Author: admin

रायपुर । नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने आज रिव्यू मीटिंग में कड़े तेवर दिखाते हुए काम में लापरवाही बरतने वाले पांच मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को तुरंत नोटिस जारी करने कहा। उन्होंने दो टूक कहा कि अफसर ध्यान रखें, कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रविवार छुट्टी के दिन भी नगरीय प्रशासन विभाग के अफसर आज सुबह से सक्रिय थे। मौका था, नगरीय प्रशासन मंत्री की समीक्षा बैठक का। निर्धारित समय से राजधानी के सर्किट हाउस में मंत्री शिव डहरिया की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई।
अफसरों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सिस्टम जनता की सुविधा के लिए होता है न कि उन्हें तकलीफ देने के लिए। डहरियों ने अफसरों को निर्देश दिए कि समस्त नगरीय निकायों में संपत्ति कर की ऑनलाइन वसूली हेतु कार्ययोजना बनाकर काम किया जाए। करदाताओं को एसएमएस के माध्यम से जानकारी भेजी जाए। उन्होंने कहा कि अवैध कालोनी का निर्माण करने वाले बिल्डरों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाए। निकायों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का अभाव पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को तत्काल ब्लैकलिस्ट किया जाए। ऐसा पाए जाने पर संबंधित अभियंता के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
मंत्री ने कहा कि उनकी नोटिस में अवैध होर्डिंग्स की बात आई है। प्रदेश स्तर पर व्यापक अभियान चला कर समस्त अवैध होर्डिंग के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। उन्होंने पांच सीएमओ को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। इनमें सीएमओ सक्ती को भारत सरकार के निरीक्षण में ओडीएफ में फेल होना, सीएमओ अकलतरा को अनाधिकृत रूप से बैरीअर के माध्यम से निर्यात कर वसूली करना, सीएमओ कटघोरा को राजस्व वसूली में लापरवाही बरतना, डोंगरगढ़ सीएमओ को प्रधानमंत्री आवास योजना में असंतोषजनक प्रगति हेतु एवं खैरागढ़ सीएमओ को राजस्व वसूली में लापरवाही हेतु नोटिस दिया गया।
बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री ने समस्त नगरीय निकायों को राजस्व वसूली में तेज़ी लाने की ताकीद की। उन्होंने कहा कि एसईसीएल के सीएमडी को बुला कर उनसे बंद पड़ी कॉलरी में जमा पानी के नगरीय निकायों द्वारा उपयोग हेतु नीति निर्धारण पर चर्चा की जाए।
एनजीटी पर निर्देश
एनजीटी के निर्देशों में कोताही बरतने पर जुर्माने की राशि संबंधित नगर निगम आयुक्त/सीएमओ के वेतन से वसूलने के निर्देश दिए गए।
हेल्प डेस्क
प्रत्येक निकायों में आम जन की सहायता हेतु हेल्प डेस्क स्थापना के निर्देश दिए गए। बैठक के बाद अफसरों ने बताया कि जन शिकायत निवारण राज्य शासन एवं विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें निदान 1100 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्ता पूर्वक निराकरण के निर्देश तत्काल करने के निर्देश दिए। इसकी मॉनिटरिंग स्वयं नगरीय प्रशासन मंत्री करेंगे। बैठक में एक अहम निर्देश ये भी दिए गए कि जिस दिन स्ट्रीट लाइट ख़राब हो, उसी दिन सुधारे जाएं….इस आशय के निर्देश ईईसीएल कम्पनी और समस्त अधिकारियों को दिए। आगामी ग्रीष्म ऋतु हेतु पेयजल संकट से निजात पाने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश समस्त निकायों को दिए गए। बैठक में सचिव नगरीय प्रशासन निरंजन दास, अतिरिक्त संचालक सौमिल रंजन चौबे एवं उप सचिव श्री एक्का सहित समस्त नगर निगमों के आयुक्त तथा नगर पालिकाओं के सीएमओ उपस्थित थे।

Read More

बिलासपुर। पूर्व सीएम अजित जोगी के बेटे और जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। भाजपा की नेता समीरा पैकरा की शिकायत पर पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है।
एसपी अभिषेक मीणा से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता समीरा पैकरा ने शिकायत की थी कि अमित जोगी ने साल 2013 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रस्तुत नामांकर और हाइकोर्ट में अपने जन्म स्थान को लेकर दो अलग-अलग शपथपत्र पेश किए थे। इसके अलावा उन्होंने फर्जी दस्तावेज संलग्न किए। इसी आधार पर गौरेला पुलिस ने धारा 420 के तहत अमित जोगी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। ये मामला पूर्व में हाई कोर्ट तक गया था लेकिन तकनीकी आधार पर इसे खारिज कर दिया गया था।

Read More

रायपुर। अंतागढ़ टेपकांड मामले में शहर के पंडरी थाने में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी समेत 5 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इसमें उनके बेटे अमित जोगी, पुनीत गुप्ता, राजेश मूणत और मंतूराम पवार पर भी धोखाधड़ी और पैसों के प्रलोभन और भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कांग्रेस सदस्य और प्रवक्ता किरणमयी नायक की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। अपनी रिपोर्ट में किरणमयी नायक ने कहा है कि वर्ष 2014 में अंतागढ़ के उपचुनाव में कांग्रेस ने मंतूराम पवार को अपना प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन थोड़े ही दिनों के बाद मंतूराम पवार मैदान छोड़कर चले गए। उनके इस कृत्य से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा, जब पार्टी ने इसकी छानबीन की तो पता चला कि मंतूराम को मंत्री राजेश मूणत, विधानसभा के सदस्य अमित जोगी, लोकसेवक पुनीत गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने आर्थिक प्रलोभन दिया था। किरणमयी नायक ने बताया कि उन्होंने इस मामले से जुड़े सभी आवश्यक तथ्यों और दस्तावेजों के साथ पहले भी सिविल लाइन थाने में शिकायत की थी, लेकिन तब उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया था।
अब जबकि एक बार फिर मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित हो गई है तो रिपोर्ट लिखवाई है। किरणमयी ने फिलहाल मामले से जुड़े कुछ अहम सबूत सौंपे हैं और कहा है कि जब भी पुलिस को मूल टेप और ट्रांसक्रिप्ट के अलावा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत होगी तो वह उन्हें सौंप देंगी। उन्होंने कहा कि कई करोड़ रुपए की डील के बाद मंतूराम पवार ने अचानक अपना नाम वापस ले लिया था। इस घटना के थोड़े ही दिनों बाद मंतूराम ने भाजपा प्रवेश कर कांग्रेस के आरोपों की पुष्टि कर दी थी।

Read More

रायपुर । भारी-भरकम वादों के साथ छत्तीसगढ़ की सत्ता में आई राज्य की नई-नवेली कांग्रेस सरकार फिर कर्ज की कतार में खड़ी है। सरकार अपना एक हजार करोड़ रुपए का प्रतिभूति (सिक्योरिटी बांड) बेच रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के माध्यम से सरकार इसके लिए बोली लगवा रही है।
सरकार इसे 6 वर्ष में चुकाने का वादा कर रही है। इस बांड का फैसला 5 फरवरी को होगा। महीनेभर में यह तीसरा मौका है, जब राज्य सरकार अपना बांड बेच रही है। जनवरी में सरकार ने दो बार में 3500 करोड़ का बांड बेचकर कर्ज लिया है। राज्य सरकार बीते चार महीने से लगातार बांड बेचकर रकम जुटा रही है।
5 महीने में 7 हजार करोड़ का कर्ज
छत्तीसगढ़ सरकार 5 महीने में 7 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है। इनमें जनवरी में दो बार में 1500 व 2000 हजार करोड़ का कर्ज भी शामिल है। इन दोनों कर्ज को सरकार साढ़े सात से करीब आठ फीसद ब्याज दर के साथ चुकाएगी। राज्य सरकार पर अब तक कर्ज का भार 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक पहुंच गया है।
कतार में राजस्थान व एमपी समेत 19 राज्य
छत्तीसगढ़ के साथ ही 18 और राज्य भी अपनी प्रतिभूमि की बोली लगवा रहे हैं। इनकी कुल कीमत 22 हजार 600 करोड़ रुपए है। इनमें कांग्रेस शासित मध्यप्रदेश और राजस्थान भी शामिल है। दोनों राज्य क्रमश: हजार और 1500 करोड़ का कर्ज ले रहे हैं। इसके साथ ही आंध्र, असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, झारखंड, उत्तरप्रदेश, गोवा व गुजरात समेत अन्य शामिल हैं।
लगातार ले रहे कर्ज
सरकार 2014-15 से जनवरी 2018 तक रिजर्व बैंक से 18350 करोड़ का कर्ज ले चुकी है। 2014 में चार किस्तों में 2200, 2015 में 6 किस्तों में 5000 कराेड, 2016 में 3 किस्तों में 1850 करोड़ व 2017 में पांच किस्तों में 7200 करोड़ लिए गए। वहीं 2018 में करीब 2200 करोड़ से अधिक का कर्ज लिया गया है।
प्रभावित होगा विकास कार्य
सरकार के बांड बेचने और बार- बार कर्ज लेने से विकास कार्यों पर असर पड़ सकता है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार सरकार बांड बेचकर जो लोन ले रही है उसे ब्याज सहित चुकाना पड़ेगा। इसके लिए सरकार को स्वयं पूंजी की व्यवस्था करनी पड़ेगी। इससे विकास कार्य विशेष रुप से अधोसंरचना विकास के काम प्रभावित हो सकते हैं।
नए बजट पर पड़ेगा असर
सरकार के बार- बार कर्ज लेने का असर अप्रैल 2019 से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष और बजट पर पड़ सकता है। जीएसटी लागू होने के बाद से राज्य सरकारों के पास अब टैक्स बढ़ाकर राजस्व हासिल करने की संभावना लगभग खत्म हो गई है। ऐसे में सरकार आबकारी या कुछ अन्य सेवाओं पर सेस लगा कर फंड की व्यवस्था करने की कोशिश कर सकती है।
इस वजह से लेना पड़ रहा कर्ज
सत्ता में आते ही कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफी और धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीद के चुनावी वादे को पूरा करने का एलान किया। सरकार करीब 6100 करोड़ का कर्ज माफ कर रही है। वहीं, धान का समर्थन मूल्य 2500 करने के लिए सरकार को करीब 5400 करोड़ से अधिक की जरुरत थी। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार 300 रुपए प्रोत्साहन राशि देने के लिए 2700 करोड़ की व्यवस्था कर गई थी। इस वजह से मौजूदा सरकार को भी करीब इतने और की व्यवस्था करनी पड़ रही है। दोनों मिलाकर सरकार को लगभग 8875 करोड़ की जरुरत है।

Read More

इंदौर। कॉमेडी में किशोर कुमार, मेहमूद, चार्ली चैप्लीन और मेहनत में अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानने वाले कॉमेडी के सुपर स्टार जॉनी लीवर रविवार को शहर में थे। थियेटर, फिल्म इंडस्ट्री और टेलीविजन की दुनिया के साथ लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले जॉनी चाहे पर्दे या मंच पर हों या फिर रूबरू चर्चा करें, जो बातें उनकी जुबां बयां करती हैं उसमें उनका साथ अचानक बड़ी-बड़ी हो जाती आंखें व झटके से घूमते हाथ भी देते हैं। शायद यही वह कला है जिसे सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ जोड़ते हुए उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
कॉमेडी शो में प्रस्तुति देने आए जॉनी लीवर ने मीडिया से भी चर्चा की। इस चर्चा में उन्होंने अपनी व्यस्तता और खालीपन दोनों के बारे में बेबाकी से बात की। वे बताते हैं कॉमेडी का हुनर बेशक ईश्वर से तोहफे में मिला लेकिन उसे तराशने का काम किशोर कुमार और मेहमूद की कॉमेडी देखकर किया। शायद यही वजह है कि मेरी कॉमेडी में आज भी द्विअर्थी बातें नहीं होती। आज की पीढ़ी यह नहीं समझती कि ये दोनों कितने बड़े कलाकार थे। जिन्होंने कोई एक्टिंग स्कूल ज्वाइन किए बिना अपना अहम स्थान बनाया। जहां तक बात लोगों को हंसाने और खुद के खुश रहने की है तो इसके लिए कॉमेडियन को भीतर से मजबूत होना पड़ता है। ठीक चार्ली चैप्लीन की तरह। जिसके जीवन में दुखों की कमी नहीं थी, लेकिन उन्होंने उन गमों को किनारा कर औरों को हंसाया।

Read More

रायपुर  | भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में अपनी मांगों को लेकर पत्रकारों का धरना प्रदर्शन जारी है. प्रेस क्लब के बाहर बड़ी संख्या में पत्रकार धरना पर बैठे हैं. धरना प्रदर्शन को समर्थन देने पूर्व पत्रकार और सरकार के मीडिया सलाहकार रुचिर गर्ग भी पहुंचे. वे भी पत्रकारों के साथ धरने में बैठे और उन्होंने घटना की जमकर भर्त्सना की. उन्होंने मौजूदा दौर में  पत्रकारिता को सबसे ज्यादा चुनौती भरा कैरियर बताया और कहा कि समाज को भी इससे अवगत होना चाहिए  |
रुचिर गर्ग ने कहा कि हमें यह उम्मीद है ये सरकार एक ठोस पत्रकार सुरक्षा कानून लेकर आएगी. उन्होंने रायपुर प्रेस क्लब को शहर की ताकत बताते हुए कहा कि रायपुर प्रेस क्लब या उसके किसी सदस्य या किसी पत्रकार के साथ ऐसी  कोई घटना होती है वो किसी तरह के हमले का शिकार होता है तो पूरा शहर उसके साथ है, पत्रकारों के साथ है रायपुर प्रेस क्लब के साथ है. हम यह उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में इस तरह की घटनाएं दोहराई ना जाए. यह हम सबके लिए एक सबक भी है |

Read More

रायपुर । कांग्रेस बिहार में ‘जन आकांक्षा रैली’कर रही हैं। राजधानी पटना में 30 साल बाद हुई कांग्रेस की रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुये जमकर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि….आदरणीय साथियों पाटली पुत्र से लेकर पटना तक, गौतम बुद्ध से लेकर गुरू गोविंद सिंह तक बिहार ऐतिहासिक रहा है। एक जुमले बाज पता नहीं कैसे कह दिया कि मैं गंगा पु़त्र हूं, गंगा का बेटा हूं। गंगा की असली संतान तो आप है। जुमले बाजों से बचना होगा। पटना हर संघर्ष से लड़ता रहा है। अभी भी देश में एक संकट मंडरा रहा है, सविधान खतरे में है। सविधानिक संस्था खतरे में है, किसान संकट में है, बेरोजगारी चरम पर है, संगठित लूट हो रही है। मुझे यकिन है, कि बिहार फिर एक बार उठ खड़ा होगा। ये यकिन इस लिये भी अधिक है क्योंकि हमारे साथ हमारे राष्ट्र्ीय अध्यक्ष राहुल गांधी साथ है।
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हमने तीन चौथाई बहुमत हासिल की है। उनके निर्देश पर डेढ़ घंटे के अंदर हमने किसानों का कर्ज माफ किया। किसानो का 80 लाख मीट्रिक टन से अधिकर धान खरीदा। स्वामीनाथन की कमेटी की रिर्पोट से और भी अधिक 25 सौ रूपए रूपए क्विंटल में धान खरीदा। मुझे संतोष है कि हमने स्वामीनाथन कमेटी से भी और अधिक की राशी से धान खरीदा है। राहुल जी ने भूमि अधिग्रहण बिल पास कराया, बस्तर में लोहांड़ी गुडा में जो टाटा के लिये जमीन लिया गया था चार हजार से अधिक एकड़ जमीन राहुल गांधी के निर्देश पर हमने वापस कर दिया। हम गांव को मजबूत करना चाहते है। गाय की सेवा करना चाहते है। ग्वालों की सेवा करना चाहते है। ये हमारी सरकार है जो चरवाहों को भी मान दे देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे दिन और पंद्राह लाख देने की बात उन्होंने की थी। स्वामी नाथन कमेटी की बात लागू करने की बात कही थी। परसो बजट पेश हुआ है पांच सौ रूपया दिया है कहां पद्राह लाख देने का वादा और पांच सौ रूपया दिया है। खुद को फकीर बताने वाले दस लाख के सूट पहन रहे है। चौकीदार बताने वाले रफेल के घोटाले में फसे हुये है। सावधान रहियेगा जागते रहिये गा।
ये तडीपार जो चुनाव जितने का मशीन अपने आप को बता रहे थे। छत्तीसगढ़ में ये चुनाव जितने वाला मशीन को हमने खराब कर दिया। अब आप की पारी है। राहुल गांधी के नेतृव में गठबंधन के जितने भी साथी है वो सब मिलकर ये तड़ीपार और ये रफेल के घोटाले बाज को बाहर भगाना है।

Read More

बिलासपुर । बिलासपुर पुलिस के हाथ रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रदेशभर के अलग—अलग इलाकों में लोगों को लाखों का चूना लगाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बता दें ​इस गिरोह ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ के लोगों को ठगा है बल्कि कई अन्य राज्यों में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।
गौरतलब है कि बिलासपुर के कोतवाली और तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने बीते दिनों एटीएम से पैसे कटने की शिकायत की थी। मामले में छानबीन किए जाने पर पता चला कि किसी ने ग्राहकों के एटीएम का क्लोनिंग कर खाते से पैसे निकाल लिए हैं। गिरो​ह ने एक दो नहीं बल्कि 7 लोगों को ठगकर लाखों का चूना लगाया था। मामले में पुलिस ने पाउल मेहर, प्रवीण सोनबेर उर्फ मोनू सहित अब्दुल हसीर को गिरफ्तार किया है।

Read More

कांकेर।  बस्तर आईजी पुलिस विवेकानंद सिन्हा, डीआईजी टीआर पैकरा और पुलिस अधीक्षक कन्हैयालाल ध्रुव के नेतृत्व में कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने पानीडोबीर गांव में नक्सलियों द्वारा अपने मारे गए साथियों की याद में बनाए गए लकड़ी के दस फीट ऊंचे स्मारक को जलाकर राख कर दिया है।
कांकेर में एंटी नक्सल ऑपरेशन के डीएसपी अमृत कुजूर ने बताया कि अंतागढ़ थाना, डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ के जवानों को संयुक्त अभियान पर जंगलों में भेजा गया था। इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इस बीच कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के पनीडोबीर (खेतपारा ) में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए नक्सलियों की स्मृति में लकड़ी का स्मारक बनाया था। उसे जवानों ने जलाकर राख कर दिया है।
उन्होंने कहा कि जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और नक्सली संगठन कमजोर हुआ है। ग्रामीणों से मिलकर उन्हें नक्सलियों से दूर रहने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही जिला पुलिस प्रशासन द्वारा जंगलों में हथियार लेकर भटक रहे नक्सलियों के परिजनों से भी नक्सलियों को सरेंडर करने की अपील की गई है।
उन्होंने आगे कहा कि हथियार छोड़कर राष्ट्र की मुख्यधारा में जुड़ने वाले नक्सलियों को गले लगा कर स्वागत किया जाएगा। लेकिन जो नक्सली हिंसा कर रहे हैं, वह समय रहते आत्मसमर्पण कर दें।

Read More

अंबिकापुर। बिश्रामपुर के शांतिनगर निवासी व्यापारी परिवार के सूने मकान में चोरों ने दबिश देकर आठ लाख रुपए नगदी एवं 15 तोला से अधिक वजनी सोने के जेवरातों की चोरी कर ली। चार दिन पूर्व व्यापारी अग्रवाल परिवार पूजा कराने के लिए नासिक महाराष्ट्र गया था। घर के सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। व्यवसायी परिवार को लौटने पर घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

Read More