Author: admin

अंतरिम बजट में सरकार ने सभी वर्गों को राहत देते हुए खजाने का मुंह तो खोला, लेकिन राजकोषीय घाटे की चिंता भी की।
आम चुनाव का सामना करने जा रही सरकार से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह अंतरिम बजट में चुनाव की चिंता न करे। इस पर हैरानी नहीं कि कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल की ओर से पेश अंतरिम बजट के जरिए मोदी सरकार ने समाज के सभी तबकों और खासकर किसानों एवं मजदूरों के साथ वेतनभोगी मध्य वर्ग को खास तौर पर राहत देने की कोशिश की है। जहां दो हेक्टेयर तक खेती की जमीन वाले किसानों को छह हजार रुपए सालाना देने की घोषणा की गई है, वहीं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए तीन हजार रुपए की मासिक पेंशन देने की भी योजना पेश की गई है। इसके अतिरिक्त पांच लाख रुपए तक की कर योग्य आय वाले व्यक्तिगत करदाताओं से आयकर न लेने की व्यवस्था भी की गई है। ये तीनों उल्लेखनीय कदम संबंधित तबकों को राहत देने वाले हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या इससे देश का मूड और माहौल बदलेगा?
यह सवाल इसलिए, क्योंकि किसानों और मजदूरों के संदर्भ में जो बड़ी घोषणाएं की गई हैं, उनके अमल के बाद ही यह पता चलेगा कि मुश्किल हालात से दो-चार हो रहे ये दोनों तबके कितने संतुष्ट हुए? चूंकि किसानों को न्यूनतम आमदनी वाली योजना दिसंबर 2018 से ही लागू मानी जाएगी, इसलिए आम चुनाव तक उन्हें पहली किश्त मिल सकती है। मगर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को हाल-फिलहाल कोई लाभ मिलने की सूरत नहीं दिख रही है। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की पेंशन योजना के साथ ही छोटे एवं सीमांत किसानों के खाते में सीधे धन पहुंचाने की योजना पर अमल आसान काम नहीं, क्योंकि इसका आकलन करने में कठिनाई हो सकती है कि किस किसान के नाम वास्तव में कितनी जमीन है या फिर किस मजदूर की आय 15 हजार रुपए महीने से कम है?
यह सही है कि सरकार सीधे धन हस्तांतरण की तकनीक से लैस है और कई कल्याणकारी योजनाओं में उसका सफल प्रदर्शन भी हो चुका है, लेकिन इसका अंदेशा है कि अंतरिम बजट में घोषित कल्याणकारी योजनाओं के जरिए उपलब्ध कराई जाने वाली मदद अपेक्षाओं के अनुरूप न साबित हो। पता नहीं किसानों और मजदूरों को राहत देने वाली योजनाओं में देरी के कोई दुष्परिणाम सामने आएंगे या नहीं, लेकिन इससे इंकार नहीं कि इन तबकों को प्राथमिकता के आधार पर राहत देने की दरकार थी। एक तरह से यह सरकार की नैतिक जिम्मेदारी थी कि वह इन वर्गों और साथ ही मध्य वर्ग की सुध ले।
स्पष्ट है कि ऐसे किसी नतीजे पर पहुंचना सही नहीं कि चुनाव सामने देखकर सरकार ने लोकलुभावन योजनाओं की झड़ी लगा दी। ऐसा इसलिए भी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि खजाने का मुंह खोलने के बावजूद सरकार ने राजकोषीय घाटे की चिंता की है। शायद यही कारण है कि वैसी कोई घोषणा नहीं की गई जिसके लिए दबाव बनाया जा रहा था और इस क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां तक कह दिया था कि उन्होंने तो हर गरीब के खाते में पैसा पहुंचाने का फैसला कर लिया है। कोई भी सरकार हो, उसे चुनाव की चिंता के साथ देश की आर्थिक सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए।

Read More

दिल्ली | पीएम मोदी आज जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। लेह में एक सभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार, ‘सबका साथ- सबका विकास’ के मूल मंत्र पर काम कर रही है। देश का कोई भी व्यक्ति, कोई भी कोना विकास से अछूता ना रहे इसके लिए पिछले साढ़े चार साल से हम लगातार काम कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल एक्ट (Ladakh Autonomous Hill Development Council Act) में बदलाव किया गया है और काउंसिल को खर्च से जुड़े मामलों में अब ज्यादा अधिकार दिए गए हैं। अब क्षेत्र के विकास के लिए आने वाले पैसे यहां की ऑटोनॉमस काउंसिल ही जारी करती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ का लाभ लेह-लद्दाख के अनेक किसान परिवारों को भी होने वाला है। सरकार ने फैसला लिया है कि जिन किसानों के पास 5 एकड़ से कम ज़मीन है, उनके बैंक खाते में सीधे 6 हज़ार रुपए हर वर्ष केंद्र सरकार ट्रांसफर करेगी।
पीएम मोदी ने कहा कि बजट में ST वेलफेयर के लिए लगभग 30% की बढ़ोतरी की गई है और दलितों के विकास के लिए लगभग 35% अधिक बजट का आवंटन इस बार किया गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार देशभर में विकास की पंचधारा, यानि बच्चों को पढ़ाई, युवा को कमाई, बुजुर्गों को दवाई, किसान को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई, सुनिश्चित करने में जुटी हुई है। लेह-लद्दाख और कारगिल में भी इन सभी सुविधाओं को मजबूत करने का प्रयास चल रहा है।

Read More

रायपुर। कांग्रेस की ‘जन आकांक्षा रैली’ में शामिल होने बिहार गए भूपेश बघेल ने बिहारी भाषा में ट्वीट कर कहा आज का दिन ऐतिहासिक है…का हाल बा बिहार?, सब ठीक बा न??, गंगा मईया और बिहार की जनता के गोर लागी। आज आप सभी से पटना के गांधी मैदान में मुलाकात होगी। @RahulGandhi जी को सुनने के लिए आप लोग तैयार हैं न आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक है। एकदम गरदा उड़ा देना है।
गौरतलब है लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार की सीटों पर शेयरिंग को लेकर आज पटना के गांधी मैदानी में काग्रेस समेत अन्य घटक दलों की रैली होगी। इस रैली को ‘जन आकांक्षा रैली’ नाम दिया गया है।
इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत कई बिहार के नेता शामिल होंगे। इस रैली को लेकर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता में उत्साह देखने को मिल रहा है।

Read More

रायपुर | छत्तीसगढ़ के सैकड़ों कारोबारियों से 100 करोड़ रुपए से अधिक का ठगी करने वाला आरोपी महेंद्र कुमार गुप्ता को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया है. पत्नी सुनीता गुप्ता मौके से फरार हो गई है. 2013 में कई बड़े कारोबारियों को चूना लगाकर आरोपी दंपत्ति फरार हो गए थे |
राजधानी के कई थानों में आरोपी दंपत्ति महेंद्र कुमार गुप्ता और सुनीता गुप्ता के खिलाफ 40 से ज्यादा मामले दर्ज किये जा चुके हैं. आजाद चौक थाना पुलिस बल आरोपी को इंदौर से ट्रांजिट रिमांड पर आज शाम तक राजधानी लेकर पहुंचेगी |

Read More

रायपुर | केंद्री गांव के नहर में डूबी महिला शोकमती की लाश आज अभनपुर पुलिस ने बरामद कर ली है. महिला बीते शुक्रवार को 5 बच्चों के साथ नहाने गई थी. चार बच्चों को नहलाने के बाद उन्हें घाट किनारे बिठा दी  |
बाद में महिला शोकमती अपनी 5 वर्षीय बच्ची के साथ नहर में नहाने के लिए उतरी थी. इसी बीच महिला पानी में बह गई. बच्ची की लाश बीते शुक्रवार को ही पुलिस ने बरामद कर ली थी. खोजबीन के बाद आज महिला का शव भी बरामद कर लिया गया  |

Read More

रायपुर |  महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारकर मिठाई बांटने के विरोध में कल कांग्रेस प्रदर्शन करेगी. राजधानी में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन करेगी |
बता दें कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा महात्मा गांधी के पुतले पर गोली चलाने के बाद मिठाई बांटी गई थी. इस मामले में यूपी पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है |

Read More

कांकेर । नेशनल हाईवे पर बसे गांव  इशानवन के पास दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हादसे से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह लगभग 11 बजे की है। बताया जा रहा था मृतक अपनी बेटी के लिए रिश्ता तय करने जा रहे थे, इसी दौरान सडत्रक हादसे में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज कार्रवाई कर रही है। वहीं, घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालते गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कांकेर के शिव नगर के रहने वाली मंजू साहू पड़ोसियों के साथ बेटी के लिए रिश्ता तय करने जा रहे थे। इसी दौरान इशानवन गांव के पास एक ओरवरटेक कर रही कार को बचाने के चक्कर में मंजू की कार अनियंत्रित होकर पेंड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस बात का अंदाजा सिर्फ इसी बात से लागाया जा सकता है कि कार में फंसे घायलों को जेसीबी की मदद से कार की छत काटकर बाहर निकाला गया।

Read More

रायपुर । सात लोगों की हत्या करने वाले आरोपी अरुण चंद्राकर को पुलिस ने रविवार सुबह कुकरबेड़ा के पास लोगों की मदद से पकड़ लिया। इसके बाद उसे सरस्वती थाने ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक अरुण अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए रायपुर आया था। 2012 में उसने सात हत्याएं की थी, इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। मई 2018 में उसे सजा मिलने के बाद जब दुर्ग पुलिस उसे ले जा रही थी, तभी वह उन्हें चकमा देकर फरार हो गया था।
इस दौरान उसने साधू का रूप धारण कर लिया और महाराष्ट्र के गोंदिया और नागपुर सहित कई शहरों में घूमता रहा। रविवार सुबह पुलिस जैसे ही अरुण को पकड़ने पहुंची तो वह भागकर नाले में कूद गया, इसके बाद पुलिस ने भी उसे घेर लिया और लोगों की मदद अरुण को पकड़ लिया गया।
जिस पर शक होता उसे ही मार देता
मामला जनवरी 2012 में कुकुरबेड़ा से एक बच्ची की गुमशुदगी की जांच के दौरान उजागर हुआ था।पुलिस ने इस मामले में अरुण चंद्राकर को अरेस्ट किया था और उसकी निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से दफनाए गए शवों के कंकाल जब्त किए थे। तीन हत्याओं का आरोप साबित होने पर कोर्ट ने आरोपी अरूण को पत्नी लीली चंद्राकर, साली पुष्पाद देवांगन और मकान मालिक बहादुर सिंह की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
सीरियल किलर अरुण चंद्राकर के खिलाफ सरस्वती नगर में 3, आमानाका में 3 और दुर्ग के नंदनी थाना में 1 हत्या का मामला दर्ज है। रायपुर के सभी 6 मामलों में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी थी। लेकिन 1 मई 2018 को दुर्ग कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते समय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
यह सीरियल किलर नोएडा के निठारी हत्याकांड से प्रभावित था और अकसर उसी से संबंधित न्यूज टीवी पर देखता रहता था। उसे जिस पर भी शक होता था यह उसे ही मौत के घाट उतार देता था। उसे लगता था कि जब किसी को शव ही नहीं मिलेगा तो उसे कोई पकड़ेगा भी नहीं। यह बात उसने पुलिस को दिए बयान में कही थी। आरोपी ने कई लोगों को बेहोशी की हालत में जिंदा ही दफना दिया था। उसने अपने पिता को ट्रेन से धक्का दे दिया था, आरोपी ने अपने पिता, पत्नी, साली सहित कुल 7 लोगों की हत्या कर दी थी।

Read More

बिलासपुर। चांपा यार्ड में रविवार को एक बार फिर एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। मालगाड़ी के पांच वैगन पटरी से उतर गए और तीन वैन पूरी तरह पलट गए। इस घटना से रेलवे में हड़कंप मच गया। एक दिन पहले भी इसी तरह का हादसा हुआ था।
उधर रेलवे ट्रैक पर पलटे वैगन की वजह से अप लाइन पूरी तहर बंद हो गई। जिससे यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। अब सभी ट्रेनों को डाउन लाइन से गुजारा जा रहा है। प्रभावित होने वाली ट्रेनों में समरसता एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनें शामिल हैं। 2:50 बजे छूटने वाली बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर को रद्द कर दिया गया है। शिवनाथ एक्सप्रेस बिलासपुर से ही छूटेगी।
गेवरारोड-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस घंटों लेट चली। बिलासपुर से इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा की अनुमति दी गई।

Read More

अक्षय कुमार बचपन में पढ़ाई के मामले में बेहद कमज़ोर थे। अक्षय ने यह राज़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो देखने के बाद खोला। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने परीक्षा से पहले बच्चों के लिए एक संदेश देने वाले एक कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ को संबोधित किया था, जिसमें एग्ज़ाम को लेकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया था। इस कार्यक्रम का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे अक्षय कुमार ने शेयर किया और कहा- ”यह मुझसे भी संबंधित है… मैं पढ़ाई में कभी अच्छा नहीं था, लेकिन भगवान की कृपा, माता-पिता के आशीर्वाद और कड़ी मेहनत से, मुझे लगता है मैं ठीक कर पाया हूं। परीक्षाएं आने वाली हैं, मैं विद्यार्थियों और माता-पिताओं से यही कहना चाहूंगा, जीवन में परीक्षाओं के अलावा भी बहुत कुछ है।”
अक्षय शायद यह संदेश देना चाहते हैं कि परीक्षाओं में असफल होने या कमतर प्रदर्शन से निराश नहीं होना चाहिए। जीवन में इसके अलावा भी बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। बिल्कुल उनकी तरह। फ़िल्मों में अक्षय ने जो कुछ पाया है, वो कड़ी मेहनत का फल है, जिसका कोई विकल्प नहीं है। फ़िल्मों में आने से पहले अक्षय ने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग और शेफ का काम भी किया था। मगर, एक मॉडलिंग एसाइनमेंट ने उनकी ज़िंदगी बदल दी थी, जिसके लिए अक्षय को महज़ 5 हज़ार रुपए मिले थे।
अक्षय की पहली फ़िल्म सौगंध थी और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपनी लगन और अनुशासन के दम पर वो लगातार आगे बढ़ते रहे। अक्षय की इस साल 5 फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं, जिनमें रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी भी है। इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और रोहित क्रू के साथ गोवा रवाना हो चुके हैं। अक्षय जल्द उन्हें ज्वाइन करेंगे। इस फ़िल्म में अक्षय एटीएस के चीफ वीर सूर्यवंशी के किरदार में हैं।
इसके अलावा अक्षय की केसरी, हाउसफुल4, मिशन मंगल और गुड न्यूज़ 2019 में रिलीज़ के लिए निर्धारित हैं। पृथ्वीराज चौहान पर आधारित फ़िल्म में भी वो लीड रोल निभा रहे हैं, वहीं ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग भी अब जल्द शुरू हो सकती है, जिसे इंद्र कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। अक्षय इस वक़्त बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद सितारों में शामिल हैं, जिनकी फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर सफलता की गारंटी मानी जाती हैं।

Read More