Author: admin

गरियाबंद |  स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव थाईलैंड के दौरे से लौटते ही सुपेबेड़ा पहुंचे हुए थे. मंत्री सिंहदेव ने सुपेबेड़ा में किडनी प्रभावित मरीजों से मुलाकात की. इस संबंध में ग्रामीणों से भी चर्चा की. सिंहदेव से चर्चा के दौरान सैकड़ों ग्रामीण और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे |
मंत्री सिंहदेव ने कहा कि तेल नदी का पानी देने की मांग को पूरा किया गया है. सुपेबेड़ा में सब हेल्थ सेंटर खोला जाएगा. गांव में बैंक के माध्यम से पैसा दिलवाया जाएगा. मंत्री सिंहदेव ने आगे कहा कि थिरलीगुड़ा,परवापली,निस्टिगुड़ा के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलेगा |
उन्होंने आगे कहा कि आप लोग रायपुर आईये, किडनी प्रभावित मरीजों के इलाज की पूरी जवाबदारी सरकार की है. गंभीर मरीजों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजने का भी सरकारी स्तर पर प्रयास किया जाएगा |

Read More

रायपुर। हमेशा अनुशासन का दम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी की परते अब खुलती नजर आ रही हैं। भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर में आयोजित आज समीक्षा बैठक में पत्रकार के साथ हुई बदसलूकी को लेकर पत्रकारों मे काफी रोष देखने को मिला।
जिसके बाद पत्रकारों ने अपना रोष दिखाते हुए एकात्मक परिसर के सामने धरने पर बैठ गए और पत्रकारों के साथ मारपीट बंद करो के नारे लगाने लगे। कई पत्रकारों ने वहां पहुंचकर कहा कि इस तरह की हरकत हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यालय में धरने पर बैठे पत्रकारों ने विरोध जताते हुए मांग कि है​ कि उक्त सदस्य को सामने लाए और सार्वजनिक रूप से मांफी मंगवाएं।
बता दें आज बीजेपी समीक्षा बैठक में हंगामें के दौरान मीडियाकर्मी कवरेज करने कोशिश कर रहे थे उसी दौरान हंगामा हुआ। एक मीडियाकर्मी के पर हमला करते हुए पार्टी सदस्य ने पत्रकार से जबरजस्ती फोटो वीडियो डिलीट करा दिया।

Read More

एम्स्टर्डम। बोइंग 747- 400 प्लेन एक अनोखी ही यात्रा पर जा रहा है, जिसे देखना दिलचस्प होगा। दरअसल, इस बार बोइंग विमान हवाई सफर की जगह, सड़क पर चलेगा। मंगलवार को 150 टन के प्लेन को एम्स्टर्डम एयरपोर्ट से कोरेंडन विलेज होटल के गार्डन तक ले जाया जाएगा। शिफोल से यह A9 हाईवे और एक प्रांतीय सड़क से गुजरते हुए अपने गंतव्य पर पहुंचेगा।
कभी इस विमान को ‘सिटी ऑफ बैंकॉक’ के रूप में जाना जाता था। बीते 30 सालों तक विश्वसनीय सेवा देने के बाद केएलएम का यह विमान अपने पंखों को आराम देगा। कोरेंडन के रंग में रंगने की तैयारी इसे रोम भेजा गया था और इसके बाद विमान रीसाइक्लिंग कंपनी एएलएस ने इसे सभ सेवा योग्य भागों को हटा दिया।
डच स्पेशलाइज्ड कंपनी मैमोएट सेल्फ प्रोपेल्ड ट्रेलर की मदद से इसे 5 फरवरी (रात 11 बजे से 7 बजे तक), 8 फरवरी (आधी रात से 4 बजे तक) और 9 फरवरी (आधी रात से 4 बजे तक) ट्रांसपोर्ट कर ले जाएगी। बोइंग की यात्रा का सबसे रोमांचक हिस्सा अंतिम चार घंटे का सफर होगा, जब यह A9 हाईवे से गुजरेगा। इस तरह सड़क पर इस हाईवे से गुजरने वाला यह पहला विमान बन जाएगा।
अपने अंतिम गंतव्य तक पहुंचने के बाद, विमान को ‘कोरेंडन बोइंग 747 एक्सपीरियंस’ में बदल दिया जाएगा, जो 2019 के मध्य में अपने दरवाजे खोलेगा। यह कैसा होगा, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बताते चलें कि कोरेंडन विलेज होटल सोनी के पूर्व मुख्यालय में पिछले साल खोला गया था। इसमें 680 से अधिक कमरे, सुइट्स और अपार्टमेंट्स हैं। यह बेनेलक्स (बेल्जियम का राजनीतिक-आर्थिक संघ, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग) का सबसे बड़ा होटल है।

Read More

रायपुर  | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो से चार फरवरी तक बाराबांकी (उत्तरप्रदेश), पटना (बिहार) और नई दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे दो फरवरी को भिलाई-3 मुख्यमंत्री निवास से 10.25 बजे बाजार चौक पहुंचकर वहां पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे।
वे यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सवेरे 11 बजे बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम कोलिहापुरी पहुंचेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रायपुर विमानतल आएंगे। मुख्यमंत्री बघेल यहां दोपहर 12 बजे विमान द्वारा रवाना होकर दो बजे चौधरीचरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेंगे और वे वहां से बाराबंकी (उत्तरप्रदेश) जाएंगे।
बघेल दोपहर तीन बजे बाराबंकी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वे वापस लखनऊ पहुंचेंगे और वहां से विमान द्वारा शाम सात बजे नई दिल्ली आएंगे तथा वहां से छत्तीसगढ़ सदन जाएंगे।
बघेल तीन फरवरी को नई दिल्ली से सुबह 10.30 बजे विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे पटना पहुंचेंगे और वहां दोपहर एक बजे गांधी मैदान पर आयोजित आमसभा (जनआकांक्षा रैली) में शामिल होंगे। वे वहां से शाम साढ़े पांच बजे नई दिल्ली लौटेंगे और छत्तीसगढ़ सदन जाएंगे। मुख्यमंत्री चार फरवरी को 12 बजे विमान द्वारा नई दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 2.15 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेंगे।

Read More

भोपाल। एक फरवरी, मोदी सरकार का अंतरिम बजट या चुनावी बजट या फिर जनता का बजट। नाम कुछ भी हो, लेकिन शुक्रवार को यह देश का सबसे बड़ा इवेंट साबित हुआ। घोषणाएं होती रही तालियां बजती रही। हर किसी की निगाह सिर्फ टेलीविजन पर टिकी हुई थी।
बजट को लेकर हरिभूमि की टीम ने बरकतउल्ला में पढ़ने वाले और वॉयस हॉस्टल में रहने वाले युवाओं से बात की। उन्होंने कहा यह बजट पूरा भी है और अधूरा भी। जो उम्मीदें युवाओं ने लगाई थी, उन पर मोदी सरकार खरी नहीं उतर सकी।
बेरोजगारों के लिए कोई खास नहीं
छात्र आसिफ इकबाल का कहना है कि यह बजट बेरोजगारों के लिए कोई खास नहीं रहा। युवाओं ने इस बजट में रोजगार के विकल्प तलाशे थे, लेकिन हाथ कुछ नहीं आया है। युवाओं को उम्मीद थी कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में कोई ठोस कदम उठाएगी।
रोजगार के संसाधन उपलब्ध करवाने की दिशा में उठाने चाहिए कदम
छात्रा साक्षी मिश्रा का कहना है कि आज देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। केंद्र सरकार को युवाओं के लिए रोजगार के संसाधन उपलब्ध करवाने की दिशा में कदम उठाने चाहिए थे। वहीं, युवतियों की बात करें तो नगदी निकासी के लिए छूट दी जानी चाहिए थी। क्योंकि, मौजूदा समय में बहुत सी महिलाएं ज्यादा शिक्षित नहीं है।
युवाओं को निराश किया
छात्र गौरव पटेल का कहना है कि मेरे पिता किसान है। सरकार ने कृषि क्षेत्र में तो काम किया है, लेकिन युवाओं को निराश किया है। युवाओं ने सरकार से उम्मीद लगाई थी कि छात्रावास व्यवस्था दुरुस्त होगी। शिक्षा स्तर को सशक्त बनाया जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

Read More

रायपुर |  आम आदमी के युवा नेता सौरभ निर्वाणी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी स्थापित नहीं हो सकी. इस्तीफे के लिए सौरभ निर्वाणी ने पार्टी की विफलता को कारण बताया है.
बता दें कि आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ निर्वाणी से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार को सहयोग करने के लिए पार्टी ने स्पष्टीकरण मांगा था. सौरभ ने कहा है कि पार्टी छत्तीसगढ में विकल्प के तौर पर स्थापित होने में विफल रही है |
इसलिए वो पार्टी में अपने पद और सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं. सौरभ निर्वाणी तब चर्चा में आए थे जब सीडी कांड के दौरान पूर्व मंत्री राजेश मूणत के बंगले पर स्याही फेंकी थी |

Read More

रायपुर | सराफा लूटकांड पर पुलिस को कई अहम सुराग मिल चुके हैं. पुलिस ने सीसीटीवी बरामद कर लिया है. साथ ही पुलिस को अपराधियों के गाड़ी का नंबर भी मिल चुका है. बता दें कि बीती रात लगभग 9 बजे तीन बदमाशों ने सुंदरनगर मैना ढाबा के पास सराफा कारोबारी पिता और पुत्र से मारपीट कर लाखों के जेवरात लूट लिए |

 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद कारोबारी पिता और पुत्र को गोली मारकर घायल भी कर दिया. मामले की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मामले की तस्दीक में जुटी हुई थी. पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर लिया है |

Read More

रायपुर। राजधानी मे बीती रात सराफा कारोबारी जसराज सोनी को गोली मारकर लाखों का जेवर लूटने का मामला ठंडा भी नही हुआ था कि टिकरापारा पुलिस थाना के करीब सिद्दार्थ चौक स्थित छत्तीसगढ ज्वेलर्स में चोरों ने धावा बोलकर में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।
चौंकाने वाली बात ये है कि दुकान थाने के करीब बनी है लेकिन बावजूद इसके न तो चोरों की खबर थाने में लगी और न ही गश्ती टीम को। दुकान करीब 22 साल पुरानी बताई जा रही है, जहां पर चोरी हुई है, वहां पूरा मकान है, नीचे दुकान है और ऊपर किराए से लोग रहते है।
बीती रात से यहां किनका आना-जाना हुआ, यह सब देखा जा रहा है। यहां पर रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद जताई है कि दुकान के अंदर फिंगर प्रिंट मिल सकता है। दो सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा गया है, वहां से भी सबूत मिल सकते है।
घटनास्थल को देखकर लगता है कि चोरों ने बहुत इत्मिनान से वारदात को अंजाम दिया क्योंकि ताले को कटर से काटकर शटर खोला गया है, फिर सीसीटीवी को तोड़ा गया, कई आलमारियों को तोड़कर लाखों के जेवरात चुरा ले गए।
घटना की जानकारी ज्वेलर्स शॉप संचालक संतोष अग्रवाल को तब हुई, जब ऊपर रहने वाले नौकर ने सुबह 7 बजे शटर का ताला और कांच टूटा हुआ देखा। संचालक संतोष अग्रवाल के मुताबिक सुबह 7 बजे मेरे स्टाफ ने फोन कर सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। उन्होंने बताया कि 1997 से मेरी दुकान है। आज तक ऐसी घटना नही हुई थी। मुझे मेरे काम करने वाले किसी भी स्टाफ पर शक नही है। सीसीटीवी में तीन चोर मंकी कैप पहने कैद हुए है।

Read More

नारायणपुर। एक तरफ माओवादी प्रदेश सरकार के साथ मिलकर विकास की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सरकार पर पूर्व भाजपा सरकार के ढर्रे पर चलने का आरोप लगाया है। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किया है।
नक्सली प्रवक्ता विकल्प ने कहा लोहंडीगुड़ा के टाटा विस्थापितों को जमीन वापस करने सरकार का फैसला नि:संदेह स्वागत योग्य है। लेकिन यह निर्णय लोगों के हित को ध्यान में रखकर नहीं बल्कि मजबूरी में लिया गया फैसला है।
नक्सली प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार भी पूर्व भाजपा सरकार के ढर्रे पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह कहना कि माओवादी समस्या राजनीति, आर्थिक व सामाजिक समस्या है। इसके लिए पीड़ितों, आदिवासियों, पुलिस, सामाजिक प्रमुखों व बुद्धिजीवियों के साथ वार्ता की बात करना यह महज एक धोखेबाजीपूर्ण व साजिश वाला ऐलान है।
निशानदेही से दो प्रेशर बम मिले
वहीं दंतेवाड़ा जिले में 31 जनवरी को नक्सली सप्ताह के अंतिम दिन कटेकल्याण थाना फोर्स और डीआरजी के जवानों ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। ​जिसके बाद इनके द्वारा बताई जगह से शुक्रवार को जवानों ने पांच और दो किलोग्राम के दो प्रेशर बम बरामत किए। एएसपी नक्सल आॅपरेशन जीएन बघेल ने बताया कि गुरुवार को पकड़े गए नक्सलियों की शिनाख्त सीएनएम कमांडर मड़कामी देवा, जनमिलिशिया सदस्या मड़कामी हिड़मा और मड़कामी कोसा के रूप में हुई है। सीएनएम कमांडर एक लाख का इनामी है।

Read More

K.W.N.S.- रायपुर । केंद्रीय बजट में किसानों को राहत मिली है। सरकार ने दो हेक्टेयर से कम खेती वाले किसानों के खाते में सालाना छह हजार रुपए देने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के किसानों को इसका बहुत फायदा मिलने जा रहा है। प्रदेश में करीब 34 लाख किसान हैं।
इनमें से धान बेचने के लिए लगभग 15 लाख अपना पंजीयन कराते हैं। प्रदेश के ज्यादातर किसान लघु और सीमांत किसानों की श्रेणी में आते हैं। संचालनालय आर्थिक एवं सांख्यिकी के आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में करीब 28 लाख किसान ऐसे हैं, जिनके पास दो हेक्टेयर या पांच एकड़ से कम भूमि है।
सीमांत किसानों की बड़ी संख्या के पास एक-दो एकड़ भूमि ही है। केंद्रीय बजट में कहा गया है कि दिसंबर 2018 से दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को पांच सौ रुपये महीने दिए जाएंगे। यह रकम दो-दो हजार के तीन किश्तों में दी जाएगी। पहली किश्त जल्द आने वाली है। इस घोषणा से प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में खुशी का माहौल है। किसान अपने खाते में दो हजार आने का इंतजार कर रहे हैं।

Read More