान को उनके पहले कंसर्ट में ले गया था। यहां पर 70 हजार लोग आए थे। हिस्टोरिक। Wembley Stadium उस समय ऐसा था लेकिन इसे फिर से बनाया गया और कुछ बदलाव किए गए। इसमें किए गए बदलाव को प्रीमियर लीग फुटबॉल में देखा जा सकता है।

Read More

मल्टीमीडिया डेस्क। नौ शक्तियों के मिलन को ही नवरात्रि कहते हैं। ज्यादातर लोग चैत्र और शारदीय नवरात्रि के बारे में जानते हैं और उस दौरान पूजा व व्रत करते हैं। मगर, इसके अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी साल में होती हैं, जिनमें खासतौर पर गुप्त सिद्धियां पाने के लिए पूजा-अर्चना की जाती है। माघ और आषाढ़ में मनाई जाने वाली इन दोनों गुप्त नवरात्रि में साधक विशेष साधना करते हैं। माना जाता है कि गुप्त नवरात्रि में पूजा अर्चना करने से अपार सफलता मिलती है।
गुप्त नवरात्रि की प्रमुख देवियां
आम तौर पर जहां नवरात्र में जहां नौ देवियों की विशेष पूजा का प्रावधान है, वहीं गुप्त नवरात्र में 10 महाविद्या की साधना की जाती है। गुप्त नवरात्र में पूजी जाने वाली 10 महाविद्याओं में मां काली, मां तारा देवी, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला देवी हैं। इस नवरात्र में में तंत्र और मंत्र दोनों के माध्यम से भगवती की पूजा की जाती है।
ऐसे करें शक्ति की साधना
गुप्त नवरात्र में मां भगवती की साधना गुप्त रूप से देर रात में की जाती है। तन और मन से पवित्र होकर माता की विधि-विधान से फल-फूल आदि चढ़ाने के बाद सरसों के तेल का दीपक जलाकर ॐ दुं दुर्गायै नमः मंत्र का जाप करें। आद्या शक्ति की इस साधना में लाल रंग के फूल, लाल सिंदूर और लाल रंग की चुनरी का प्रयोग करें। इससे जुड़ी साधना-आराधना को भी लोगों से गुप्त रखा जाता है। मान्यता है कि साधक जितने गुप्त तरीके से देवी की साधना करता है, उस पर भगवती की उतनी ही कृपा बरसती है।
इन मंत्रों का करें जाप
‘ऊं ऐं हीं क्लीं चामुण्डाये विच्चे नम:’
‘ऊं ऐं महाकालाये नम:’
‘ऊं हीं महालक्ष्मये नम:’
‘ऊं क्लीं महासरस्वतये नम:’
गुप्त नवरात्रि के दौरान न करें ये काम
इन दिनों में नाखून, बाल और दाढ़ी बनवाएं न बनवाएं।
कन्याओं को झूठा भोजन न दें। मांस-मदिरा से बचे।
झूठ नहीं बोलें और किसी का अपमान नहीं करें।

Read More

बिलासपुर। सीपत स्थित एनटीपीसी पावर प्लांट में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। एनटीपीसी के यूनिट क्रमांक 4 में आधा दर्जन से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान जोरदार विस्फोट हो गया। तेज धमाके से हुए विस्फोट के कारण काम कर रहे मजदूर चिमनी से नीचे गिर गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को एनटीपीसी के अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है।
इस घटना में घायल दो श्रमिकों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। एनटीपीसी प्रबंधन की लापरवाही से घटी घटना को लेकर मजदूरों में आक्रोश है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अफसर घटना स्थल के लिए रवाना हो गए है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त 5 श्रमिक और एक डिप्टी जनरल मैनेजर 17 मीटर ऊंची चिमनी के प्लेटफार्म पर काम कर रहे थे। इस प्लांट में शटडाउन चल रहा है। मैन्टेनेंस के दौरान विष्फोट हुआ और इसी की दहशत से सभी कामगार प्लेटफार्म से गिर पड़े।

Read More

जगदलपुर । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार सुबह 10.40 बजे विशेष विमान से दिल्ली से जगदलपुर पहुंचे। यहां सीएम भूपेश बघेल ने उनका आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा सहित विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राहुल गांधी इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ओडिशा के कालाहांडी जिले के भवानीपटना के लिए रवाना हुए।
विधायक रेख चंद जैन, महापौर जतिन जायसवाल, विधायक मोहन मरकाम, दीपक बैज, लखेश्वर बघेल, विक्रम मंडावी, पूर्व मंत्री अरविन्द नेताम, गंगा पोटाई, शंकर सोढ़ी, राजीव शर्मा, फूलोदेवी नेताम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी, पुलिस महानिदेशक आईबी संजय पिल्ले, कमिश्नर धनंजय देवांगन, पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, प्रभारी कलेक्टर प्रभात मालिक ने भी फूल भेंटकर राहुल गांधी का स्वागत किया उपस्थित थे।

Read More